बीएसटीसी आंसर की 2026 (BSTC Answer Key 2026)- राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 की फाइनल बीएसटीसी आंसर की 2026 (BSTC Answer Key 2026) 31 मई को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपनी फाइनल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com के साथ इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसटीसी फाइनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। विभाग ने 25 मई को बीएसटीसी प्राथमिक आंसर की जारी की थी। संभावना है कि राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 10 जून को जारी होगा। बीएसटीसी फाइनल आंसर की डायरेक्ट लिंक ये भी पढ़ें:- बीएसटीसी एग्जाम 2026 में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
This Story also Contains
बीएसटीसी आंसर की 2026- एक नजर (Rajasthan Pre DElEd Answer key 2026 At a Glance)
बीएसटीसी आंसर की 2026- डाउनलोड प्रक्रिया
बीएसटीसी आंसर की 2026- आपत्ति कैसे दर्ज करें
बीएसटीसी आंसर की 2026 पर उल्लेखित विवरण
बीएसटीसी फाइनल आंसर की 2026
बीएसटीसी रिजल्ट 2026
बीएसटीसी आंसर की 2026
उम्मीदवार 25 से 27 मई 2026 तक आंसर की पर 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते थे। परीक्षा शामिल होने वाले बीएसटीसी आंसर की 2026 के माध्यम से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते थे। ये भी पढ़ें: बीएसटीसी रिजल्ट 2026 । बीएसटीसी आंसर की लिंक 2026 एक्टिव
बीएसटीसी आंसर की 2026 दो चरणों में जारी की गई। सबसे पहले विभाग द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी की गई जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होती है, तो उम्मीदवार निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही बीएसटीसी रिजल्ट 2026 तैयार किया जाएगा।
IIFM- Indian Institute of Forest Management Admissions 2027
Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA
Scholarships Available | MBA in Forestry Management
MBA in Sustainability Management
MBA in Sustainable Development
MBA in Development and Sustainable Finance
एजुकेशनल डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन्स, राजस्थान द्वारा बीएसटीसी एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को जारी किया गया। राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 20 मई को आयोजित हुई। राजस्थान प्री डीएलएड के लिए आवेदन पत्र 2 दिसंबर 2025 से 2 अप्रैल 2026 तक भरे गए थे। बीएसटीसी 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि बीएसटीसी आंसर की 2026 लिंक, आपत्ति विंडो, प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
बीएसटीसी आंसर की 2026- एक नजर (Rajasthan Pre DElEd Answer key 2026 At a Glance)
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) आंसर की 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं। प्रोविजनल आंसर की जारी होने से लेकर आपत्ति दर्ज करने और फाइनल आंसर की प्रकाशित होने तक सभी चरण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरे किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से बीएसटीसी आंसर की 2026 की पूरी समय और अवलोकन देख सकते हैं।
मुख्य बिंदु
विवरण
परीक्षा का नाम
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड
पूरा नाम
राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा में प्री डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (Rajasthan Pre Diploma in Elementary Education Entrance Examination)
बीएसटीसी आंसर की 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की की सहायता से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा पाएंगे। विभाग द्वारा प्रोविजनल और फाइनल दोनों आंसर की ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीएसटीसी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं—
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
होमपेज पर ‘सूचना और घोषणा’ या ‘आंसर की’ सेक्शन पर क्लिक करें।
‘बीएसटीसी आंसर की 2026’ लिंक को चुनें।
अब अपनी परीक्षा श्रेणी एवं पेपर सेट का चयन करें।
स्क्रीन पर आंसर की PDF के रूप में खुल जाएगी।
आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
बीएसटीसी आंसर की 2026- आपत्ति कैसे दर्ज करें
राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि प्रतीत होती है, तो अभ्यर्थी प्रमाण सहित चुनौती प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी आपत्तियों की जांच के बाद विभाग फाइनल आंसर की जारी करेगा। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है—
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध ‘BSTC Answer Key Objection 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसका चयन करें।
आवश्यक प्रमाण/दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (यदि हो तो)
सभी जानकारी जांचने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
भविष्य के लिए आपत्ति फॉर्म की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) आंसर की 2026 में परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, जिनकी सहायता से उम्मीदवार अपने उत्तरों का सही मिलान कर सकेंगे। आंसर की में प्रश्नों के सही उत्तर के साथ परीक्षा और अभ्यर्थी से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचने चाहिए। आंसर की में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे—
परीक्षा का नाम
परीक्षा वर्ष
प्रश्न पत्र सेट/सीरीज
विषयवार प्रश्न संख्या
प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर
परीक्षा तिथि
परीक्षा शिफ्ट
आंसर की जारी होने की तिथि
आपत्ति दर्ज करने से संबंधित निर्देश
आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी
बीएसटीसी फाइनल आंसर की 2026
राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) फाइनल आंसर की 2026 विभाग द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद जारी कर दी गई गई है। प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों का विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके पश्चात संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है। बीएसटीसी फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर ही परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर हैं।
राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 के बाद बीएसटीसी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट के माध्यम से अभ्यर्थियों को प्राप्त अंक, मेरिट स्थिति और काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी। उम्मीदवार आवेदन संख्या, रोल नंबर एवं अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके अपना बीएसटीसी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q: बीएसटीसी आंसर की 2026 कैसे चेक करें?
A:
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर अपना बीएसटीसी आंसर की ऑनलाइन देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
Q: बीएसटीसी आंसर की 2026 का क्या उपयोग है?
A:
बीएसटीसी उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं, संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं तथा किसी त्रुटि होने पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
Q: क्या बीएसटीसी फाइनल आंसर की के बाद आपत्ति दर्ज की जा सकती है?
A:
नहीं, फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज करने का अवसर नहीं दिया जाता। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाता है।
Q: बीएसटीसी रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी उपलब्ध होती है?
A:
बीएसटीसी रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, मेरिट स्थिति, श्रेणी विवरण तथा आगे की काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध होती है।
Q: बीएसटीसी काउंसलिंग प्रक्रिया कैसे आयोजित की जाती है?
A:
बीएसटीसी रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाती है, जिसमें कॉलेज चयन, सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन जैसी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं।
Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy