Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2027 (Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2027)- डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2027 (Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2027)- डाउनलोड लिंक

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2027 (Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2027)- डाउनलोड लिंक

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 17 Oct 2026, 12:01 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2027 (Rajasthan BSTC Pre DElEd Result): राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा बीएसटीसी राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2027 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।उम्मीदवार राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट लिंक predeledraj2027.com पर जाकर देख सकेंगे। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 के परिणाम (Rajasthan Pre DElEd 2027 Result in Hindi) में प्रत्येक अनुभाग में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक शामिल होते हैं।

    राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2027 में भाग लेना अनिवार्य होता है। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होता है। जिन छात्रों का नाम सीट आवंटन सूची में आता है, उन्हें कॉलेज में अंतिम प्रवेश के लिए कॉलेज शुल्क का भुगतान करना होता है। राजस्थान डीएलएड परिणाम, काउंसलिंग, सीट आवंटन और अन्य जानकारी के लिए यह लेख पढ़ें।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान प्री डीएलएड परिणाम तिथियां 2027 (Rajasthan Pre DElEd Result Dates 2027)
    2. राजस्थान प्री डीएलएड 2027 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें? (How To Download Rajasthan Pre DElEd Result 2027?)
    3. राजस्थान प्री डीएलएड परिणाम 2027 में उल्लिखित विवरण
    4. राजस्थान बीएसटीसी न्यूनतम योग्यता अंक 2027 (Rajasthan BSTC Minimum Qualifying Marks 2027)
    5. राजस्थान प्री-डीएलएड काउंसलिंग 2027 (Rajasthan Pre DElEd Counselling 2027 in HIndi)
    6. राजस्थान प्री डीएलएड 2027 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2027 (Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2027)- डाउनलोड लिंक
    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026

    राजस्थान प्री डीएलएड परिणाम तिथियां 2027 (Rajasthan Pre DElEd Result Dates 2027)

    उम्मीदवारों को वेबसाइट के होमपेज पर राजस्थान प्री डीएलएड की तिथियां मिलेंगी। राजस्थान प्री डीएलएड तिथियों (Rajasthan Pre DElEd Dates in Hindi) की जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2027 परिणाम तिथियां (Rajasthan BSTC 2027 Result Dates)

    मुख्य घटना

    तिथि

    राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा

    मई 2027

    राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा फाइनल आंसर की

    मई 2027

    राजस्थान प्री डीएलएड परिणाम

    जून 2027

    राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन

    जून 2027

    राजस्थान प्री डीएलएड सीट आवंटन लिस्ट

    जून 2027

    राजस्थान प्री डीएलएड कॉलेज शुल्क

    जून 2027

    राजस्थान प्री डीएलएड एडमिशन दस्तावेज सत्यापन

    जून 2027

    आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग

    जुलाई 2027


    राजस्थान प्री डीएलएड 2027 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें? (How To Download Rajasthan Pre DElEd Result 2027?)

    राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट (online Rajasthan Pre DElEd Result 2027 in Hindi) आधिकारिक वेबसाइट @predeledraj2027.com पर ऑनलाइन जारी किया जाता है। राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट पीडीएफ प्ररूप में जारी किया जाएगा। वेबसाइट पर नाम और रोल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करके राजस्थान प्री डीएलएड 2027 का रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

    उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर राजस्थान प्री डीएलएड 2027 रिजल्ट देख सकते हैं -

    • डीएलएड राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2027.com पर जाएं।

    • ‘सूचना और घोषणा’ टैब खोजें और उस पर क्लिक करें।

    • ‘बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2027’ पर क्लिक करें।

    • फिर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें।

    • ‘आगे बढ़ें’ विकल्प पर क्लिक करके सबमिट करें।

    • राजस्थान प्री डीएलएड का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।

    राजस्थान प्री डीएलएड परिणाम 2027 में उल्लिखित विवरण

    राजस्थान डीएलएड परिणाम 2027 डाउनलोड करने पर छात्रों को प्री डीएलएड परीक्षा के परिणाम से संबंधित विभिन्न विवरण प्राप्त होंगे। विवरण नीचे दिए गए हैं:

    उम्मीदवारों का विवरण

    • उम्मीदवारों का नाम

    • पिता का नाम

    • श्रेणी

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    परीक्षा का विवरण

    • आवेदन संख्या

    • रोल नंबर

    • परीक्षा की तिथि

    • पाठ्यक्रम का नाम

    • अधिकतम अंक

    • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

    • प्राप्त प्रतिशत

    • प्रतिशत

    राजस्थान बीएसटीसी न्यूनतम योग्यता अंक 2027 (Rajasthan BSTC Minimum Qualifying Marks 2027)

    राजस्थान प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे। ये योग्यता अंक विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग हैं। विभिन्न श्रेणियों के मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स की तालिका नीचे दी गई है-

    श्रेणी

    न्यूनतम योग्यता अंक

    सामान्य

    50%

    ओबीसी

    45%

    एससी/एसटी

    45%

    पीडब्ल्यूडी

    45%

    विधवा/तलाकशुदा

    45%

    राजस्थान प्री-डीएलएड काउंसलिंग 2027 (Rajasthan Pre DElEd Counselling 2027 in HIndi)

    राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। राजस्थान प्री डीएलएड 2027 (Rajasthan Pre DElEd 2027 in HIndi) में भाग लेने के लिए छात्रों को पंजीकरण फॉर्म भरना होगा। उन्हें काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होता है। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाना है। यह राजस्थान प्री-डीएलएड काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क (Rajasthan Pre DElEd Counselling registration fee) कॉलेज शुल्क में समायोजित किया जाएगा।

    उम्मीदवारों द्वारा किए गए पंजीकरण के आधार पर, प्राधिकरण अपनी वेबसाइट पर सीट आवंटन सूची जारी करेगा। छात्रों को निर्धारित समय के भीतर संबंधित कॉलेज शुल्क का भुगतान करना होगा और अपने दस्तावेज जमा करने होंगे। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए कॉलेज में उपस्थित होना होगा।

    राजस्थान प्री डीएलएड 2027 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

    • पिछली परीक्षा में प्राप्त मार्क्स के प्रमाण पत्र

    • मान्य फोटो पहचान पत्र

    • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)

    • पासपोर्ट आकार की फोटो

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान प्री डीएलएड 2026 का परिणाम कब जारी होगा?
    A:

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का परिणाम 10 जून 2026 को जारी कर दिया गया है।

    Q: मैं अपना राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 का परिणाम कैसे देख सकता हूँ?
    A:

    राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड का परिणाम predeledraj2026.com वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    Q: सामान्य वर्ग के लिए राजस्थान प्री डीएलएड 2026 के परिणाम में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक क्या हैं?
    A:

    परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे।

    Q: राजस्थान प्री डीएलएड परिणाम देखने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल क्या हैं?
    A:

    उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करना होगा।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)