Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीएसटीसी एग्जाम 2027 में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? - जानें पासिंग मार्क्स
    • लेख
    • बीएसटीसी एग्जाम 2027 में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? - जानें पासिंग मार्क्स

    बीएसटीसी एग्जाम 2027 में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? - जानें पासिंग मार्क्स

    Rajan KumarUpdated on 29 Sep 2026, 05:17 PM IST

    बीएसटीसी एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?- राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी सबसे पहले राजस्थान बीएसटीसी पासिंग मार्क्स और बीएसटीसी एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (How many marks are required to pass the BSTC exam?) इसकी जानकारी जानना चाहते हैं। एलीमेंट्री एजुकेशन डिपार्टमेंट, राजस्थान द्वारा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती हैं। परीक्षा के बाद संभावित राजस्थान BSTC पासिंग मार्क्स की जानकारी भी यहां अपडेट की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने चयन की संभावनाओं का अनुमान लगा सकें।
    बीएसटीसी काउंसलिंग विस्तार से जानें

    This Story also Contains

    1. बीएसटीसी एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?- अवलोकन
    2. बीएसटीसी एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?- श्रेणीवार संभावित मार्क्स
    3. बीएसटीसी एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए 2027: निर्धारित करने वाले फैक्टर
    बीएसटीसी एग्जाम 2027 में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? - जानें पासिंग मार्क्स
    बीएसटीसी एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 600 अंकों की होती है, जिसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत यानी 300 अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। वहीं SC, ST और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 45 प्रतिशत यानी 270 अंक न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, केवल राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करने से एडमिशन सुनिश्चित नहीं होता, बल्कि उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र बनते हैं।
    महत्वपूर्ण लेख: बीएसटीसी रिजल्ट । बीएसटीसी रिजल्ट डेट और टाइम। बीएसटीसी आंसर की

    इस लेख में अभ्यर्थियों को BSTC Passing Marks 2027, न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स, कैटेगरी वाइज पासिंग क्राइटेरिया और बीएसटीसी काउंसलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी राजस्थान BSTC Passing Marks in Hindi और बीएसटीसी एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (How many marks are required to pass the BSTC exam?) सवाल के जवाब के लिए अभ्यर्थी ये लेख विस्तार से देख सकते हैं।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    बीएसटीसी एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?- अवलोकन

    राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल रहता है कि बीएसटीसी एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए (How many marks are required to pass the BSTC exam?)। क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त करने से एडमिशन सुनिश्चित नहीं होता, बल्कि उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र बनते हैं। नीचे राजस्थान BSTC Passing Marks 2027 का अवलोकन दिया गया है।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2027

    आयोजित करने वाला विभाग

    एलीमेंट्री एजुकेशन डिपार्टमेंट, राजस्थान

    आधिकारिक वेबसाइट

    सूचित किया जाएगा

    कुल अंक

    600 अंक

    जनरल वर्ग पासिंग मार्क्स

    50% (300 अंक)

    SC/ST/OBC पासिंग मार्क्स

    45% (270 अंक)

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    उद्देश्य

    डीएलएड (BSTC) कोर्स में प्रवेश

    पासिंग मार्क्स का महत्व

    काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की पात्रता

    बीएसटीसी एडमिट कार्ड देखें

    बीएसटीसी एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?- श्रेणीवार संभावित मार्क्स

    राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने के बाद संभावित कटऑफ और पासिंग मार्क्स, How many marks are required to pass the BSTC exam? जानना चाहते हैं। एलीमेंट्री एजुकेशन डिपार्टमेंट, राजस्थान द्वारा आधिकारिक कटऑफ रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित की जाएगी, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड और प्रतियोगिता स्तर के आधार पर राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड कटऑफ 2027 का अनुमान लगाया जा सकता है। नीचे दी गई श्रेणीवार संभावित कटऑफ सूची से पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी अपने संभावित चयन का अंदाजा लगा सकते हैं। यह कटऑफ केवल संभावित आंकड़े हैं, वास्तविक कटऑफ परीक्षा की कठिनाई, सीटों की संख्या और अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार बदल सकती है।

    केटेगरी

    पुरुष अभ्यर्थी (संभावित अंक)

    महिला अभ्यर्थी (संभावित अंक)

    जनरल

    415 – 445

    395 – 430

    ओबीसी

    400 – 430

    385 – 415

    ईडब्ल्यूएस

    395 – 425

    380 – 410

    एससी

    375 – 405

    355 – 390

    एसटी

    365 – 395

    345 – 380

    एमबीसी

    390 – 420

    375 – 405

    दिव्यांग (PWD)

    320 – 350

    300 – 330

    राजस्थान प्रीडीएलएड रिजल्ट देखें

    बीएसटीसी एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए 2027: निर्धारित करने वाले फैक्टर

    राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2027 परीक्षा में पासिंग मार्क्स और कटऑफ हर वर्ष कई महत्वपूर्ण फैक्टर्स के आधार पर तय किए जाते हैं। एलीमेंट्री एजुकेशन डिपार्टमेंट, राजस्थान द्वारा जारी किए जाने वाले राजस्थान BSTC Pre Deled Passing Marks 2027 पर परीक्षा की कठिनाई, अभ्यर्थियों की संख्या और उपलब्ध सीटों का सीधा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर साल बीएसटीसी प्री डीएलएड कटऑफ में बदलाव देखने को मिलता है। नीचे वे प्रमुख फैक्टर दिए गए हैं, जिनके आधार पर राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम में पास होने के लिए आवश्यक नंबर निर्धारित किए जाते हैं।

    बीएसटीसी का रिजल्ट कैसे चेक करें । बीएसटीसी कटऑफ जानें । बीएसटीसी रिजल्ट लिंक

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर: यदि प्रश्नपत्र कठिन होता है, तो कटऑफ और पासिंग मार्क्स (बीएसटीसी एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए) कम जा सकते हैं। वहीं आसान पेपर होने पर कटऑफ बढ़ने की संभावना रहती है।

    • कुल अभ्यर्थियों की संख्या: परीक्षा में जितने अधिक उम्मीदवार शामिल होते हैं, प्रतियोगिता उतनी अधिक बढ़ती है, जिससे कटऑफ भी प्रभावित होती है।

    • उपलब्ध सीटों की संख्या: डीएलएड कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की संख्या कम होने पर कटऑफ बढ़ सकती है, जबकि अधिक सीटों पर कटऑफ अपेक्षाकृत कम रहती है।

    • अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: यदि अधिकांश उम्मीदवार अच्छे अंक प्राप्त करते हैं, तो चयन के लिए अधिक अंक आवश्यक हो सकते हैं।

    • कैटेगरी वाइज आरक्षण: जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित की जाती है।

    • पिछले वर्षों की कटऑफ ट्रेंड: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड की पिछली कटऑफ भी नए वर्ष की संभावित कटऑफ तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    • काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार: कई बार काउंसलिंग में कम उम्मीदवार भाग लेते हैं, जिससे बाद की लिस्ट में कटऑफ कम हो सकती है।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026