School of Liberal Studies and Humanities, UPES Dehradun
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
झारखंड बीएड एडमिशन 2027 (Jharkhand B.Ed admission 2027)- झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) द्वारा झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 से संबंधित अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी की जाएगी। झारखंड बीएड अधिसूचना 2027 जारी होने के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, तिथियां समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाती है। बीएड झारखंड प्रवेश प्रक्रिया के कई चरण होते हैं। उम्मीदवार झारखंड बीएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 के बारे में जानने के लिए इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।
This Story also Contains
झारखंड बीएड 2027 एडमिशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027, अधिसूचना, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न से संबंधित पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए। झारखंड बीएड अधिसूचना जारी होने के साथ इस पेज को भी अपडेट कर दिया जाएगा। आगे लेख में वर्ष 2026 के आधार पर जानकारी दी गई है।
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 की तिथियां (jharkhand bed dates 2027) अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर पूरी प्रवेश प्रक्रिया संचालित होती है। आवेदन शुरू होने से लेकर परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी होने, परिणाम और काउंसलिंग तक सभी चरण निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी तिथियों की जानकारी पहले से रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण प्रक्रिया से चूक न हो और वे समय पर अपनी तैयारी पूरी कर सकें। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है।
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters
इवेंट | तिथियां |
ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण की शुरुआत | सूचित किया जाएगा |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | सूचित किया जाएगा |
आवेदन में सुधार की तिथि | सूचित किया जाएगा |
प्रवेश पत्र | सूचित किया जाएगा |
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 | सूचित किया जाएगा |
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा आंसर की | सूचित किया जाएगा |
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा आंसर की आपत्ति तिथि | सूचित किया जाएगा |
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2027 | सूचित किया जाएगा |
काउंसलिंग पंजीकरण, च्वाइस फिलिंग | सूचित किया जाएगा |
झारखंड बीएड सीट आवंटन | सूचित किया जाएगा |
दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश | सूचित किया जाएगा |
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 राज्य के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय परीक्षा है। इसका आयोजन झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा किया जाता है। झारखंड बीएड 2027 से जुड़ी तिथियां, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी होती हैं, ताकि वे अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा का नाम | झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम |
परीक्षा बोर्ड | झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एक्जामिनेशन बोर्ड/झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
परीक्षा का स्तर | राज्य (झारखंड) |
परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) |
प्रश्नों के प्रकार | एमसीक्यू आधारित |
प्रश्नों की संख्या | 100 |
कुल अंक | 100 |
मार्किंग स्कीम | प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक 0.25 अंक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काटे जाएंगे |
परीक्षा केंद्र | रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका और पलामू |
ऑफिशियल वेबसाइट | jceceb.jharkhand.gov.in |
ये भी देखें -
झारखंड बीएड 2027 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंड की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जो सभी शर्तों को पूरा करते हैं। नीचे झारखंड बीएड 2027 के लिए प्रमुख पात्रता मानदंड दिए गए हैं:
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अंक में छूट दी जा सकती है।
बीएड पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने हेतु उत्तीर्ण वर्ष (पासिंग ईयर) पर कोई प्रतिबंध नहीं है, यानी पुराने और नए दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार को आवेदन करते समय केवल एक विषय का चयन करना होगा, जिसे उसने अपनी स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में मुख्य रूप से पढ़ा हो।
स्नातक या स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी डिग्री पूरी कर लें।
अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए और झारखंड राज्य के उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया में प्राथमिकता मिल सकती है (यदि लागू हो)।
B.Tech Admissions Open 2026 | #2nd in India by The World University Rankings for Innovation | 200+ Collaborations | 700+ Industry Recruiters
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
अन्य महत्वपूर्ण लिंक:
झारखंड बीएड 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी होती है। झारखंड बीएड आवेदन 2027 की शुरुआत रजिस्ट्रेशन से होती है, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करनी होती है। सफल पंजीकरण के बाद एक पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जनरेट होता है, जिसे मोबाइल नंबर या ईमेल के माध्यम से अभ्यर्थियों तक भेज दिया जाता है। नीचे आवेदन प्रक्रिया देखें।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (bedcet.jceceb.org.in) पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त करें।
प्राप्त लॉगिन विवरण की मदद से वेबसाइट पर लॉग इन करें।
आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
‘समीक्षा करें’ (Review) विकल्प पर क्लिक कर पूरी जानकारी दोबारा जांच लें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अंत में ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
झारखंड बीएड 2027 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखना अनिवार्य है। ये दस्तावेज़ आवेदन फॉर्म में जानकारी भरने और सत्यापन प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत किए जाएंगे। सही और पूर्ण दस्तावेज़ प्रस्तुत करना आवेदक की उम्मीदवारी के लिए जरूरी है।
10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट
स्नातकोत्तर की मार्कशीट
जन्म प्रमाण पत्र
श्रेणी प्रमाणपत्र
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर
पढ़ें:- बिहार बीएड रिजल्ट
झारखंड बीएड 2027 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी हाल ही की पासपोर्ट साइज़ की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य आवश्यक दस्तावेज़ भी निर्दिष्ट प्रारूप में अपलोड किए जाने चाहिए। सभी फाइलें तय साइज़ और गुणवत्ता के अनुसार होनी चाहिए ताकि आवेदन सही तरीके से स्वीकार किया जा सके।
निर्दिष्ट दस्तावेज़ और उनके प्रारूप:
दस्तावेज़ | फ़ाइल का आकार | विवरण |
फोटो | 20-50 केबी | सफेद पृष्ठभूमि वाली हाल की पासपोर्ट साइज फोटो |
हस्ताक्षर | 10-20 केबी | सफेद कागज पर काले/नीले रंग की स्याही से लिखा गया हस्ताक्षर |
अन्य दस्तावेज़ | अधिकतम 4 एमबी | सभी दस्तावेज़ एकल पीडीएफ फाइल में अपलोड करें |
झारखंड बीएड 2027 के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होता है। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं। आवेदन शुल्क अभ्यर्थी की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है।
श्रेणीवार आवेदन शुल्क:
वर्ग | शुल्क |
सामान्य / ईडब्ल्यूएस (EWS) | ₹1000 |
ईडब्ल्यूएस प्रथम और द्वितीय | ₹750 |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिलाएं (सभी श्रेणियाँ) | ₹500 |
शारीरिक रूप से विकलांग (PWD) | ₹0 |
नोट: झारखंड बीएड 2027 का आवेदन शुल्क एक बार जमा करने के बाद वापसी योग्य नहीं है, इसलिए भुगतान करते समय सभी विवरण सही होने चाहिए।
झारखंड बीएड 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है। इससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सही दिशा में केंद्रित कर सकते हैं। परीक्षा पैटर्न में परीक्षा का माध्यम, समय, प्रश्नों की संख्या, अंकन प्रणाली और विषयों का विवरण शामिल होता है। झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। अभ्यर्थियों को अपने उत्तर OMR शीट पर भरने होते हैं। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनका कुल अंक 100 होते हैं।
झारखंड बीएड परीक्षा पैटर्न 2027 सारांश:
विवरण | जानकारी |
परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
कुल प्रश्न | 100 |
प्रश्नों का प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) |
अंकन योजना | सही उत्तर: +1 अंकगलत उत्तर: -0.25 अंक |
विषयों की संख्या | 3 |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रत्येक विषय और प्रश्न प्रकार के अनुसार अभ्यास करें और समय प्रबंधन की रणनीति बनाएं, ताकि परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त कर सकें।
ये भी पढ़ें:- सीजी प्री बीएड सिलेबस 2027
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 में उम्मीदवारों की क्षमताओं का मूल्यांकन तीन मुख्य क्षेत्रों में किया जाता है: भाषा प्रवीणता, शिक्षण योग्यता और तर्क क्षमता। परीक्षा का प्रश्न पैटर्न इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, तार्किक सोच और भाषा कौशल का व्यापक आकलन कर सके। प्रत्येक खंड में प्रश्नों की संख्या और अंक निर्धारण स्पष्ट रूप से तय हैं, जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी को प्रभावी ढंग से योजना बना सकते हैं।
झारखंड बीएड 2027 प्रश्न पैटर्न और अंक वितरण:
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
भाषा प्रवीणता | अंग्रेजी: 15 | 15 (प्रत्येक भाषा) |
शिक्षण योग्यता | 40 | 40 |
तर्क क्षमता | 30 | 30 |
कुल | 100 | 100 |
झारखंड बीएड 2027 की प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम (jharkhand bed syllabus in hindi) मुख्य रूप से वैचारिक और तार्किक क्षमताओं पर आधारित है। प्रश्न भाषा प्रवीणता, शिक्षण योग्यता और तर्क क्षमता के तीन प्रमुख क्षेत्रों में विभाजित हैं। नीचे प्रत्येक विषय के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम दिया गया है:
विषय | झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा पाठ्यक्रम |
भाषा प्रवीणता | समझ क्षमता, वाक्यों का पुनर्व्यवस्थापन, रिक्त स्थानों के लिए उपयुक्त शब्द चुनना, वाक्यांशों में त्रुटियों का पता लगाना, दिए गए वाक्यांशों के समानार्थक अर्थ का पता लगाना, अधूरे वाक्यों के लिए सही शब्द का चयन, क्रमबद्धता, व्याकरण (समानार्थी शब्द, मुहावरे, पूर्वसर्ग, काल, और आर्टिकल) |
शिक्षण योग्यता | शिक्षा, बच्चे और शिक्षण पेशा; शिक्षण में रुचि; नेतृत्व और समूह प्रबंधन कौशल; भावनात्मक और सामाजिक समायोजन; अंतर्वैयक्तिक और पारस्परिक कौशल; स्कूल शिक्षा से संबंधित समकालीन मुद्दों की सामान्य जानकारी |
तर्क क्षमता | मौखिक और गैर-मौखिक तर्कशक्ति, लुप्त संख्याएँ, संख्या और अक्षर श्रृंखला, विषय-वस्तु की पहचान, अव्यवस्थित क्रम, सादृश्य और विषम पहचान, कथन और निष्कर्ष, न्यायवाक्य, तार्किक समस्याएँ, संबंध स्थापित करना, संख्यात्मक क्षमता |
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (jharkhand bed admit card 2027) ऑनलाइन मोड जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट bedcet.jceceb.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए छात्रों को आवश्यक लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होती है। परीक्षा हॉल में अपना एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। वैध एडमिट कार्ड के बिना छात्रों को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती।
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 का आयोजन झारखंड राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में किया जाता है। प्राधिकारिण द्वारा अधिसूचना में परीक्षा केंद्र की जानकारी दी है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ साथ ले जाना अनिवार्य है।
झारखंड बीएड 2027 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। छात्र ‘उत्तर कुंजी’ लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। अनंतिम उत्तर कुंजी में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर शामिल होते हैं, जिससे अभ्यर्थियों को अपने प्राप्त अंकों का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है। अंतिम उत्तर कुंजी JCECEB द्वारा परिणाम घोषित होने से पहले जारी की जाती है। बीएड उत्तर कुंजी 2027 PDF प्रारूप में उपलब्ध की जाती है। छात्रों को इसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों की जांच करनी चाहिए।
बीएड परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद JCECEB परिणाम प्रकाशित करता है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके वेबसाइट से परिणाम देख सकेंगे। झारखंड बीएड स्कोरकार्ड में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक शामिल होते हैं, जो उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम डाउनलोड करें और इसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
उपयोगी लिंक
परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड झारखंड बीएड मेरिट सूची 2027 जारी करता है। इस सूची में प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bedcet.jceceb.org.in से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को संबंधित कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।
चयनित उम्मीदवारों को झारखंड बीएड 2027 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भरना होता है। केवल वही उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे जिन्होंने फॉर्म भरा है।
काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म में छात्रों को कॉलेज चयन और अपनी प्राथमिकताएं लॉक करनी होती हैं। सीटें छात्रों की प्राथमिकताओं के अनुसार आवंटित की जाती हैं।
छात्र अनंतिम सीट आवंटन पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और काउंसलिंग के दिन इसे अपने साथ लाना अनिवार्य है। काउंसलिंग के दिन छात्रों को सभी आवश्यक दस्तावेज़ भी साथ लाने होंगे। अंततः इच्छित पाठ्यक्रम में अंतिम प्रवेश के लिए कॉलेज शुल्क का भुगतान करना होता है।
काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ साथ लाने और प्रस्तुत करने होंगे:
कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट
कक्षा 10 और 12 का प्रमाण पत्र
स्नातक की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
स्नातकोत्तर की मार्कशीट (यदि उपलब्ध हो)
प्रवास प्रमाण पत्र
स्थानांतरण प्रमाणपत्र
चरित्र प्रमाण पत्र
श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
आधार कार्ड
आवासीय प्रमाणपत्र
नोट: उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज़ दिखाना अनिवार्य है और साथ ही इन दस्तावेज़ों की ज़ेरॉक्स प्रतियां भी जमा करनी होंगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया उपर्युक्त लेख में विस्तार से बताई गई है।
एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। इसे परीक्षा हॉल में साथ लाना अनिवार्य है।
परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी। इसमें कुल 100 MCQ प्रश्न होंगे। सही उत्तर पर 1 अंक और गलत उत्तर पर 0.25 अंक घटाए जाएंगे।
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters
B.Tech Admissions Open 2026 | #2nd in India by The World University Rankings for Innovation | 200+ Collaborations | 700+ Industry Recruiters
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Highest CTC 30 LPA | #9 in Management Category by Times B-School | Merit-Based Scholarship Upto - 50 Crores
Admissions open for 4 year full time B.A/B.Sc Liberal Arts & B.A/B.Sc (Liberal Arts) Honours with Research