Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 (Jharkhand B.Ed. Admit Card 2026)- परीक्षा स्थगित, प्रवेश पत्र, प्रक्रिया
    • लेख
    • झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 (Jharkhand B.Ed. Admit Card 2026)- परीक्षा स्थगित, प्रवेश पत्र, प्रक्रिया

    झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 (Jharkhand B.Ed. Admit Card 2026)- परीक्षा स्थगित, प्रवेश पत्र, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 22 May 2026, 12:46 PM IST

    झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 (Jharkhand B.Ed. Admit Card 2026) - झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 की संशोधित तिथि जारी कर दी गई है। पहले झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली थी, अब 31 मई 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए झारखंड बीएड एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 27 मई 2026 को जारी किया जाएगा। झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bedcet.jceceb.org.in के माध्यम से लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके झारखंड बीएड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य के बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।
    1779167505687

    This Story also Contains

    1. झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026- एक नजर
    2. झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड प्रक्रिया
    3. झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026: दिशानिर्देश
    5. झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026- संपर्क विवरण
    झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 (Jharkhand B.Ed. Admit Card 2026)- परीक्षा स्थगित, प्रवेश पत्र, प्रक्रिया
    झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026

    पहले झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 10 मई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसे अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था। प्राधिकरण ने परीक्षा स्थगन की आधिकारिक सूचना जारी करते हुए बताया था कि परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। जिसे अब जारी कर दिया गया है।
    1779167702146

    एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bedcet.jceceb.org.in पर जारी किए जाएंगे, जिन्हें सभी उम्मीदवारों के लिए डाउनलोड करना और परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

    MAHE Manipal BA/ BA (Hons.) 2026

    NAAC A++ Accredited | NIRF Rank #3

    GNA University Admissions 2026

    100% Placement Assistance | Avail Merit Scholarships


    1777460379290

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन राज्य के प्रमुख शहरों जैसे रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग एवं चाईबासा में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड प्राधिकरण द्वारा निर्धारित तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में उल्लिखित परीक्षा केंद्र, समय, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

    झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने 24 फरवरी 2026 को झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। झारखंड बीएड 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 7 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक समाप्त हो चुकी है। झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें:- यूपी बीएड 2026 आवेदन तिथि, पात्रता, प्रक्रिया देखें

    झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026- एक नजर

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 राज्य के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय परीक्षा है। झारखंड बीएड 2026 से जुड़ी तिथियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवारों के लिए जानना बेहद जरूरी होता हैं, ताकि वे अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम

    परीक्षा बोर्ड

    झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एक्जामिनेशन बोर्ड/झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा का स्तर

    राज्य (झारखंड)

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन (ओएमआर आधारित)

    प्रश्नों के प्रकार

    एमसीक्यू आधारित

    मार्किंग स्कीम

    प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक

    0.25 अंक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काटे जाएंगे

    ऑफिशियल वेबसाइट

    jceceb.jharkhand.gov.in

    झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 तिथि

    27 मई 2026

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा तिथि

    10 मई 2026 स्थगित

    31 मई 2026

    झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड प्रक्रिया

    झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज़ होगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना जरूरी है। नीचे डाउनलोड प्रक्रिया विस्तार से देखें।

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण:

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bedcet.jceceb.org.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “Jharkhand B.Ed Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।

    • ‘लॉग इन’ बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।

    • एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

    • ‘डाउनलोड’ विकल्प पर क्लिक कर एडमिट कार्ड सेव करें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    ये भी देखें -

    Shoolini University Admissions 2026

    NAAC A+ Grade | Ranked 503 Globally (QS World University Rankings 2026)

    Karnavati University | B.A Admissions 2026

    100% Placements Assistance | 1200+ Recruiters

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा जारी झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश शामिल होते हैं। परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर अंकित सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। नीचे एडमिट कार्ड में दर्ज प्रमुख विवरण दिए गए हैं।

    एडमिट कार्ड में दर्ज प्रमुख विवरण:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • जन्म तिथि

    • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा की तिथि

    • परीक्षा का समय (शिफ्ट सहित)

    • रिपोर्टिंग टाइम

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    • परीक्षा केंद्र कोड

    • श्रेणी (Category)

    • लिंग (Gender)

    • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026: दिशानिर्देश

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। इसके साथ ही परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले कुछ जरूरी दिशानिर्देश भी निर्धारित किए जाते हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होता है। इन निर्देशों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखना है।

    महत्वपूर्ण दिशानिर्देश:

    • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है।

    • एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) जरूर रखें।

    • उम्मीदवार निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर आदि) ले जाना प्रतिबंधित है।

    • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

    • परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।

    • परीक्षा के दौरान निरीक्षक (Invigilator) के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

    • परीक्षा समाप्त होने से पहले हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी (जब तक विशेष अनुमति न दी जाए)।

    • कोविड या अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश (यदि लागू हों) का पालन करें।

    अन्य महत्वपूर्ण लिंक:

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2026- संपर्क विवरण

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, त्रुटि या जानकारी के लिए उम्मीदवार झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) से संपर्क कर सकते हैं। यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो, उसमें दी गई जानकारी में गलती हो या अन्य किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आए, तो अभ्यर्थियों को तुरंत आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए। समय रहते समस्या का समाधान कराने से परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचा जा सकता है।

    संपर्क विवरण

    जेसीईसीईबी बोर्ड, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिसर,

    सिरखा टोली, नामकुम-तुपुदाना रोड, नामकुम,

    रांची, झारखंड - 834010

    फ़ोन: +91-9264473891, +91-9264473893

    ई-मेल: jceceboard@gmail.com


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें। इसके बाद “Jharkhand B.Ed Admit Card 2026” लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    Q: अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?
    A:

    यदि एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र या अन्य विवरण में त्रुटि हो, तो तुरंत JCECEB हेल्पडेस्क से संपर्क करें। समय रहते सुधार करवाना जरूरी है, ताकि परीक्षा में कोई समस्या न हो।

    Q: क्या बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा?
    A:

    नहीं, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होता है।

    Q: एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना जरूरी है?
    A:

    उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, वैध फोटो आईडी प्रूफ और आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने चाहिए। साथ ही परीक्षा निर्देशों का पालन करते हुए समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    AUSAT Application Date

    25 Sep'25 - 31 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 30 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AIEED Application Date

    1 Nov'25 - 25 May'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Chemistry of d-Block Elements Quantum Chemistry and Spectroscopy
    Via Dr Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar
    Online Refresher Course in Education
    Via Central University of South Bihar, Patna
    Innovative Strategies of Teaching and Learning
    Via University of Calicut, Malappuram
    Introductory Organic Chemistry I
    Via Indian Institute of Science Education and Research Pune
    Biochemistry of Biomolecules
    Via St Xavier's College, Kolkata
    Swayam
     712 courses
    Edx
     613 courses
    Udemy
     505 courses
    Futurelearn
     346 courses
    NPTEL
     324 courses
    Coursera
     313 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ