Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड बीएड एडमिशन 2026 (Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026): राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट (जारी), शेड्यूल देखें
    • लेख
    • झारखंड बीएड एडमिशन 2026 (Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026): राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट (जारी), शेड्यूल देखें

    झारखंड बीएड एडमिशन 2026 (Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026): राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट (जारी), शेड्यूल देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Rajan KumarUpdated on 03 Sep 2026, 09:44 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 (Jharkhand BEd Entrance Exam 2026) : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) द्वारा झारखंड बीएड राउंड 3 सीट आवंटन सूची 3 सितंबर को जारी कर दी गई। जेसीईसीईबी द्वारा jceceb.jharkhand.gov.in पर प्रोविजनल सीट आवंटन लेटर जारी कर 3 से 8 सितंबर तक आवंटित संस्थान में एडमिशन के लिए दस्तावेज सत्यापन का समय दिया गया है। झारखंड बीएड राउंड 3 के तहत एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 अगस्त को समाप्त हो गई। झारखंड बीएड राउंड 3 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 24 अगस्त से जारी थी। वहीं झारखंड बीएड राउंड 3 रजिस्ट्रेशन और सीट आवंटन के लिए चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 28 अगस्त भी बीत चुकी है। उम्मीदवारों को 29-30 अगस्त को सीट आवंटन के लिए चॉइस बदलने का मौका दिया गया था।
    1787577659393

    झारखंड बीएड एडमिशन 2026 (Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026): राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट (जारी), शेड्यूल देखें
    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026

    इससे पहले झारखंड बीएड राउंड 2 की प्रक्रिया 21 अगस्त तक चली थी। राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग की सुविधा 11 अगस्त को समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को 12 से 13 अगस्त तक अपनी चॉइस में बदलाव की सुविधा दी गई थी। जिसके बाद प्राधिकरण द्वारा jceceb.jharkhand.gov.in पर झारखंड बीएड राउंड 2 सीट आवंटन सूची 17 अगस्त को जारी किया गया। अभ्यर्थी 21 अगस्त तक संबंधित संस्थान में दस्तावेज़ों की जांच और दाखिला ले सकते हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए झारखंड बीएड (B.Ed./M.Ed./B.P.Ed. 2026) की प्रोविजनल खाली सीटों की सूची भी जारी की गई थी। इसी के आधार दूसरे चरण के लिए सीट आवंटन सूची जारी की गई।
    झारखंड बीएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट राउंड 2 पीडीएफ
    1787026423042

    वहीं राउंड 1 काउंसलिंग के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू थी जो 3 अगस्त तक चली। प्राधिकरण द्वारा झारखंड बीएड फेज 1 अलॉटमेंट लिस्ट 27 जुलाई को जारी की गई थी।
    दूसरे राउंड के लिए झारखंड बीएड की प्रोविज़नल खाली सीट पीडीएफ लिंक
    1786601781098
    पहले चरण की झारखंड बीएड काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की तिथि 14 से 20 जुलाई 2026 थी। शेड्यूल के अनुसार, झारखंड बीएड काउंसलिंग राउंड 1 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बोर्ड ने झारखंड बीएड काउंसलिंग आवेदन में संशोधन की सुविधा 21 से 22 जुलाई तक दी गई थी। झारखंड बीएड 2026 प्रवेश परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026, अधिसूचना, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न से संबंधित पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए। झारखंड बीएड राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट देखें

    University of Bristol, Mumbai Enterprise Campus

    Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes

    University of York, Mumbai

    UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: तिथियां

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 की तिथियां अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर पूरी प्रवेश प्रक्रिया संचालित होती है। आवेदन शुरू होने से लेकर परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी होने, परिणाम और काउंसलिंग तक सभी चरण निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी तिथियों की जानकारी पहले से रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण प्रक्रिया से चूक न हो और वे समय पर अपनी तैयारी पूरी कर सकें। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है।

    इवेंट

    तिथियां

    ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण की शुरुआत

    25 फरवरी, 2026

    आवेदन करने की अंतिम तिथि

    7 अप्रैल, 2026

    आवेदन में सुधार की तिथि

    8 से 9 अप्रैल, 2026

    प्रवेश पत्र

    27 मई 2026 (जारी)

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026

    10 मई, 2026 रद्द

    31 मई 2026

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा आंसर की

    3 जून 2026

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा आंसर की आपत्ति तिथि

    8 जून 2026 तक

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026

    6 जुलाई 2026

    काउंसलिंग पंजीकरण, च्वाइस फिलिंग

    14 से 20 जुलाई 2026

    राउंड 1 अनंतिम सीट आवंटन पत्र

    27 जुलाई 2026

    राउंड 1 काउंसलिंग के तहत दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश

    28 जुलाई से 3 अगस्त 2026

    राउंड 2 झारखंड बीएड सीट आवंटन17 अगस्त 2026
    राउंड 2 झारखंड बीएड दस्तावेज सत्यापन
    17-21 अगस्त 2026
    झारखंड बीएड एडमिशन राउंड 3 रजिस्ट्रेशन
    24 से 28 अगस्त 2026
    झारखंड बीएड एडमिशन राउंड 3 चॉइस फिलिंग में बदलाव
    29-30 अगस्त 2026
    झारखंड बीएड एडमिशन राउंड 3 सीट आवंटन
    2 सितंबर 2026
    3 सितंबर 2026
    दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश
    3 से 8 सितंबर 2026

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 मे सफल उम्मीदवारों के बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, झारखंड बीएड एडमिशन के लिए तीन राउंड में काउंसलिंग का आयोजन होगा। राउंड 1 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की तिथि 14 से 20 जुलाई 2026 थी। झारखंड बीएड प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 27 जुलाई 2026 को जारी हुआ और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 3 अगस्त तक का समय दिया गया।
    1784178780509

    झारखंड बीएड काउंसलिंग राउंड 2 की प्रक्रिया 6 से 21 अगस्त 2026 तक और राउंड 3 की प्रक्रिया 24 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक चलेगी। विस्तृत झारखंड बीएड काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर देख सकते हैं।
    1784179640841

    जेसीईसीईबी द्वारा 31 मई 2026 को बी.एड., एम.एड. एवं बी.पी.एड. संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 आयोजित की गई थी। झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 रिजल्ट 6 जुलाई को जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड सेक्शन के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा रिजल्ट के साथ ही बीएड फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।

    3 जून को जारी झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा 8 जून तक थी। आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की जारी हुई। परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सभी चार सेटों की आंसर की 3 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई। आंसर की डाउनलोड लिंक इस लेख में भी दिया गया है।
    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा आंसर की 2026 देखें
    1780918913164

    परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी वेबसाइट के "Download" कॉलम से उत्तर कुंजियां डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रकाशित उत्तरों पर कोई आपत्ति है, तो वे प्रमाणिक साक्ष्यों के साथ अपनी आपत्ति 8 जून 2026 तक ई-मेल controller.jceceb@gmail.com के माध्यम से भेज सकते थे।

    झारखंड बीएड परीक्षा आंसर की पर आपत्तियां परिषद के कार्यालय, विज्ञान एवं प्रावैधिकी परिसर, सिरखा टोली, नामकुम-तुपुदाना रोड, नामकुम, रांची-834010 में व्यक्तिगत रूप से भी जमा की जा सकती थी। परीक्षा के लिए झारखंड बीएड एडमिट कार्ड 27 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन विवरण के माध्यम से जारी किया गया। पहले झारखंड बीएड परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था।
    ये भी पढ़ें:- झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड
    1779881796949

    झारखंड बीएड 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 अप्रैल 2026 को समाप्त हो चुकी है। परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड फिलहाल मान्य नहीं होंगे और नई परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद संशोधित एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।


    1775718272880

    प्राधिकरण द्वारा 8 और 9 अप्रैल 2026 तक झारखंड बीएड 2026 के लिए आवेदन संशोधन (एडिट) विंडो खोली गई थी। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे 9 अप्रैल 2026 तक अपने फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते थे। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bedcet.jceceb.org.in पर अंतिम तिथि तक झारखंड बीएड 2026 के लिए आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। अब आवेदन सुधार विंडो बंद कर दी गई है।
    ये भी पढ़ें:- यूपी बीएड 2026 आवेदन तिथि, पात्रता, प्रक्रिया देखें

    झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने 24 फरवरी 2026 को झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से 25 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई थी। साथ ही अभ्यर्थियों को 26 और 27 मार्च 2026 को आवेदन पत्र में संशोधन करने का अवसर भी प्रदान किया गया था। प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को होना तय था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव करते हुए परीक्षा की नई तिथि घोषित की जा चुकी है।

    झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम घोषित करेगा, जिसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया झारखंड बीएड 2026 प्रवेश का अंतिम चरण होती है। इसमें सफल अभ्यर्थियों को भाग लेना अनिवार्य है, तभी उन्हें कॉलेज में अंतिम रूप से प्रवेश मिल सकेगा। काउंसलिंग के दौरान सीट आवंटन के बाद संबंधित कॉलेज की फीस जमा करने पर उम्मीदवार का कॉलेज और कोर्स कन्फर्म हो जाएगा।

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: अवलोकन

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 राज्य के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय परीक्षा है। इसका आयोजन झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा किया जाता है। झारखंड बीएड 2026 से जुड़ी तिथियां, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी होती हैं, ताकि वे अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम

    परीक्षा बोर्ड

    झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एक्जामिनेशन बोर्ड/झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा का स्तर

    राज्य (झारखंड)

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन (ओएमआर आधारित)

    प्रश्नों के प्रकार

    एमसीक्यू आधारित

    प्रश्नों की संख्या

    100

    कुल अंक

    100

    मार्किंग स्कीम

    प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक

    0.25 अंक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काटे जाएंगे

    परीक्षा केंद्र

    रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका और पलामू

    ऑफिशियल वेबसाइट

    jceceb.jharkhand.gov.in

    ये भी देखें -

    University of Liverpool, Bengaluru Campus

    Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.

    SCSVMV Deemed to be University | B.A. Admissions 2026

    B.A. at SCSVMV | Accredited by NAAC 'A' Grade | AICTE Approved | NCTE, NCISM & UGC Approved | 100% Placement Support

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: पात्रता मानदंड

    झारखंड बीएड 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंड की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जो सभी शर्तों को पूरा करते हैं। नीचे झारखंड बीएड 2026 के लिए प्रमुख पात्रता मानदंड दिए गए हैं:

    • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अंक में छूट दी जा सकती है।

    • बीएड पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने हेतु उत्तीर्ण वर्ष (पासिंग ईयर) पर कोई प्रतिबंध नहीं है, यानी पुराने और नए दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

    • उम्मीदवार को आवेदन करते समय केवल एक विषय का चयन करना होगा, जिसे उसने अपनी स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में मुख्य रूप से पढ़ा हो।

    • स्नातक या स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी डिग्री पूरी कर लें।

    • अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए और झारखंड राज्य के उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया में प्राथमिकता मिल सकती है (यदि लागू हो)।

    अन्य महत्वपूर्ण लिंक:

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

    झारखंड बीएड 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की गई थी, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी 7 अप्रैल 2026 तक पंजीकरण कर सकते थे। आवेदन की शुरुआत रजिस्ट्रेशन से होती है, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करनी होती है। सफल पंजीकरण के बाद एक पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जनरेट होता है, जिसे मोबाइल नंबर या ईमेल के माध्यम से अभ्यर्थियों तक भेज दिया जाता है। नीचे आवेदन प्रक्रिया देखें।

    झारखंड बीएड 2026 आवेदन भरने के चरण:

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (bedcet.jceceb.org.in) पर जाएं।

    • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।

    • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त करें।

    • प्राप्त लॉगिन विवरण की मदद से वेबसाइट पर लॉग इन करें।

    • आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।

    • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

    • ‘समीक्षा करें’ (Review) विकल्प पर क्लिक कर पूरी जानकारी दोबारा जांच लें।

    • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • अंत में ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    झारखंड बीएड 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखना अनिवार्य है। ये दस्तावेज़ आवेदन फॉर्म में जानकारी भरने और सत्यापन प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत किए जाएंगे। सही और पूर्ण दस्तावेज़ प्रस्तुत करना आवेदक की उम्मीदवारी के लिए जरूरी है।

    आवेदन भरते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:

    • 10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट

    • स्नातकोत्तर की मार्कशीट

    • जन्म प्रमाण पत्र

    • श्रेणी प्रमाणपत्र

    • आधार कार्ड

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • हस्ताक्षर

    पढ़ें:- बिहार बीएड रिजल्ट

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: दस्तावेज़ अपलोड विवरण

    झारखंड बीएड 2026 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी हाल ही की पासपोर्ट साइज़ की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य आवश्यक दस्तावेज़ भी निर्दिष्ट प्रारूप में अपलोड किए जाने चाहिए। सभी फाइलें तय साइज़ और गुणवत्ता के अनुसार होनी चाहिए ताकि आवेदन सही तरीके से स्वीकार किया जा सके।

    निर्दिष्ट दस्तावेज़ और उनके प्रारूप:

    दस्तावेज़

    फ़ाइल का आकार

    विवरण

    फोटो

    20-50 केबी

    सफेद पृष्ठभूमि वाली हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

    हस्ताक्षर

    10-20 केबी

    सफेद कागज पर काले/नीले रंग की स्याही से लिखा गया हस्ताक्षर

    अन्य दस्तावेज़

    अधिकतम 4 एमबी

    सभी दस्तावेज़ एकल पीडीएफ फाइल में अपलोड करें

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: आवेदन शुल्क

    झारखंड बीएड 2026 के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होता है। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं। आवेदन शुल्क अभ्यर्थी की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है।

    श्रेणीवार आवेदन शुल्क:

    वर्ग

    शुल्क

    सामान्य / ईडब्ल्यूएस (EWS)

    ₹1000

    ईडब्ल्यूएस प्रथम और द्वितीय

    ₹750

    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिलाएं (सभी श्रेणियाँ)

    ₹500

    शारीरिक रूप से विकलांग (PWD)

    ₹0

    नोट: झारखंड बीएड 2026 का आवेदन शुल्क एक बार जमा करने के बाद वापसी योग्य नहीं है, इसलिए भुगतान करते समय सभी विवरण सही होने चाहिए।

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: परीक्षा पैटर्न

    झारखंड बीएड 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है। इससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सही दिशा में केंद्रित कर सकते हैं। परीक्षा पैटर्न में परीक्षा का माध्यम, समय, प्रश्नों की संख्या, अंकन प्रणाली और विषयों का विवरण शामिल होता है। झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। अभ्यर्थियों को अपने उत्तर OMR शीट पर भरने होते हैं। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनका कुल अंक 100 होते हैं।

    झारखंड बीएड 2026 परीक्षा पैटर्न सारांश:

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन (OMR आधारित)

    कुल प्रश्न

    100

    प्रश्नों का प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

    अंकन योजना

    सही उत्तर: +1 अंकगलत उत्तर: -0.25 अंक

    विषयों की संख्या

    3

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रत्येक विषय और प्रश्न प्रकार के अनुसार अभ्यास करें और समय प्रबंधन की रणनीति बनाएं, ताकि परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त कर सकें।

    ये भी पढ़ें:- सीजी प्री बीएड सिलेबस 2026

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: प्रश्न पैटर्न

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में उम्मीदवारों की क्षमताओं का मूल्यांकन तीन मुख्य क्षेत्रों में किया जाता है: भाषा प्रवीणता, शिक्षण योग्यता और तर्क क्षमता। परीक्षा का प्रश्न पैटर्न इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, तार्किक सोच और भाषा कौशल का व्यापक आकलन कर सके। प्रत्येक खंड में प्रश्नों की संख्या और अंक निर्धारण स्पष्ट रूप से तय हैं, जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी को प्रभावी ढंग से योजना बना सकते हैं।

    झारखंड बीएड 2026 प्रश्न पैटर्न और अंक वितरण:

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    भाषा प्रवीणता

    अंग्रेजी: 15
    हिंदी: 15

    15 (प्रत्येक भाषा)

    शिक्षण योग्यता

    40

    40

    तर्क क्षमता

    30

    30

    कुल

    100

    100

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: पाठ्यक्रम

    झारखंड बीएड 2026 की प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम मुख्य रूप से वैचारिक और तार्किक क्षमताओं पर आधारित है। प्रश्न भाषा प्रवीणता, शिक्षण योग्यता और तर्क क्षमता के तीन प्रमुख क्षेत्रों में विभाजित हैं। नीचे प्रत्येक विषय के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम दिया गया है:

    विषय

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा पाठ्यक्रम

    भाषा प्रवीणता

    समझ क्षमता, वाक्यों का पुनर्व्यवस्थापन, रिक्त स्थानों के लिए उपयुक्त शब्द चुनना, वाक्यांशों में त्रुटियों का पता लगाना, दिए गए वाक्यांशों के समानार्थक अर्थ का पता लगाना, अधूरे वाक्यों के लिए सही शब्द का चयन, क्रमबद्धता, व्याकरण (समानार्थी शब्द, मुहावरे, पूर्वसर्ग, काल, और आर्टिकल)

    शिक्षण योग्यता

    शिक्षा, बच्चे और शिक्षण पेशा; शिक्षण में रुचि; नेतृत्व और समूह प्रबंधन कौशल; भावनात्मक और सामाजिक समायोजन; अंतर्वैयक्तिक और पारस्परिक कौशल; स्कूल शिक्षा से संबंधित समकालीन मुद्दों की सामान्य जानकारी

    तर्क क्षमता

    मौखिक और गैर-मौखिक तर्कशक्ति, लुप्त संख्याएँ, संख्या और अक्षर श्रृंखला, विषय-वस्तु की पहचान, अव्यवस्थित क्रम, सादृश्य और विषम पहचान, कथन और निष्कर्ष, न्यायवाक्य, तार्किक समस्याएँ, संबंध स्थापित करना, संख्यात्मक क्षमता

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: एडमिट कार्ड

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 मई 2026 को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा जारी कर दिया गया है। परीक्षा 31 मई को आयोजित की गई। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट bedcet.jceceb.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए छात्रों को आवश्यक लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होती है। परीक्षा हॉल में अपना एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। वैध एडमिट कार्ड के बिना छात्रों को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: परीक्षा केंद्र

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन झारखंड राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में की जाएगी। प्राधिकारिण द्वारा अधिसूचना में परीक्षा केंद्र की जानकारी दी है। सूचना के अनुसरा झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र और अन्य संबंधित जानकारी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर दी जाएगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ साथ ले जाना अनिवार्य है।

    ये भी पढ़ें : यूपी बीएड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: प्रवेश परीक्षा

    बीएड प्रवेश परीक्षा 10 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। छात्रों को परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। चूंकि परीक्षा पेन-पेपर मोड में होगी, इसलिए छात्रों को अपना पेन भी साथ लाना होगा। परीक्षा हॉल में समय पर पहुंचना अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में बैठने से पहले एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

    झारखंड बीएड उत्तर कुंजी 2026

    झारखंड बीएड 2026 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र ‘उत्तर कुंजी’ लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अनंतिम उत्तर कुंजी में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर शामिल होते हैं, जिससे अभ्यर्थियों को अपने प्राप्त अंकों का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है। अंतिम उत्तर कुंजी JCECEB द्वारा परिणाम घोषित होने से पहले जारी की जाती है। बीएड उत्तर कुंजी 2026 PDF प्रारूप में उपलब्ध है। छात्रों को इसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों की जांच करनी चाहिए।

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026

    बीएड परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद JCECEB परिणाम प्रकाशित करेगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके वेबसाइट से परिणाम देख सकेंगे। झारखंड बीएड स्कोरकार्ड में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक शामिल होते हैं, जो उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम डाउनलोड करें और इसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

    उपयोगी लिंक

    झारखंड बीएड मेरिट लिस्ट 2026

    परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड झारखंड बीएड मेरिट सूची 2026 जारी करता है। इस सूची में प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bedcet.jceceb.org.in से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को संबंधित कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 काउंसलिंग

    चयनित उम्मीदवारों को झारखंड बीएड 2026 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भरना होगा। केवल वही उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे जिन्होंने फॉर्म भरा है।
    काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म में छात्रों को कॉलेज चयन और अपनी प्राथमिकताएं लॉक करनी होती हैं। सीटें छात्रों की प्राथमिकताओं के अनुसार आवंटित की जाती हैं।
    छात्र अनंतिम सीट आवंटन पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और काउंसलिंग के दिन इसे अपने साथ लाना अनिवार्य है। काउंसलिंग के दिन छात्रों को सभी आवश्यक दस्तावेज़ भी साथ लाने होंगे। अंततः इच्छित पाठ्यक्रम में अंतिम प्रवेश के लिए कॉलेज शुल्क का भुगतान करना होगा।

    झारखंड बीएड काउंसलिंग 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज़

    काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ साथ लाने और प्रस्तुत करने होंगे:

    • कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट

    • कक्षा 10 और 12 का प्रमाण पत्र

    • स्नातक की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

    • स्नातकोत्तर की मार्कशीट (यदि उपलब्ध हो)

    • प्रवास प्रमाण पत्र

    • स्थानांतरण प्रमाणपत्र

    • चरित्र प्रमाण पत्र

    • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • आधार कार्ड

    • आवासीय प्रमाणपत्र

    नोट: उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज़ दिखाना अनिवार्य है और साथ ही इन दस्तावेज़ों की ज़ेरॉक्स प्रतियां भी जमा करनी होंगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?
    A:

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे।

    Q: झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 का पैटर्न क्या है?
    A:

    परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी। इसमें कुल 100 MCQ प्रश्न होंगे। सही उत्तर पर 1 अंक और गलत उत्तर पर 0.25 अंक घटाए जाएंगे।

    Q: झारखंड बीएड एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त करें?
    A:

    एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। इसे परीक्षा हॉल में साथ लाना अनिवार्य है।

    Q: झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम और मेरिट सूची कैसे देखें?
    A:

    परीक्षा के बाद JCECEB आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम और मेरिट सूची जारी करेगा। छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल से स्कोरकार्ड और मेरिट सूची डाउनलोड कर सकेंगे।

    Q: झारखंड बीएड काउंसलिंग के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?
    A:

    कक्षा 10, 12 और स्नातक/स्नातकोत्तर की मार्कशीट, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र, प्रवास और स्थानांतरण प्रमाणपत्र। मूल दस्तावेज़ और उनकी ज़ेरॉक्स प्रतियां आवश्यक हैं।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ