Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (JCECE BEd 2026 Counselling): स्पेशल राउंड रजिस्ट्रेशन (7-10 अक्टूबर), शेड्यूल
    • लेख
    • झारखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (JCECE BEd 2026 Counselling): स्पेशल राउंड रजिस्ट्रेशन (7-10 अक्टूबर), शेड्यूल

    झारखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (JCECE BEd 2026 Counselling): स्पेशल राउंड रजिस्ट्रेशन (7-10 अक्टूबर), शेड्यूल

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 07 Oct 2026, 11:53 AM IST

    झारखंड बीएड काउंसलिंग 2026 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने झारखंड बीएड राउंड 4 काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए स्पेशल राउंड काउंसलिंग की तिथियां जारी कर दी हैं। बोर्ड ने 6 अक्टूबर को रिक्त सीटों की सूची जारी की थी।अधिसूचना के अनुसार, स्पेशल राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 है। प्रोविजनल सीट आवंटन लेटर 12 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी किया जाएगा और एडमिशन के लिए 13 से 16 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारा नीचे दिए लिंक की मदद से झारखंड बीएड स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
    झारखंड बीएड स्पेशल राउंड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं
    1791353158101

    This Story also Contains

    1. झारखंड बीएड 2026 तिथियां (Jharkhand BEd 2026 Dates)
    2. झारखंड बीएड 2026 काउंसलिंग तिथियां (Jharkhand BEd 2026 counselling dates)
    3. झारखंड बीएड काउंसलिंग आवेदन कैसे करें
    4. जेसीईसीईबी काउंसलिंग 2026 आवेदन शुल्क (JCECEB BED Counselling 2026 Application Fee)
    5. झारखंड बीएड 2026 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
    झारखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (JCECE BEd 2026 Counselling): स्पेशल राउंड रजिस्ट्रेशन (7-10 अक्टूबर), शेड्यूल
    झारखंड बीएड काउंसलिंग 2026

    जेसीईसीईबी द्वारा जारी बीएड एडमिशन शेड्यूल के अनुसार, एडमिशन के लिए राउंड 4 काउंसलिंग की तिथि 25 से 30 सितंबर 2026 थी। बोर्ड द्वारा 24 सितंबर को झारखंड बीएड राउंड 4 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर उम्मीदवारों को 25 सितंबर से एडमिशन के लिए सुविधा दी गई। राउंड 4 बीएड अलॉटमेंट लिस्ट के अनुसार चयनित उम्मीदवार आवंटित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन की प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 तक पूरी कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा झारखंड बीएड चौथे चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 से 22 सितंबर तक चली थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर चौथे राउंड के लिए सीटों की सूची देख सकते हैं। झारखंड B.Ed./M.Ed./B.P.Ed. शैक्षणिक सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए चौथे एवं अंतिम चरण की काउंसलिंग शेड्यूल 15 सितंबर को जारी किया गया।
    झारखंड बीएड राउंड 4 सीट अलॉटमेंट लिस्ट देखें
    1789555592445

    इससे पहले झारखंड बीएड राउंड 3 मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 3 सितंबर को किया गया। हालांकि प्राधिकरण द्वारा झारखंड बीएड राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2 सितंबर को जारी की जानी थी। वहीं उम्मीदवारों को 3 से 8 सितंबर तक आवंटित संस्थान में बीएड एडमिशन के लिए दस्तावेज सत्यापन का समय दिया गया था। झारखंड बीएड राउंड 3 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 अगस्त को समाप्त हो गई। झारखंड बीएड काउंसलिंग 2026 राउंड 3 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 24 अगस्त से जारी थी। झारखंड बीएड राउंड 3 रजिस्ट्रेशन और सीट आवंटन के लिए चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 28 अगस्त भी बीत चुकी है। उम्मीदवारों को सीट आवंटन के लिए चॉइस बदलने का मौका 29-30 अगस्त तक दिया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in/ के साथ नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी झारखंड बीएड राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
    झारखंड बीएड राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड लिंक


    1787578615439

    इससे पहले, झारखंड बीएड राउंड 2 के लिए 17 अगस्त को झारखंड बीएड राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी की गई थी। अभ्यर्थी 21 अगस्त तक संबंधित संस्थान में दस्तावेज़ों की जांच और दाखिला ले सकते थे। झारखंड बीएड राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग सुविधा 11 अगस्त तक दी गई थी। ये सुविधा 6 अगस्त से उपलब्ध थी। उम्मीदवार अपनी चॉइस में संशोधन 12 से 13 अगस्त तक कर सकते थे। झारखंड बीएड (B.Ed./M.Ed./B.P.Ed. 2026) ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए प्रोविज़नल खाली सीटों की सूची जारी भी जारी की गई थी। इसी के आधार दूसरे चरण के लिए सीट आवंटन सूची जारी की गई।
    झारखंड बीएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट राउंड 2 पीडीएफ
    1787026184341

    झारखंड बीएड काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, झारखंड BEd 2026 राउंड 1 काउंसलिंग के लिए चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 28 जुलाई से 3 अगस्त तक किया गया। झारखंड बीएड फ़ेज़ 1 अलॉटमेंट लिस्ट का प्रकाशन 27 जुलाई को कर दिया गया था। उम्मीदवार राउंड 1 बीएड आवंटन लिस्ट jceceb.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं। झारखंड बीड एडमिशन का शेड्यूल 14 जुलाई 2026 को जारी गया था। बोर्ड ने 21 जुलाई से झारखंड बीएड काउंसलिंग फ़ॉर्म में संशोधन की सुविधा दी थी। उम्मीदवार 22 जुलाई तक अपने झारखंड बीएड फ़ॉर्म 2026 में बदलाव कर सकते थे।
    झारखंड बीएड मेरिट लिस्ट 2026


    1786006312271

    पहले चरण की झारखंड बीएड काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की तिथि 14 से 20 जुलाई 2026 थी। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक की मदद से झारखंड बीएड राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट देख सकते थे। झारखंड बीएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 देखें ।
    झारखंड बीएड राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट देखें
    1785158652192

    झारखंड BEd काउंसलिंग राउंड के दौरान, हिस्सा लेने के लिए आवेदकों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जेसीईसीईबी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर झारखंड बीएड काउंसलिंग एप्लीकेशन लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होता है।। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी बीएड काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    झारखंड बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को झारखंड BEd 2026 काउंसलिंग राउंड के दौरान अपनी पसंद के विकल्प भी बताने होते हैं। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग में संशोधन का अवसर 21 और 22 जुलाई को दिया गया। झारखंड बीएड सीट अलॉटमेंट लेटर 27 जुलाई 2026 को जारी किया गया। इसके बाद आवेदकों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अलॉट किए गए कॉलेज में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी थी।
    1785159151193

    झारखंड बीएड काउंसलिंग राउंड 2 की प्रक्रिया 6 से 21 अगस्त 2026 तक और राउंड 3 की प्रक्रिया 24 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक चली। विस्तृत झारखंड बीएड काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से या नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर देख सकते हैं।
    झारखंड बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल देखें

    झारखंड बी.एड प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। झारखंड बी.एड 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया मेरिट सूची में प्राप्त अंकों के आधार पर होती है। उम्मीदवारों को झारखंड बी.एड 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होता है। आवेदकों को काउंसलिंग केंद्र पर अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज ले जाने होते हैं। उन्हें अपना प्रवेश अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होता है। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    झारखंड बीएड 2026 तिथियां (Jharkhand BEd 2026 Dates)

    जेसीईसीईबी द्वारा 31 मई 2026 को बी.एड., एम.एड. एवं बी.पी.एड. संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 आयोजित की गई थी। झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 रिजल्ट 6 जुलाई को जारी किया गया था। इसके बाद परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू कर दी गई। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में झारखंड बी.एड 2026 काउंसलिंग और अन्य संबंधित इवेंट्स की तिथियां देख सकते हैं।

    इवेंट

    तिथियां

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण

    25 फरवरी से 7 अप्रैल, 2026

    झारखंड बीएड प्रवेश पत्र

    27 मई 2026

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026

    31 मई 2026

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026

    6 जुलाई 2026

    झारखंड बीएड सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन

    27 जुलाई 2026

    झारखंड बीएड 2026 काउंसलिंग तिथियां (Jharkhand BEd 2026 counselling dates)

    झारखंड बीएड काउंसलिंग आवेदन शुरू होने से लेकर काउंसलिंग तक सभी चरण निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाते हैं। इसलिए उम्मीदवार सभी जरूरी तिथियों की जानकारी पहले से रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण प्रक्रिया से चूक न हो और वे समय पर अपनी तैयारी पूरी कर सकें। नीचे तालिका में झारखंड बीएड काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

    चौथे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल

    इवेंट

    तिथि

    सीट मैट्रिक्स जारी

    16 सितंबर 2026

    ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग शुरू

    17 सितंबर 2026

    रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि

    22 सितंबर 2026

    प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी

    24 सितंबर 2026

    दस्तावेज सत्यापन एवं संबंधित संस्थान में नामांकन

    25 से 30 सितंबर 2026

    झारखंड बीएड काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल


    इवेंट

    डेट

    झारखंड बीएड काउंसलिंग राउंड 1

    ऑनलाइन पंजीकरण एवंकाउंसलिंग राउंड विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि

    14 जुलाई 2026

    ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि

    20 जुलाई 2026

    भरे गए विकल्पों में संपादन की तिथि

    21 से 22 जुलाई 2026

    अस्थायी सीट आवंटन पत्र जारी होने की तिथि

    27 जुलाई 2026

    दस्तावेज़ सत्यापन एवं संस्थान में नामांकन

    28 जुलाई से 3 अगस्त 2026

    झारखंड बीएड काउंसलिंग राउंड 2 और 3 शेड्यूल

    काउंसलिंग राउंड

    इवेंट

    डेट

    राउंड 2

    सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन

    6 अगस्त 2026

    ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि

    6 अगस्त 2026

    ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि

    11 अगस्त 2026

    भरे गए विकल्पों में संपादन की तिथि

    12 से 13 अगस्त 2026

    अस्थायी सीट आवंटन पत्र जारी होने की तिथि

    17 अगस्त 2026

    दस्तावेज़ सत्यापन एवं संस्थान में नामांकन

    17 से 21 अगस्त 2026

    राउंड 3

    सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन

    24 अगस्त 2026

    ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि

    24 अगस्त 2026

    ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि

    28 अगस्त 2026

    भरे गए विकल्पों में संपादन की तिथि

    29-30 अगस्त 2026

    अस्थायी सीट आवंटन पत्र जारी होने की तिथि

    2 सितंबर 2026
    3 सितंबर 2026

    दस्तावेज़ सत्यापन एवं संस्थान में नामांकन

    3-8 सितंबर 2026

    झारखंड बीएड काउंसलिंग आवेदन कैसे करें

    जेसीईसीईबी द्वारा बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए आवेदन पत्र भरना होता है। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा काउंलसिंग एप्लीकेशन लिंक जारी किया जाता है जिसके माध्यम से उम्मीदवार एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं। झारखंड बीएड काउंसलिंग आवेदन की प्रक्रिया को नीचे चरणवार देख सकते हैं और इनका पालन कर आवेदन कर सकते हैं।

    • JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “click here for all online counselling-2026” लिंक पर क्लिक करें।
      1784581836539

    • नया टैब खुलेगा जिसमें बीएड/एमएड/बीपीएड एडमिशन 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

    • 1784581836568

    • इसके बाद नया पेज स्क्रीन पर दिखेगा जिसपर लॉगइन लिंक पर जाकर क्लिक करना है
      1784581836610

    • लॉगिन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
      1784581836712

    • अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन (Choice Filling) करें।

    • निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

    • आवेदन सबमिट कर उसकी प्रति सुरक्षित रखें।

    • सीट आवंटन के बाद संबंधित कॉलेज में मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करें।

    जेसीईसीईबी काउंसलिंग 2026 आवेदन शुल्क (JCECEB BED Counselling 2026 Application Fee)

    आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होता है। आवेदन शुल्क सामान्य/ईडब्ल्यूएस/बीसी-I/बीसी-II के लिए 400 रुपये और सभी श्रेणियों के एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। काउंसलिंग शुल्क वापस नहीं किया जाता और इसका भुगतान ऑनलाइन (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई) करना होता है।


    1784581836788

    झारखंड बीएड 2026 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

    झारखंड बीएड प्रवेश 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के दौरान संबंधित संस्थान में दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होते हैं। झारखंड बी.एड काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची नीचे देखें:

    • कक्षा 10वीं उत्तीर्णता प्रमाणपत्र

    • कक्षा 12वीं की उत्तीर्णता प्रमाणपत्र

    • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • चरित्र प्रमाणपत्र

    • निवास प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड

    • उम्मीदवार की तस्वीर

    • अंतिम योग्यता परीक्षा (स्नातक या स्नातकोत्तर) की अंकतालिका

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ