School of Liberal Studies and Humanities, UPES Dehradun
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
झारखंड बीएड आंसर की 2026- झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा झारखंड बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से झारखंड बीएड फाइनल आंसर की डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। झारखंड बीएड आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। इससे पहले, प्राधिकरण द्वारा 3 जून को चार सेटों की झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर 8 जून तक आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल बीएड आंसर की जारी की गई है। फाइनल आंसर की के आधार पर झारखंड बीएड रिजल्ट भी 6 जुलाई को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर डाउनलोड सेक्शन में जाकर झारखंड बीएड आंसर की 2026 और झारखंड बीएड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड बीएड आंसर की 2026 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
This Story also Contains
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए झारखंड बीएड आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया गया है। किसी अभ्यर्थी को प्रकाशित उत्तरों पर कोई आपत्ति होने पर वे प्रमाणिक साक्ष्यों के साथ अपनी आपत्ति 8 जून 2026 तक ई-मेल controller.jceceb@gmail.com के माध्यम से भेज सकते थे। आपत्तियां परिषद के कार्यालय, विज्ञान एवं प्रावैधिकी परिसर, सिरखा टोली, नामकुम-तुपुदाना रोड, नामकुम, रांची-834010 में व्यक्तिगत रूप से भी जमा की जा सकती थी।
महत्वपूर्ण लेख: झारखंड बीएड एडमिट कार्ड । झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा
झारखंड बीएड आंसर की 2026 से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति होती है, तो अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ईमेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
झारखंड बीएड आंसर की 2026 अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है, क्योंकि इसके माध्यम से वे अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर और आगे की प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके आधार पर राज्य के विभिन्न बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। झारखंड बीएड आंसर की, आपत्ति, प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़िए।
महत्वपूर्ण लेख: बीएसटीसी आंसर की 2026 । बीएसटीसी रिजल्ट 2026
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2027) | Up to 100% scholarships worth 325 Crores
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 (Jharkhand Bed Entrance Exam 2026) राज्य के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय परीक्षा है। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों को आंसर की जारी होने का इंतजार रहता है, क्योंकि इसके माध्यम से वे अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है।
विवरण | जानकारी |
परीक्षा का नाम | झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 |
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | Jharkhand Combined Entrance Competitive Examination Board |
परीक्षा स्तर | राज्य स्तरीय |
कोर्स | बीएड (Bachelor of Education) |
आंसर की जारी होने का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | jceceb.jharkhand.gov.in |
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा तिथि | 31 मई 2026 |
झारखंड बीएड प्रोविजनल आंसर की तिथि | 3 जून 2026 |
झारखंड बीएड आपत्ति दर्ज तिथि | 8 जून 2026 तक |
झारखंड बीएड फाइनल आंसर की तिथि | 3 जुलाई 2026 |
ये भी पढ़ें:- यूपी बीएड 2026 आवेदन तिथि, पात्रता, प्रक्रिया देखें
झारखंड बीएड आंसर की 2026 (Jharkhand BEd Answer Key 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने उत्तरों का सावधानीपूर्वक मिलान करें तथा किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित समय के भीतर आपत्ति दर्ज करें। नीचे आंसर की डाउनलोड करने की चरणबद्ध प्रक्रिया दी गई है—
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आंसर की के माध्यम से संभावित अंक की गणना करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं। इससे अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का आकलन करने और आगे की प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी में सहायता मिलती है।
परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक प्रदान किए जाएंगे, जबकि गलत उत्तरों पर निगेटिव मार्किंग लागू होगी। इसलिए उम्मीदवारों को अंक गणना करते समय सही एवं गलत उत्तरों का ध्यानपूर्वक मूल्यांकन करना चाहिए। नीचे झारखंड बीएड आंसर की 2026 की मार्किंग स्कीम दी गई है।
अंक गणना फॉर्मूला
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में संभावित स्कोर की गणना करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए फॉर्मूले का उपयोग कर सकते हैं। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
अंक गणना का फॉर्मूला
कुल अंक = सही उत्तरx1 - गलत उत्तरx0.25)
उदाहरण
यदि किसी उम्मीदवार ने:
80 प्रश्न सही किए हैं
12 प्रश्न गलत किए हैं
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
तो अंक गणना इस प्रकार होगी—
80x1) - 12x0.25) = 80 - 3 = 77
अर्थात उम्मीदवार के संभावित अंक 77 होंगे।
ये भी देखें - बिहार बी.एड फॉर्म । इग्नू बीएड एडमिशन
Board द्वारा जारी प्रोविजनल झारखंड बीएड आंसर की 2026 पर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर संदेह होता है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ईमेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रमाण एवं सही उत्तर का स्रोत अवश्य संलग्न करें। नीचे आपत्ति दर्ज करने की चरणबद्ध प्रक्रिया दी गई है—
बोर्ड द्वारा जारी ईमेल आईडी controller.jceceb@gmail.com के माध्यम से आपत्ति कर सकते हैं।
जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे चुनें।
संबंधित प्रश्न के लिए सही उत्तर एवं उसका प्रमाण/संदर्भ अपलोड करें।
सभी विवरण जांचने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
सफलतापूर्वक आपत्ति दर्ज होने के बाद उसकी कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
बोर्ड द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
अन्य महत्वपूर्ण लिंक: यूपीटेट आवेदन पत्र । यूपीटेट रिजल्ट
Jharkhand Combined Entrance Competitive Examination Board द्वारा झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित किया जाता है। फाइनल आंसर की उम्मीदवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है, क्योंकि इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाता है। अभ्यर्थी फाइनल आंसर की के माध्यम से अपने सही उत्तरों का अंतिम मिलान कर सकते हैं तथा संभावित स्कोर का अधिक सटीक अनुमान लगा सकते हैं। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद सामान्यतः उस पर किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाती है। इसके बाद बोर्ड परिणाम घोषित कर मेरिट सूची एवं आगे की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेगा।
Frequently Asked Questions (FAQs)
हाँ, प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गई।
हाँ, परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे, जबकि प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान किया जाएगा।
नहीं, फाइनल आंसर की जारी होने के बाद सामान्यतः किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाती है। इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाता है।
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2027) | Up to 100% scholarships worth 325 Crores
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Admissions open for 4 year full time B.A/B.Sc Liberal Arts & B.A/B.Sc (Liberal Arts) Honours with Research
BA, BA (H), 9 Specializations, B.PES | MA, MA (H), 11 Specializations, M.PES | 12 LPA Highest CTC | 5-6 LPA Average CTC