Careers360 Logo
ask-icon
share
    आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षाएं 2027 (Upcoming DElEd Entrance exams 2027 in Hindi) - पात्रता, आवेदन तिथियां
    • लेख
    • आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षाएं 2027 (Upcoming DElEd Entrance exams 2027 in Hindi) - पात्रता, आवेदन तिथियां

    आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षाएं 2027 (Upcoming DElEd Entrance exams 2027 in Hindi) - पात्रता, आवेदन तिथियां

    Kunal solankiUpdated on 24 Sep 2026, 04:31 PM IST

    आगमी डीएलएड प्रवेश परीक्षाएं 2027 Upcoming DElEd Entrance exams 2027 in Hindi)- आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षाएं 2027 उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं। इस लेख में 2027 में होने वाली डीएलएड प्रवेश परीक्षाओं, महत्वपूर्ण तिथियों और प्रवेश से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी जाएगी।

    This Story also Contains

    1. आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा तिथियां 2027 (Upcoming DElEd Entrance exams 2027 Dates)
    2. आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026- राज्यवार (upcoming state wise deled exams 2027 in hindi)
    3. आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027- चरणवार प्रक्रिया
    आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षाएं 2027 (Upcoming DElEd Entrance exams 2027 in Hindi) - पात्रता, आवेदन तिथियां
    आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षाएं 2027

    आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 से संबंधित लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार इस पेज को फॉलो कर सकते हैं। छात्रों की सहायता के लिए इस पेज को समय समय पर अपडेट किया जाता रहेगा।

    आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा तिथियां 2027 (Upcoming DElEd Entrance exams 2027 Dates)

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे दी गई तालिका में आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां जैसे upcoming deled exam application dates 2027 in hindi की जानकारी दी गई है। नीचे दी गई तालिका में आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा राज्यवार (upcoming deled entrance exam state wise dates) तरीके से दी गई है।

    आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा (राज्यवार)

    आगामी डीएलएड परीक्षा आवेदन तिथियां

    आधिकारिक वेबसाइट

    परीक्षा संचालक

    बिहार डीएलएड 2027

    दिसंबर 2026

    bsebdeled.com/login

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)

    छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2027

    मार्च 2027

    vyapam.cgstate.gov.in

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल

    यूपी डीएलएड 2027

    जून 2027

    updeled.gov.in

    उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी, प्रयागराज

    उत्तराखंड डीएलएड 2027

    सितंबर 2027

    ukdeled.com

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद

    राजस्थान प्री डीएलएड 2027

    दिसंबर 2026

    /www.vmou.ac.in/

    एजुकेशनल डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन्स,

    एचपी डीएलएड 2027

    मार्च - अप्रैल 2027

    www.hpbosc.org

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

    आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026- राज्यवार (upcoming state wise deled exams 2027 in hindi)

    आगे लेख में आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 की जानकारी राज्यवार तरीके से दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है के वे लेख को पूरा पढ़ें और अपने राज्य के अनुसार आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।

    बिहार डीएलएड 2027

    बिहार डीएलएड जेईटी 2026 (Bihar DElEd JET 2026 in Hindi) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो बिहार डीईएलईएड प्रवेश प्रक्रिया (Bihar DElEd admission 2027 in Hindi) का आधार है। बिहार डीएलएड 2026 में प्रवेश देने के लिए, यह परीक्षा बिहार भर के परीक्षा केंद्रों पर राज्य स्तरीय संस्थानों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। अगले सत्र के लिए आगामी बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2026 में जारी की जा सकती है।

    छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2027

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम), विभिन्न कॉलेजों में प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा (डीएलएड) पाठ्यक्रम में प्रवेश देने के लिए राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा सीजी प्री डीएलएड 2027 आयोजित करता है। छात्र सीजी प्री डीएलएड के लिए आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। अगले सत्र के लिए आगामी सीजी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च 2027 में जारी की जा सकती है।

    यूपी डीएलएड 2027

    उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी, प्रयागराज द्वारा यूपी डीएलएड पाठ्यक्रम के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यूपी में डीएलएड करने वाले छात्र प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in से यूपी डीएलएड कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही यूपी डीएलएड 2027 अधिसूचना जारी की जाती है। अगले सत्र के लिए आगामी यूपी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया जून 2027 में जारी की जा सकती है।

    उत्तराखंड डीएलएड 2027

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा यूके डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 का संपूर्ण शेड्यूल अधिसूचना के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूके डीएलएड 2027 कार्यक्रम की अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं। अगले सत्र के लिए आगामी यूके डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया सितंबर 2027 में जारी की जा सकती है।

    राजस्थान प्री डीएलएड 2027

    राजस्थान के विभिन्न महाविद्यालयों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कोर्स में प्रवेश देने के लिए राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा, राजस्थान प्री डीएलएड 2027 आयोजित की जाती है। छात्र राजस्थान प्री डीएलएड 2027 के लिए आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। इस ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों का कई विषयों पर मूल्यांकन किया जाता है और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं जो शिक्षण योग्यता और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों को कवर करते हैं। आगामी सत्र के लिए डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2027 में जारी की जा सकती है। जानकारी के लिए बता दें राजस्थान प्रीडीएलड के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट अलग से जारी की जा सकती है।

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027

    हिमाचल प्रदेश के सरकारी तथा मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में संचालित डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए डी.एल.एड. सीईटी-2027 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। यह प्रवेश परीक्षा राज्य में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में दाखिला पाने का प्रमुख माध्यम है, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को दो वर्षीय डी.एल.एड. कोर्स में प्रवेश दिया जाता है, जो भविष्य में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम निर्धारित अंकों के साथ 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जिसकी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध होगी।

    आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027- पात्रता मानदंड

    डीएलएड प्रेवश परीक्षा 2027 में आवेदन करने के लिए प्राधिकरण द्वारा deled eligibility criteria 2027 तय किया जाता है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को 2 कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अगर यूपी डीएलएड की बात करें तो डीएलएड में प्रवेश पाने के लिए स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं आयु की बात करें तो उम्मीदवारों की आयु सामान्यत: 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राज्य की गाइडलाइन के अनुसार आयु-सीमा में भिन्नता हो सकती है।

    आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027- चरणवार प्रक्रिया

    डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश करने के लिए छात्रों को विभिन्न चरणों से होकर गुजरना होता है। डीएलएड कोर्स में प्रवेश लेने की प्रक्रिया निम्नलिखित है-

    • आवेदन पत्र भरना

    • एडमिट कार्ड

    • प्रवेश परीक्षा

    • मेरिट लिस्ट

    • काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन

    • सीट आवंटन

    • आवंटित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)