Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी डीएलएड सीईटी 2027 (HP D.El.Ed CET 2027)- आवेदन, पात्रता, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट
    • लेख
    • एचपी डीएलएड सीईटी 2027 (HP D.El.Ed CET 2027)- आवेदन, पात्रता, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027 (HP D.El.Ed CET 2027)- आवेदन, पात्रता, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट

    Kunal solankiUpdated on 09 Oct 2026, 03:56 PM IST

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027 (HP D.El.Ed CET 2027)- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एचपी डीएलएड सीईटी 2027 अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी की जाएगी। एचपी डीएलएड अधिसूचना 2027 में आवेदन तिथियां, परीक्षा तिथि, पात्रता इत्यादि की जानकारी सम्मीलित होती है। अधिसूचना जारी होने के साथ इस पेज को भी अपडेट कर दिया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. एचपी डीएलएड सीईटी 2027: अवलोकन
    2. एचपी डीएलएड अवलोकन 2027 (Hp deled 2027 overview in hindi)
    3. एचपी डीएलएड सीईटी 2027 प्रवेश परीक्षा क्या है?
    4. एचपी डीएलएड सीईटी 2027: महत्वपूर्ण तिथियां
    5. एचपी डीएलएड सीईटी 2027: पात्रता मानदंड
    6. D.El.Ed. 2027 के लिए संबद्ध 24 निजी संस्थानों की सूची
    7. एचपी डीएलएड 2027 सीईटी: आवेदन शुल्क
    8. एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन पत्र 2027: फॉर्म कैसे भरें?
    9. एचपी डीएलएड सीईटी 2027: सिलेबस
    10. एचपी डीएलएड सीईटी 2027: परीक्षा
    11. एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2027: आंसर की
    12. एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2027: मेरिट सूची
    एचपी डीएलएड सीईटी 2027 (HP D.El.Ed CET 2027)- आवेदन, पात्रता, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट
    एचपी डीएलएड सीईटी 2027

    एचपी डीएलएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होने के बाद मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाती है। ये प्रक्रिया विभिन्न चरणों तक आयोजित होती है। एचपी डीएलएड काउंसलिगं प्रक्रिया, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट इत्यादि से संबंधित लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए उम्मीदवार इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027: अवलोकन

    एचपी डीएलएड 2027 सीईटी एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसे हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है, जो प्राथमिक शिक्षक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नीचे दी गई अवलोकन सारणी में परीक्षा से जुड़ी प्रमुख जानकारी संक्षेप में प्रस्तुत की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण पहलुओं को एक नजर में समझने में आसानी होगी।
    आगामी डीएलएड परीक्षाएं 2027

    एचपी डीएलएड अवलोकन 2027 (Hp deled 2027 overview in hindi)

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) CET-2027

    आयोजन संस्था

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

    शैक्षणिक सत्र

    2027

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    सामान्य (UR): 900

    SC/ST/OBC/BPL: 600
    विलंब शुल्क: 500

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित)

    प्रवेश पाठ्यक्रम

    डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.)

    आधिकारिक वेबसाइट

    hpbose.org

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027 प्रवेश परीक्षा क्या है?

    हिमाचल प्रदेश के सरकारी तथा मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में संचालित डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए डी.एल.एड. सीईटी-2027 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाता हैं। यह प्रवेश परीक्षा राज्य में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में दाखिला पाने का प्रमुख माध्यम है, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को दो वर्षीय डी.एल.एड. कोर्स में प्रवेश दिया जाता है, जो भविष्य में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम निर्धारित अंकों के साथ 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जिसकी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध होगी।

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027: महत्वपूर्ण तिथियां

    डीएलएड 2027 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम होती हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर आवेदन प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने और परीक्षा आयोजन जैसी सभी गतिविधियां निर्धारित होती हैं। नीचे दी गई सारणी में परीक्षा से जुड़ी संभावित/आधिकारिक महत्वपूर्ण तिथियों को संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है, ताकि उम्मीदवार किसी भी जरूरी अपडेट को मिस न करें और समय पर अपनी तैयारी पूरी कर सकें।

    इवेंट

    तिथियां

    अधिसूचना जारी तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एचपी डीएलएड ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    विलंब शुल्क के साथ आवेदन अवधि

    सूचित किया जाएगा

    एचपी डीएलएड आवेदन पत्र संशोधन अवधि

    सूचित किया जाएगा

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एचपी डीएलएड परीक्षा तिथि (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)

    सूचित किया जाएगा

    एचपी डीएलएड आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एचपी डीएलएड आंसर की आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    एचपी डीएलएड फाइनल आंसर की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027 परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027 काउंसलिंग

    सूचित किया जाएगा

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027: पात्रता मानदंड

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2027 परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को समझना बेहद जरूरी है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा तय किए गए ये मानदंड शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आरक्षित वर्गों के लिए मिलने वाली छूट पर आधारित होते हैं। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी आवश्यक योग्यताओं को पूरा करते हैं, क्योंकि अंतिम सत्यापन काउंसलिंग/स्क्रीनिंग के दौरान किया जाएगा। नीचे दी गई सारणी में पात्रता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रस्तुत किया गया है।

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2027: पात्रता सारणी

    मापदंड

    विवरण

    न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

    अभ्यर्थी को 10+2 (या समकक्ष) परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त होना अनिवार्य है

    प्रावधान (Appearing Candidates)

    जो अभ्यर्थी 10+2 परीक्षा में उपस्थित हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन काउंसलिंग के समय आवश्यक अंक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा

    पात्रता सत्यापन

    अंतिम पात्रता का सत्यापन काउंसलिंग/स्क्रीनिंग के समय किया जाएगा

    न्यूनतम अंकों में छूट

    SC/ST/OBC/PHH वर्ग के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट राज्य सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी

    आयु सीमा (सामान्य वर्ग)

    17 से 32 वर्ष (जन्म तिथि: 31.05.1994 से 31.05.2009 के बीच)

    आयु सीमा (आरक्षित वर्ग)

    17 से 32 वर्ष + 5 वर्ष की छूट (जन्म तिथि: 31.05.1989 से 31.05.2009 के बीच)

    भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)

    ऊपरी आयु सीमा लागू नहीं

    एचपी डीएलएड 2027: आयुसीमा

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निर्धारित आयु मानदंडों को पूरा करते हों। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जा सकती है। नीचे सारणी में आयु सीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027: आयु सीमा

    श्रेणी

    आयु सीमा / जन्म तिथि

    सभी अभ्यर्थियों के लिए सामान्य आयु सीमा

    17 से 32 वर्ष (परीक्षा तिथि के अनुसार)

    सामान्य वर्ग (PH को छोड़कर)

    31.05.1994 से 31.05.2009 के बीच जन्म (दोनों तिथियां शामिल)

    SC / ST / OBC / PH / स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित

    31.05.1989 से 31.05.2009 के बीच जन्म (दोनों तिथियां शामिल)

    आरक्षित वर्ग को छूट

    अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट

    पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)

    अधिकतम आयु सीमा लागू नहीं

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027: उपलब्ध सीट

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2027 के तहत अभ्यर्थियों को सरकारी डीआईईटी (DIETs) और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। सीटों का आवंटन संस्थानवार निर्धारित होता है, जिसके आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को उनके मेरिट और विकल्पों के अनुसार सीटें प्रदान की जाती हैं। नीचे दी गई सारणियों में सीटों का विस्तृत विवरण दिया गया है।

    सरकारी डीआईईटी (DIETs) में सीटों का विवरण

    क्रम संख्या

    संस्थान का नाम

    सीटें

    1

    DIET बिलासपुर (जुखाला)

    75

    2

    DIET चंबा (सरू)

    100

    3

    DIET हमीरपुर (गौनाकरोर)

    75

    4

    DIET कांगड़ा (धर्मशाला)

    100

    5

    DIET किन्नौर (रिकांग पिओ)

    25

    6

    DIET कुल्लू (जराड़)

    100

    7

    DIET लाहौल एवं स्पीति (तांदी)

    25

    8

    DIET मंडी

    100

    9

    DIET शिमला (शामलाघाट)

    100

    10

    DIET सिरमौर (नाहन)

    100

    11

    DIET सोलन

    75

    12

    DIET ऊना (डेल्हान)

    25

    कुल सीटें


    900

    नोट- यह आंकड़ा वर्ष 2026 के आधार पर दिया गया है।

    D.El.Ed. 2027 के लिए संबद्ध 24 निजी संस्थानों की सूची

    क्र. सं.

    संस्थान का नाम

    जिला

    सीटें

    1

    आर.सी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, धनोट

    कांगड़ा

    50

    2

    शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन, घुरकारी

    कांगड़ा

    100

    3

    ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ बैचलर एजुकेशन, राजोल

    कांगड़ा

    50

    4

    के.एल.बी. डी.ए.वी. कॉलेज फॉर गर्ल्स, पालमपुर

    कांगड़ा

    50

    5

    क्षत्रिय कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चनौर, कठगढ़ रोड, इंदौरा

    कांगड़ा

    50

    6

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टकौला भट्टन, भोरंज

    हमीरपुर

    50

    7

    त्रिशा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, थैन (जोल सप्पड़)

    हमीरपुर

    50

    8

    शांति निकेतन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हीरा नगर

    हमीरपुर

    50

    9

    डी.डी.एम. साईं इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ट्रेनिंग, कल्लर

    हमीरपुर

    50

    10

    हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, राम नगर

    हमीरपुर

    50

    11

    जय भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन, लोहारिन

    हमीरपुर

    50

    12

    राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चोरब, पी.ओ. भोटा

    हमीरपुर

    50

    13

    कृष्णा एजुकेशन सेंटर, डडौर (नेरचौक)

    मंडी

    50

    14

    विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, भंगरोटू, सुंदरनगर

    मंडी

    50

    15

    अभिलाषी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन, नेरचौक

    मंडी

    50

    16

    जागृति टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, देवधर

    मंडी

    50

    17

    कुल्लू कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बोहगना

    कुल्लू

    50

    18

    वैद्य शंकर लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडी

    सोलन

    50

    19

    एच.पी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, काला अंब

    सिरमौर

    50

    20

    बाबा कृपाल दास कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन, पांवटा साहिब

    सिरमौर

    50

    21

    सेंट बीड्स कॉलेज

    शिमला

    50

    22

    शिमला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, शीतल कुंज, कमला नगर, संजौली

    शिमला

    100

    23

    शिक्षा भारती इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ट्रेनिंग एंड रिसर्च, समूर खुर्द

    ऊना

    50

    24

    शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कैलाश नगर, नकरोह

    ऊना

    50

    कुल



    1,300

    नोट- यह आंकड़ा वर्ष 2026 के आधार पर लिया गया है।

    एचपी डीएलएड 2027 सीईटी: आवेदन शुल्क

    एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2027 के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करना आवश्यक है। साथ ही, निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करने पर अतिरिक्त विलंब शुल्क भी देना होगा। नीचे सारणी में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का विवरण दिया गया है।


    1775813246707

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027: आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    शुल्क

    सामान्य वर्ग (GENERAL) एवं उप-श्रेणियां (PHH को छोड़कर)

    ₹900

    SC / ST / OBC / PHH / EWS

    ₹600

    विलंब शुल्क (अतिरिक्त)

    ₹500

    सेवा शुल्क एवं कर

    लागू होने पर अतिरिक्त


    एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन पत्र 2027: फॉर्म कैसे भरें?

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित चरणों का पालन करते हुए आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और दस्तावेज स्पष्ट रूप से अपलोड करना आवश्यक है, ताकि आवेदन निरस्त न हो। नीचे आवेदन की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से दी गई है:

    आवेदन प्रक्रिया:

    1. सबसे पहले HPBOSE धर्मशाला की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

    2. होमपेज पर “HP JBT D.El.Ed. CET 2027 Notifications” लिंक पर क्लिक करें।

    3. इसके बाद “Apply for Admission” विकल्प चुनें।

    4. “HP JBT D.El.Ed. CET-2027” लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें और अपना नाम, ईमेल व मोबाइल नंबर दर्ज करें।

    5. लॉगिन कर आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

    6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।

    7. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    8. सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र व फीस रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    Management Development Institute, Gurgaon

    Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.

    International Institute of Business Studies, Bangalore

    NAAC A-Grade | UGC Autonomous

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027: परीक्षा पैटर्न

    एचपी डीएलएड 2027 सीईटी के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसे HPBOSE, धर्मशाला द्वारा आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा 2 वर्षीय डी.एल.एड. कोर्स में प्रवेश के लिए 12 DIETs और 28 निजी मान्यता प्राप्त संस्थानों में मेरिट के आधार पर सीट आवंटन का माध्यम है। परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी और OMR शीट पर आधारित होगी। इसमें अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में सभी प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। नीचे परीक्षा पैटर्न को सारणी के रूप में स्पष्ट किया गया है।

    परीक्षा पैटर्न

    क्रम संख्या

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    1

    हिंदी

    25

    25

    2

    अंग्रेज़ी

    25

    25

    3

    संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)

    25

    25

    4

    सामान्य जागरूकता (हिमाचल प्रदेश आधारित)

    25

    25


    कुल

    100 प्रश्न

    100 अंक


    परीक्षा से संबंधित मुख्य बिंदु

    • परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

    • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

    • परीक्षा की अवधि 120 मिनट (2 घंटे) होगी।

    • नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

    • परीक्षा OMR शीट पर नीले/काले बॉल प्वाइंट पेन से दी जाएगी।

    • प्रश्न पत्र चार अलग-अलग सीरीज में उपलब्ध होगा।

    • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेज़ी (द्विभाषी) में होगा (भाषा विषयों को छोड़कर)।

    • उत्तर भरने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता, इसलिए सावधानी आवश्यक है।

    • प्रश्न स्तर: हिंदी, अंग्रेज़ी और गणित 10+2 स्तर का होगा, जबकि सामान्य जागरूकता मुख्यतः हिमाचल प्रदेश पर आधारित होगी।

    एचपी डीएलएड सीईटी 2027: सिलेबस

    एचपी डी.एल.एड. 2027 सीईटी परीक्षा का सिलेबस अभ्यर्थियों की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक है। इसमें हिंदी, अंग्रेज़ी, संख्यात्मक योग्यता और सामान्य जागरूकता जैसे चार प्रमुख खंड शामिल हैं। यह सिलेबस 10+2 स्तर पर आधारित है तथा अभ्यर्थियों की भाषा, तार्किक क्षमता और सामान्य ज्ञान का आकलन करता है। नीचे सभी विषयों को एक ही सारणी में समाहित करके प्रस्तुत किया गया है, ताकि तैयारी को सरल और व्यवस्थित बनाया जा सके।

    सिलेबस

    विषय

    टॉपिक्स

    हिंदी

    पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, एक शब्द के लिए वाक्यांश, मुहावरे और लोकोक्तियाँ, संधि एवं संधि-विच्छेद, समास, उपसर्ग एवं प्रत्यय, वाक्य निर्माण (सरल/मिश्र/संयुक्त), वाक्य शुद्धि, शब्द शुद्धि, वचन-लिंग परिवर्तन, वर्तनी एवं उच्चारण, शब्द भंडार, संज्ञा-सर्वनाम-विशेषण, रिक्त स्थान पूर्ति, वाक्य व्यवस्था

    अंग्रेज़ी

    Spelling/Mis-spelt words, Synonyms & Antonyms, Vocabulary, Idioms & Phrases, One word substitution, Grammar, Active & Passive Voice, Comprehension Passage, Cloze Test, Fill in the blanks, Sentence Rearrangement, Spot the Error, Improvement of Sentences, Shuffling of sentences

    संख्यात्मक योग्यता

    समय और कार्य, अनुपात एवं समानुपात, औसत, प्रतिशत, लाभ और हानि, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, समय और दूरी, ट्रेन संबंधी प्रश्न, नाव एवं धारा, क्षेत्रमिति, आयतन, महत्तम समापवर्तक (HCF) एवं लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), बीजगणितीय समीकरण, सरल समीकरण, प्रायिकता, क्रमचय एवं संचय, संख्या पद्धति, सरलीकरण एवं सन्निकटन, आयु संबंधी प्रश्न, मिश्रण एवं आरोपण।

    सामान्य जागरूकता

    हिमाचल प्रदेश एवं भारत का भूगोल, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स, देश और राजधानियाँ, महत्वपूर्ण तिथियां, पुस्तकें एवं लेखक, विज्ञान एवं नवाचार, राजनीतिक विज्ञान, आर्थिक समस्याएँ (भारत), विश्व संगठन, राष्ट्रीय खेल, नृत्य एवं संगीत, वैज्ञानिक अवलोकन, नए आविष्कार, भारत एवं पड़ोसी देश, प्रसिद्ध स्थान (भारत में)


    एचपी डीएलएड सीईटी 2027: परीक्षा

    एचपी डी.एल.एड. 2027 परीक्षा हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किया जाता है। परीक्षा OMR आधारित होती है जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा उम्मीदवारों की हिंदी, अंग्रेज़ी, गणितीय क्षमता और सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन करती है तथा मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रदान करती है।

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2027: आंसर की

    डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन सीईटी 2027 की आंसर की परीक्षा समाप्त होने के बाद HPBOSE द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। इसमें सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए जाते हैं, जिससे अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की से उम्मीदवारों को अपनी प्रदर्शन जांचने और किसी भी त्रुटि पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलता है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करती है और अंतिम परिणाम से पहले मूल्यांकन की विश्वसनीयता बढ़ाती है।

    एचपी डी.एल.एड. 2027 का परिणाम HPBOSE द्वारा ऑनलाइन माध्यम से घोषित किया जाता है। इसमें अभ्यर्थियों के प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और रैंक शामिल होती है। परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चयनित किया जाता है। यह परिणाम उम्मीदवारों की मेहनत और प्रदर्शन का अंतिम मूल्यांकन होता है, जिसके आधार पर उन्हें D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलने की संभावना निर्धारित होती है।

    उपयोगी लिंक

    Indian Institute of Forest Management, Bhopal

    Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available

    Indian Institute of Art and Design, New Delhi

    Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2027: मेरिट सूची

    HP D.El.Ed CET 2027 की मेरिट सूची HPBOSE द्वारा परीक्षा परिणाम के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें उन अभ्यर्थियों के नाम शामिल होते हैं जिन्होंने परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किए होते हैं। मेरिट सूची के आधार पर ही काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। यह सूची उम्मीदवारों की रैंकिंग निर्धारित करती है और उन्हें उनके प्रदर्शन के अनुसार संस्थानों में प्रवेश का अवसर प्रदान करती है।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe