Careers360 Logo
ask-icon
share
    एनसीईटी आवेदन पत्र 2026 जारी (NCET Application Form 2026 Out) - आवेदन@exams.nta.nic.in/ncet, प्रक्रिया जानें
    • लेख
    • एनसीईटी आवेदन पत्र 2026 जारी (NCET Application Form 2026 Out) - आवेदन@exams.nta.nic.in/ncet, प्रक्रिया जानें

    एनसीईटी आवेदन पत्र 2026 जारी (NCET Application Form 2026 Out) - आवेदन@exams.nta.nic.in/ncet, प्रक्रिया जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 17 Apr 2026, 09:46 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एनसीईटी आवेदन पत्र 2026 (NCET Application Form 2026) - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एनसीईटी 2026 आवेदन सुधार विंडो बंद कर दिया है। एजेंसी द्वारा पंजीकरण पूरा कर चुके आवेदकों से 12 से 14 मार्च तक एनसीईटी 2026 आवेदन संशोधन की सुविधा दी गई थी। नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एनटीए ने 12 फरवरी से exams.nta.nic.in/ncet पर एनसीईटी 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। छात्र 10 मार्च तक एनसीईटी आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे। एनसीईटी पंजीकरण शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 थी। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से एनसेट लिंक पर जा सकते हैं।
    एनसीईटी लिंक पर जाएं

    अपडेट :- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा एनसीईटी 2026 का एडमिट कार्ड 13 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/ncet से एनसीईटी एडमिट कार्ड 2026 (NCET admit card 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 9 अप्रैल 2026 को NCET 2026 की सिटी स्लिप जारी की थी। एनसीईटी परीक्षा (NCET 2026 exam) 17 और 18 अप्रैल 2026 को सीबीटी मोड में आयोजित होगी।

    नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसेट / एनसीईटी) का आवेदन भरने के लिए तीन चरणों की आवश्यकता होती है - एनसीईटी पंजीकरण फॉर्म भरना, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना और शुल्क का भुगतान करना। उम्मीदवारों को एनसीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। एनटीए द्वारा जारी वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet के माध्यम से उम्मीदवार एनसीईटी 2026 एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते थे।
    एनसीईटी 2026 शेड्यूल देखें-
    1771048994287

    School of Liberal Studies and Humanities, UPES Dehradun

    Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    SRM Institute of Science and Technology, Chennai

    Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters

    राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET) केंद्रीय और राज्य स्तरीय संस्थानों जैसे राष्ट्रीय शिक्षा संस्थानों (NITs), IITs, RIEs और कुछ सरकारी कॉलेजों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (Integrated Teacher Education Programme / ITEP) में प्रवेश पाने के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा है।

    एनसीईटी आवेदन तिथि 2026 (NCET Application Date 2026)

    एनटीए ने 12 फरवरी 2026 को एनसीईटी आवेदन पत्र (NCET application form 2026) जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से एनसीईटी 2026 तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें तदनुसार एनसीईटी आवेदन पत्र जमा करना होगा।

    एनसीईटी आवेदन 2026 तिथियां (NCET 2026 Application Dates)

    मुख्य इवेंट्स

    तिथियां

    एनसीईटी 2026 आवेदन आरंभ

    12 फरवरी, 2026

    एनसीईटी आवेदन 2026 अंतिम तिथि

    10 मार्च, 2026

    एनसीईटी आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि

    11 मार्च, 2026

    एनसीईटी आवेदन सुधार

    12 से 14 मार्च, 2026

    एनसीईटी सिटी स्लिप 2026 (NCET city slip 2026)

    9 अप्रैल 2026

    एनसीईटी एडमिट कार्ड 2026

    13 अप्रैल 2026 (जारी)

    अप्रैल 2026 परीक्षा तिथि

    17, 18 अप्रैल 2026

    एनसीईटी पात्रता मानदंड 2026 (NCET Eligibility Criteria 2026)

    एनटीए ने एनसीईटी आवेदन फॉर्म 2026 (NCET application form 2026) भरने के लिए कुछ मानदंड निर्धारित किए हैं। फॉर्म भरने से पहले एनसीईटी 2026 पात्रता मानदंडों (NCET 2026 eligibility criteria) को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

    • उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थानों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    • उनकी आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

    • परीक्षा के लिए आवेदन करने की कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

    Woxsen University, Hyderabad

    Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA

    Dr Vishwanath Karad MIT World Peace University, Pune

    Highest CTC 30 LPA | #9 in Management Category by Times B-School | Merit-Based Scholarship Upto - 50 Crores

    एनसीईटी 2026 आवेदन फॉर्म कैसे भरें? (How to fill the NCET 2026 Application Form?)

    आवेदक एनसीईटी पंजीकरण फॉर्म (NCET registration form) को इसकी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन भर सकते हैं। उन्हें तीन बुनियादी चरणों का पालन करना होगा, जैसे पंजीकरण, आवेदन और शुल्क भुगतान। नीचे दिए गए चरणों को विस्तार से देखें।

    चरण 1: एनसीईटी पंजीकरण (STEP 1: NCET Registration)

    • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET/ पर जाएं, यहां आपसे कुछ बुनियादी जानकारी मांगी जाएगी।

    • पंजीकरण संबंधी ये जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और सुरक्षा प्रश्न का उत्तर भी दें।

    • इससे एक आवेदन संख्या और पासवर्ड जनरेट होगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक इन जानकारियों को संभाल कर रखें।

    चरण 2: आवेदन पत्र (STEP 2: Application Form)

    • छात्रों को सबसे पहले वेबसाइट पर आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

    • इसके बाद, स्क्रीन पर NCET परीक्षा 2026 का पंजीकरण विंडो दिखाई देगा।

    • उन्हें अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी और योग्यता संबंधी विवरण भरने होंगे।

    • आवेदकों को विश्वविद्यालय/कार्यक्रम का चयन, परीक्षा पत्र का विवरण और परीक्षा शहर का चयन भी करना होगा।

    • उनसे तस्वीरें अपलोड करने के लिए कहा जाएगा।

    एनसीईटी फॉर्म 2026 में आवश्यक विवरण (Details Required in NCET Form 2026)

    • संपर्क विवरण

    • पता विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • श्रेणी

    • लिंग

    • दिव्यांग व्यक्ति की स्थिति

    • शैक्षिक योग्यता विवरण

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा शहर का चयन

    एनसीईटी रजिस्ट्रेशन 2026- दस्तावेज विनिर्देश

    आवेदकों को ITEP पंजीकरण 2026 (ITEP registration 2026) में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

    दस्तावेज

    आकार

    फाइल फॉर्मेट

    फोटोग्राफ

    10 केबी से 200केबी

    JPG/JPEG

    हस्ताक्षर

    4 से 30 केबी

    JPG/JPEG

    चरण 3 - फीस भुगतान करें (STEP 3: Fee Payment)

    • उपरोक्त सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को NCET आवेदन शुल्क 2026 का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान किए बिना, NCET आवेदन फॉर्म मान्य नहीं माना जाएगा।

    • शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI और Paytm सेवाओं के माध्यम से किया जा सकता है।

    • आवेदन शुल्क के सफल भुगतान पर, एक पुष्टिकरण पृष्ठ प्राप्त होगा।

    • आवेदकों को रसीद और NCET ITEP पुष्टिकरण पृष्ठ 2026 का प्रिंटआउट लेना होगा।

    एनसीईटी पंजीकरण शुल्क 2026 (NCET Registration Fees 2026)

    एनटीए ने छात्रों की विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किए हैं। छात्र क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

    एनसीईटी परीक्षा शुल्क (NCET Exam Fees)

    श्रेणी

    फीस

    सामान्य / ओबीसी

    1200 रुपये

    एनसीएल / ईडब्ल्यूएस

    1000 रुपये

    एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / थर्ड जेंडर

    650 रुपये

    एनसीईटी आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 2026 (NCET Application Form Correction Window 2026)

    एनसीईटी पंजीकरण बंद होने के बाद, एनटीए 12 मार्च को एनसीईटी 2026 आवेदन सुधार विंडो सक्रिय करेगी। आवेदक 14 मार्च तक एनसीईटी आवेदन सुधार विंडो 2026 के दौरान अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं। उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और एनसीईटी 2026 आवेदन फॉर्म (NCET 2026 application form) में कुछ निर्धारित कॉलम में बदलाव कर सकते हैं। एनसीईटी आवेदन सुधार फॉर्म (NCET correction form) भरने के लिए, उन्हें ऑनलाइन सुधार शुल्क का भुगतान भी करना होगा। छात्रों से अनुरोध है कि वे आवेदन फॉर्म की एक प्रति और शुल्क रसीद भी अपने साथ रखें।

    एनसीईटी एडमिट कार्ड 2026 (NCET Admit Card 2026)

    एनटीए अप्रैल महीने में एनसीईटी आईटीईपी का एडमिट कार्ड (NCET ITEP admit card) जारी करेगा। एनसीईटी एडमिट कार्ड (NCET admit card) में परीक्षा केंद्र और परीक्षा संबंधी सभी विवरण होते हैं। एनसीईटी परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। वैध एनसीईटी एडमिट कार्ड (valid NCET admit card) के बिना आवेदक परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। उन्हें एनसीईटी 2026 एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र भी लाना होगा। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल हैं:

    • उम्मीदवार का नाम

    • आवेदन संख्या

    • परीक्षा केद्र का पूरा पता

    • परीक्षा की तिथि और समय

    • उम्मीदवार के आने का समय

    • उम्मीदवार की तस्वीर

    नोट: परीक्षा में बैठने से पहले छात्रों को एनसीईटी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एनसीईटी 2026 आवेदन फॉर्म कब जारी होगा?
    A:

    राष्ट्रीय पर्यटन संस्थान (एनटीए) ने एनसीईटी 2026 आवेदन फॉर्म 12 फरवरी को जारी किया गया। आवेदन अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 थी।

    Q: एनसीईटी 2026 आवेदन फॉर्म कहां से भरा जा सकता है?
    A:

    exams.nta.nic.in/NCET वेबसाइट पर जाकर एनसीईटी आवेदन भरा जा सकता है।

    Q: एनसीईटी 2026 आवेदन फॉर्म भरने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
    A:

    आवश्यक दस्तावेज हैं आधार कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe