शिक्षण क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को बीएड कोर्स करना अनिवार्य है। देश के हर राज्य में बीएड की पढ़ाई के लिए सरकारी और निजी संस्थाएं हैं। लगभग सभी संस्थानों में बीएड एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन होता है। विद्यार्थियों को बीएड एडमिशन के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होना आवश्यक होता है। हर राज्य में बीएड प्रवेश के लिए एक संचालक संस्था होती है जिसके माध्यम से प्रवेश परीक्षा आयोजित कर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को संचालक संस्था द्वारा जारी बीएड आवेदन लिंक (BEd application link) पर जाकर आवेदन पत्र भर कर जमा करना होता है।
This Story also Contains
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में आगामी सत्र के लिए राज्यवार बीएड प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथि और परीक्षा परीक्षा शेड्यूल की जानकारी दी जा रही है।
बीएड 2027 प्रवेश परीक्षा (BEd 2027 entrance test) में सफल उम्मीदवारों को बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को बीएड 2027 के परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम की संपूर्ण जानकारी होना बेहद महत्वपूर्ण है।
बैचलर इन एजुकेशन में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इस पेज पर राज्यवार बीएड प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी दी जा रही है। उम्मीदवार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथियां, पात्रता, परीक्षा तिथि और अन्य अन्य मुख्य बिंदुओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड सामान्य तौर पर न्यूनतम 50% अंक स्नातक की डिग्री या विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/वाणिज्य/मानविकी में मास्टर डिग्री या 55% अंकों के साथ विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में स्नातक या कोई अन्य समकक्ष योग्यता है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दिया जाता है। राज्यों के अनुसार पात्रता मानदंड के कुछ बदलाव हो सकते हैं।
उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे दी गई तालिका में आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां जैसे upcoming deled exam application dates 2027 in hindi की जानकारी दी गई है। नीचे दी गई तालिका में आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा राज्यवार (upcoming deled entrance exam state wise dates) तरीके से दी गई है।
आगामी बीएड प्रवेश परीक्षा (राज्यवार) | आगामी बीएड परीक्षा आवेदन तिथियां | आधिकारिक वेबसाइट | परीक्षा संचालक |
बिहार बीएड 2027 | मार्च-अप्रैल 2027 | brabu.ac.in biharcetbed-brabu.in/ | बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर(BRABU) |
झारखंड बीएड 2027 | फरवरी 2027 | jceceb.jharkhand.gov.in | झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) |
यूपी बीएड 2027 | फरवरी 2027 | bujhansi.ac.in | बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी |
उत्तराखंड बीएड 2027 | जून-जुलाई 2027 | ukentrance.samarth.edu.in / ssju.ac.in | श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय |
छत्तीसगढ़ प्री बीएड 2027 | मार्च 2027 | https://vyapamcg.cgstate.gov.in | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल |
एमपी बीएड एडमिशन 2027 | मई 2027 | epravesh.highereducation.mp.gov.in | मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग (एचईडी) |
राजस्थान बीएड 2027 (राजस्थान पीटेट) | फरवरी 2027 | /www.vmou.ac.in/ | एजुकेशनल डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन्स, |
इग्नू बीएड 2027 | नवंबर 2026 | ignou.ac.in ignou-bed.samarth.edu.in | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) |
सीयूईटी बीएड 2027 | जनवरी 2027 | exams.nta.nic.in/CUET-PG/ | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी |
बिहार में बीएड और शिक्षा शास्त्री में प्रवेश के लिए बिहार बीएड सीईटी (Bihar BEd CET) का आयोजन राज्य स्तर पर किया जाता है। इसके लिए एक विश्वविद्यालय को नोडल अधिकारी बनाया जाता है जो परीक्षा और एडमिशन की प्रक्रिया का संचालन करता है। प्राधिकरण द्वारा बिहार बीएड आवेदन पत्र बिहार बीएड सीईटी अधिसूचना (Bihar BEd CET notification in Hindi) के साथ जारी किया जाता है। आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को काउसलिंग के माध्यम से बीएड कोर्स में एडमिशन (Admission in B.Ed. course in HIndi) दिया जाता है।
बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा की संपूर्ण जानकारी पाएं
बिहार डीएलएड 2027 के बारे में जानें
उत्तर प्रदेश के बीएड संस्थानों में बैचलर ऑफ एजुकेशन कोर्स में एडमिशन के लिए यूपी बीएड जेईई का आयोजन किया जाता है। यूपी बीएड जेईई का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा किया जाता है। पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार बी.एड 2-वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो उत्तर प्रदेश के अठारह शहरों में ऑफर किया जाता है। उम्मीदवार अपने पसंदीदा शहरों के लिए तीन प्राथमिकताएँ चुन सकते हैं। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) में बहुविकल्पीय प्रश्नों वाले दो पेपर होंगे। सभी उम्मीदवारों के लिए पेपर-I सामान्य ज्ञान और भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) पर केंद्रित है। पेपर- II में सामान्य योग्यता परीक्षा और विषय विशेषज्ञता (कला, वाणिज्य, विज्ञान और कृषि) शामिल है।
यूपी बीएड आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड की जानकारी के लिए इसे पढ़ें
यूपी में डीएलएड की जानकारी के लिए इसे पढ़ें - यूपी डीएलएड 2027
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 राज्य के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय परीक्षा है। इसका आयोजन झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) द्वारा किया जाता है। JCECEB द्वारा झारखंड बीएड, एमएड एवं बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग के माध्यम से एडमिशन दिया जाता है।
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा की विस्तृत जानकारी के लिए लेख पढ़ें - झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा
सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी, अल्मोड़ा (एसएसजेयू) एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी द्वारा उत्तराखंड में बीएड एडमिशन के लिए उत्तराखंड राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। प्राधिकरण द्वारा यूके बीएड आवेदन फॉर्म 2027 (uk bed application form 2027) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा।
उत्तराखंड बीएड प्रवेश परीक्षा की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें
ये भी देखें - उत्तराखंड डीएलएड 2027
छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए हर साल सीजी प्री बीएड परीक्षा (CG Pre B.Ed exam in hindi) आयोजित की जाती है। सीजी व्यापम द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सीजी प्री बीएड अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़़ में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 4 वर्षीय एकीकृत बीएड कोर्स (4-year integrated B.Ed program in hindi) में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि, आवेदन प्रक्रिया, शेड्यूल, सिलेबस आदि की जानकारी दी जाती है। सीजी प्री बीएड (CG Pre BEd in hindi) एक राज्य स्तरीय शिक्षा प्रवेश परीक्षा है। सीजी व्यापम आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in है।
सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा के बारे में जानें
ये भी देखें - छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2027
मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग (एचईडी) मध्य प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले बीएड कार्यक्रम में प्रवेश के लिए मध्य प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन प्रवेश 2026 (MP Bachelor of Education Entrance admission 2026) आयोजित करता है। यह प्रक्रिया एचईडी द्वारा संचालित की जाती है और सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए खुली है। मध्य प्रदेश बीएड प्रवेश 2026 ई-प्रवेश काउंसलिंग के माध्यम से आयोजित किया जाता है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश एचईडी वेबसाइट पर अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी जमा करनी होगी। मध्य प्रदेश बीएड 2026 की मेरिट सूची (MP BEd 2026 merit list) पिछली अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा बीएड एडमिशन के लिए राजस्थान पीटीईटी आवेदन पत्र (Rajasthan PTET application form) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान पीटीईटी पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है और फिर पीटीईटी आवेदन पत्र भरना होता है। राजस्थान पीटेट अधिसूचना ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट vmou.ac.in पर जारी कर आवेदन तिथि, राजस्थान पीटेट आवेदन लिंक, राजस्थान पीटेट पात्रता मानदंड, सिलेबस समेत अन्य जानकारी दी जाती है।
राजस्थान पीटीईटी के लिए आवेदन और एडमिशन प्रक्रिया देखें
इसे भी पढ़ें - राजस्थान प्री डीएलएड 2027
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा इग्नू में बीएड एडमिशन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है। इस इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा (IGNOU BEd entrance test in hindi) को विश्वविद्यालय द्वारा ही आयोजित किया जाता है। इग्नू द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर इग्नू बीएड एडमिशन के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर आवेदन तिथि, पात्रता, सिलेबस आदि की जानकारी दी जाती है। अधिसूचना के साथ ही इग्नू बीएड एडमिशन आवेदन पत्र जारी किया जाता है। इग्नू बीएड एप्लीकेशन को उम्मीदवार ignou-bed.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं। इग्नू द्वारा संभवतः नवंबर 2026 में इग्नू बीएड अधिसूचना जारी की जाएगी।
इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 की पूरी जानकारी यहां देखें
देश स्तर पर सरकारी विश्वविद्यालयों में बीएड एडमिशन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) हर वर्ष सीयूईटी बीएड परीक्षा का आयोजन करती है। माध्यमिक स्तर के कक्षाओं के लिए शिक्षक बनने का लक्ष्य रखने वाले विद्यार्थियों के लिए सीयूईटी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होना आवश्यक होता है। सीयूईटी बीएड परीक्षा के आधार पर सफल उम्मीदवारों को बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है। सीयूईटी बीएड प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सीयूईटी पीजी के साथ शुरू की जाती है। सीयूईटी बीएड आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी आवेदन लिंक (CUET PG application link) पर जाकर आवेदन पत्र भर कर जमा करना होता है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide