उत्तराखंड बीएड 2026 (Uttarakhand B.Ed 2026 in Hindi)- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (SSJU) द्वारा बची हुई सीटों पर 2 अक्टूबर से जारी एडमिशन प्रक्रिया 8 अक्टूबर को समाप्त हो गई। इससे पहले प्राधिकरण द्वारा यूके बीएड राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लेटर 21 सितंबर को जारी कर दिया गया। चयनित उम्मीदवार अपने आवंटित कॉलेज में 22 से 28 सितंबर तक अपना एडमिशन ले सकते थे। बता दें कि यूके बीएड राउंड 2 काउंसलिंग प्रक्रिया 21 से 28 सितंबर तक चली थी।
This Story also Contains
21 सितंबर को जारी अधिसूचना -

प्राधिकरण द्वारा राउंड 1 उत्तराखंड बीएड सीट अलॉटमेंट सूची 9 सितंबर को 12 बजे से जारी की जानी थी परंतु आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक बाद में सक्रिय हुआ था। चयनित उम्मीदवार अपने आवंटित कॉलेज में जाकर 10 से 16 सितंबर तक एडमिशन ले सकते थे। उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 सितंबर को समाप्त हो गई। यूके बीएड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर 1 सितंबर 2026 से जारी थी। बीएड एंट्रेंस टेस्ट में सफल उम्मीदवारों अपने पसंद के संस्थान में एडमिशन के लिए काउंसलिंग में शामिल होना अनिवार्य होता है। यूके बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम 31 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज पर दिए गए लिंक के जरिए भी यूके बीएड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते थे।
उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग शेड्यूल जानें | उत्तराखंड बीए़ड रिजल्ट 2026
यूके बीएड रिजल्ट डाउनलोड लिंक
इससे पहले जारी शेड्यूल के अनुसार, यूके बीएड प्रोविजनल रिजल्ट 2026 (UK B,Ed. provisional result 2026 in Hindi) का प्रकाशन 23 अगस्त को जारी होनी थी। बाद में तिथि संशोधित कर 30 अगस्त किया गया, लेकिन इसे 31 अगस्त को जारी किया गया। एसएसजेयू ने उत्तराखंड में बीएड एडमिशन के लिए उत्तराखंड राज्य संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026-27 (uttarakhand state combined b.ed. Entrance test 2026-27) के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त को किया और 17 अगस्त को उत्तराखंड बीएड आंसर की 2026 जारी की गई। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से अपनी आपत्ति 20 अगस्त तक दर्ज करा सकते थे।
लोगों ने येइसे भी देखा - यूके बीएड आंसर की 2026 ।
बता दें कि प्राधिकरण द्वारा 12 अगस्त को यूके बीएड एडमिट कार्ड जारी किया गया। हालांकि प्राधिकरण द्वारा 11 अगस्त को समर्थ पोर्टल ukentrance.samarth.edu.in/ पर जारी किया जाना था। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके यूके बीएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते थे। आवेदन तिथि 24 जुलाई से 7 अगस्त 2026 थी।
उत्तराखण्ड बीएड अधिसूचना 2026 (uttarakhand b.ed. Notification 2026 in hindi) पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई। जारी अधिसूचना यूके बीएड 2026 से जुड़ी तिथियां, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, आंसर की इत्यादि की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आगे लेख में यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 से संबंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से यूके बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 से संबंधित महत्तवपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| इवेंट | विवरण |
परीक्षा का नाम | उत्तराखंड राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026-27 |
परीक्षा संचालक | श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
परीक्षा का मोड | ऑनलाइन |
परीक्षा कार्यकाल | वर्ष में एक बार |
कोर्स अवधि | 2 वर्ष बीएड कोर्स |
आधिकारिक वेबसाइट | ukentrance.samarth.edu.in / ssju.ac.in |
विवरण | दिनांक |
उत्तराखंड बीएड आवेदन 2026 | 24 जुलाई 2026 |
उत्तराखंड बीएड आवेदन 2026 अंतिम तिथि | 07 अगस्त 2026 |
उत्तराखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 | 11 से 15 अगस्त 2026 |
उत्तराखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 | 16 अगस्त 2026 |
यूके बीएड आंसर की 2026 | 17 अगस्त 2026 |
यूके बीएड आंसर की ऑब्जेक्शन 2026 | 18 से 20 अगस्त 2026 |
यूके बीएड प्रोविजनल रिजल्ट 2026 |
|
उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2026 | 1-4 सितंबर 2026 |
उत्तराखंड बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 | 9 सितम्बर 2026 |
| यूके बीएड राउंड 1 एडमिशन | 10-16 सितंबर 2026 |
| यूके बीएड काउंसलिंग राउंड 2 | 21 -28 सितंबर 2026 |
| राउंड 2 सीट अलॉटमेंट | 21 सितंबर 2026 |
| रिक्त सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया | 2-8 अक्टूबर 2026 |
प्राधिकरण द्वारा उत्तराखंड बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-27 के लिए पात्रता मानदंड तय किए गए हैं। यूके बीएड शैक्षणिक योग्यता 2026 (uk bed qualification 2026) में निम्नलिखित विवरण उल्लिखत है।
साइंस, सोशल साइंसेज़, ह्यूमैनिटीज़, कॉमर्स या इससे जुड़े किसी क्षेत्र में कम से कम 50% अंकों के साथ बैचलर या मास्टर डिग्री हासिल करना।
SC, ST, OBC, PwD और अन्य समूहों के लिए आरक्षण और आवास की व्यवस्था विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार की जाती है।

प्राधिकरण द्वारा यूके बीएड आवेदन फॉर्म 2026 (uk bed application form 2026) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। यूके बीएड अधिसूचना के अनुसार यूके बीएड आवेदन पत्र 2026 भरने की अंतिम तिथि 7 अगस्त थी। उत्तराखंड BEd 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को क्रेडिट या डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि का इस्तेमाल करके ऑनलाइन करना होता है। उत्तराखंड BEd 2026 का रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म जमा करने से पहले, ज़रूरी योग्यताओं को ध्यान से देख लेना बहुत ज़रूरी है।
विश्वविद्यालय द्वरा यूके बीएड एग्जाम पैटर्न 2026 (uk bed exam pattern 2026) के अनुसार पेपर1 और पेपर 2 होगा। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए एक अंक दिया जाएगा। गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी, अल्मोड़ा एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी द्वारा उत्तराखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026 (uttarakhand bed Admit card 2026) 11 अगस्त को ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। छात्र प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट ukentrance.samarth.edu.in. के साथ इस पेज के माध्यम से भी यूके बीएड एडमिट कार्ड 2026 (uk b.ed admit card 2026 ) डाउनलोड कर सकेंगे। यूके बीएड एडमिट कार्ड पीडीएफ 2026 में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि इत्यादि जानकारी उल्लिखित होती है।
उम्मीदवारों की सहायता के लिए प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध यूके बीएड परीक्षा केंद्र 2026 (uk bed exam centre 2026) की जानकारी इस प्रकार दी गई है।

यूके बीएड आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। प्राधिकरण द्वारा यूके बीएड आंसर की 2026 दो चरण यूके बीएड प्रोविजनल आंसर की 2026 (uk bed provisional answer key 2026) और यूके बीएड फाइनल आंसर की 2026 जारी की जाती है। किसी उम्मीदवार को यूके बीएड प्रोविजनल आंसर की 2026 पर कोई आपत्ति हो तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद यूके बीएड फाइनल आंसर की जारी की जाती है।
यूके बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया 2026 कई चरणों तक चलती है। फिलहाल प्राधिकरण द्वारा यूके बीएड काउंलिंग प्रक्रिया 25 अगस्त से आरंभ हो जाएगी। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की तिथि 15 से 28 अगस्त तय की गई है। इसके लिए कुल यूके बीएड काउंसलिंग शुल्क 2026 निर्धिरित किया गया है जो कि इस प्रकार है।
यूके बीएड काउंसलिंग शुल्क 2026
यूके बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट प्रत्येक चरण के लिए अलग से जारी की जाती है। उम्मीदवार प्रत्येक चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद यूके बीएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। यूके बीएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार सीट अलॉटमेंट लेटर के साथ आवंटित कॉलेज में जाकर प्रवेश पा सकते हैं।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide