Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 (UK B.Ed Seat allotment 2026) : चरणवार प्रक्रिया, शेड्यूल जानें
    • लेख
    • उत्तराखंड बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 (UK B.Ed Seat allotment 2026) : चरणवार प्रक्रिया, शेड्यूल जानें

    उत्तराखंड बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 (UK B.Ed Seat allotment 2026) : चरणवार प्रक्रिया, शेड्यूल जानें

    Kunal solankiUpdated on 09 Oct 2026, 09:39 AM IST

    उत्तराखंड बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 (UK B.Ed Seat allotment 2026)- प्राधिकरण द्वारा यूके बीएड राउंड 2 काउंसलिंग के तहत बची हुई सीटों के लिए एडमिशन प्रक्रिया 2 अक्टूबर से जारी थी जो कि 8 अक्टूबर तक चली। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा सीट अलॉटमेंट लेटर 21 सितंबर को जारी किया गया। चयनित उम्मीदवार 28 सितंबर तक अपना एडमिशन ले सकते थे। इसके बाद बची हुई सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया अंतिम तिथि (8 अक्टूबर) तक चली। उत्तराखंड में बीएड प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को उनके पसंद के संस्थान में सीट अलॉट किया जाता है। प्राधिकरण द्वारा यूके बीएड राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 9 सितंबर को 12 बजे से जारी की जानी थी लिंक काफी देर से सक्रिय हुआ था। चयनित उम्मीदवार 10 से 16 सितंबर तक आवंटित कॉलेज में जाकर एडमिशन ले सकते थे।
    1790743449875

    This Story also Contains

    1. यूके बीएड सीट अलॉटमेंट डेट 2026 (uk bed seat allotment dates 2026)
    2. क्या है उत्तराखंड बीएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026?
    3. यूके बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 - चरणवार प्रक्रिया
    4. यूके बीएड कॉलेज अलॉटमेंट होने के बाद क्या करें?
    5. यूके बीएड सीट अलॉटमेंट 2026- आवश्यक दस्तावेज
    उत्तराखंड बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 (UK B.Ed Seat allotment 2026) : चरणवार प्रक्रिया, शेड्यूल जानें
    उत्तराखंड बीएड सीट अलॉटमेंट 2026

    बता दें कि उम्मीदवारों को बीएड सीट अलॉटमेंट के लिए बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है। उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को उनकी मेरिट, पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाते हैं। यूके बीएड सीट अलॉटमेंट सूची 2026 कई चरणों में जारी की जाती है। यूके बीएड कॉलेज आवंटन सूची 2026 पीडीएफ (uk bed seat allotment list pdf) प्रारूप में जारी की जाती है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://ukentrance.samarth.edu.in/ के साथ इस पेज के माध्यम से भी यूके बीएड सीट आवंटन सूची प्राप्त कर सकेंगे। प्राधिकरण द्वारा यूके बीएड राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन जारी कर दिया गया था। अभ्यर्थी 4 सितंबर तक राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते थे। इससे पहले यूके बीएड रिजल्ट का प्रकाशन 31 अगस्त को कर दिया गया था । उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से यूके बीएड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
    21 सितंबर को जारी अधिसूचना -
    1790743576590यूके बीएड शेड्यूल -


    1788929941064

    यूके बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 (UK bed seat allotment 2026) काउंसलिंग प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि इसी के आधार पर उम्मीदवार को यूके बीएड 2026 में प्रवेश के लिए कॉलेज मिलता है। उत्तराखंड बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 लिस्ट कब जारी होगी, यूके बीएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें.. इन सभी प्रश्नों के उत्तरों की जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    यूके बीएड सीट अलॉटमेंट डेट 2026 (uk bed seat allotment dates 2026)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से यूके बीएड सीट आवंटन 2026 से संबंधित तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार इस तालिका को अपडेट किया जाता रहेगा।

    उत्तराखंड बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 तिथि

    विवरण

    दिनांक

    उत्तराखंड बीएड आवेदन 2026

    24 जुलाई 2026

    उत्तराखंड बीएड आवेदन 2026 अंतिम तिथि

    07 अगस्त 2026

    उत्तराखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026

    11 से 15 अगस्त 2026

    उत्तराखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026

    16 अगस्त 2026

    यूके बीएड आंसर की 2026

    17 अगस्त 2026

    यूके बीएड आंसर की ऑब्जेक्शन 2026

    18 से 20 अगस्त 2026

    यूके बीएड प्रोविजनल रिजल्ट 2026

    30 अगस्त 2026
    31 अगस्त 2026

    उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2026

    1-4 सितंबर 2026

    उत्तराखंड बीएड काउसंलिंग 2026

    01 सितम्बर 2026

    यूके बीएड सीट आवंटन 2026 सूची

    9 सितंबर 2026

    यूके बीएड एडमिशन प्रोसेस
    10 से 16 सितंबर 2026
    यूके बीएड काउंसलिंग राउंड 2
    21-28 सितंबर 2026
    यूके बीेड सीट अलॉटमेंट लेटर
    21 सितंबर 2026
    रिक्त सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया
    2-8 अक्टूबर 2026

    क्या है उत्तराखंड बीएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026?

    उत्तराखंड B.Ed सीट अलॉटमेंट 2026 का मतलब है कि काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार को उसकी योग्यता और उपलब्ध सीटों के आधार पर किसी कॉलेज या कैंपस में सीट प्रदान की जाती है। इसमें उम्मीदवार की मेरिट, भरी गई कॉलेज प्राथमिकताएं, श्रेणी और उपलब्ध सीटों जैसे कारकों की भूमिका होती है। सीट मिलने के बाद उम्मीदवार को निर्धारित समय के भीतर आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होती है। सीट स्वीकार नहीं करने या समय पर रिपोर्ट न करने पर उम्मीदवार का प्रवेश प्रभावित हो सकता है।

    उत्तराखंड बीएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to Check UK BED Seat Allotment List 2026)

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूके बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 लिस्ट (uk bed seat allotment 2026 list) की जांच कर सकते हैं।

    • सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://ukentrance.samarth.edu.in/ पर जाएं।

    • अब पब्लिक नॉटिस सेक्शन पर जाएं।

    1787659981166


    • यहां यूके बीएड सीट अलॉटमेंट से संबंधित अधिसूचना प्रदर्शित होगी इस पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें (अगर पूछा जाए तो), अन्यथा पीडीएफ डाउनलोड करें।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    यूके बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 - चरणवार प्रक्रिया

    यूके बीएड सीट आवंटन की प्रक्रिया 2026 सामान्यतः कई चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करते हैं और आवश्यक शुल्क जमा करते हैं। इसके बाद उपलब्ध कॉलेजों और पाठ्यक्रमों में अपनी पसंद भरते हैं। काउंसलिंग प्राधिकरण मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर उम्मीदवारों को यूके बीएड कॉलेज आवंटित करता है। सीटों की उपलब्धता के अनुसार उम्मीदवार को उसकी पहली पसंद या अन्य उपलब्ध पसंद मिल सकती है। कुछ संस्थानों में सीट खाली रहने पर स्पॉट काउंसलिंग भी आयोजित की जाती है।

    यूके बीएड कॉलेज अलॉटमेंट होने के बाद क्या करें?

    यूके बीएड कॉलेज अलॉटमेंट 2026 (uk bed college allotment 2026) होने के बाद सबसे जरूरी है कि उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करे। इसमें सीट स्वीकार करना, फीस जमा करना, दस्तावेज सत्यापन और संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग शामिल हो सकती है। उम्मीदवार को यह भी देखना चाहिए कि उसे आवंटित कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना है या ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी है। यह नियम संबंधित विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार अलग हो सकता है

    यूके बीएड सीट अलॉटमेंट 2026- आवश्यक दस्तावेज

    B.Ed में प्रवेश के समय सामान्यतः उम्मीदवार से शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकतालिका, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदन पत्र और श्रेणी प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को वैध जाति प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पड़ सकते हैं। दस्तावेजों की अंतिम सूची विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाती है, इसलिए उम्मीदवार को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी प्रतियां भी तैयार रखनी चाहिए।