Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand B.Ed Counselling 2026): सीट आवंटन शेड्यूल (जारी)
    • लेख
    • उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand B.Ed Counselling 2026): सीट आवंटन शेड्यूल (जारी)

    उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand B.Ed Counselling 2026): सीट आवंटन शेड्यूल (जारी)

    Kunal solankiUpdated on 09 Oct 2026, 09:49 AM IST

    उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand B.Ed Counselling 2026): सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा रिक्त सीटें पर एडमिशन प्रक्रिया 8 अक्टूबर को समाप्त हो गई। रिक्त सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया 2 अक्टूबर से जारी थी। इससे पहले 29 सितंबर को अधिसूचना जारी कर बीएड काउंसलिंग संबंधित जानकारी दी गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार यूके बीएड काउंसलिंग के लिए री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 से 30 सितंबर थी। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा 21 सितंबर को सीट अलॉटमेंट लेटर जारी करने के बाद उम्मीदवार 28 सितंबर तक अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते थे।
    1790742486422

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 तिथियां (uttarakhand bed counselling dates in hindi)
    2. उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 क्या है? (what is uk bed counselling process 2026 in Hindi)
    3. उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
    4. उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया (uk bed counselling process 2026 in hindi)
    5. यूके बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 कैसे होता है?
    6. यूके बीएड काउंसलिंग 2026- जरूरी दस्तावेज (documents required for uk bed counselling 2026 in hindi)
    7. यूके बीएड काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण बातें
    उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand B.Ed Counselling 2026): सीट आवंटन शेड्यूल (जारी)
    उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026

    प्राधिकरण द्वारा पहले ही यूेक बीएड सीट अलॉटमेंट शेड्यूल जारी कर दिया गया था। जारी शेड्यूल के अनुसार यूके बीएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 9 सितंबर को 12 बजे प्रकाशित की जानी थी परंतु आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय नहीं हुआ था। चयनित उम्मीदवार 10 से 16 सितंबर तक आवंटित कॉलेज में जाकर अपने दस्तावेज सत्यापन एवं एडमिशन ले सकते थे। बता दें कि उत्तराखंड बीएड संस्थानों में एडमिशन के लिए यूके बीएड राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया 4 सितंबर को समाप्त हो गई। यूके बीएड एंट्रेंस टेस्ट में सफल उम्मीदवार 4 सितंबर (5 बजे) तक बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कर सकते थे। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा यूके बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया 2026 (uk bed counselling process 2026) आयोजित की जाती है। यूके बीएड काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक वेबासाइट ukentrance.samarth.edu.in पर जारी किया गया। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूके बीएड काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध कराया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि प्राधिकरण द्वारा यूके बीएड रिजल्ट का प्रकाशन 31 अगस्त को कर दिया गया। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से यूके बीएड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते थे। उत्तराखंड बीएड 2026 परीक्षा शेड्यूल जानें
    यूके बीएड काउसंलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन लिंक (समाप्त)


    21 सितंबर को जारी अधिसूचना -


    1790742677389


    बीएड काउंसलिंग शेड्यूल-

    1788930385564

    यूके बीएड रिजल्ट 2026-1788176949948

    उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026( uttarakhand bed counselling 2026) संबंधित लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार इस पेज को फॉलो कर सकते हैं। B.Ed करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले संबंधित प्रवेश परीक्षा में सफल होना होता है और इसके बाद काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज का चयन किया जाता है। काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और कॉलेज में प्रवेश जैसी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं।

    उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 तिथियां (uttarakhand bed counselling dates in hindi)

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे टेबल दी गई है। इस टेबल में यूके बीएड काउंसलिंग तिथियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। समय समय पर इस टेबल को अपडेट किया जाता रहेगा।

    यूके बीएड काउंसलिंग तिथि 2026 (uk bed counselling dates 2026)

    विवरण

    दिनांक

    उत्तराखंड बीएड आवेदन 2026

    24 जुलाई 2026

    उत्तराखंड बीएड आवेदन 2026 अंतिम तिथि

    07 अगस्त 2026

    उत्तराखंड बीएड एडमिट कार्ड 2026

    11 से 15 अगस्त 2026

    उत्तराखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026

    16 अगस्त 2026

    यूके बीएड आंसर की 2026

    17 अगस्त 2026

    यूके बीएड आंसर की ऑब्जेक्शन 2026

    18 से 20 अगस्त 2026

    यूके बीएड प्रोविजनल रिजल्ट 2026

    30 अगस्त 2026
    31 अगस्त 2026

    उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2026

    1-4 सितंबर 2026

    यूके बीएड सीट अलॉटमेंट 20269 सितंबर 2026
    यूके बीएड आवंटित कॉलेज में एडमिशन10 से 16 सितंबर 2026
    यूके बीएड अलॉटमेंट लेटर जारी21 सितंबर 2026
    प्रवेश प्रक्रिया राउंड 122 से 28 सितंबर 2026
    री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया29 से 30 सितंबर 2026
    रिक्त सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया2-8 अक्टूबर 2026

    उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 क्या है? (what is uk bed counselling process 2026 in Hindi)

    उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग राज्य के B.Ed कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन प्रक्रिया है। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को उपलब्ध सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का विकल्प भर सकते हैं।

    उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

    UK B.Ed काउंसलिंग में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जो संबंधित प्रवेश परीक्षा की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं और परीक्षा में सफल हुए हैं। आमतौर पर स्नातक या परास्नातक डिग्री में निर्धारित न्यूनतम अंक पात्रता के लिए जरूरी होते हैं। अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों में छूट का प्रावधान भी हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को जरूर जांच लें।

    उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया (uk bed counselling process 2026 in hindi)

    काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करके कॉलेज और पाठ्यक्रम की चॉइस फिलिंग करनी होती है। उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेजों को प्राथमिकता के क्रम में भरना चाहिए।

    चॉइस लॉक होने के बाद संबंधित प्राधिकरण सीट अलॉटमेंट जारी करता है। सीट मिलने पर उम्मीदवार को अलॉटेड कॉलेज में प्रवेश की पुष्टि के लिए आवश्यक शुल्क जमा करना पड़ सकता है। यदि उम्मीदवार को पहली पसंद का कॉलेज नहीं मिलता है, तो उपलब्ध नियमों के अनुसार वह अगले राउंड की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकता है।

    यूके बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 कैसे होता है?

    यूके बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 (Uk bed seat allotment 2026) उम्मीदवार की मेरिट, प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन, आरक्षण श्रेणी, कॉलेज की उपलब्ध सीटों और उम्मीदवार द्वारा भरी गई पसंद के आधार पर किया जाता है। इसलिए चॉइस फिलिंग करते समय अधिक से अधिक उपयुक्त कॉलेजों का विकल्प भरना फायदेमंद हो सकता है। सीट अलॉट होने के बाद उम्मीदवार को निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होती है। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द भी हो सकती है।

    यूके बीएड काउंसलिंग 2026- जरूरी दस्तावेज (documents required for uk bed counselling 2026 in hindi)

    यूके बीएड काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। इनमें प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड, स्नातक की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाणपत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और आवश्यक संख्या में फोटो कॉपी तैयार रखनी चाहिए।

    यूके बीएड काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण बातें

    उम्मीदवारों को काउंसलिंग की तारीख, रजिस्ट्रेशन शुल्क, सीट अलॉटमेंट और कॉलेज रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आवेदन करते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही दर्ज करना जरूरी है, क्योंकि काउंसलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से मिल सकती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को ही अंतिम मानें।

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ