University Institute of Engineering, Chandigarh University, Chandigarh
Among top 1% Universities in India (QS World University Rankings 2027)
डीयू बीएससी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (DU B.Sc Application Form 2026) - दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीएससी यूजी कोर्स में फेज 1 के तहत एडमिशन के लिए बीएससी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 27 जून को और फेज 2 के लिए 3 जुलाई को जारी किया था। डीयू में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in. पर 11 जुलाई तक ऑनलाइन डीयू एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म भर कर जमा कर सकते थे।
डीयू ने 12 जुलाई को सीएसएएस (CSAS) पोर्टल पर डीयू यूजी सिमुलेटेड रैंक जारी कर दी है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को अपने द्वारा चुने गए कॉलेज और कोर्स के प्राथमिकताओं के क्रम में बदलाव या संशोधन के लिए 13 जुलाई की शाम 4:59 बजे तक का समय दिया गया था। स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए फर्स्ट सीसैस आवंटन लिस्ट (First CSAS Allocation List) का प्रकाशन 16 जुलाई को हुआ।
उम्मीदवार ऑनलाइन रूप से डेबिट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर डीयू बीएससी रजिस्ट्रेशन शुल्क 2026 (DU B.Sc registration fee 2026) का भुगतान कर सकते हैं। डीयू एप्लीकेशन फॉर्म 2026 दो चरणों में भरे जाते हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित अंतिम तिथि तक दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया (DU registration process) पूरी करना अनिवार्य है।
बीएससी ऑनर्स जैसे विभिन्न यूजी कार्यक्रमों में छात्रों को नामांकित करने के लिए डीयू प्रवेश प्रक्रिया 2026 (DU admission 2026) आयोजित की जाती है जैसे कि बीएससी ऑनर्स भौतिकी, बीएससी ऑनर्स रसायन विज्ञान, बीएससी ऑनर्स माइक्रोबायोलॉजी आदि। उम्मीदवार डीयू बीएससी फॉर्म लास्ट डेट तक भर सकते हैं। डीयू पात्रता मानदंड 2026 (DU eligibility criteria 2026) के आधार पर, उम्मीदवार डीयू बीएससी आवेदन पत्र (DU BSC Application Form) में कोर्सेज का चयन कर सकते हैं।
नीचे आपको डीयू बीएससी आवेदन पत्र 2026 (DU B.Sc application form 2026 ), इसे भरने की प्रक्रिया, कटऑफ और शुल्क संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। दिल्ली विश्नविद्यालय द्वारा फिलहाल बीएससी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 से संबंधित अधिसूचना जारी नहीं की गई है। डीयू बीएससी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 से संबंधित अधिसूचना जारी होने के साथ ही लेख को भी अपडेट कर दिया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय एडमिशन के लिए आवेदन लिंक पर जाएं
एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी परीक्षा में पास होने के साथ निर्धारित डीयू कटऑफ अंक लाना जरूरी है। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश सीयूईटी परीक्षा के माध्यम से दिया जाता है। सीयूईटी परीक्षा मई से जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी 2026 के अंकों का उपयोग दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए किया जाएगा, साथ ही कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS), जिसमें आवेदन प्रक्रिया, च्वाइस फिलिंग और सीटों का आवंटन शामिल है, के माध्यम से प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से डीयू बीएससी एप्लीकेशन 2026 से संबंधित तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही तालिका को भी अपडेट कर दिया जाएगा।
कार्यक्रम | तिथि |
डीयू बीएससी पंजीकरण आरंभ | 27 जून 2026 |
डीयू बीएससी आवेदन पत्र 2026 को भरने की अंतिम तिथि | 11 जुलाई 2026 |
सुधार विंडो के तहत आवेदन में त्रुटियों को ठीक करने, चॉइस बदलने का समय | 10-11 जुलाई 2026 |
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
60+ Years of Education Legacy | UGC & AICTE Approved | Prestigious Scholarship Worth 6 Crores
दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा स्नातक प्रवेश के लिए फर्स्ट सीसैस आवंटन लिस्ट (First CSAS Allocation List) का प्रकाशन 16 जुलाई को होगा। लिस्ट के अनुसार चयनित उम्मीदवार 20 जुलाई तक दस्तावेद सत्यापन कर एडमिशन के लिए 21 जुलाई तक एडमिशन फीस जमा कर सीट सुरक्षित कर सकते हैं। उम्मीदवार डीयू यूजी सीट आवंटन संबंधी शेड्यूल नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
डीयू 2026 प्रवेश (DU 2026 admission in hindi) से संबंधित कार्यक्रम | तिथि |
प्रथम सीएसएएस आवंटन सूची की घोषणा (फर्स्ट डीयू सीसैस एलोकेशन लिस्ट) | 16 जुलाई 2026 |
उम्मीदवारों को आवंटित सीट को "स्वीकार" करने की सुविधा | 16-18 जुलाई 2026 |
कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृती | 16-20 जुलाई 2026 |
उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2026 |
दूसरी सीएसएएस आवंटन सूची की घोषणा | 25 जुलाई 2026 |
उम्मीदवारों को आवंटित सीट को "स्वीकार" करने की सुविधा | 25-26 जुलाई 2026 |
कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृती | 25-27 जुलाई 2026 |
उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2026 |
उम्मीदवारों को DU B.Sc 2026 आवेदन पत्र (DU B.Sc CSAS 2026 application form) भरने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए।
उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति (जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी प्रारूप में अपलोड के लिए 10-50 केबी की फाइल)
उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो (जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी प्रारूप में अपलोड करने के लिए 10-50 केबी की फाइल)
क्लास 10 सर्टिफिकेट/मार्कशीट की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी (जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी फॉर्मेट में अपलोड के लिए 100-500 केबी की फाइल)।
यदि परिणाम जारी नहीं किया गया है, तो 10वीं की मार्कशीट की स्व-सत्यापित प्रति। यदि बोर्ड द्वारा मार्कशीट जारी नहीं की गई है, तो संबंधित बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट की एक स्व-सत्यापित प्रति अपलोड की जानी चाहिए। (जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी प्रारूप में अपलोड के लिए 100-500 केबी की फाइल)।
SC/ST/OBC/PWD/KM/CW सर्टिफिकेट की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी (जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी फॉर्मेट में अपलोड के लिए 100-500 केबी की फाइल)।
ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) प्रमाण पत्र (आवेदक के नाम पर)। भारत सरकार द्वारा जारी केंद्रीय सूची में ओबीसी जाति शामिल होनी चाहिए। (जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी प्रारूप में अपलोड करने के लिए 100-500 केबी की फाइल)
आवेदक यदि ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र श्रेणी के तहत आरक्षण का दावा करता है, तो इस संबंध में एसडीएम द्वारा जारी प्रमाण पत्र। (अपलोड करने के लिए 100-500 केबी की फाइल jpg/jpeg/png प्रारूप में)
स्पोर्ट्स/ईसीए सर्टिफिकेट की स्व-सत्यापित प्रति, यदि उम्मीदवार इस श्रेणी के तहत आवेदन कर रहा है। (दस्तावेज के तौर पर जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी फॉर्मेट में अपलोड करने वाली हर फाइल 100-500 केबी की हो)।
डीयू बीएससी 2026 आवेदन पत्र (DU B.Sc 2026 registration form) भरने की चरणबद्ध प्रक्रिया नीचे दी गई है। इस प्रकार डीयू बीएससी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (DU B.Sc Application Form 2026) को सही ढंग से भरने के लिए इन चरणों का पालन करें।
अपने शैक्षिक कार्यक्रम का चयन करें।
उम्मीदवारों को एक से अधिक कोर्स के लिए आवेदन करने की अनुमति है।
महिला उम्मीदवारों को एनसीडब्ल्यूईबी श्रेणी के लिए आवेदन करने की अनुमति है।
अपने डीयू आवेदन पत्र 2026 भरने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने दस्तावेजों की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सुझाए गए आयामों के अनुसार फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें। उम्मीदवारों की अस्वीकृति के लिए अमान्य दस्तावेज जिम्मेदार हो सकते हैं, ऐसे में ध्यानपूर्वक दस्तावेजों को जमा करें। ये कुछ निम्नलिखित दस्तावेज हैं जो उम्मीदवारों को वेब पोर्टल पर अपलोड करने होंगे:
कक्षा 10 अंक पत्र
कक्षा 12 अंक पत्र
प्रवेश पत्र
पहचान पत्र
पासपोर्ट आकार की हालिया तस्वीर
प्रवासीय प्रमाणपत्र
दस्तावेज़ जो एक विशेष श्रेणी (ST/ST/OBC/PWD/KM/CW) के साथ उम्मीदवार के जुड़ाव को सत्यापित करती है।
अब अगला चरण डीयू 2026 आवेदन शुल्क (DU 2026 Application Fee) का भुगतान है। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन शुल्क भुगतान का प्रमाण रखना चाहिए। नीचे हमने विभिन्न श्रेणियों के लिए डीयू आवेदन शुल्क संरचना सूचीबद्ध किया है :
श्रेणी | शुल्क (रुपये में) |
यूआर / ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए पंजीकरण शुल्क | 250 रुपये |
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी के लिए पंजीकरण शुल्क | 100 रुपये |
उम्मीदवार निम्नलिखित तालिका की सहायता से विभिन्न उपल्बध प्रोग्राम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
फैकल्टी | प्रोग्राम |
फैकल्टी ऑफ साइंस | बैचलर ऑफ साइंस – मैथमेटिकल साइंसेज |
फैकल्टी ऑफ साइंसेज/इंटरडिसिप्लिनरी ऐंड अप्लाइड साइंसेज | बैचलर ऑफ साइंस [ऑनर्स] - बायोकेमिस्ट्री बैचलर ऑफ साइंस [ऑनर्स] - एंथ्रोपोलॉजी बैचलर ऑफ साइंस [ऑनर्स] – होम साइंस बैचलर ऑफ साइंस [ऑनर्स] - जियोलॉजी बैचलर ऑफ साइंस [ऑनर्स] – बायोलॉजिकल साइंसेज बैचलर ऑफ साइंस [ऑनर्स] - बॉटनी बैचलर ऑफ साइंस [ऑनर्स] – फूड टेक्नोलॉजी बैचलर ऑफ साइंस [ऑनर्स] - केमिस्ट्री बैचलर ऑफ साइंस [ऑनर्स] - इलेक्ट्रॉनिक्स बैचलर ऑफ साइंस [ऑनर्स] - माइक्रोबायोलॉजी बैचलर ऑफ साइंस [ऑनर्स] - जूलॉजी बैचलर ऑफ साइंस [ऑनर्स] – पॉलिमर साइंसेज |
जैसे ही दिल्ली विश्वविद्यालय आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है, उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेजों और कार्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। CUET परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार डीयू बीएससी सीएसएएस च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया 2026 (DU B.SC CSAS choice filling process 2026) को पूरा कर सकते हैं।
बीएससी फॉर्म की योग्यता क्या है?
बीएससी फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा विज्ञान स्ट्रीम के साथ पास होना चाहिए। वर्तमान में बीएससी में एडमिशन सीयूईटी परीक्षा के माध्यम से दिया जाता है।
बीएससी प्रवेश के लिए कौन कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
छात्रों को बीएससी प्रवेश के लिए निम्न दस्तावेज़ चाहिए होंगे:
कक्षा 10 अंक पत्र
कक्षा 12 अंक पत्र
प्रवेश पत्र
पहचान पत्र
पासपोर्ट आकार की हालिया तस्वीर
प्रवासीय प्रमाणपत्र
दस्तावेज़ जो एक विशेष श्रेणी (ST/ST/OBC/PWD/KM/CW) के साथ उम्मीदवार के जुड़ाव को सत्यापित करती है
यदि मैं पासवर्ड नंबर भूल गया तो क्या होगा?
छात्र अक्सर यह प्रश्न 'यदि मैं पासवर्ड नंबर भूल गया तो क्या होगा? (what if i forgot the password number)' इंटरनेट पर सर्च करते हैं। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें, छात्र अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से अपने पासवर्ड को फिर से प्राप्त कर सकते हैं।
अन्य महत्वपूर्ण लिंक-
Frequently Asked Questions (FAQs)
डीयू बीएससी 2026 प्रोग्राम में प्रवेश के लिए डीयू बीएससी आवेदन पत्र 2026 मई के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
डीयू बीएससी 2026 आवेदन करने की अंतिम तारीख जल्द जारी की जाएगी।
आप क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके डीयू बीएससी आवेदन शुल्क (DU B.Sc application fee) का भुगतान कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने DU B.Sc CSAS आवेदन पत्र 2026 में आवेदन सुधार के माध्यम से परिवर्तन कर सकते हैं, जो एडमिशन पोर्टल पर प्रदान किया जाएगा।
Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
60+ Years of Education Legacy | UGC & AICTE Approved | Prestigious Scholarship Worth 6 Crores
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Among top 1% Universities in India (QS World University Rankings 2027)