Careers360 Logo
ask-icon
share
    डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026 राउंड 2 (DU BA Economics Cut Off 2026 Round 2 ): 2025 बनाम 2026, कॉलेज विश्लेषण
    • लेख
    • डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026 राउंड 2 (DU BA Economics Cut Off 2026 Round 2 ): 2025 बनाम 2026, कॉलेज विश्लेषण

    डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026 राउंड 2 (DU BA Economics Cut Off 2026 Round 2 ): 2025 बनाम 2026, कॉलेज विश्लेषण

    Rajan KumarUpdated on 31 Jul 2026, 05:46 PM IST

    डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026 राउंड 2- दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के विभिन्न कॉलेजों में बीए इकोनॉमिक्स प्रोग्राम (अर्थशास्त्र संयोजन) छात्रों के बीच सबसे लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने CSAS (UG) 2026 के दूसरे राउंड की सीट आवंटन कट-ऑफ जारी कर दी है। इस आधार पर वर्ष 2026 के दूसरे राउंड और वर्ष 2025 के दूसरे राउंड की कट-ऑफ का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। दूसरे राउंड के आंकड़ों के अनुसार हिंदू कॉलेज में बीए प्रोग्राम (अंग्रेजी + अर्थशास्त्र) के लिए सामान्य (UR) श्रेणी की कट-ऑफ 907.68 रही, जबकि वर्ष 2025 के दूसरे राउंड में यह 894.51 थी। यानी इस बार कट-ऑफ में 13.17 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। अभ्यथियों की सुविधा के लिए डीयू बीए इकोनॉमिक्स राउंड 2 कटऑफ 2026 दिया गया है।
    महत्वपूर्ण लेख; डीयू सेकेंड कटऑफ 2026डीयू बीए इकोनॉमिक्स राउंड 1 कटऑफ 2026

    This Story also Contains

    1. डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026- फेज 2 तिथियां (DU BA Economics Phase 2 Cut Off Dates 2026)
    2. डीयू बीए इकोनॉमिक्स राउंड 2 कटऑफ 2026- अवलोकन
    3. डीयू बीए इकोनॉमिक्स राउंड 2 कटऑफ 2026 - कॉलेज-वाइज तुलना (DU BA Economics Round 2 College wise cutoff 2026)
    4. डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026: तुलनात्मक विश्लेषण
    5. डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026 - राउंड-2 कटऑफ ट्रेंड
    6. डीयू बीए इकोनॉमिक्स 2026 कटऑफ को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक
    डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026 राउंड 2 (DU BA Economics Cut Off 2026 Round 2 ): 2025 बनाम 2026, कॉलेज विश्लेषण
    डीयू बीए इकोनॉमिक्स राउंड 2 कटऑफ 2026

    प्रतिष्ठित कॉलेजों में बीए इकोनॉमिक्स और संबद्ध पाठ्यक्रमों की कट-ऑफ इस वर्ष भी काफी प्रतिस्पर्धी रही है। पहली नजर में कुछ अंकों का अंतर मामूली लग सकता है, लेकिन सीयूईटी (CUET) के उच्च स्कोर रेंज में 2–10 अंकों का बदलाव भी हजारों अभ्यर्थियों की मेरिट, रैंकिंग और कॉलेज आवंटन को प्रभावित कर सकता है। यही वजह है कि वर्ष 2026 में शीर्ष कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा पहले की तरह बेहद कड़ी बनी हुई है।
    डीयू बीकॉम राउंड 1 कटऑफ एनालिसिस 2026 vs 2025 देखें

    इस लेख में डीयू बीए इकोनॉमिक्स एवं एलाइड ब्रांचेज (DU B.A. Economics & Allied Branches) 2026 के लिए वर्ष 2026 के राउंड-2 और वर्ष 2025 के राउंड-3 की कॉलेजवार कट-ऑफ का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। इससे अभ्यर्थी जान सकेंगे कि किन कॉलेजों में कट-ऑफ बढ़ी है, कहां कमी आई है और मौजूदा प्रवेश रुझानों के आधार पर प्रतिष्ठित कॉलेजों में दाखिले के लिए कितना स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जा सकता है। डीयू बीए इकोनॉमिक्स एवं संबद्ध पाठ्यक्रमों की नवीनतम कट-ऑफ, कॉलेजवार आंकड़ों और विस्तृत विश्लेषण के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    Chanakya University B.A Admissions 2026

    Scholarships available | Collaboration with Samkalp IAS, Delhi

    Mahindra University | Admissions 2026

    4000+ Placements to date | 6000+ Students | Advanced applied research, patents, and partnerships

    ये भी पढ़ें : भारत की शिक्षा व्यवस्था : आंकड़ों में शिक्षा की तस्वीर और सुधार की जरूरत

    डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026- फेज 2 तिथियां (DU BA Economics Phase 2 Cut Off Dates 2026)

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने CSAS (UG) 2026-27 के तहत अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के दूसरे राउंड (Round II) के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, दूसरे राउंड में सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सीट स्वीकार करने, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

    डीयू सीएसएएस यूजी राउंड-2 में आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए उम्मीदवारों को 25 से 27 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद संबंधित कॉलेज उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन की जांच और स्वीकृति प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक पूरी करेंगे। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। डीयू का शैक्षणिक सत्र 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) से शुरू होगा।

    DU UG CSAS Round II 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    गतिविधि

    तारीख और समय

    सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया

    25 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक

    कॉलेज द्वारा आवेदन सत्यापन और अनुमोदन

    25 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक

    ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि

    29 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक

    शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

    28 जुलाई 2026 (मंगलवार)

    डीयू बीए इकोनॉमिक्स राउंड 2 कटऑफ 2026- अवलोकन

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के बीए इकोनॉमिक्स में प्रवेश के लिए इस वर्ष भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। CSAS (UG) 2026 के दूसरे राउंड की कट-ऑफ की तुलना वर्ष 2025 के दूसरे राउंड से करने पर पता चलता है कि कई प्रतिष्ठित कॉलेजों में सामान्य (UR) श्रेणी की कट-ऑफ में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर अर्थशास्त्र से जुड़े लोकप्रिय संयोजनों वाले पाठ्यक्रमों में उच्च स्कोर वाले अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। नीचे दी गई सारणी में डीयू बीए इकोनॉमिक्स एवं संबद्ध पाठ्यक्रमों की कट-ऑफ तुलना का अवलोकन दिया गया है।

    DU B.A. Economics Cutoff 2026 vs 2025: अवलोकन

    विवरण

    जानकारी

    विश्वविद्यालय

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)

    प्रवेश सत्र

    DU UG Admission 2026

    कोर्स

    B.A. Economics एवं Allied Branches

    तुलना

    राउंड-2 कट-ऑफ 2026 बनाम राउंड-2 कट-ऑफ 2025

    श्रेणी

    सामान्य (UR)

    विश्लेषण का उद्देश्य

    प्रमुख कॉलेजों में कट-ऑफ के रुझान, बढ़ोतरी/कमी और प्रवेश प्रतिस्पर्धा का आकलन

    प्रमुख कॉलेज

    हिंदू कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन (LSR) सहित अन्य प्रतिष्ठित कॉलेज

    आधार

    CSAS (UG) सीट आवंटन कट-ऑफ

    डीयू बीए इकोनॉमिक्स राउंड 2 कटऑफ 2026 - कॉलेज-वाइज तुलना (DU BA Economics Round 2 College wise cutoff 2026)

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने CSAS (UG) 2026 के दूसरे राउंड की कटऑफ जारी कर दी है। वर्ष 2026 के राउंड-2 की तुलना 2025 के अंतिम (Minimum) क्लोजिंग स्कोर से करने पर कई प्रतिष्ठित कॉलेजों में कटऑफ बढ़ी है, जबकि कुछ कॉलेजों और पाठ्यक्रमों में कमी भी देखने को मिली। नीचे दी गई सारणी में सामान्य (UR) श्रेणी के लिए कॉलेजवार कटऑफ, वर्ष 2025 का क्लोजिंग स्कोर तथा दोनों वर्षों के बीच अंकों का अंतर दिया गया है।

    DU BA Economics Round-2 Cutoff 2026 vs 2025 (UR Category)

    कॉलेज

    पाठ्यक्रम

    2026 (राउंड-2)

    2025 (राउंड-2)

    अंतर (±)

    हिंदू कॉलेज

    बीए प्रोग्राम (अंग्रेजी + अर्थशास्त्र)

    907.68

    894.51

    +13.17

    लेडी श्रीराम कॉलेज (महिला)

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + राजनीति विज्ञान)

    905.70

    897.20

    +8.50

    मिरांडा हाउस (महिला)

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + राजनीति विज्ञान)

    904.16

    885.54

    +18.62

    श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    892.56

    908.90

    −16.34

    हंसराज कॉलेज

    बीए प्रोग्राम (कॉमर्स + अर्थशास्त्र)

    886.72

    874.96

    +11.76

    सेंट स्टीफंस कॉलेज

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    885.77

    904.62

    −18.85

    किरोड़ीमल कॉलेज

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + राजनीति विज्ञान)

    883.84

    859.13

    +24.71

    हिंदू कॉलेज

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    877.84

    888.17

    −10.33

    लेडी श्रीराम कॉलेज (महिला)

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + गणित)

    871.19

    890.34

    −19.15

    लेडी श्रीराम कॉलेज (महिला)

    बीए प्रोग्राम (कंप्यूटर एप्लीकेशन + अर्थशास्त्र)

    864.01

    863.64

    +0.37

    मिरांडा हाउस (महिला)

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + इतिहास)

    860.39

    861.06

    −0.67

    हंसराज कॉलेज

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + इतिहास)

    855.25

    845.34

    +9.91

    किरोड़ीमल कॉलेज

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + इतिहास)

    851.14

    841.92

    +9.22

    लेडी श्रीराम कॉलेज (महिला)

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    848.31

    874.39

    −26.08

    हंसराज कॉलेज

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    846.26

    864.50

    −18.24

    किरोड़ीमल कॉलेज

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + दर्शनशास्त्र)

    845.38

    840.41

    +4.97

    मिरांडा हाउस (महिला)

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + गणित)

    841.44

    855.95

    −14.51

    श्री वेंकटेश्वर कॉलेज

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + गणित)

    835.37

    832.15

    +3.22

    गार्गी कॉलेज (महिला)

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + मनोविज्ञान)

    834.99

    836.93

    −1.94

    किरोड़ीमल कॉलेज

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    833.16

    850.16

    −17.00

    मिरांडा हाउस (महिला)

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    831.26

    850.31

    −19.05

    रामजस कॉलेज

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    820.78

    841.16

    −20.38

    श्री वेंकटेश्वर कॉलेज

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    820.76

    842.75

    −21.99

    गार्गी कॉलेज (महिला)

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + राजनीति विज्ञान)

    817.57

    796.19

    +21.38

    श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + राजनीति विज्ञान)

    813.07

    841.13

    −28.06

    श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    807.10

    823.14

    −16.04

    श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + इतिहास)

    805.63

    807.64

    −2.01

    श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + गणित)

    803.08

    826.28

    −23.20

    जीसस एंड मैरी कॉलेज (महिला)

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    796.06

    819.80

    −23.74

    श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    785.53

    806.39

    −20.86

    इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन

    बीए प्रोग्राम (कॉमर्स + अर्थशास्त्र)

    781.59

    828.70

    −47.11

    दौलत राम कॉलेज (महिला)

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + गणित)

    776.64

    804.88

    −28.24

    गार्गी कॉलेज (महिला)

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    773.26

    799.77

    −26.51

    दौलत राम कॉलेज (महिला)

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    771.08

    794.68

    −23.60

    दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + गणित)

    770.55

    796.47

    −25.92

    आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    768.05

    793.95

    −25.90

    रामानुजन कॉलेज

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + मनोविज्ञान)

    767.11

    752.70

    +14.41

    शहीद भगत सिंह कॉलेज

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    766.11

    824.50

    −58.39

    जीसस एंड मैरी कॉलेज (महिला)

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + गणित)

    764.19

    778.69

    −14.50

    इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन

    बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

    757.09

    788.20

    −31.11

    इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन

    बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + गणित)

    757.04

    774.88

    −17.84

    ये भी पढ़ें: डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफडीयू एडमिशन 2026

    डीयू बीए इकोनॉमिक्स राउंड 2 कटऑफ और संभावित राउंड 3 कटऑफ के लिए वीडियो चेक करें-

    डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026: तुलनात्मक विश्लेषण

    डीयू बीए इकोनॉमिक्स एवं एलाइड ब्रांचेज में प्रवेश की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए वर्ष 2026 के राउंड-2 और 2025 के अंतिम (Minimum) क्लोजिंग स्कोर का तुलनात्मक विश्लेषण काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इस तुलना से छात्र यह समझ सकते हैं कि दिल्ली विश्वविद्यालय के किन कॉलेजों में बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स और संबंधित बीए प्रोग्राम की कटऑफ बढ़ी है, किन संस्थानों में कमी आई है और अलग-अलग कॉलेजों में प्रवेश के लिए कितना स्कोर प्रतिस्पर्धी रहा। यह विश्लेषण न केवल मौजूदा प्रवेश रुझानों को समझने में मदद करता है, बल्कि आगामी प्रवेश दौरों के लिए कॉलेज वरीयता (Preference) तय करने और यथार्थवादी प्रवेश रणनीति बनाने में भी सहायक है।

    डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026 - राउंड-2 कटऑफ ट्रेंड

    डीयू बीए इकोनॉमिक्स 2026 के दूसरे राउंड में भी प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। SRCC, हिंदू कॉलेज, सेंट स्टीफंस कॉलेज, हंसराज कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, रामजस कॉलेज और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थानों में बीए इकोनॉमिक्स से जुड़े पाठ्यक्रमों की कटऑफ ऊंचे स्तर पर बनी रही। राउंड-2 के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक कटऑफ हिंदू कॉलेज के बीए प्रोग्राम (अंग्रेजी + अर्थशास्त्र) की रही, जहां सामान्य (UR) श्रेणी का क्लोजिंग स्कोर 907.68 अंक दर्ज किया गया। इसके बाद लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन के बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + राजनीति विज्ञान) की कटऑफ 905.70 अंक और मिरांडा हाउस के बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + राजनीति विज्ञान) की कटऑफ 904.16 अंक रही।

    वहीं, राउंड-2 में बीए इकोनॉमिक्स एवं संबद्ध पाठ्यक्रमों में अपेक्षाकृत कम कटऑफ इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन के बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + गणित) में 757.04 अंक और कुछ अन्य कॉलेजों में 760 से 770 अंक के आसपास दर्ज की गई। इससे स्पष्ट है कि टॉप कॉलेजों में दाखिले के लिए उच्च CUET स्कोर की आवश्यकता बनी हुई है, जबकि अन्य कॉलेजों में अपेक्षाकृत कम स्कोर पर भी अवसर उपलब्ध रहे।

    डीयू बीए इकोनॉमिक्स 2026 कटऑफ को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में बीए इकोनॉमिक्स और एलाइड ब्रांचेज 2026 की कटऑफ कई महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर करती है। केवल CUET UG में प्राप्त स्कोर ही प्रवेश की संभावना तय नहीं करता, बल्कि अभ्यर्थियों की संख्या, परीक्षा का स्तर, उपलब्ध सीटें, कॉलेज की लोकप्रियता और काउंसलिंग प्रक्रिया जैसे कई पहलू कटऑफ को प्रभावित करते हैं। यही कारण है कि हर वर्ष अलग-अलग कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की कटऑफ में बदलाव देखने को मिलता है। नीचे वे प्रमुख कारक दिए गए हैं, जो DU BA Economics Cut Off 2026 को प्रभावित कर सकते हैं:

    आवेदकों की संख्या (Number of Applicants): यदि किसी वर्ष बीए इकोनॉमिक्स और संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ जाती है, तो सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा भी बढ़ जाती है। अधिक प्रतिस्पर्धा का सीधा असर कटऑफ पर पड़ता है और कटऑफ ऊंची जा सकती है।

    CUET UG परीक्षा का कठिनाई स्तर (Difficulty Level of CUET UG): CUET UG प्रश्नपत्र का कठिनाई स्तर भी कटऑफ निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि परीक्षा आसान रहती है और अधिक छात्रों के उच्च अंक आते हैं, तो कॉलेजों की कटऑफ बढ़ सकती है। वहीं, कठिन परीक्षा होने पर कटऑफ में कमी आने की संभावना रहती है।

    उपलब्ध सीटों की संख्या (Availability of Seats): प्रत्येक कॉलेज में बीए इकोनॉमिक्स और संबद्ध पाठ्यक्रमों के लिए सीटों की संख्या सीमित होती है। कम सीटों और अधिक मांग वाले कॉलेजों में कटऑफ सामान्यतः अधिक रहती है।

    कॉलेज और पाठ्यक्रम की लोकप्रियता (College & Course Preference): हिंदू कॉलेज, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), सेंट स्टीफंस कॉलेज, हंसराज कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज और लेडी श्रीराम कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में बीए इकोनॉमिक्स से जुड़े पाठ्यक्रमों की मांग अधिक रहती है। अधिक छात्रों की पहली पसंद होने के कारण इन कॉलेजों की कटऑफ अन्य संस्थानों की तुलना में ऊंची रहती है।

    श्रेणीवार आरक्षण (Category-wise Reservation): DU प्रवेश प्रक्रिया में UR, OBC, SC, ST, EWS और अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए निर्धारित सीटों के अनुसार अलग-अलग कटऑफ जारी की जाती है। इसलिए प्रत्येक श्रेणी के लिए प्रवेश स्कोर अलग हो सकता है।

    CSAS काउंसलिंग और सीट अपग्रेडेशन प्रक्रिया: दिल्ली विश्वविद्यालय की CSAS (UG) प्रक्रिया में सीट स्वीकार करने, अपग्रेडेशन, उम्मीदवारों की पसंद और खाली सीटों की स्थिति अगले राउंड की कटऑफ को प्रभावित करती है। सीटों की उपलब्धता के आधार पर बाद के राउंड में कटऑफ बढ़ या घट सकती है।

    पिछले वर्षों का कटऑफ ट्रेंड (Previous Year Cutoff Trend): कॉलेज और विश्वविद्यालय पिछले वर्षों के प्रवेश आंकड़ों का विश्लेषण करते हैं। पिछले वर्षों की कटऑफ, छात्रों की पसंद और प्रवेश पैटर्न के आधार पर इस वर्ष की संभावित कटऑफ का अनुमान लगाया जाता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: डीयू बीए इकोनॉमिक्स में किन कॉलेजों की कटऑफ अधिक रहती है?
    A:

    हिंदू कॉलेज, SRCC, सेंट स्टीफंस, हंसराज, किरोड़ीमल और LSR जैसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रतिस्पर्धा अधिक रहती है।

    Q: क्या पिछले वर्षों की कटऑफ से प्रवेश की संभावना का अनुमान लगाया जा सकता है?
    A:

    हां, पिछले वर्षों के कटऑफ ट्रेंड से छात्रों को कॉलेज पसंद और संभावित प्रवेश स्कोर समझने में मदद मिलती है।

    Q: क्या राउंड बदलने पर डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ में बदलाव होता है?
    A:

    हां, सीट उपलब्धता, उम्मीदवारों की पसंद और अपग्रेडेशन प्रक्रिया के कारण अलग-अलग राउंड में कटऑफ बदल सकती है।

    Upcoming University Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to DU Delhi

    On Question asked by student community

    Have a question related to DU Delhi ?

    Dear Student,

    A mismatch in date of birth between Aadhaar and academic documents can create document-verification issues. You should get the records corrected wherever necessary and contact DU SOL regarding acceptable documents before completing admission. Do not submit incorrect information in the application form.

    Hello Student,

    Delhi University released the 2026 UG Spot Round 1 cutoff/allotment on August 25, 2026. There was no single minimum allocation score for all DU courses; the cutoff varies by college, programme, and category.

    For more information, you can click on the link given below.

    Article Link - DU

    Hello Student, with a CUET score of 400 and 78% in Class 12, you may still be eligible to apply for Delhi University, but eligibility and admission chances are different things. For BFA , BBA (Hons.) and BBA-FIA, you need to meet the specific subject and CUET combination requirements for

    If you want to discontinue your DU SOL B.A. programme and take admission elsewhere, you should complete the official withdrawal/cancellation process rather than simply stopping your studies.

    Log in to your SOL admission/student account and check whether a withdrawal/cancellation option is available. If not, contact the concerned SOL admission/helpdesk section