Careers360 Logo
ask-icon
share
    डीयू बीकॉम कटऑफ 2026 एनालिसिस (DU BCom Cutoff 2026 Analysis) : कॉलेज वाइज विश्लेषण, 2025 से कितना बढ़ा या घटा
    • लेख
    • डीयू बीकॉम कटऑफ 2026 एनालिसिस (DU BCom Cutoff 2026 Analysis) : कॉलेज वाइज विश्लेषण, 2025 से कितना बढ़ा या घटा

    डीयू बीकॉम कटऑफ 2026 एनालिसिस (DU BCom Cutoff 2026 Analysis) : कॉलेज वाइज विश्लेषण, 2025 से कितना बढ़ा या घटा

    Rajan KumarUpdated on 27 Jul 2026, 11:08 AM IST

    डीयू बीकॉम कट ऑफ 2026 : दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए डीयू यूजी कॉमर्स (DU UG Commerce) 2026 की राउंड 1 कट ऑफ जारी होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इस वर्ष टॉप कॉलेजों में डीयू प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा पहले से अधिक कड़ी हो गई है। इस पेज में कैरियर्स 360 के एक्सपर्ट द्वारा 2025 और 2026 वर्ष के लिए डीयू बीकॉम कटऑफ राउंड 1 2026 की तुलनात्मक आंकलन किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में अधिकांश प्रमुख कॉलेजों की कट-ऑफ में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उदाहरण के तौर पर, एसआरसीसी (SRCC) में बीकॉम (ऑनर्स) की कट-ऑफ 2025 में 917.43 थी, जो 2026 में बढ़कर 924.30 हो गई। वहीं, हिंदू कॉलेज की बीकॉम कट-ऑफ 912.22 से बढ़कर 919.87 पहुंच गई है।
    डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026 राउंड 2 विश्लेषण देखें
    ये भी पढ़ें: डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफडीयू एडमिशन 2026डीयू कटऑफ 2026 सीयूईटी
    1784830493410

    This Story also Contains

    1. डीयू बीकॉम राउंड 1 कटऑफ 2026 बनाम 2025: अवलोकन
    2. डीयू बीकॉम राउंड 1 कटऑफ एनालिसिस 2025 बनाम 2026
    3. डीयू बीकॉम राउंड 1 कटऑफ एनालिसिस 2025 बनाम 2026: कॉलेजों की तुलना
    4. डीयू बीकॉम राउंड 2 संभावित कटऑफ 2026 संभावित : टॉप कॉलेज
    5. डीयू बीकॉम (ऑनर्स) पिछले वर्ष की कटऑफ 2025
    6. डीयू बीकॉम (ऑनर्स) 2026 कटऑफ को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक
    डीयू बीकॉम कटऑफ 2026 एनालिसिस (DU BCom Cutoff 2026 Analysis) : कॉलेज वाइज विश्लेषण, 2025 से कितना बढ़ा या घटा
    डीयू बीकॉम राउंड 1 कटऑफ एनालिसिस

    डीयू बीकॉम राउंड 1 का कटऑफ पहली नजर में यह बढ़ोतरी कुछ अंकों की लग सकती है, लेकिन सीयूईटी (CUET) के उच्च स्कोर रेंज में 2–7 अंकों का अंतर भी हजारों अभ्यर्थियों की रैंकिंग और कॉलेज आवंटन को प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि इस वर्ष शीर्ष कॉलेजों में प्रवेश पाना पिछले वर्ष की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। टॉप कॉलेजों के लिए DU BCom कट-ऑफ का 2026 बनाम 2025 विश्लेषण, राउंड 2 कटऑफ के बारे में विस्तार से जानने के लिए लेख पूरा पढ़िए।

    डीयू बीकॉम राउंड 1 कटऑफ 2026 बनाम 2025: अवलोकन

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की बीकॉम और बीकॉम (ऑनर्स) राउंड 1 कटऑफ 2026 से यह स्पष्ट होता है कि इस वर्ष शीर्ष कॉमर्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा पहले से अधिक रही। जहां नॉर्थ कैंपस के अधिकांश प्रतिष्ठित कॉलेजों की कटऑफ में 5 से 8 अंकों तक की बढ़ोतरी हुई है, वहीं कुछ महिला कॉलेजों और मिड-रेंज कॉलेजों में कटऑफ में गिरावट भी दर्ज की गई है। नीचे दी गई सारणी में अवलोकन दिया गया है।

    Integral University Admissions 2026

    NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available

    Victoria University, Delhi NCR

    Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus

    DU B.Com Round 1 Cutoff 2026 vs 2025: अवलोकन

    विवरण

    जानकारी

    विश्वविद्यालय

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)

    प्रवेश सत्र

    DU UG Admission 2026

    कोर्स

    B.Com. एवं B.Com. (Hons.)

    तुलना

    राउंड 1 कटऑफ 2025 बनाम 2026

    सबसे अधिक बढ़ोतरी

    आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज बी.कॉम. (ऑनर्स) (+8.11 अंक)

    सबसे अधिक गिरावट

    कॉलेज ऑफ़ वोकेशनल स्टडीज़ B.Com. (ऑनर्स) (-22.25 अंक)

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने UG Admission 2026 के लिए बीकॉम (B.Com.) और बीकॉम (ऑनर्स) राउंड 1 कटऑफ जारी कर दी है। इस बार टॉप कॉमर्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा पहले की तुलना में और अधिक कड़ी देखने को मिली। कई प्रतिष्ठित कॉलेजों में कटऑफ 4 से 8 अंकों तक बढ़ी है, जबकि कुछ महिला कॉलेजों और मिड-रेंज कॉलेजों में पिछले वर्ष की तुलना में कटऑफ में गिरावट भी दर्ज की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए 2025 और 2026 की कटऑफ की तुलना करना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है, ताकि वे आगामी राउंड में एडमिशन की संभावनाओं का सही अनुमान लगा सकें।

    अन्य संबंधित लेख

    Colleges/Universites Accepting CUET Score
    Download list of Colleges/ Universities Accpeting CUET Score with Cut-OFFs
    Download Now

    डीयू बीकॉम राउंड 1 कटऑफ एनालिसिस 2025 बनाम 2026

    डीयू बीकॉम 2026 के राउंड 1 कटऑफ में सबसे बड़ी बढ़ोतरी टॉप नॉर्थ कैंपस कॉलेजों में देखने को मिली। हिंदू कॉलेज की B.Com. (Hons.) कटऑफ 912.22 से बढ़कर 919.87 (7.65) पहुंच गई, जबकि SRCC की कटऑफ 917.43 से बढ़कर 924.30 (6.87) हो गई। आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में B.Com. (Hons.) के लिए सबसे अधिक 8.11 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, हंसराज, किरोड़ीमल, रामजस और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में भी 4 से 6 अंकों तक का इजाफा हुआ, जिससे स्पष्ट है कि उच्च CUET स्कोर वाले विद्यार्थियों की संख्या इस वर्ष अधिक रही।

    दूसरी ओर, कुछ कॉलेजों में कटऑफ में उल्लेखनीय गिरावट भी देखने को मिली। कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में B.Com. (Hons.) की कटऑफ में सबसे बड़ी 22.25 अंकों की कमी आई। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन (16.05), दयाल सिंह कॉलेज (13.75), कमला नेहरू कॉलेज, मैत्रेयी कॉलेज और गार्गी कॉलेज में भी कटऑफ घटी है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इस वर्ष छात्रों की प्राथमिकताओं में बदलाव देखने को मिला है और कई अभ्यर्थियों ने शीर्ष कॉलेजों को अधिक प्राथमिकता दी है। कुल मिलाकर, टॉप कॉलेजों में प्रवेश पहले से अधिक प्रतिस्पर्धी हुआ है, जबकि मिड-रेंज कॉलेजों में दूसरे राउंड में कटऑफ में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।
    डीयू कटऑफ 2026 देखें

    डीयू बीकॉम राउंड 1 कटऑफ एनालिसिस 2025 बनाम 2026: कॉलेजों की तुलना

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के बीकॉम और बीकॉम (ऑनर्स) पाठ्यक्रमों की राउंड 1 कटऑफ 2026 में कई कॉलेजों में पिछले वर्ष की तुलना में बदलाव देखने को मिला है। टॉप नॉर्थ कैंपस कॉलेजों में कटऑफ में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि कुछ कॉलेजों में सीट उपलब्धता, छात्रों की पसंद और प्रवेश रुझानों के कारण गिरावट भी देखने को मिली। नीचे दी गई सारणी में सभी प्रमुख कॉलेजों की UR कैटेगरी के लिए DU B.Com Round 1 Cutoff 2025 बनाम 2026 का तुलनात्मक विवरण दिया गया है।

    कॉलेज का नाम

    कोर्स

    2025 राउंड 1 कटऑफ

    2026 राउंड 1 कटऑफ

    अंतर

    श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)

    बीकॉम (ऑनर्स)

    917.43

    924.30

    +6.87

    हिंदू कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    912.22

    919.87

    +7.65

    लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन

    बीकॉम (ऑनर्स)

    906.37

    912.54

    +6.16

    हंसराज कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    901.71

    907.50

    +5.79

    किरोड़ीमल कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    897.17

    903.73

    +6.56

    रामजस कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    889.39

    895.60

    +6.21

    श्री वेंकटेश्वर कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    886.99

    891.50

    +4.51

    किरोड़ीमल कॉलेज

    बीकॉम

    884.00

    889.82

    +5.82

    रामजस कॉलेज

    बीकॉम

    877.68

    884.01

    +6.32

    श्री वेंकटेश्वर कॉलेज

    बीकॉम

    872.74

    876.93

    +4.19

    श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    869.24

    869.28

    +0.03

    श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स

    बीकॉम (ऑनर्स)

    860.48

    865.45

    +4.97

    श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज

    बीकॉम

    855.69

    859.40

    +3.72

    दौलत राम कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    864.84

    856.36

    -8.49

    आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    846.37

    854.48

    +8.11

    जीसस एंड मैरी कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    848.56

    851.03

    +2.46

    श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स

    बीकॉम

    842.74

    844.40

    +1.66

    शहीद भगत सिंह कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    834.60

    836.83

    +2.23

    दौलत राम कॉलेज

    बीकॉम

    840.76

    834.44

    -6.32

    गार्गी कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    838.83

    831.16

    -7.68

    दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स

    बीकॉम (ऑनर्स)

    833.09

    828.11

    -4.97

    इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन

    बीकॉम (ऑनर्स)

    843.75

    827.70

    -16.05

    आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज

    बीकॉम

    821.07

    826.34

    +5.27

    जीसस एंड मैरी कॉलेज

    बीकॉम

    828.21

    823.37

    -4.85

    शहीद भगत सिंह कॉलेज

    बीकॉम

    823.08

    820.05

    -3.03

    मैत्रेयी कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    823.64

    812.25

    -11.39

    दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स

    बीकॉम

    811.33

    806.03

    -5.30

    कमला नेहरू कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    816.18

    804.23

    -11.94

    गार्गी कॉलेज

    बीकॉम

    807.34

    798.92

    -8.42

    दयाल सिंह कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    810.46

    796.71

    -13.75

    कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    816.62

    794.37

    -22.25

    मुख्य बिंदू:

    • सबसे अधिक बढ़ोतरी: आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज (बीकॉम ऑनर्स) में +8.11 अंक की वृद्धि दर्ज हुई।

    • टॉप कॉलेजों में वृद्धि: SRCC, हिंदू कॉलेज, LSR, हंसराज और किरोड़ीमल कॉलेज की कटऑफ में 5–8 अंकों तक बढ़ोतरी हुई।

    • सबसे अधिक गिरावट: कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज (बीकॉम ऑनर्स) में -22.25 अंक की गिरावट दर्ज हुई।

    • निष्कर्ष: 2026 में प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, जबकि कुछ कॉलेजों में राउंड 2 में कटऑफ नीचे जाने की संभावना बनी हुई है।

    Mahindra University | Admissions 2026

    4000+ Placements to date | 6000+ Students | Advanced applied research, patents, and partnerships

    Chanakya University B.A Admissions 2026

    Scholarships available | Collaboration with Samkalp IAS, Delhi

    डीयू बीकॉम राउंड 2 संभावित कटऑफ 2026 संभावित : टॉप कॉलेज

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में राउंड 1 सीट आवंटन के बाद अब अभ्यर्थियों की नजरें राउंड 2 कटऑफ पर हैं। दूसरे राउंड में कटऑफ का निर्धारण मुख्य रूप से सीट अपग्रेडेशन, प्रवेश की पुष्टि (Freeze), सीट छोड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या तथा उपलब्ध रिक्त सीटों पर निर्भर करेगा। जिन कॉलेजों में राउंड 1 में अधिकांश सीटें भर चुकी हैं, वहां कटऑफ में बहुत कम बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, कुछ कॉलेजों में सीटें रिक्त रहने या अपग्रेडेशन होने की स्थिति में 2 से 3 अंकों तक की गिरावट संभव है। नीचे दी गई सारणी राउंड 1 के रुझानों, पिछले वर्षों के पैटर्न और संभावित सीट मूवमेंट के आधार पर तैयार किया गया अनुमान है।

    कॉलेज

    कोर्स

    राउंड 2 संभावित कटऑफ (2026)

    श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)

    बीकॉम (ऑनर्स)

    921.00–923.00

    हिंदू कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    917.50–918.50

    लेडी श्रीराम कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    909.00–911.00

    हंसराज कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    904.00–907.00

    किरोड़ीमल कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    900.00–902.00

    रामजस कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    890.00–894.50

    श्री वेंकटेश्वर कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    885.00–890.50

    किरोड़ीमल कॉलेज

    बीकॉम

    884.00–888.50

    रामजस कॉलेज

    बीकॉम

    880.00–882.50

    श्री वेंकटेश्वर कॉलेज

    बीकॉम

    872.50–875.50

    श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    865.50–868.00

    श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स

    बीकॉम (ऑनर्स)

    860.00–863.00

    श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज

    बीकॉम

    855.00–857.00

    दौलत राम कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    851.50–854.50

    आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    850.00–853.50

    जीसस एंड मैरी कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    846.50–849.50

    श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स

    बीकॉम

    840.00–843.00

    शहीद भगत सिंह कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    832.00–835.50

    दौलत राम कॉलेज

    बीकॉम

    829.50–833.00

    गार्गी कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    825.50–829.50

    सीयूईटी यूजी कटऑफ 2026 देखें

    डीयू बीकॉम (ऑनर्स) पिछले वर्ष की कटऑफ 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में बीकॉम (ऑनर्स) में प्रवेश लेने की योजना बना रहे उम्मीदवारों के लिए पिछले वर्ष की कटऑफ (Previous Year Cut Off) का विश्लेषण काफी महत्वपूर्ण होता है। इससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलती है कि विभिन्न कॉलेजों और श्रेणियों (UR, OBC, SC एवं ST) में प्रवेश के लिए कितने CUET अंक आवश्यक रहे। नीचे दी गई सारणी में DU B.Com (Hons.) 2025 की कॉलेजवार कटऑफ दी गई है, जो आगामी प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी और कॉलेज चयन में उपयोगी साबित होगी।

    डीयू बीकॉम (ऑनर्स) कटऑफ 2025

    कॉलेज का नाम

    कोर्स

    UR

    OBC

    SC

    ST

    आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    715.36

    591.51

    509.74

    188.43

    अदिति महाविद्यालय

    बीकॉम (ऑनर्स)

    650.64

    521.37

    442.97

    115.53

    आर्यभट्ट कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    808.25

    702.19

    614.62

    570.81

    आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    846.37

    768.17

    697.76

    600.64

    भारती कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    680.26

    541.67

    448.65

    269.00

    भीमराव अंबेडकर कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    710.05

    576.04

    500.93

    319.66

    कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    816.62

    717.35

    637.26

    508.12

    दौलत राम कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    840.39

    785.36

    702.60

    507.24

    दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    803.49

    690.59

    597.81

    463.08

    दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स

    बीकॉम (ऑनर्स)

    823.84

    723.00

    669.21

    514.69

    देशबंधु कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    785.43

    652.98

    564.51

    389.88

    दयाल सिंह कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    799.52

    709.54

    616.96

    463.41

    दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    740.72

    613.57

    508.80

    162.02

    गार्गी कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    831.20

    745.86

    653.47

    539.95

    हंसराज कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    894.80

    828.58

    764.02

    709.09

    हिंदू कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    912.22

    843.22

    784.10

    735.10

    इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन

    बीकॉम (ऑनर्स)

    816.73

    720.21

    664.52

    566.39

    जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    711.47

    561.66

    469.87

    212.19

    जीसस एंड मैरी कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    828.35

    कालिंदी कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    737.90

    615.50

    516.91

    401.84

    कमला नेहरू कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    791.55

    713.58

    612.32

    515.48

    केशव महाविद्यालय

    बीकॉम (ऑनर्स)

    779.20

    627.95

    528.12

    194.52

    किरोड़ीमल कॉलेज

    बीकॉम (ऑनर्स)

    897.17

    821.54

    758.36

    701.37

    लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन

    बीकॉम (ऑनर्स)

    906.37

    831.82

    764.80

    707.29

    सीयूईटी परीक्षा के बारे में जानें

    डीयू बीकॉम (ऑनर्स) 2026 कटऑफ को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में बीकॉम (ऑनर्स) पाठ्यक्रम की कटऑफ हर वर्ष कई महत्वपूर्ण कारकों के आधार पर निर्धारित की जाती है। इसलिए केवल अधिक अंक प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं का भी कटऑफ पर सीधा प्रभाव पड़ता है। CUET UG में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, उपलब्ध सीटें, कॉलेजों की लोकप्रियता और छात्रों की पसंद जैसे कई कारक मिलकर अंतिम कटऑफ तय करते हैं। नीचे ऐसे प्रमुख कारकों की जानकारी दी गई है, जो DU B.Com (Hons.) Cut Off 2026 को प्रभावित कर सकते हैं।

    • आवेदकों की संख्या (Number of Applicants): यदि किसी वर्ष बीकॉम (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं, तो प्रतिस्पर्धा बढ़ जाती है और कटऑफ भी सामान्यतः ऊंची रहती है।

    • CUET UG परीक्षा का कठिनाई स्तर (Difficulty Level of Exam): परीक्षा आसान होने पर अधिक छात्रों के उच्च अंक आने की संभावना रहती है, जिससे कटऑफ बढ़ सकती है। वहीं, यदि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन होता है, तो कटऑफ में कमी देखने को मिल सकती है।

    • उपलब्ध सीटों की संख्या (Availability of Seats): प्रत्येक कॉलेज और पाठ्यक्रम में उपलब्ध सीटों की संख्या कटऑफ निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सीमित सीटों वाले लोकप्रिय कॉलेजों में कटऑफ आमतौर पर अधिक रहती है।

    • कॉलेज और कोर्स की लोकप्रियता (College & Course Preference): एसआरसीसी, हिंदू कॉलेज, हंसराज कॉलेज और लेडी श्रीराम कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अधिक मांग होने के कारण इनकी कटऑफ अन्य कॉलेजों की तुलना में अधिक रहती है।

    • श्रेणीवार आरक्षण (Category-wise Reservation): UR, OBC, SC, ST, EWS और अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित होती हैं, इसलिए प्रत्येक श्रेणी की कटऑफ अलग हो सकती है।

    • सीएसएएस (CSAS) काउंसलिंग और सीट अपग्रेडेशन: प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सीट स्वीकार करने, अपग्रेडेशन और रिक्त सीटों की स्थिति भी अगले राउंड की कटऑफ को प्रभावित करती है।

    • पिछले वर्षों का कटऑफ ट्रेंड: विश्वविद्यालय और कॉलेज पिछले वर्षों के प्रवेश रुझानों का भी विश्लेषण करते हैं, जिससे कटऑफ में संभावित वृद्धि या कमी का अनुमान लगाया जाता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या डीयू बीकॉम राउंड 2 कटऑफ राउंड 1 से कम हो सकती है?
    A:

    हां, यदि राउंड 1 के बाद सीट अपग्रेडेशन, सीट छोड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या या रिक्त सीटें बढ़ती हैं, तो कुछ कॉलेजों में राउंड 2 कटऑफ में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।

    Q: डीयू बीकॉम कटऑफ किन कारकों के आधार पर तय की जाती है?
    A:

    डीयू बीकॉम कटऑफ का निर्धारण CUET स्कोर, आवेदकों की संख्या, परीक्षा के कठिनाई स्तर, उपलब्ध सीटों, कॉलेज की लोकप्रियता, आरक्षण नीति और CSAS काउंसलिंग प्रक्रिया जैसे कई महत्वपूर्ण कारकों के आधार पर किया जाता है।

    Q: क्या पिछले वर्ष की कटऑफ देखकर प्रवेश की संभावना का अनुमान लगाया जा सकता है?
    A:

    हां, पिछले वर्ष की कटऑफ से उम्मीदवार यह समझ सकते हैं कि किसी कॉलेज और कोर्स में प्रवेश के लिए लगभग कितने अंक आवश्यक हो सकते हैं। हालांकि, हर वर्ष कटऑफ में बदलाव संभव होता है।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 10 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Innovative Strategies of Teaching and Learning
    Via University of Calicut, Malappuram
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to DU Delhi

    On Question asked by student community

    Have a question related to DU Delhi ?

    Dear Student,

    A mismatch in date of birth between Aadhaar and academic documents can create document-verification issues. You should get the records corrected wherever necessary and contact DU SOL regarding acceptable documents before completing admission. Do not submit incorrect information in the application form.

    Hello Student,

    Delhi University released the 2026 UG Spot Round 1 cutoff/allotment on August 25, 2026. There was no single minimum allocation score for all DU courses; the cutoff varies by college, programme, and category.

    For more information, you can click on the link given below.

    Article Link - DU

    Hello Student, with a CUET score of 400 and 78% in Class 12, you may still be eligible to apply for Delhi University, but eligibility and admission chances are different things. For BFA , BBA (Hons.) and BBA-FIA, you need to meet the specific subject and CUET combination requirements for

    If you want to discontinue your DU SOL B.A. programme and take admission elsewhere, you should complete the official withdrawal/cancellation process rather than simply stopping your studies.

    Log in to your SOL admission/student account and check whether a withdrawal/cancellation option is available. If not, contact the concerned SOL admission/helpdesk section