Careers360 Logo
ask-icon
share
    डीयू कटऑफ 2026 सीयूईटी यूजी (DU Cutoff 2026 CUET UG): स्पॉट राउंड कटऑफ (जल्द), कॉलेज वाइज सीसैस सीट एलोकेशन
    • लेख
    • डीयू कटऑफ 2026 सीयूईटी यूजी (DU Cutoff 2026 CUET UG): स्पॉट राउंड कटऑफ (जल्द), कॉलेज वाइज सीसैस सीट एलोकेशन

    डीयू कटऑफ 2026 सीयूईटी यूजी (DU Cutoff 2026 CUET UG): स्पॉट राउंड कटऑफ (जल्द), कॉलेज वाइज सीसैस सीट एलोकेशन

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 25 Sep 2026, 06:52 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    डीयू कटऑफ 2026 सीयूईटी यूजी (DU Cutoff 2026 CUET UG): दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) द्वारा स्नातक कोर्सेज में स्पॉट राउंड एडमिशन की प्रक्रिया 30 अगस्त 2026 को समाप्त हो गई। स्पॉट राउंड के लिए चयनित स्टूडेंट्स को सीट कंफर्मेशन के लिए 29 अगस्त तक शुल्क भुगतान की सुविधा दी गई थी। डीयू ने 25 अगस्त 2026 को डीयू स्पॉट राउंड सीट अलॉटमेंट 2026 (DU spot round seat allotment 2026) जारी कर स्टूडेंट्स को 27 अगस्त तक सीट स्वीकार करने का समय दिया था। उम्मीदवार डीयू एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर स्पॉट राउंड के लिए डीयू यूजी 2026 अलॉटमेंट (DU UG 2026 spot round allotment) देख सकते हैं।
    दिल्ली विवि में प्रवेश की विस्तृत जानकारी के लिए इसे देखें - डीयू एडमिशन 2026

    This Story also Contains

    1. डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026- फेज 2 डेट्स (DU BA Economics Phase 2 Cut Off Dates 2026)
    2. दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी कटऑफ (Delhi univ. UG Cutoff)
    3. डीयू फर्स्ट कट-ऑफ 2026 (DU first Cut-Off 2026)
    4. दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन कटऑफ लिस्ट को प्रभावित करने वाले फैक्टर
    5. टॉप कोर्सेज के लिए डीयू यूजी 2026 संभावित कटऑफ
    6. डीयू के लिए सीयूईटी पासिंग मार्क्स (CUET Passing Marks for DU) क्या है?
    डीयू कटऑफ 2026 सीयूईटी यूजी (DU Cutoff 2026 CUET UG): स्पॉट राउंड कटऑफ (जल्द), कॉलेज वाइज सीसैस सीट एलोकेशन
    डीयू कटऑफ 2026 सीयूईटी यूजी

    एडमिशन के लिए स्पॉट राउंड काउंसलिंग का आयोजन 23 अगस्त से शुरू हुआ। शेड्यूल के अनुसार, स्पॉट राउंड 1 के लिए डीयू की खाली सीटों की सूची 23 अगस्त 2026 को प्रकाशित की गई। पात्र विद्यार्थी 23 से 24 अगस्त तक डीयू यूजी स्पॉट राउंड 1 एडमिशन 2026 (DU UG spot round 1 admission 2026) के लिए अप्लाई कर सकते थे। दिल्ली यूनिवर्सिटी 26 अगस्त को डीयू स्पॉट राउंड 1 कटऑफ जारी हुई। उम्मीदवार DU CSAS पोर्टल ugadmission.uod.ac.in पर जाकर डीयू यूजी कट-ऑफ 2026 देख सकते हैं।
    1786710823554

    इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रिक्त सीटों (Vacant Seats) की सूची जारी की थी। जारी रिक्त सीटों की सूची के आधार पर तीसरे राउंड का सीट आवंटन 8 अगस्त को किया गया। डीयू थर्ड आवंटन लिस्ट के अनुसार चयनित उम्मीदवार सीट 11 अगस्त तक एडमिशन के लिए सीट स्वीकार सकते थे। डीयू यूजी थर्ड सीट अलॉटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन फ़ीस जमा करने की आखिरी तारीख को 13 अगस्त से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई थी।
    डीयू यूजी अलॉटमेंट लिस्ट देखने के लिए लिंक पर जाएं
    1786336178722

    Integral University Admissions 2026

    NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available

    Sharda University Admissions 2026

    Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship

    डीयू एडमिशन राउंड 3 कटऑफ के अनुसार, अदिति महाविद्यालय में बीए संस्कृत और पॉलिटिकल साइंस के लिए सबसे कम डीयू 2026 कटऑफ अंक 158.99 रहा, जबकि 2025 में यह 252.70 था; यानी इसमें 93.71 पॉइंट्स की बड़ी गिरावट देखी गई। वहीं डीयू बीए पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) के लिए आर्यभट्ट कॉलेज में डीयू जनरल कटऑफ 2026 (DU 2026 UR cutoff) सबसे ज्यादा 791.98 दर्ज किया गया, जबकि 2025 में यह 769.45 था। विस्तृत जानकारी के लिए बीए पॉलिटिकल साइंस के लिए डीयू राउंड 3 कटऑफ विश्लेषण 2026 बनाम 2025 (DU Round 3 Cutoff Analysis 2026 vs 2025) देखें।

    CUET UG Subject-wise Question Bank 2027
    Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
    Download EBook

    दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक कोर्स में एडमिशन के लिए 1 अगस्त को डीयू यूजी अपग्रेड राउंड कट-ऑफ 2026 जारी कर दी गई है। डीयू यूजी अपग्रेड अलॉटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 4 अगस्त थी। डीयू एडमिशन 2026 के लिए मिड-एंट्री आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त थी। इसके बाद, डीयू यूजी थर्ड अलॉटमेंट लिस्ट 8 अगस्त को जारी की जाएगी। इससे पहले विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रिक्त सीटों (Vacant Seats) की सूची जारी कर दी है।
    डीयू कटऑफ 2026 देखें | डीयू थर्ड राउंड कटऑफ सूची

    दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा 25 जुलाई को डीयू सेकेंड कटऑफ लिस्ट जारी की गई थी। डीयू में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर डीयू राउंड 2 में सीट अलॉटमेंट देख सकते हैं। इससे पहले 17 जुलाई को डीयू यूजी फर्स्ट कट-ऑफ लिस्ट जारी की गई। डीयू ने फर्स्ट डीयू यूजी एलोकेशन लिस्ट 16 जुलाई 2026 में जारी कर दी थी। DU CSAS एलोकेशन लिस्ट 2026 के पहले राउंड में फर्स्ट डीयू यूजी कट-ऑफ के अनुसार 2,18,284 में से 93,033 स्टूडेंट्स को सीटें अलॉट की गई हैं। डीयू में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर डीयू राउंड 1 में सीट अलॉटमेंट देख सकते हैं। उम्मीदवार डीयू सीएसएएस पोर्टल (DU CSAS portal) पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके कट ऑफ देख सकते हैं।
    डीयू सेकेंड कटऑफ 2026 | डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026
    1784281612864

    डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026- फेज 2 डेट्स (DU BA Economics Phase 2 Cut Off Dates 2026)

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने CSAS (UG) 2026-27 के तहत अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के दूसरे राउंड (Round II) के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, दूसरे राउंड में सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सीट स्वीकार करने, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

    डीयू सीएसएएस यूजी राउंड-2 में आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए उम्मीदवारों को 25 से 27 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद संबंधित कॉलेज उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन की जांच और स्वीकृति प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक पूरी करेंगे। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। डीयू का शैक्षणिक सत्र 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) से शुरू होगा।
    1785130003625

    डीयू यूजी कटऑफ के अनुसार, एसआरसीसी में 2026 के लिए BCom ऑनर्स का कट-ऑफ 924 और BA इकोनॉमिक्स ऑनर्स का कट-ऑफ 897 है। सेंट स्टीफंस कॉलेज में BA इंग्लिश ऑनर्स में सीट पाने के लिए छात्रों का CUET स्कोर 917 होना चाहिए।

    डीयू कटऑफ 2026 सीयूईटी यूजी (DU Cutoff 2026 CUET UG) लिस्ट में कॉलेज वाइज सीसैस सीट एलोकेशन के अनुसार उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवंटित डीयू कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। जिन स्टूडेंट्स ने DU की पहली कट-ऑफ़ के लिए ज़रूरी मार्क्स हासिल कर लिए हैं, उन्हें 18 जुलाई तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद, कॉलेज 20 जुलाई तक DU UG ऑनलाइन एप्लीकेशन को वेरिफ़ाई और मंज़ूर करेंगे। कैंडिडेट्स को 21 जुलाई तक DU के पहले अलॉटमेंट के लिए सीट कन्फर्मेशन फ़ीस जमा करनी होगी।
    सीयूईटी यूजी कटऑफ 2026 देखें

    दिल्ली यूनिवर्सिटी का कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS UG) पोर्टल,सीयूईटी यूजी 2026 स्कोर के आधार पर स्नातक में एडमिशन के लिए आधिकारिक प्लेटफ़ॉर्म है। डीयू सीसैस पोर्टल के जरिए, उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं सबमिट कर सकते हैं और सीट अलॉटमेंट देखने के साथ-साथ अलॉट की गई सीटों को स्वीकार कर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

    दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी कटऑफ (Delhi univ. UG Cutoff)

    दिल्ली यूनिवर्सिटी सीयूईटी 2026 के लिए 1000 में से अनुमानित कट-ऑफ हिंदू कॉलेज के BA पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स के लिए 925 से 950, SRCC में BCom ऑनर्स के लिए 907 से 930, LSR के BA साइकोलॉजी के लिए 916 से 936 और मिरांडा हाउस के BA पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स के लिए 915 से 935 के बीच होने की संभावना है। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन मोड में डीयू यूजी 2026 के लिए डीयू कटऑफ कई राउंड में जारी किया जाता है।
    डीयू सीयूईटी में 700 से ज़्यादा मार्क्स या 95 से ज़्यादा परसेंटाइल को आम तौर पर DU के नॉर्थ कैंपस कॉलेजों के लिए सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि वहाँ का कटऑफ़ आम तौर पर दूसरे कैंपस के मुक़ाबले ज़्यादा होता है।

    डीयू फर्स्ट कट-ऑफ 2026 (DU first Cut-Off 2026)

    एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा सीयूईटी रिजल्ट 2026 (CUET Result 2026 in hindi) जारी करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय कटऑफ 2026 (Delhi univ cutoff 2026 in hindi) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करती है। डीयू की पहली कट-ऑफ 2026, 16 जुलाई को जारी की जाएगी। छात्र अपने अलॉटमेंट का स्टेटस देखने के लिए डीयू सीसैस पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।
    सीयूईटी परीक्षा के बारे में जानें

    डीयू यूजी फर्स्ट कट-ऑफ 2026 कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे कि कुल कितने लोगों ने अप्लाई किया है, कुल कितनी सीटें हैं, कैंडिडेट की कैटेगरी क्या है, परीक्षा का कठिनाई स्तर कैसा था, छात्रों का औसत प्रदर्शन कैसा रहा, वगैरह।

    दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन कटऑफ लिस्ट को प्रभावित करने वाले फैक्टर

    • सीयूईटी यूजी 2026 सामान्यीकृत अंक (CUET UG 2026 normalized marks)

    • एडमिशन के लिए प्रस्तावित सीटों की कुल संख्या

    • उम्मीदवार की श्रेणी

    • उम्मीदवार द्वारा चुना गया कोर्स या कॉलेज

    • पिछले वर्ष के डीयू कट ऑफ अंक (cut off list of du)

    ICFAI Jharkhand B.A Admissions 2026

    Education World: Ranked 2nd in Jharkhand by Education World India Private Universities Ranking-2021

    ICFAI Hyderabad BA Admissions 2026

    Merit Scholarships | NAAC A+ Accredited | Top Recruiters: Nvidia, CISCO, Genpact, Amazon & many more

    टॉप कोर्सेज के लिए डीयू यूजी 2026 संभावित कटऑफ

    कॉलेज का नाम

    डीयू टॉप कोर्स

    अपेक्षित सीयूईटी कटऑफ (जनरल)

    एसआरसीसी (Shri Ram College of Commerce)

    B.Com. (Hons.)


    907 से 927

    हिंदू कॉलेज

    B.A. (Hons.) Political Science

    925 से 945

    हिंदू कॉलेज

    B.A. Programme (History + Political Science)

    926 से 946

    हिंदू कॉलेज

    B.A. (Hons.) History


    904 से 924

    सेंट स्टीफंस कॉलेज

    B.A. (Hons.) English

    916 से 936

    सेंट स्टीफंस कॉलेज

    B.A. Programme (Multidisciplinary)

    902 से 922

    सेंट स्टीफंस कॉलेज

    B.A. (Hons.) History

    908 से 928

    मिरांडा हाउस

    B.A. (Hons.) Political Science

    915 से 935

    लेडी श्री राम कॉलेज

    B.A. (Hons.) Political Science

    905 से 925

    लेडी श्री राम कॉलेज

    B.A. (Hons.) Psychology

    916 से 936

    डीयू के लिए सीयूईटी पासिंग मार्क्स (CUET Passing Marks for DU) क्या है?

    छात्र के मन में उत्सुकता रहती है कि उन्हें अपना पसंदीदा कॉलेज मिलेगा या नहीं। इसके लिए वें इंटरनेट पर सर्च करते है कि डीयू के लिए सीयूईटी पासिंग मार्क्स(cuet passing marks for du) क्या है। छात्रों कि जानकारी के लिए बता दें छात्रों का प्रवेश कॉलेज कट-ऑफ तथा छात्र द्वारा प्राप्त अंकों पर निर्भर करता है।

    डीयू एडमिशन के लिए सीयूईटी में अच्छा स्कोर क्या है

    डीयू सीयूईटी स्कोर

    परसेंटाइल

    रेटिंग

    700 और इससे ज्यादा अंक

    98 - 99

    बेहतर (एडमिशन की संभावना अधिक)


    550 - 650

    85 और इससे उपर

    अच्छा

    450 - 550

    70 और इससे उपर

    औसत (Average)

    250 - 450

    70 से नीचे

    कम

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 30 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to CUET UG

    On Question asked by student community

    Have a question related to CUET UG ?

    Hello Divyam,

    Download CUET UG PCM memory-based papers from the link below and apply filters to access Physics, Chemistry, and Math resources.

    https://www.careers360.com/download/cuet-ebooks-and-sample-papers

    Hi,

    The total marks of CUET UG for each subject is 250 marks. You can check the CUET OBC cut off marks of previous year by clicking on the link below.