Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 (DU UG Admission without CUET 2026) - अभी भी मौका, आवेदन लिंक
    • लेख
    • सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 (DU UG Admission without CUET 2026) - अभी भी मौका, आवेदन लिंक

    सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 (DU UG Admission without CUET 2026) - अभी भी मौका, आवेदन लिंक

    Rajan KumarUpdated on 03 Sep 2026, 11:52 AM IST

    सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 - दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में यूजी एडमिशन का सामान्य रास्ता सीयूईटी यूजी (CUET UG) स्कोर और CSAS के जरिए सीट अलॉटमेंट है। हालांकि, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में खाली रह गईं सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ने कुछ कॉलेजों और निर्धारित पाठ्यक्रमों में Class 12 marks के आधार पर दाखिले की विशेष व्यवस्था शुरू की है। इस व्यवस्था के तहत पात्र उम्मीदवारों को संबंधित कॉलेज में CUET स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 का मौका मिल रहा है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट पर भी 2026-27 के Under Graduate Admissions based on Class XII Marks (Non-CUET) से संबंधित सूचना उपलब्ध है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए CUET के बिना DU में सीधे एडमिशन के लिए एप्लीकेशन लिंक यहां उपलब्ध कराया गया है।
    सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन आवेदन लिंक

    सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 के लिए अभी भी मौका

    This Story also Contains

    1. सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026: अवलोकन
    2. DU के कौन-से कॉलेज डायरेक्ट एडमिशन दे रहे हैं?
    3. सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन : कॉलेज की सूची
    4. सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    5. दिल्ली विश्वविद्यालय में CUET के बिना सीधे प्रवेश: कॉलेजवार आवेदन लिंक
    6. दिल्ली विश्वविद्यालय ने यह विशेष छूट क्यों दी (Why Delhi University Made this Exception?)
    7. सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 प्रक्रिया
    8. फैसले की आलोचना और एक समान नीति की मांग
    सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 (DU UG Admission without CUET 2026) - अभी भी मौका, आवेदन लिंक
    सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय ने खाली रह गई यूजी सीटों पर कक्षा 12 के अंकों के आधार पर बिना CUET स्कोर प्रवेश का अवसर दिया है। सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 के लिए अभी भी कुछ कॉलेजों में खाली सीटों पर प्रवेश का मौका है। नीचे वीडियों देखें।

    शैक्षणिक सत्र 2026-27 में खाली रह गईं सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ने 6 कॉलेजी सूची पाठ्यक्रम सूची के साथ जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन कॉलेजों में निर्धारित खाली प्रोग्राम के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
    लिस्ट में 6 कॉलेज के नाम नीचे दिए गए हैं।

    • जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज — बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी, बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत, बी.एससी. (ऑनर्स) गणित, बी.ए. प्रोग्राम (अंग्रेजी + गणित), बी.ए. प्रोग्राम (हिंदी + संगीत), बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + इतिहास) और बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + राजनीति विज्ञान)

    • कमला नेहरू कॉलेज — बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी, बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत और बी.ए. प्रोग्राम (हिंदी + शारीरिक शिक्षा)

    • केशव महाविद्यालय — बी.एससी. (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स, बी.एससी. (ऑनर्स) भौतिकी और बी.एससी. (प्रोग्राम) गणितीय विज्ञान

    • मैत्रेयी कॉलेज — बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी और बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत

    • शिवाजी कॉलेज — बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी और बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत

    • स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज — कार्यक्रम उपलब्धता के लिए संबंधित कॉलेज की आधिकारिक जानकारी देखें।

    1787740627801

    सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 की यह व्यवस्था सभी डीयू कॉलेजों और सभी यूजी पाठ्यक्रमों पर लागू नहीं है। संबंधित कॉलेज द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम, खाली सीट, पात्रता शर्तें और मेरिट के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों को संबंधित कॉलेज की वेबसाइट/नोटिस देखकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। DU Direct Admission Without CUET Application Links और महत्वपूर्ण तिथियों से जुड़ी जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़िए।
    इसे भी देखें - सीयूईटी कटऑफ जनरल कैटेगरी (CUET cutoff general category)


    सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026: अवलोकन

    सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू में दाखिले की यह व्यवस्था मुख्य रूप से उन सीटों को भरने के लिए है जो नियमित CUET-आधारित CSAS काउंसलिंग के कई चरणों के बाद भी खाली रह गई हैं। उम्मीदवारों का चयन संबंधित कॉलेज द्वारा उपलब्ध सीटों और कक्षा 12 के अंकों के आधार पर निर्धारित मेरिट के अनुसार किया जाएगा।

    विवरण

    जानकारी

    विश्वविद्यालय

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)

    शैक्षणिक सत्र

    2026-27

    एडमिशन का आधार

    कक्षा 12 के अंक/मेरिट

    CUET स्कोर

    निर्धारित सीटों/कोर्स के लिए आवश्यक नहीं

    एडमिशन का कारण

    CUET/CSAS राउंड के बाद खाली सीटें

    आवेदन का माध्यम

    संबंधित कॉलेज द्वारा निर्धारित प्रक्रिया

    चयन

    कॉलेज की पात्रता, सीट उपलब्धता और मेरिट के आधार पर

    आधिकारिक DU एडमिशन पोर्टल

    admission.uod.ac.in

    इसे भी पढ़ें: डीयू राउंड 3 कटऑफ

    DU के कौन-से कॉलेज डायरेक्ट एडमिशन दे रहे हैं?

    दिल्ली विश्वविद्यालय ने 23 अगस्त को नौ और कॉलेजों को जोड़ा गया है, जहां सीयूईटी यूजी स्कोर के बिना यानी 12वीं नंबर के आधार पर एडमिशन दिया जा रहा है। नवीनतम चरण में शामिल कॉलेज और उनके निर्धारित पाठ्यक्रम इस प्रकार हैं।

    • इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन — BA (Hons) Sanskrit, BA (Hons) Hindi

    • माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमन — BSc (Hons) Mathematics

    • श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज — BA (Hons) Punjabi, BSc (Hons) Mathematics, BA (Hons) Hindi, BA (Hons) Hindi Patrakarita

    • श्री अरबिंदो कॉलेज (Evening) — BA (Hons) Hindi और निर्धारित BA Programme combinations

    • मोतीलाल नेहरू कॉलेज (Evening) — BA (Hons) Hindi और निर्धारित BA Programme combinations

    • श्याम लाल कॉलेज (Evening) — BA (Hons) Hindi और निर्धारित BA Programme combinations

    • रामानुजन कॉलेज — BA (Hons) Hindi

    • भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज — BSc (Hons) Electronics, Instrumentation और Polymer Science

    • गार्गी कॉलेज — BA (Hons) Sanskrit

    सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन : कॉलेज की सूची

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ कॉलेजों में CUET स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 का अवसर दिया जा रहा है। इन कॉलेजों में खाली रह गई UG सीटों को कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट के जरिए भरने की अनुमति दी गई है। यानी जिन उम्मीदवारों ने CUET UG नहीं दिया है या नियमित CUET-आधारित CSAS प्रक्रिया के जरिए DU में सीट हासिल नहीं कर पाए हैं, वे निर्धारित कॉलेज और पाठ्यक्रम में उपलब्ध सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा सभी कॉलेजों और सभी UG कोर्स के लिए लागू नहीं है।

    DU Direct Admission Without CUET के तहत शामिल कॉलेजों की सूची नीचे दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित कॉलेज की आधिकारिक अधिसूचना में कोर्स, पात्रता, सीटों की संख्या, आवेदन की अंतिम तिथि और एडमिशन प्रक्रिया की जांच करनी चाहिए।

    • अदिति महाविद्यालय

    • भगिनी निवेदिता कॉलेज

    • श्याम लाल कॉलेज

    • राजधानी कॉलेज

    • जाकिर हुसैन कॉलेज

    • जाकिर हुसैन ईवनिंग कॉलेज

    • विवेकानंद कॉलेज

    • पीजीडीएवी मॉर्निंग कॉलेज

    • पीजीडीएवी ईवनिंग कॉलेज

    • लक्ष्मीबाई कॉलेज

    • कालिंदी कॉलेज

    • श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर विमेन

    • श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स

    • श्री अरबिंदो कॉलेज

    • श्री अरबिंदो कॉलेज (ईवनिंग)

    • माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेन

    • महाराजा अग्रसेन कॉलेज

    • भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज

    • शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन

    • देशबंधु कॉलेज

    • दयाल सिंह ईवनिंग कॉलेज

    • इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स

    • सत्यवती कॉलेज

    • सत्यवती ईवनिंग कॉलेज

    • स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज

    • इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन

    • श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज

    • मोतीलाल नेहरू कॉलेज (ईवनिंग)

    • श्याम लाल कॉलेज (ईवनिंग)

    • रामानुजन कॉलेज

    • गार्गी कॉलेज

    SIGMA University BA Admissions 2026

    5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package

    MLRITM B.Tech Admissions 2026

    UGC & AICTE Approved | Affiliated to JNTUH & accredited by NAAC with 'A' Grade | Highest Package: 26 Lakhs

    इन कॉलेजों में CUET के बिना प्रवेश का अर्थ यह नहीं है कि हर कॉलेज के हर पाठ्यक्रम में सीधे दाखिला मिलेगा। प्रवेश केवल विश्वविद्यालय/कॉलेज द्वारा निर्धारित उपलब्ध सीटों, पात्रता और कक्षा 12वीं की मेरिट के आधार पर होगा।

    डीयू कटऑफ 2026 सीयूईटी यूजी देखें

    सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों ने आवेदन, मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन और फीस भुगतान की तिथियां अलग-अलग जारी की हैं। इसलिए उम्मीदवारों के लिए कॉलेजवार शेड्यूल पर नजर रखना बेहद जरूरी है। कुछ कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि कई कॉलेजों में 26 अगस्त या उसके बाद तक आवेदन, दस्तावेज सत्यापन अथवा फीस भुगतान की प्रक्रिया जारी रहेगी।

    नीचे दी गई सारणी में DU Direct Admission Without CUET के तहत सभी कॉलेजों की आवेदन तिथि, मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन, फीस भुगतान की अंतिम तिथि और उपलब्ध पाठ्यक्रमों की जानकारी एक जगह दी गई है।

    कॉलेज

    आवेदन की तारीख

    मेरिट लिस्ट

    दस्तावेज सत्यापन/एडमिशन

    फीस भुगतान की अंतिम तिथि

    CUET के बिना उपलब्ध पाठ्यक्रम

    अदिति महाविद्यालय

    4–9 अगस्त

    10 अगस्त

    11–14 अगस्त

    16 अगस्त

    उपलब्ध पाठ्यक्रम की कॉलेज अधिसूचना देखें

    भगिनी निवेदिता कॉलेज

    —

    —

    20, 21, 22 और 25 अगस्त

    27 अगस्त

    B.Com और B.A. (Hons.) Political Science में UR सीटों पर प्रवेश बंद

    श्याम लाल कॉलेज

    19–21 अगस्त

    23 अगस्त

    24–25 अगस्त

    25 अगस्त

    निर्धारित UG पाठ्यक्रम

    राजधानी कॉलेज

    24 अगस्त, शाम 5 बजे तक

    25 अगस्त

    27–28 अगस्त

    29 अगस्त

    निर्धारित UG पाठ्यक्रम

    जाकिर हुसैन कॉलेज (मॉर्निंग)

    21 अगस्त

    पहली मेरिट: 25 अगस्त; दूसरी: 28 अगस्त

    —

    पहली सूची: 27 अगस्त; दूसरी: 29 अगस्त

    B.A. (Hons.) Arabic, Bengali, Persian, Sanskrit, Urdu; B.A. Programme (Philosophy + Arabic/Bengali/Persian/Sanskrit/Urdu); B.Sc. Programme Physical Science with Chemistry

    जाकिर हुसैन ईवनिंग कॉलेज

    19–23 अगस्त

    पहली: 25 अगस्त; दूसरी: 27 अगस्त

    —

    पहली: 27 अगस्त, शाम 5 बजे तक; दूसरी: 29 अगस्त, शाम 5 बजे तक

    निर्धारित UG पाठ्यक्रम

    विवेकानंद कॉलेज

    20–23 अगस्त

    24 अगस्त

    24–27 अगस्त

    28 अगस्त तक

    B.A. Hindi, B.A. Sanskrit, B.Sc. Mathematics

    पीजीडीएवी मॉर्निंग कॉलेज

    22–24 अगस्त

    24 अगस्त, शाम 6 बजे के बाद

    25 अगस्त

    25 अगस्त

    निर्धारित UG पाठ्यक्रम

    पीजीडीएवी ईवनिंग कॉलेज

    20–22 अगस्त

    23 अगस्त

    24–25 अगस्त

    25 अगस्त

    B.A. Hindi, B.A. Sanskrit, B.Sc. Mathematics

    लक्ष्मीबाई कॉलेज

    20–27 अगस्त

    —

    21 अगस्त से

    21 अगस्त से

    B.A. Sanskrit (Hons.)

    कालिंदी कॉलेज

    24 अगस्त तक

    25 अगस्त

    27–28 अगस्त

    29 अगस्त तक

    B.A. Hons. Hindi, Sanskrit; B.Sc. Hons. Physics

    श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स

    21–24 अगस्त

    25 अगस्त

    25 और 27 अगस्त

    25 और 27 अगस्त

    निर्धारित UG पाठ्यक्रम

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर विमेन

    24 अगस्त, दोपहर 2 बजे तक

    25 अगस्त, सुबह 10:30 बजे

    25–27 अगस्त, शाम 4 बजे तक

    27 अगस्त

    निर्धारित UG पाठ्यक्रम

    श्री अरबिंदो कॉलेज

    26 अगस्त, शाम 5 बजे तक

    27 अगस्त

    28 अगस्त

    29 अगस्त

    निर्धारित UG पाठ्यक्रम

    माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेन

    Google Form: 21–24 अगस्त

    24 अगस्त

    25–27 अगस्त

    28 अगस्त

    B.A. Hons. Hindi, Philosophy, Sanskrit, Punjabi

    महाराजा अग्रसेन कॉलेज

    21–24 अगस्त

    25 अगस्त

    25–28 अगस्त

    29 अगस्त

    B.Sc. Hons. Electronics, B.A. Hons. Hindi, B.Sc. Programme Physical Science with Chemistry

    भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज

    24–26 अगस्त

    27 अगस्त

    27–29 अगस्त

    31 अगस्त

    B.Sc. Hons. Electronic Science, Instrumentation, Polymer Science

    शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन

    21–23 अगस्त

    24 अगस्त

    25–27 अगस्त

    27 अगस्त

    B.Sc. Hons. Electronics, Instrumentation, Physics, Chemistry

    देशबंधु कॉलेज

    25 अगस्त तक

    26 अगस्त

    27 अगस्त

    27 अगस्त

    B.A. Hons. Hindi, Sanskrit; B.Sc. Hons. Physics

    श्री अरबिंदो कॉलेज (ईवनिंग)

    26 अगस्त तक

    27 अगस्त

    28–29 अगस्त

    —

    B.A. Hons. Hindi; B.A. Programme (Economics + Sanskrit, English + Sanskrit, Hindi + Sanskrit)

    दयाल सिंह ईवनिंग कॉलेज

    24–26 अगस्त

    27 अगस्त

    27–28 अगस्त

    29 अगस्त

    B.A. Programme (Punjabi + History, Urdu + History, Tamil + English, Sanskrit + Political Science)

    इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स

    26 अगस्त तक

    28 अगस्त

    29 अगस्त

    29 अगस्त

    B.Sc. Hons. Home Science; B.Sc. Programme Home Science

    सत्यवती कॉलेज

    21–24 अगस्त

    पहली: 25 अगस्त; दूसरी: 27 अगस्त

    —

    पहली: 27 अगस्त; दूसरी: 29 अगस्त

    B.A. Hons. Hindi, Sanskrit, Urdu; B.A. Programme (History + Mathematics), (Urdu + History), (Urdu + Political Science)

    सत्यवती ईवनिंग कॉलेज

    घोषित नहीं

    घोषित नहीं

    घोषित नहीं

    घोषित नहीं

    अभी अधिसूचित नहीं

    स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज

    21–23 अगस्त

    24 अगस्त

    25–27 अगस्त

    27 अगस्त

    B.A. Hons. Hindi; B.Sc. Hons. Chemistry, Physics; B.Sc. Prog. Life Science, Physical Science with Chemistry; B.A. Prog. Sanskrit + Economics/History/Political Science/Mathematics; Computer Science + Economics; Economics + History/Maths/Political Science

    इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन

    23–25 अगस्त

    25 अगस्त

    26–29 अगस्त

    29 अगस्त

    B.A. Hons. Sanskrit, B.A. Hons. Hindi

    श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज

    Google Form: 23–25 अगस्त

    25 अगस्त

    27 अगस्त

    28 अगस्त

    B.A. Hons. Hindi, B.A. Hons. Hindi Patrakarita एवं जनसंचार, B.A. Hons. Punjabi, B.Sc. Hons. Mathematics

    मोतीलाल नेहरू कॉलेज (ईवनिंग)

    23–26 अगस्त

    28 अगस्त

    29 अगस्त

    30 अगस्त

    B.A. Hons. Hindi; B.A. Programme (English + Mathematics, Sanskrit + History, Sanskrit + Political Science)

    श्याम लाल कॉलेज (ईवनिंग)

    25–26 अगस्त

    27 अगस्त

    27–28 अगस्त

    29 अगस्त

    B.A. Hons. Hindi; B.A. Programme (English + Computer Applications, Computer Applications + Mathematics, Economics + Mathematics)

    रामानुजन कॉलेज

    26 अगस्त तक

    27 अगस्त

    27–28 अगस्त

    29 अगस्त

    B.A. Hons. Hindi

    गार्गी कॉलेज

    24–25 अगस्त

    25 अगस्त

    27 अगस्त

    27 अगस्त

    B.A. Hons. Sanskrit

    डीयू बीए इकोनॉमिक्स कटऑफ 2026 देखें

    दिल्ली विश्वविद्यालय में CUET के बिना सीधे प्रवेश: कॉलेजवार आवेदन लिंक

    कॉलेज का नाम

    आवेदन पत्र का लिंक

    भगिनी निवेदिता कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    श्याम लाल कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    राजधानी कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    ज़ाकिर हुसैन कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    ज़ाकिर हुसैन कॉलेज (इवनिंग)

    यहाँ क्लिक करें

    विवेकानंद कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    पीजीडीएवी मॉर्निंग कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    पीजीडीएवी इवनिंग कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    लक्ष्मीबाई कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    कालिंदी कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    श्री गुरु गोविंद सिंह वाणिज्य महाविद्यालय

    यहाँ क्लिक करें

    श्री अरबिंदो कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    श्री अरबिंदो कॉलेज (शाम)

    यहाँ क्लिक करें

    माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेन

    यहाँ क्लिक करें

    महाराजा अग्रसेन कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    भास्करचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज

    यहाँ क्लिक करें

    शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन

    यहाँ क्लिक करें

    देशबंधु कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    दयाल सिंह शाम कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    गृह अर्थशास्त्र संस्थान

    यहाँ क्लिक करें

    सत्यवती कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय

    यहाँ क्लिक करें

    श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    मोतीलाल नेहरू कॉलेज (शाम)

    यहाँ क्लिक करें

    श्याम लाल कॉलेज (शाम)

    यहाँ क्लिक करें

    रामानुजन कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    गार्गी कॉलेज

    यहाँ क्लिक करें

    दिल्ली विश्वविद्यालय ने यह विशेष छूट क्यों दी (Why Delhi University Made this Exception?)

    दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी दाखिले के लिए सामान्य तौर पर CUET UG स्कोर और CSAS प्रक्रिया अनिवार्य होती है। इसके बावजूद 2026-27 सत्र में कुछ कॉलेजों को कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर CUET स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन देने की अनुमति इसलिए दी गई है, क्योंकि नियमित CUET-आधारित दाखिला प्रक्रिया के कई चरण पूरे होने के बाद भी इन कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई थीं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य इन खाली सीटों को भरना और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करना है।

    विशेष रूप से कुछ ऑफ-कैंपस, ईवनिंग और दिल्ली के बाहरी इलाकों में स्थित कॉलेज छात्रों की पहली पसंद नहीं बन पाते हैं। इसके कारण CUET में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी कई बार इन कॉलेजों में दाखिला लेने में रुचि नहीं दिखाते। ऐसे में सीटें खाली रह जाती हैं। DU Direct Admission के जरिए विश्वविद्यालय अब इन खाली सीटों को कक्षा 12वीं की मेरिट के आधार पर भरने का अवसर दे रहा है।

    यह फैसला उन छात्रों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिन्होंने CUET UG नहीं दिया, CUET के जरिए सीट नहीं पा सके या नियमित CSAS प्रक्रिया में DU कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पाए। हालांकि, यह सामान्य एडमिशन नियम में बदलाव नहीं है, बल्कि खाली सीटों को भरने के लिए दी गई विशेष और सीमित अनुमति है। प्रवेश संबंधित कॉलेज में उपलब्ध सीट और निर्धारित पात्रता के अनुसार ही मिलेगा।

    डीयू बीकॉम,बीए इकोनॉमिक्स राउंड 3 कटऑफ विश्लेषण 2026 देखें

    सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 प्रक्रिया

    DU Direct Admission 2026 के लिए उम्मीदवारों को सामान्य CSAS प्रक्रिया के बजाय संबंधित कॉलेज की ओर से जारी विशेष प्रवेश सूचना का पालन करना होगा। प्रक्रिया को इस तरह समझा जा सकता है:

    • सबसे पहले कॉलेज और कोर्स की जांच करें: देखें कि आपका पसंदीदा कॉलेज और UG programme कक्षा 12 के अंकों के आधार पर प्रवेश के लिए अधिकृत सूची में है या नहीं।

    • पात्रता देखें: प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए विषय, न्यूनतम अंक या अन्य शर्तें अलग हो सकती हैं। केवल 12वीं पास होना अपने-आप में हर कोर्स के लिए पर्याप्त नहीं माना जा सकता।

    • कॉलेज की आधिकारिक सूचना पढ़ें: आवेदन की तारीख, फॉर्म का तरीका, आवश्यक दस्तावेज, फीस और मेरिट तैयार करने के नियम संबंधित कॉलेज तय कर रहा है। इसलिए कॉलेज की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड की नवीनतम सूचना को प्राथमिकता दें।

    • आवेदन करें: जहां कॉलेज ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी है, वहां ऑनलाइन फॉर्म भरें। यदि कॉलेज ने ऑफलाइन/physical mode निर्धारित किया है, तो उसके निर्देश के अनुसार मार्कशीट और अन्य दस्तावेज जमा करें। इस विशेष व्यवस्था में कॉलेज स्तर पर आवेदन प्रक्रिया महत्वपूर्ण है।

    • दस्तावेज तैयार रखें: कक्षा 12 की मार्कशीट, प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, फोटो तथा लागू होने पर आरक्षण/श्रेणी से संबंधित दस्तावेज तैयार रखें। कॉलेज की अधिसूचना में मांगे गए दस्तावेजों की अंतिम सूची जरूर जांचें।

    • मेरिट लिस्ट का इंतजार करें: उपलब्ध सीटों और निर्धारित पात्रता के अनुसार कक्षा 12 के अंकों से मेरिट तैयार की जाएगी। अधिक अंक वाले पात्र उम्मीदवारों को उपलब्ध सीटों में प्राथमिकता मिल सकती है।

    • सीट मिलने पर एडमिशन पूरा करें: मेरिट में चयन होने के बाद निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। समय सीमा निकलने पर सीट का अवसर समाप्त हो सकता है।

    फैसले की आलोचना और एक समान नीति की मांग

    दिल्ली विश्वविद्यालय के इस फैसले को लेकर शिक्षक संगठनों की ओर से सवाल भी उठाए गए हैं। इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस (INTEC) और Academics for Action and Development Teachers' Association (AADTA) जैसे संगठनों ने प्रत्यक्ष प्रवेश की अनुमति देने के तरीके पर आपत्ति जताई है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के कई अन्य ऑफ-कैंपस कॉलेजों में भी बड़ी संख्या में UG सीटें खाली हैं। ऐसे में केवल चुनिंदा कॉलेजों को CUET के बिना सीधे प्रवेश की अनुमति देना एक समान नीति नहीं मानी जा सकती।

    इन संगठनों ने विश्वविद्यालय के कुलपति से मांग की है कि खाली सीटों वाले सभी कॉलेजों के लिए एक समान, पारदर्शी और स्पष्ट डायरेक्ट एडमिशन नीति तैयार की जाए। उनका तर्क है कि यदि किसी कॉलेज में CUET-आधारित प्रवेश के कई चरणों के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो ऐसे सभी कॉलेजों को समान नियमों के तहत मेरिट आधारित प्रवेश का अवसर मिलना चाहिए।

    हालांकि, CUET UG 2026 दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश का मुख्य माध्यम बना हुआ है। इसके बावजूद खाली सीटों को भरने के लिए शुरू की गई यह विशेष व्यवस्था ऑफ-कैंपस कॉलेजों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध करा सकती है।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ