Study in USA
Universities inviting applications | Get expert guidance
इग्नू दिसंबर परीक्षा फॉर्म 2026 (IGNOU December exam form 2026) - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) द्वारा दिसंबर 2026 सेशन की परीक्षा के लिए इग्नू परीक्षा फॉर्म भर कर जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। इसके बाद 7 दिन के लिए 8 से 15 अक्टूबर तक लेट फीस के बाद दिसंबर टीईई के लिए इग्नू परीक्षा फॉर्म (IGNOU exam form) भरने का समय दिया जाएगा। इग्नू से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी इग्नू स्टूडेंट पोर्टल पर लॉगइन के माध्यम से इग्नू टर्म एंड एग्जाम फॉर्म (IGNOU Term End exam from) भर कर जमा कर सकते हैं। इग्नू दिसंबर टीईई 2026 परीक्षा फॉर्म (IGNOU December TEE exam form in Hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर 10 सितंबर 2026 को जारी किया गय था। इग्नू दिसंबर 2026 टीईई परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को दिसंबर टीईई फॉर्म भरना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को असुविधा से बचने के लिए समय से पहले इग्नू दिसंबर 2026 टीईई परीक्षा (IGNOU December 2026 TEE exam) के लिए आवेदन कर देना चाहिए।
इग्नू टीईई के लिए परीक्षा फॉर्म लिंक पर जाएं
लेटेस्ट - इग्नू ने 22 सितंबर 2026 को एक बार फिर से इग्नू दिसंबर टीईई 2026 के लिए संशोधित डेट शीट जारी की है। हालांकि परीक्षा के शुरुआत और अंतिम तिथि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिसंबर टीईई का आयोजन 25 नवंबर 2026 से 13 जनवरी 2026 तक होगा।
This Story also Contains
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय दिसंबर टीईई 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 प्रति थ्योरी कोर्स शुल्क के साथ दिसंबर टीईई फॉर्म भरना होगा। जो विद्यार्थी 30 सितंबर तक फॉर्म नहीं जमा कर पाएंगे, उन्हें 1100 रुपये की लेट फीस के साथ 1 से 15 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया जाएगा।
उम्मीदवार अपने 10 अंकों की नामांकन संख्या, जन्म तिथि और इग्नू छात्र लॉगिन से संबंधित अन्य विवरण दर्ज करके इग्नू टीईई परीक्षा फॉर्म 2026 भर सकते हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा exam.ignou.ac.in पर इग्नू टीईई दिसंबर 2026 परीक्षा फॉर्म (IGNOU December TEE 2026 exam form) जारी किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इग्नू का फॉर्म, महत्वपूर्ण तिथियां, इग्नू पंजीकरण प्रक्रिया, फीस और परीक्षा के अन्य महत्वपूर्ण विवरण के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) द्वारा इग्नू दिसंबर 2026 टीईई परीक्षा (IGNOU December 2026 TEE) का आयोजन संभवतः 25 नवंबर 2026 से 13 जनवरी 2027 तक होगा। इग्नू दिसंबर टर्म एंड परीक्षा (TEE) 2026 के लिए हॉल टिकट नवंबर 2026 में जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: इग्नू बीएड प्रवेश 2026
छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से इग्नू टीईई परीक्षा फॉर्म 2026 भर कर जमा करना होता है। इग्नू समर्थ पोर्टल (IGNOU samarth portal) पर जाकर उम्मीदवार अपनी जन्मतिथि, दस अंकों की नामांकन संख्या और अपने छात्र लॉगिन से संबंधित अन्य जानकारी दर्ज करके इग्नू दिसंबर 2026 परीक्षा फॉर्म (IGNOU Exam Form dec 2026) भर सकते हैं। इग्नू 2026 परीक्षा फॉर्म भरते समय, छात्रों को अपनी ABC ID शामिल करनी होती है। इग्नू परीक्षा फॉर्म में अब पंजीकरण के समय एबीसी आईडी जोड़ना अनिवार्य है।
इग्नू टीईई परीक्षा फॉर्म (IGNOU December TEE exam Form 2026) भरने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को इग्नू परीक्षा फॉर्म शुल्क का भुगतान किसी भी ऑनलाइन भुगतान विधि जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि से करना होगा।
इग्नू एडमिशन के बाद पढ़ाई कर रहे प्रत्येक उम्मीदवार को इग्नू परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि 2026 के बारे में पता होना चाहिए। उम्मीदवार इग्नू परीक्षा फॉर्म 2026 से संबंधित तारीखों को जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
इग्नू परीक्षा फॉर्म दिनांक 2026 (IGNOU Exam Form December 2026 Dates)
इग्नू टीईई मुख्य इवेंट | दिसंबर टीईई 2026 |
इग्नू परीक्षा फॉर्म दिनांक 2026 | 10 सितंबर 2026 |
इग्नू परीक्षा फॉर्म 2026 की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क) |
7 अक्टूबर 2026 |
इग्नू परीक्षा फॉर्म की तिथि 2026 (विलंब शुल्क के साथ) | 8 से 15 अक्टूबर 2026 |
इग्नू परीक्षा हॉल टिकट 2026 | नवंबर 2026 |
सत्रांत परीक्षा | 25 नवंबर 2026 से 13 जनवरी 2027 |
इग्नू टर्म एंड एग्जाम (IGNOU term end exam in hindi) के लिए इग्नू परीक्षा फॉर्म exam.ignou.ac.in पर जारी किया जाता है। इग्नू 2026 परीक्षा फॉर्म के लिए दी गई समय सीमा से पहले, छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरना होगा। यदि कोई छात्र इग्नू परीक्षा फॉर्म अंतिम तिथि 2026 के भीतर फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया को पूरा करने में विफल रहता है, तो उसे इग्नू परीक्षा फॉर्म 2026 जमा करने के लिए 1100 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिए प्राधिकरण द्वारा समय सीमा निर्धारित की जाती है।
इग्नू परीक्षा फॉर्म 2026 भरे बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है।
जिन छात्रों को इग्नू परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि तक फॉर्म भरने में देरी होगी, वे 1100 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान दी गई निर्धारित अंतिम तिथि तक फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं।
इग्नू परीक्षा पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को इग्नू 2026 आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवारों को इग्नू दिसंबर 2026 टीईई परीक्षा फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा -
इग्नू दिसंबर 2026 परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन आवेदन करने के चरण
इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।

जब लिंक उपलब्ध हो, तो "इग्नू दिसंबर 2026 परीक्षा फॉर्म के ऑनलाइन सबमिशन लिंक" पर क्लिक करें।
इग्नू परीक्षा फॉर्म लिंक पर जमा करने के लिए सामान्य निर्देश पढ़ने के लिए अपना समय लें।

इसके बाद, 'ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें' पर क्लिक करें।
अपना प्रोग्राम कोड, नामांकन संख्या दर्ज करें और अपना परीक्षा केंद्र क्षेत्र चुनें। अंत में, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

इग्नू परीक्षा शुल्क का भुगतान निम्नलिखित में से किसी एक तरीके से करें:
भुगतान का तरीका | दिसंबर परीक्षा शुल्क |
क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग (केवल एचडीएफसी या आईडीबीआई बैंक के माध्यम से) | रु. 200 (प्रति थ्योरी पेपर) |
रु. 300 (प्रति प्रैक्टिकल सब्जेक्ट) 4 क्रेडिट तक रु. 4 क्रेडिट से ऊपर 500 (प्रति प्रैक्टिकल सब्जेक्ट)। |
परीक्षा फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को उनकी पसंद का इग्नू परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प दिया जाएगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अंतिम निर्णय लेने का अधिकार विश्वविद्यालय के पास सुरक्षित है। कुल मिलाकर लगभग 831 इग्नू परीक्षा केंद्र हैं, जिनमें से 59 केंद्र भारत देश के जेलों में कैदियों के लिए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड या हॉल टिकट प्राप्त होगा। एडमिट कार्ड में इग्नू परीक्षा केंद्र 2026 के संबंध में दिशा निर्देश और विवरण होंगे।
इग्नू टीईई एग्जाम सेंटर चुनने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को देख सकते हैं -
स्टेप 1. इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. “दिसबर 2026 टीईई के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करें” टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3. इसके बाद, इग्नू 2026 परीक्षा केंद्रों की जांच करने के लिए "यहां क्लिक करें" दबाएं।
स्टेप 4. क्षेत्र और शहर/राज्य चुनें. 'सबमिट' टैब पर क्लिक करें, आपका परीक्षा केंद्र कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाने लगेगा।
NAAC A++ Accredited | Ranked #11 by NIRF
Last Date to Apply: 17th August | QS I-Gauge Diamond Rated | NAAC A+ Accredited | 621 Recruitment Partners | INR 40 LPA Highest CTC | 4482 Job offers
NAAC A++ Accredited | Ranked #12 by NIRF
Education World: Ranked 2nd in Jharkhand by Education World India Private Universities Ranking-2021
Merit Scholarships | NAAC A+ Accredited | Top Recruiters: Nvidia, CISCO, Genpact, Amazon & many more
Application form FREE of Cost for a Limited Period of Time | #11 by NIRF | NAAC A++ Accredited Institution | 1100+ Recruiters