Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बीएड कटऑफ 2027 (Bihar BEd cutoff 2027) - कॉलेज और श्रेणीवार संभावित कटऑफ, पासिंग मार्क्स देखें
    • लेख
    • बिहार बीएड कटऑफ 2027 (Bihar BEd cutoff 2027) - कॉलेज और श्रेणीवार संभावित कटऑफ, पासिंग मार्क्स देखें

    बिहार बीएड कटऑफ 2027 (Bihar BEd cutoff 2027) - कॉलेज और श्रेणीवार संभावित कटऑफ, पासिंग मार्क्स देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 14 Oct 2026, 02:38 PM IST

    बिहार बीएड एडमिशन 2027 के लिए प्राधिकृत नोडल यूनिवर्सिटी अपनी बीएड सीईटी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बीएड सीईटी कट ऑफ (Bihar BEd CET cut off) जारी करेगा। बिहार बीएड कट ऑफ अंक वह न्यूनतम अंक होता है जो किसी उम्मीदवार को बिहार बीएड कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन (Admission in Bihar B.Ed Colleges and Universities) के लिए प्राप्त करना आवश्यक है।

    This Story also Contains

    1. बिहार बीएड कटऑफ 2027 - अवलोकन (Bihar B.Ed. cutoff 2027 overview)
    2. बिहार बीएड परीक्षा 2027 (Bihar B.Ed Exam 2027 in hindi)
    3. बिहार बीएड पासिंग मार्क्स 2027 (Bihar B.Ed Minimum Qualifying Marks 2027)
    4. बिहार बीएड कटऑफ लिस्ट कैसे डाउनलोड करें ? (How to Download Bihar BEd Cut off list)
    5. बिहार बीएड सीईटी कटऑफ अंक 2027 (Bihar BEd Cut Off Marks 2027) - प्रभावित करने वाले कारक
    6. बिहार बीएड अपेक्षित कटऑफ 2027 (Bihar BEd Expected Cut Off 2027)
    7. बिहार बीएड 2027 श्रेणीवार कटऑफ (Bihar BEd Category wise cut off 2027)
    8. बिहार बीएड जेईई कटऑफ के बाद क्या
    9. बिहार बीएड 2026 कॉलेज वाइज राउंड 1 कटऑफ
    बिहार बीएड कटऑफ 2027 (Bihar BEd cutoff 2027) - कॉलेज और श्रेणीवार संभावित कटऑफ, पासिंग मार्क्स देखें
    बिहार बीएड कटऑफ 2027

    आगामी बीएड प्रवेश परीक्षाओं के बारे में जानें

    बिहार बीएड कटऑफ अंक (Bihar BEd CET cut off marks 2027) प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित होंगे। बिहार बीएड 2027 कटऑफ (Bihar BEd CET cut off 2027) अंक महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे बिहार बीएड कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय होती है।

    बिहार बीएड रिजल्ट (Bihar B.Ed Result) जारी होने के बाद ही बिहार बीएड प्रवेश (Bihar B.Ed Entrance) के लिए बीएड कटऑफ अंक जारी किए जाते हैं। बिहार बीएड कट ऑफ (Bihar BEd CET cut off) विभिन्न कारकों जैसे आवेदकों की संख्या, प्रवेश परीक्षा का कठिनाई स्तर, उपलब्ध सीटों की संख्या और कई अन्य पर निर्भर करेगा।
    यूपी बीएड आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड की जानकारी के लिए इसे पढ़ें

    बीएड एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए कई राउंड में काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। काउंसलिंग के हर राउंड के लिए बिहार बीएड कटऑफ जारी किया जाता है।

    काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग शेड्यूल व बिहार बीएड कटऑफ 2027 देख सकते हैं।

    कटऑफ लिस्ट के अनुसार शामिल उम्मीदवार सीट कन्फर्मेशन के लिए निर्धारित फीस का भुगतार कर आवंटित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर एडमिशन ले सकते हैं। बिहार बीएड कटऑफ 2027 के बारे में अधिक जानने के लिए उम्मीदवार इस लेख को पूरा पढ़ें।

    ये भी पढ़ें - साल 2027 में होने वाली डीएलएड प्रवेश परीक्षाएं

    बिहार बीएड कटऑफ 2027 - अवलोकन (Bihar B.Ed. cutoff 2027 overview)

    नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा से संबंधित तिथियां एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नजर डाल सकते हैं।

    बिहार बीएड कटऑफ 2027 अवलोकन

    बिहार बीएड 2027 इवेंट्स

    विवरण

    आधिकारिक वेबसाइट

    biharcetbed-brabu.in (2026 के अनुसार)

    संचालक

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (2026 के अनुसार)

    परीक्षा का नाम

    बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

    बिहार बीएड 2027 परीक्षा तिथि

    मई/जून 2027

    बिहार बीएड आंसर की

    जून 2027

    बिहार बीएड आंसर की पर आपत्ति की अंतिम तिथि

    जून 2027

    बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट

    जून 2027

    बिहार बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन आरंभ

    जून 2027

    बिहार बीएड फर्स्ट कटऑफ

    जुलाई 2027

    बिहार बीएड सेकेंड कटऑफ

    जुलाई 2027

    बिहार बीएड थर्ड कटऑफ

    जुलाई 2027

    बिहार बीएड राउंड 4 कटऑफ

    अगस्त 2027

    बिहार बीएड राउंड 5 कटऑफ

    अगस्त 2027

    बिहार बीएड परीक्षा 2027 (Bihar B.Ed Exam 2027 in hindi)

    बिहार बीएड सीईटी नोडल विश्वविद्यालय द्वारा बिहार बी.एड सीईटी वेबसाइट पर बिहार बी.एड सीईटी 2027 तिथियों (Bihar B.Ed CET 2027 dates in hindi) की घोषणा की जाती है। बिहार बीएड सीईटी परीक्षा संभवतः जून 2027 को आयोजित की जाएगी। बिहार बी.एड परीक्षा (Bihar B.Ed exam in hindi) में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा (Bihar B.Ed CET exam in hindi) में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। बीते वर्ष के अनुसार, बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा की अवधि 120 मिनट है।
    बिहार डीएलएड 2027 के बारे में जानें

    बिहार बीएड पासिंग मार्क्स 2027 (Bihar B.Ed Minimum Qualifying Marks 2027)

    बिहार बीएड पेपर (Bihar B.Ed paper in hindi) 120 अंक का होता है। बिहार बीएड प्रवेश (Bihar BEd admission) के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए योग्यता अंक नोडल यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्राधिकरण द्वारा निर्धारित योग्यता अंक या उससे अधिक स्कोर करना चाहिए। नीचे दी गई तालिका में बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 (Bihar B.Ed entrance exam 2027) के लिए विभिन्न श्रेणियों के योग्यता अंक और प्रतिशत शामिल हैं।
    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा की विस्तृत जानकारी के लिए लेख पढ़ें - झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा
    उत्तराखंड बीएड प्रवेश परीक्षा की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें

    बिहार बीएड 2027 न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स और प्रतिशत (Bihar BEd 2027 Minimum Qualifying Percentage)

    श्रेणी

    बीएड योग्यता अंक (BEd Qualifying Marks)

    योग्यता प्रतिशत (Qualifying Percentage)

    अनारक्षित

    42

    35%

    एससी/एसटी/बीसी/ईबीसी/डब्ल्यूबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग

    36

    30%

    बिहार बीएड रिजल्ट के बाद प्रवेश के लिए अलग से कॉलेज वार बिहार बीएड कटऑफ जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार बीएड कटऑफ लिस्ट डाउनलोड कर अपने अंक के अनुसार पसंद के कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें -

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    बिहार बीएड कटऑफ लिस्ट कैसे डाउनलोड करें ? (How to Download Bihar BEd Cut off list)

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के अनुसार बिहार बीएड कटऑफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    बिहार बीएड कटऑफ डाउनलोड स्टेप्स (Bihar BEd cut off download steps)

    • बीआरएबीयू की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।

    • बिहार बीएड कटऑफ 2027’ (Bihar B.Ed Cut off 2027) लिंक खोजें।

    • लिंक पर क्लिक करें।

    • अब स्क्रीन पर बिहार बीएड कटऑफ अंक पीडीएफ 2027 (Bihar BEd Cutoff Pdf 2027) खुलेगी इसे डाउनलोड करें।

    • अब उम्मीदवार अपने अंकों की तुलना कर सकते हैं।

    बिहार बीएड सीईटी कटऑफ अंक 2027 (Bihar BEd Cut Off Marks 2027) - प्रभावित करने वाले कारक

    बिहार बीएड सीईटी कटऑफ अंक 2027 (Bihar B.ed CET Cut off 2027 marks) को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं।

    • परीक्षा का स्तर

    • परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या

    • पिछले वर्ष की कटऑफ

    • सीटों की संख्या

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    राजस्थान पीटीईटी के लिए आवेदन और एडमिशन प्रक्रिया देखें

    बिहार बीएड अपेक्षित कटऑफ 2027 (Bihar BEd Expected Cut Off 2027)

    नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार बिहार बीएड आपेक्षित कटऑफ 2027 की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये कटऑफ संभावित है और वास्तविक कटऑफ से अलग हो सकती है।

    बिहार बीएड अपेक्षित कटऑफ 2027

    श्रेणी

    कटऑफ प्रतिशत

    सामान्य

    80+

    अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)

    75+

    एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/ईबीसी

    60+

    एक्स-सर्विस मैन

    40+

    बिहार बीएड 2027 श्रेणीवार कटऑफ (Bihar BEd Category wise cut off 2027)

    बीआरएबीयू द्वारा बिहार बीएड कटऑफ श्रेणीवार जारी की जाती है। हर श्रेणी की बीएड कटऑफ अलग होती है। उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार बिहार बीएड कटऑफ (Bihar B.Ed cut off) की जांच कर सकते हैं।
    इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 की पूरी जानकारी यहां देखें

    बिहार बीएड जेईई कटऑफ के बाद क्या

    बिहार बीएड जेईई रिजल्ट जारी होने के बाद कटऑफ अंक जारी किया जाता है। इसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन अगले चरण के लिए निर्धारित किया जाता है। रिजल्ट के जारी होने के बाद उम्मीदवारों को बिहार बीएड काउंसलिग प्रक्रिया से गुजरना होता है। इसके लिए अलग से तिथियां जारी की जाती है।

    बीते वर्ष का बिहार बीएड कटऑफ

    प्राधिकरण द्वारा बिहार बीएड कटऑफ 2027 कॉलेज वार तरीके से जारी की जाएगी। बिहार बीएड कटऑफ पीडीएफ में कॉलेज का नाम , यूनिवर्सिटी का नाम, रैंक,कॉलेज कोड, श्रेणी इत्यादि विवरण उल्लिखित होता है। उम्मीदवार यहां बीते वर्ष का कटऑफ भी देख सकते हैं।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)