Careers360 Logo
ask-icon
share
    डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 ( DElEd Admission Process 2027 In Hindi)- पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग
    • लेख
    • डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 ( DElEd Admission Process 2027 In Hindi)- पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग

    डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 ( DElEd Admission Process 2027 In Hindi)- पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग

    Kunal solankiUpdated on 01 Oct 2026, 04:15 PM IST

    डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 ( DElEd Admission Process 2027 In Hindi)- डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) 2 साल का फुल टाइम डिप्लोमा प्रोग्राम है, जिसके तहत आवेदन, काउंसलिंग, एडमिशन प्रक्रिया आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को भारत में शिक्षक बनने के लिए डीएलएड एडमिशन प्रोसेस 2027 के बारे में जानना बेहद जरुरी है। डीएलएड पाठ्यक्रम 2027 को पूरा करने के बाद उम्मीदवार TET , CTET जैसी परीक्षा देकर सरकारी टीचर बन सकते हैं। UIDISE एवं संसदीय आंकड़े के अनुसार देश में लगभग 10 लाख शिक्षकों की आवश्यकता है। हर साल देशभर में लगभग 2 लाख से अधिक उम्मीदवार डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 में हिस्सा लेते हैं। आगे लेख में डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। आगामी डीएलएड एग्जाम शेड्यूल जानें

    This Story also Contains

    1. डीएलएड क्या है ? (What is DElEd in Hindi)
    2. डीएलएड में एडमिशन कैसे होता है? (DElEd Admission process 2027 in Hindi)
    3. डीएलएड में प्रवेश पाने के लिए योग्यता क्या है? (Eligibility for deled 2027)
    4. आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा तिथियां 2027 (Upcoming DElEd Entrance exams 2027 Dates)
    5. डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 - सिलेबस
    6. डीएलएड सिलेबस पीडीएफ लिंक (deled syllabus pdf link )
    7. डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 - आवेदन
    डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 ( DElEd Admission Process 2027 In Hindi)- पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग
    डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027

    डीएलएड पाठ्यक्रम 2027 में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले छात्रों को डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 के बारे में पता होना चाहिए। डीएलएड एडमिशन प्रक्रिया 2027 राज्य और कॉलेज के अनुसार अलग अलग हो सकती है। डीएलएड में एडमिशन कैसे होता है, डीएलएड में एडमिशन कब होता है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    डीएलएड क्या है ? (What is DElEd in Hindi)

    डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) 2 साल का फुल टाइम डिप्लोमा प्रोग्राम है। भारत में शिक्षक बनने के लिए डीएलएड पाठ्यक्रम 2027 अहम कोर्स है। इसके बाद उम्मीदवार सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शिक्षण का कार्य शुरू कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य तौर पर उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष होना अनिवार्य है। हालांकि राज्यों के अनुसार इसकी पात्रता में बदतलाव हो सकता है। डीएलएड करने के बाद उम्मीदवार सीटेट, टीईटी परीक्षा देकर सरकारी नौकरी 2027 पा सकते हैं।

    डीएलएड में एडमिशन कैसे होता है? (DElEd Admission process 2027 in Hindi)

    भारत में डीएलएड एडमिशन 2027 पाने के लिए उम्मीदवारों को विभन्न चरणों से होकर गुजरना होता है। सबसे पहले उम्मीदवारों को अपने राज्य के डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए आवेदन करना होता है। जिसके बाद डीएलएड मेरिट सूची तैयार की जाती है। चयनित उम्मीदवारों को डीएलएड काउंसलिंग 2027 के लिए आवेदन करना होता है। डीएलएड काउंसलिंग 2027 के दौरान विभिन्न चरणों पर सीट आवंटन लिस्ट 2027 जारी की जाती है। अंत में उम्मीदवार आवंटित कॉलेज में जाकर अपने दस्तावेज सत्यापन कर एडमिशन ले सकेंगे।

    डीएलएड में प्रवेश पाने के लिए योग्यता क्या है? (Eligibility for deled 2027)

    डीएलएड प्रेवश परीक्षा 2027 में आवेदन करने के लिए प्राधिकरण द्वारा deled eligibility criteria 2027 तय किया जाता है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को 2 कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अगर यूपी डीएलएड की बात करें तो डीएलएड में प्रवेश पाने के लिए स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं आयु की बात करें तो उम्मीदवारों की आयु सामान्यत: 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राज्य की गाइडलाइन के अनुसार आयु-सीमा में भिन्नता हो सकती है।

    आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा तिथियां 2027 (Upcoming DElEd Entrance exams 2027 Dates)

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे दी गई तालिका में आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां जैसे upcoming deled exam application dates 2027 in hindi की जानकारी दी गई है। नीचे दी गई तालिका में आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा राज्यवार (upcoming deled entrance exam state wise dates) तरीके से दी गई है।

    आगामी डीएलएड प्रवेश परीक्षा (राज्यवार)

    आगामी डीएलएड परीक्षा आवेदन तिथियां

    आधिकारिक वेबसाइट

    परीक्षा संचालक

    बिहार डीएलएड 2027

    दिसंबर 2026

    bsebdeled.com/login

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)

    छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2027

    मार्च 2027

    vyapam.cgstate.gov.in

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल

    यूपी डीएलएड 2027

    जून 2027

    updeled.gov.in

    उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी, प्रयागराज

    उत्तराखंड डीएलएड 2027

    सितंबर 2027

    ukdeled.com

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद

    राजस्थान प्री डीएलएड 2027

    दिसंबर 2026

    /www.vmou.ac.in/

    एजुकेशनल डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन्स,

    एचपी डीएलएड 2027

    मार्च - अप्रैल 2027

    www.hpbosc.org

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

    डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 - सिलेबस

    भारत में डीएलए़ड प्रवेश परीक्षा 2027 आयोजित करने के लिए कोई केंद्रीय परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। इसलिए राज्य के अनुसार डीएलएड पाठ्यक्रम अलग अलग होता है। डीएलएड प्रवेश परीक्षा में हिंदी/उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता विषयों से वस्तुनिष्ठ एवं बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं। डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 (deled entrance exam 2027) का स्तर सामान्यत: 12वीं लेवल का होता है। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार राज्यवार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2027 सिलेबस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 - आवेदन

    डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आवेदन करना होता है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डीएलएड आवेदन 2027 कर सकते हैं। केवल आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ही डीएलएड प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने दिया जाता है। डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच आवश्य करनी चाहिए।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)