Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 (HP D.El.Ed CET 2026)- सेकेंड काउंसलिंग शेड्यूल (जारी), मेरिट लिस्ट, रिजल्ट
    • लेख
    • एचपी डीएलएड सीईटी 2026 (HP D.El.Ed CET 2026)- सेकेंड काउंसलिंग शेड्यूल (जारी), मेरिट लिस्ट, रिजल्ट

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 (HP D.El.Ed CET 2026)- सेकेंड काउंसलिंग शेड्यूल (जारी), मेरिट लिस्ट, रिजल्ट

    Rajan KumarUpdated on 15 Sep 2026, 11:17 AM IST

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 (HP DElEd CET 2026) : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एचपी डीएलएड सीईटी 2026 दो वर्षीय D.El.Ed. सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 15 और 16 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने सरकारी DIET और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में खाली बची 947 सीटों के आवंटन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की है। काउंसलिंग के लिए मैरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की तिथिवार सूची तथा विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित बची हुई सीटों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है। अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित जानकारी और चयन सूची हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbosc.org पर देख सकते हैं। बोर्ड के अनुसार काउंसलिंग का आयोजन सुबह 10 बजे से बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में किया जाएगा।
    एचपी डीएलएड सीईटी सेकेंड काउंसलिंग शेड्यूल देखेंं
    1789451063721

    This Story also Contains

    1. एचपी डीएलएड सीईटी 2026: अवलोकन
    2. एचपी डीएलएड सीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा क्या है?
    3. एचपी डीएलएड सीईटी 2026: पात्रता मानदंड
    4. एचपी डीएलएड 2026: आयुसीमा
    5. एचपी डीएलएड सीईटी 2026: उपलब्ध सीट
    6. एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन पत्र 2026: फॉर्म कैसे भरें?
    7. एचपी डीएलएड सीईटी 2026: परीक्षा पैटर्न
    8. परीक्षा से संबंधित मुख्य बिंदु
    9. एचपी डीएलएड सीईटी 2026: सिलेबस
    10. एचपी डीएलएड सीईटी 2026: परीक्षा
    11. एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026: आंसर की
    12. एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026: परिणाम
    13. एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026: मेरिट सूची
    14. एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026: काउंसलिंग
    15. एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026: काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 (HP D.El.Ed CET 2026)- सेकेंड काउंसलिंग शेड्यूल (जारी), मेरिट लिस्ट, रिजल्ट
    एचपी डीएलएड सीईटी 2026

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एचपी डीएलएड पहले चरण काउंसलिंग के तहत सरकारी DIETs और प्राइवेट कॉलेजों की अपडेटेड रोस्टर सूची जारी की गई। बोर्ड ने 21, 22, 24 , 25, 26, 27 और 29 अगस्त 2026 के लिए रोस्टर जारी की। सूची में कॉलेजों से संबंधित सीटों और उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी गई। D.El.Ed. CET 2026 की मेरिट के आधार पर सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 21 अगस्त से आरंभ हुई थी। एचपी डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया 2026, 31 अगस्त 2026 तक बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित हुई। चयनित अभ्यर्थियों की तिथिवार मेरिट सूची और श्रेणीवार सीटों की जानकारी बोर्ड वेबसाइट पर जारी की गई।
    1787719204085

    अभ्यर्थियों को मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, हिमाचली मूल निवास, श्रेणी प्रमाणपत्र, आवश्यक शपथ पत्र और भरा हुआ बायोडाटा फॉर्म साथ लाना होगा। सीट उपलब्ध होने पर मेरिट के आधार पर एक बार संस्थान आवंटित किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए 24 निजी D.El.Ed संस्थानों की सूची भी जारी की थी। 31 जुलाई को एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट 2026 जारी किया गया था।
    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची पीडीएफ लिंक
    एचपी डीएलएड CET 2026 काउंसलिंग शेड्यूल

    Mahindra University | Admissions 2026

    4000+ Placements to date | 6000+ Students | Advanced applied research, patents, and partnerships

    Sharda University Admissions 2026

    Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship

    1787041161429

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा 31 जुलाई को एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है।अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर व आवेदन संख्या की मदद से रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा एचपी डीएलएड सीईटी 2026 आंसर की पर मिली आपत्तियों के बाद डीएलएड फाइनल आंसर की और डीएलएड सीईटी रिजल्ट 2026 जारी किया गया है। रिजल्ट सूचना के अनुसार, 2835 अभ्यर्थी परीक्षा में उतीर्ण हुए हैं। एचपी डीएलएड सीईटी फाइनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी डीएलएड सीईटी 2026 लिखित परीक्षा 17 जून को 67 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
    एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट 2026 लिंक

    एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट सूचना देखें:-
    1785755035220

    बोर्ड ने 6 जुलाई 2026 को एचपी डीएलएड सीईटी 2026 आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए 11 जुलाई तक ई-मेल से आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी गई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से के अलावा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
    एचपी डीएलएड आंसर की डाउनलोड लिंक
    1783587840287
    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 जून को जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पहले ये परीक्षा 31 मई 2026 को होने वाली थी। इस परीक्षा में 9,984 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। बता दें इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 11,464 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 9,984 आवेदन पत्र वैध पाए गए हैं। अब 2835 अभ्यर्थी परीक्षा में उतीर्ण हुए हैं। 9096 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। 888 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।
    एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड

    1781591879258

    बोर्ड ने 15 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित करते हुए प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया था। हालांकि, परीक्षा से संबंधित अन्य सभी नियम एवं शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। एचपी डीएलएड सीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 से 26 अप्रैल 2026 तक चली थी।
    1779077444015

    इससे पहले बोर्ड ने डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर दिया था। अभ्यर्थी 30 अप्रैल से 2 मई 2026 तक आवेदन में सुधार कर सकते थे, लेकिन श्रेणी एवं उप-श्रेणी में बदलाव की अनुमति नहीं थी। श्रेणी एवं उप-श्रेणी में संशोधन के लिए उम्मीदवारों को 5 मई 2026 तक ऑफलाइन आवेदन अथवा hpbosetet@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से अनुरोध भेजने का विकल्प दिया गया था।

    वहीं, डीएलएड एडमिशन के इच्छुक अभ्यर्थी 27 से 29 अप्रैल 2026 तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। एचपी डीएलएड सीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी, जबकि बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी। बोर्ड ने एचपी डीएलएड 2026 सीईटी अधिसूचना 31 मार्च 2026 को जारी की थी। यह प्रवेश परीक्षा दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम सत्र 2026–28 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड द्वारा जारी एचपी डीएलएड सीईटी अधिसूचना पीडीएफ को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
    एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2026 प्रक्रिया देखें
    1776513403835

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के सरकारी एवं निजी संस्थानों में सीट आवंटित की जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, HP D.El.Ed CET 2026 परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 को किया जाना था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। अब परीक्षा 17 जून 2026 को आयोजित हुई। HP D.El.Ed CET 2026,, अधिसूचना, आवेदन, पैटर्न, सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें: बिहार डीएलएड सिलेबसबिहार डीएलएड 2026

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026: अवलोकन

    एचपी डीएलएड 2026 सीईटी एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसे हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है, जो प्राथमिक शिक्षक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नीचे दी गई अवलोकन सारणी में परीक्षा से जुड़ी प्रमुख जानकारी संक्षेप में प्रस्तुत की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण पहलुओं को एक नजर में समझने में आसानी होगी।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) CET-2026

    आयोजन संस्था

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

    शैक्षणिक सत्र

    2026-28

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    सामान्य (UR): 900

    SC/ST/OBC/BPL: 600
    विलंब शुल्क: 500

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित)

    प्रवेश पाठ्यक्रम

    डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.)

    एचपी डी.एल.एड 2026 उपलब्ध सीटें

    2450

    आधिकारिक वेबसाइट

    hpbose.org

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा क्या है?

    हिमाचल प्रदेश के सरकारी तथा मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में संचालित डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए डी.एल.एड. सीईटी-2026 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रवेश परीक्षा राज्य में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में दाखिला पाने का प्रमुख माध्यम है, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को दो वर्षीय डी.एल.एड. कोर्स में प्रवेश दिया जाता है, जो भविष्य में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम निर्धारित अंकों के साथ 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जिसकी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध होगी।

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    डीएलएड 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम होती हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर आवेदन प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने और परीक्षा आयोजन जैसी सभी गतिविधियां निर्धारित होती हैं। नीचे दी गई सारणी में परीक्षा से जुड़ी संभावित/आधिकारिक महत्वपूर्ण तिथियों को संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है, ताकि उम्मीदवार किसी भी जरूरी अपडेट को मिस न करें और समय पर अपनी तैयारी पूरी कर सकें।

    इवेंट

    तिथियां

    अधिसूचना जारी तिथि

    31 मार्च 2026

    एचपी डीएलएड ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

    04 अप्रैल 2026

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    26 अप्रैल 2026

    विलंब शुल्क के साथ आवेदन अवधि

    27 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026

    एचपी डीएलएड आवेदन पत्र संशोधन अवधि

    30 अप्रैल से 02 मई 2026

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    12 जून 2026

    एचपी डीएलएड परीक्षा तिथि (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)

    31 मई 2026 (रविवार)
    17 जून 2026

    एचपी डीएलएड आंसर की6 जुलाई 2026 (प्रोविजनल)
    एचपी डीएलएड आंसर की आपत्ति11 जुलाई 2026
    एचपी डीएलएड फाइनल आंसर की तिथि31 जुलाई 2026

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परिणाम

    31 जुलाई 2026

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 काउंसलिंग

    पहला राउंड- 21 से 31 अगस्त 2026
    दूसरा राउंड - 15 और 16 सितंबर 2026

    ये लेख भी पढ़ें:- बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026: पात्रता मानदंड

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026 परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को समझना बेहद जरूरी है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा तय किए गए ये मानदंड शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आरक्षित वर्गों के लिए मिलने वाली छूट पर आधारित होते हैं। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी आवश्यक योग्यताओं को पूरा करते हैं, क्योंकि अंतिम सत्यापन काउंसलिंग/स्क्रीनिंग के दौरान किया जाएगा। नीचे दी गई सारणी में पात्रता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रस्तुत किया गया है।

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026: पात्रता सारणी

    मापदंड

    विवरण

    न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

    अभ्यर्थी को 10+2 (या समकक्ष) परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त होना अनिवार्य है

    प्रावधान (Appearing Candidates)

    जो अभ्यर्थी 10+2 परीक्षा में उपस्थित हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन काउंसलिंग के समय आवश्यक अंक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा

    पात्रता सत्यापन

    अंतिम पात्रता का सत्यापन काउंसलिंग/स्क्रीनिंग के समय किया जाएगा

    न्यूनतम अंकों में छूट

    SC/ST/OBC/PHH वर्ग के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट राज्य सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी

    आयु सीमा (सामान्य वर्ग)

    17 से 32 वर्ष (जन्म तिथि: 31.05.1994 से 31.05.2009 के बीच)

    आयु सीमा (आरक्षित वर्ग)

    17 से 32 वर्ष + 5 वर्ष की छूट (जन्म तिथि: 31.05.1989 से 31.05.2009 के बीच)

    भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)

    ऊपरी आयु सीमा लागू नहीं

    एचपी डीएलएड 2026: आयुसीमा

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निर्धारित आयु मानदंडों को पूरा करते हों। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जा सकती है। नीचे सारणी में आयु सीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026: आयु सीमा

    श्रेणी

    आयु सीमा / जन्म तिथि

    सभी अभ्यर्थियों के लिए सामान्य आयु सीमा

    17 से 32 वर्ष (परीक्षा तिथि के अनुसार)

    सामान्य वर्ग (PH को छोड़कर)

    31.05.1994 से 31.05.2009 के बीच जन्म (दोनों तिथियां शामिल)

    SC / ST / OBC / PH / स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित

    31.05.1989 से 31.05.2009 के बीच जन्म (दोनों तिथियां शामिल)

    आरक्षित वर्ग को छूट

    अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट

    पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)

    अधिकतम आयु सीमा लागू नहीं

    ये भी पढ़़ें : बिहार डीएलएड कटऑफ

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026: उपलब्ध सीट

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026 के तहत अभ्यर्थियों को सरकारी डीआईईटी (DIETs) और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। सीटों का आवंटन संस्थानवार निर्धारित होता है, जिसके आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को उनके मेरिट और विकल्पों के अनुसार सीटें प्रदान की जाती हैं। नीचे दी गई सारणियों में सीटों का विस्तृत विवरण दिया गया है।

    सरकारी डीआईईटी (DIETs) में सीटों का विवरण

    क्रम संख्या

    संस्थान का नाम

    सीटें

    1

    DIET बिलासपुर (जुखाला)

    75

    2

    DIET चंबा (सरू)

    100

    3

    DIET हमीरपुर (गौनाकरोर)

    75

    4

    DIET कांगड़ा (धर्मशाला)

    100

    5

    DIET किन्नौर (रिकांग पिओ)

    25

    6

    DIET कुल्लू (जराड़)

    100

    7

    DIET लाहौल एवं स्पीति (तांदी)

    25

    8

    DIET मंडी

    100

    9

    DIET शिमला (शामलाघाट)

    100

    10

    DIET सिरमौर (नाहन)

    100

    11

    DIET सोलन

    75

    12

    DIET ऊना (डेल्हान)

    25

    कुल सीटें


    900

    D.El.Ed. 2026-28 के लिए संबद्ध 24 निजी संस्थानों की सूची

    क्र. सं.

    संस्थान का नाम

    जिला

    सीटें

    1

    आर.सी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, धनोट

    कांगड़ा

    50

    2

    शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन, घुरकारी

    कांगड़ा

    100

    3

    ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ बैचलर एजुकेशन, राजोल

    कांगड़ा

    50

    4

    के.एल.बी. डी.ए.वी. कॉलेज फॉर गर्ल्स, पालमपुर

    कांगड़ा

    50

    5

    क्षत्रिय कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चनौर, कठगढ़ रोड, इंदौरा

    कांगड़ा

    50

    6

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टकौला भट्टन, भोरंज

    हमीरपुर

    50

    7

    त्रिशा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, थैन (जोल सप्पड़)

    हमीरपुर

    50

    8

    शांति निकेतन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हीरा नगर

    हमीरपुर

    50

    9

    डी.डी.एम. साईं इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ट्रेनिंग, कल्लर

    हमीरपुर

    50

    10

    हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, राम नगर

    हमीरपुर

    50

    11

    जय भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन, लोहारिन

    हमीरपुर

    50

    12

    राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चोरब, पी.ओ. भोटा

    हमीरपुर

    50

    13

    कृष्णा एजुकेशन सेंटर, डडौर (नेरचौक)

    मंडी

    50

    14

    विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, भंगरोटू, सुंदरनगर

    मंडी

    50

    15

    अभिलाषी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन, नेरचौक

    मंडी

    50

    16

    जागृति टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, देवधर

    मंडी

    50

    17

    कुल्लू कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बोहगना

    कुल्लू

    50

    18

    वैद्य शंकर लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडी

    सोलन

    50

    19

    एच.पी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, काला अंब

    सिरमौर

    50

    20

    बाबा कृपाल दास कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन, पांवटा साहिब

    सिरमौर

    50

    21

    सेंट बीड्स कॉलेज

    शिमला

    50

    22

    शिमला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, शीतल कुंज, कमला नगर, संजौली

    शिमला

    100

    23

    शिक्षा भारती इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ट्रेनिंग एंड रिसर्च, समूर खुर्द

    ऊना

    50

    24

    शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कैलाश नगर, नकरोह

    ऊना

    50

    कुल



    1,300


    एचपी डीएलएड 2026 सीईटी: आवेदन शुल्क

    एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2026 के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करना आवश्यक है। साथ ही, निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करने पर अतिरिक्त विलंब शुल्क भी देना होगा। नीचे सारणी में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का विवरण दिया गया है।
    1775813246707

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026: आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    शुल्क

    सामान्य वर्ग (GENERAL) एवं उप-श्रेणियां (PHH को छोड़कर)

    ₹900

    SC / ST / OBC / PHH / EWS

    ₹600

    विलंब शुल्क (अतिरिक्त)

    ₹500

    सेवा शुल्क एवं कर

    लागू होने पर अतिरिक्त

    ये भी पढ़ें:- राजस्थान प्रीडीएलएड रिजल्ट 2026

    एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन पत्र 2026: फॉर्म कैसे भरें?

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित चरणों का पालन करते हुए आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और दस्तावेज स्पष्ट रूप से अपलोड करना आवश्यक है, ताकि आवेदन निरस्त न हो। नीचे आवेदन की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से दी गई है:

    आवेदन प्रक्रिया:

    1. सबसे पहले HPBOSE धर्मशाला की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

    2. होमपेज पर “HP JBT D.El.Ed. CET 2026 Notifications” लिंक पर क्लिक करें।

    3. इसके बाद “Apply for Admission” विकल्प चुनें।

    4. “HP JBT D.El.Ed. CET-2026” लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें और अपना नाम, ईमेल व मोबाइल नंबर दर्ज करें।

    5. लॉगिन कर आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

    6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।

    7. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    8. सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र व फीस रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026: परीक्षा पैटर्न

    एचपी डीएलएड 2026 सीईटी के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसे HPBOSE, धर्मशाला द्वारा आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा 2 वर्षीय डी.एल.एड. कोर्स में प्रवेश के लिए 12 DIETs और 28 निजी मान्यता प्राप्त संस्थानों में मेरिट के आधार पर सीट आवंटन का माध्यम है। परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी और OMR शीट पर आधारित होगी। इसमें अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में सभी प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। नीचे परीक्षा पैटर्न को सारणी के रूप में स्पष्ट किया गया है।

    परीक्षा पैटर्न

    क्रम संख्या

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    1

    हिंदी

    25

    25

    2

    अंग्रेज़ी

    25

    25

    3

    संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)

    25

    25

    4

    सामान्य जागरूकता (हिमाचल प्रदेश आधारित)

    25

    25


    कुल

    100 प्रश्न

    100 अंक

    परीक्षा से संबंधित मुख्य बिंदु

    • परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

    • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

    • परीक्षा की अवधि 120 मिनट (2 घंटे) होगी।

    • नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

    • परीक्षा OMR शीट पर नीले/काले बॉल प्वाइंट पेन से दी जाएगी।

    • प्रश्न पत्र चार अलग-अलग सीरीज में उपलब्ध होगा।

    • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेज़ी (द्विभाषी) में होगा (भाषा विषयों को छोड़कर)।

    • उत्तर भरने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता, इसलिए सावधानी आवश्यक है।

    • प्रश्न स्तर: हिंदी, अंग्रेज़ी और गणित 10+2 स्तर का होगा, जबकि सामान्य जागरूकता मुख्यतः हिमाचल प्रदेश पर आधारित होगी।

    SRM Medical College Allied Health Sciences 2026

    Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy

    MIT VPU Admissions B. Tech 2026

    Recognised by UGC & AICTE | Top Recruiters: Deloitte, Google, J. P. Morgan, Meta, etc | H-CTC: 13..33 LPA

    लोगों ने इसे भी पढ़ा: यूपी में डीएलएड प्रवेश परीक्षा के बारे में जानें

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026: सिलेबस

    एचपी डी.एल.एड. 2026 सीईटी परीक्षा का सिलेबस अभ्यर्थियों की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक है। इसमें हिंदी, अंग्रेज़ी, संख्यात्मक योग्यता और सामान्य जागरूकता जैसे चार प्रमुख खंड शामिल हैं। यह सिलेबस 10+2 स्तर पर आधारित है तथा अभ्यर्थियों की भाषा, तार्किक क्षमता और सामान्य ज्ञान का आकलन करता है। नीचे सभी विषयों को एक ही सारणी में समाहित करके प्रस्तुत किया गया है, ताकि तैयारी को सरल और व्यवस्थित बनाया जा सके।

    सिलेबस

    विषय

    टॉपिक्स

    हिंदी

    पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, एक शब्द के लिए वाक्यांश, मुहावरे और लोकोक्तियाँ, संधि एवं संधि-विच्छेद, समास, उपसर्ग एवं प्रत्यय, वाक्य निर्माण (सरल/मिश्र/संयुक्त), वाक्य शुद्धि, शब्द शुद्धि, वचन-लिंग परिवर्तन, वर्तनी एवं उच्चारण, शब्द भंडार, संज्ञा-सर्वनाम-विशेषण, रिक्त स्थान पूर्ति, वाक्य व्यवस्था

    अंग्रेज़ी

    Spelling/Mis-spelt words, Synonyms & Antonyms, Vocabulary, Idioms & Phrases, One word substitution, Grammar, Active & Passive Voice, Comprehension Passage, Cloze Test, Fill in the blanks, Sentence Rearrangement, Spot the Error, Improvement of Sentences, Shuffling of sentences

    संख्यात्मक योग्यता

    समय और कार्य, अनुपात एवं समानुपात, औसत, प्रतिशत, लाभ और हानि, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, समय और दूरी, ट्रेन संबंधी प्रश्न, नाव एवं धारा, क्षेत्रमिति, आयतन, महत्तम समापवर्तक (HCF) एवं लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), बीजगणितीय समीकरण, सरल समीकरण, प्रायिकता, क्रमचय एवं संचय, संख्या पद्धति, सरलीकरण एवं सन्निकटन, आयु संबंधी प्रश्न, मिश्रण एवं आरोपण।

    सामान्य जागरूकता

    हिमाचल प्रदेश एवं भारत का भूगोल, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स, देश और राजधानियाँ, महत्वपूर्ण तिथियां, पुस्तकें एवं लेखक, विज्ञान एवं नवाचार, राजनीतिक विज्ञान, आर्थिक समस्याएँ (भारत), विश्व संगठन, राष्ट्रीय खेल, नृत्य एवं संगीत, वैज्ञानिक अवलोकन, नए आविष्कार, भारत एवं पड़ोसी देश, प्रसिद्ध स्थान (भारत में)

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026: परीक्षा

    एचपी डी.एल.एड. 2026 परीक्षा हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किया जाता है। परीक्षा OMR आधारित होती है जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा उम्मीदवारों की हिंदी, अंग्रेज़ी, गणितीय क्षमता और सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन करती है तथा मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रदान करती है।

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026: आंसर की

    डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन सीईटी 2026 की आंसर की परीक्षा समाप्त होने के बाद HPBOSE द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। इसमें सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए जाते हैं, जिससे अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की से उम्मीदवारों को अपनी प्रदर्शन जांचने और किसी भी त्रुटि पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलता है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करती है और अंतिम परिणाम से पहले मूल्यांकन की विश्वसनीयता बढ़ाती है।

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026: परिणाम

    एचपी डी.एल.एड. 2026 का परिणाम HPBOSE द्वारा ऑनलाइन माध्यम से घोषित किया जाता है। इसमें अभ्यर्थियों के प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और रैंक शामिल होती है। परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चयनित किया जाता है। यह परिणाम उम्मीदवारों की मेहनत और प्रदर्शन का अंतिम मूल्यांकन होता है, जिसके आधार पर उन्हें D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलने की संभावना निर्धारित होती है।
    उपयोगी लिंक

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026: मेरिट सूची

    HP D.El.Ed CET 2026 की मेरिट सूची HPBOSE द्वारा परीक्षा परिणाम के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें उन अभ्यर्थियों के नाम शामिल होते हैं जिन्होंने परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किए होते हैं। मेरिट सूची के आधार पर ही काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। यह सूची उम्मीदवारों की रैंकिंग निर्धारित करती है और उन्हें उनके प्रदर्शन के अनुसार संस्थानों में प्रवेश का अवसर प्रदान करती है।

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026: काउंसलिंग

    डी.एल.एड. सीईटी 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया मेरिट सूची जारी होने के बाद आयोजित की जाती है। इसमें योग्य अभ्यर्थियों को उनकी रैंक और पसंद के आधार पर DIETs एवं निजी संस्थानों में सीट आवंटित की जाती है। काउंसलिंग के दौरान दस्तावेज़ सत्यापन, विकल्प भरना और सीट पुष्टि जैसी प्रक्रियाएँ शामिल होती हैं। यह चरण प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम और महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलता है।

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026: काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को सीट आवंटन के समय अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं। यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि दस्तावेज़ सत्यापन के बिना प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाती है। उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, निवास, आरक्षण श्रेणी और अन्य प्रमाण पत्रों को निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना आवश्यक होता है। यदि कोई भी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होता है, तो सीट रद्द भी की जा सकती है। नीचे काउंसलिंग हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी गई है।

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026: काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

    दस्तावेज का नाम

    मैट्रिकुलेशन (10वीं) प्रमाण पत्र

    बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र

    डोमिसाइल / आरक्षण श्रेणी प्रमाण पत्र

    उप-श्रेणी (Sub-Category) प्रमाण पत्र

    मूल शपथ पत्र (Affidavit) – केवल OBC, Ex-Serviceman के आश्रित (Dep-Ex-man) एवं स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित (WFF) हेतु

    आधार कार्ड / आधार नंबर

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा कब होगी?
    A:

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा अब 17 जून 2026 को आयोजित की गई। पहले परीक्षा 31 मई 2026 को होने वाली थी।

    Upcoming University Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ