Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 जारी (HP DElEd CET Counselling 2026)- थर्ड मेरिट लिस्ट (जारी), शेड्यूल
    • लेख
    • एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 जारी (HP DElEd CET Counselling 2026)- थर्ड मेरिट लिस्ट (जारी), शेड्यूल

    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 जारी (HP DElEd CET Counselling 2026)- थर्ड मेरिट लिस्ट (जारी), शेड्यूल

    Rajan KumarUpdated on 29 Sep 2026, 12:02 PM IST

    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 - हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एचपी डीएलएड सीईटी 2026 दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (D.El.Ed.) सत्र 2026-2028 के लिए निजी मान्यता प्राप्त संस्थानों में बची हुई 739 सीटों के आवंटन के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित की गई। मेरिट अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की तिथिवार सूची एवं श्रेणीवार आरक्षित सीटों की सूची बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर जारी की गई है। इससे पहले दूसरे चरण की काउंसलिंग 15 और 16 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बोर्ड द्वारा सरकारी DIET और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में खाली बची 947 सीटों के आवंटन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई थी।
    एचपी डीएलएड सीईटी तीसरे चरण की काउंसलिंग आवंटन सूची
    1790663414560

    This Story also Contains

    1. एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 : अवलोकन व तिथियां
    2. एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 क्यों जरूरी
    3. एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया
    4. एचपी डीएलएड सीईटी 2026: उपलब्ध सीट
    5. D.El.Ed. 2026-28 के लिए संबद्ध 24 निजी संस्थानों की सूची
    6. एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
    7. एचपी डीएलएड सीईटी सीट आवंटन 2026
    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 जारी (HP DElEd CET Counselling 2026)- थर्ड मेरिट लिस्ट (जारी), शेड्यूल
    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026

    बोर्ड ने डेट वाइट डीएलएड सीईटी 2026 सेकेंड शेड्यूल पीडीएफ व कॉलेजों खाली सीटों की सूची जारी की थी। दो वर्षीय D.El.Ed. सत्र 2026-28 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से सेकेंड काउंसलिंग शेड्यूल, कॉलेज सूची, डेटवाइज सूची देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

    एचपी डीएलएड सीईटी सेकेंड काउंसलिंग आवंटन सूची
    1789450649933
    इससे पहले बोर्ड (HPBOSE) द्वारा एचपी डीएलएड काउंसलिंग के तहत सरकारी DIETs और प्राइवेट कॉलेजों की अपडेटेड रोस्टर सूची जारी की गई। बोर्ड ने 21, 22, 24, 25, 26, 27 और 29 अगस्त 2026 के लिए न्यूनतम रोस्टर जारी किया। सूची में कॉलेजों से संबंधित सीटों और उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी गई। उम्मीदवार जारी रोस्टर के आधार पर अपनी पसंद के संस्थान और उपलब्ध सीटों की जानकारी देख सकते थे। बोर्ड ने 18 अगस्त को एचपी डीएलएड सीईटी 2026 (DElEd CET 2026) की मेरिट के आधार पर सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई। एचपी डीएलएड सीईटी प्रथम चरण की काउंसलिंग 21 से 31 अगस्त 2026 तक सुबह 10 बजे से बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में संपन्न हुई।
    एचपी डीएलएड तिथिवार रोस्टर सूची देखें:-
    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग अपडेटेड रोस्टर सूची 29 अगस्त 2026
    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग अपडेटेड रोस्टर सूची 27 अगस्त 2026
    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग अपडेटेड रोस्टर सूची 26 अगस्त 2026
    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग अपडेटेड रोस्टर सूची 25 अगस्त 2026
    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग अपडेटेड रोस्टर सूची 24 अगस्त 2026
    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग अपडेटेड रोस्टर सूची 22 अगस्त 2026
    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग अपडेटेड रोस्टर सूची 21 अगस्त 2026
    1788154325201

    चयनित अभ्यर्थियों की तिथिवार मेरिट सूची और श्रेणीवार आरक्षित सीटों की जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए श्रेणीवार मेरिट सूची इस लेख में दी गई है।
    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची पीडीएफ लिंक
    1787048166564

    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित तिथियों पर बोर्ड मुख्यालय पहुंचना होगा। डीएलएड. सीईटी 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया मेरिट सूची के आधार की जाएगी। इसमें योग्य अभ्यर्थियों को उनकी रैंक और पसंद के आधार पर DIETs एवं निजी संस्थानों में सीट आवंटित की जाती है। काउंसलिंग के दौरान दस्तावेज़ सत्यापन, विकल्प भरना और सीट पुष्टि जैसी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं। यह चरण प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम और महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलता है। एचपी डीएलएड सीईटी परीक्षा रिजल्ट 31 जुलाई को को जारी किया गया।

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डीएलएड सीईटी 2026 की मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को DIETs (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) और निजी मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश देगा। शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए बोर्ड ने 24 निजी D.El.Ed संस्थानों की सूची जारी की है, जिनमें कुल 1,300 सीटें हैं। इसके अलावा DIETs में 900 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश प्रक्रिया के लिए बोर्ड ने DIETs और निजी संस्थानों के लिए अलग-अलग बायोडाटा फॉर्म जारी किए हैं। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराई गई है। एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 शेड्यूल, सरकारी, निजी कॉलेज सूची, मेरिट लिस्ट, आवश्यक दस्तावेज के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 : अवलोकन व तिथियां

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने D.El.Ed. CET 2026 की मेरिट के आधार पर सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया है। चयनित अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुसार सरकारी DIET और निजी मान्यता प्राप्त D.El.Ed. संस्थानों में सीट आवंटित की जाएगी। काउंसलिंग बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित होगी। नीचे अवलोकन व तिथियां देखें।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    एचपी डीएलएड सीईटी (D.El.Ed. CET 2026)

    पाठ्यक्रम

    दो वर्षीय D.El.Ed.

    प्रवेश सत्र

    2026-28

    काउंसलिंग प्रारंभ

    21 अगस्त 2026

    काउंसलिंग की अंतिम तिथि

    31 अगस्त 2026

    दूसरे चरण की काउंसलिंग तिथि15 और 16 सितंबर 2026
    तीसरे चरण की काउंसलिंग तिथि
    28 सितंबर 2026

    समय

    सुबह 10:00 बजे से

    स्थान

    HPBOSE मुख्यालय, धर्मशाला

    प्रवेश का आधार

    D.El.Ed. CET 2026 की मेरिट

    संस्थान

    सरकारी DIET एवं निजी मान्यता प्राप्त संस्थान

    आधिकारिक वेबसाइट

    hpbose.org

    एचपी डीएलएड सीईटी फाइनल आंसर की देखें

    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 क्यों जरूरी

    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 दो वर्षीय D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। D.El.Ed. CET 2026 की मेरिट के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को सरकारी DIET और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में सीट आवंटित की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी उपलब्ध सीटों और अपनी मेरिट के आधार पर पसंदीदा संस्थान का चयन कर सकते हैं। सीट आवंटन के समय वांछित संस्थान में सीट उपलब्ध होना जरूरी है। इसलिए अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक मूल दस्तावेजों और बायोडाटा फॉर्म के साथ काउंसलिंग में शामिल होना आवश्यक है।

    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 की काउंसलिंग D.El.Ed. सत्र 2026-28 में सरकारी DIET और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध निजी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन D.El.Ed. CET-2026 की मेरिट और निर्धारित पात्रता शर्तों के आधार पर किया जाएगा। काउंसलिंग में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी मेरिट स्थिति, निर्धारित तिथि और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए।

    काउंसलिंग प्रक्रिया

    • मेरिट सूची देखें – सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी तिथिवार काउंसलिंग सूची में अपना नाम और निर्धारित तिथि जांचें।

    • पात्रता सुनिश्चित करें – 10+2 या समकक्ष परीक्षा में सामान्य अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 50% अंक होना आवश्यक है। SC/ST/OBC/PHH अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5% की छूट मिलेगी।

    • आयु सीमा जांचें – सामान्य अभ्यर्थियों की आयु 17 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। Ex-servicemen अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

    • दस्तावेज तैयार करें – 10वीं और 12वीं के प्रमाणपत्र, हिमाचली मूल निवास प्रमाणपत्र, आरक्षित श्रेणी/उप-श्रेणी प्रमाणपत्र तथा आवश्यक शपथ पत्रों की मूल एवं सत्यापित प्रतियां तैयार रखें।

    • बायोडाटा फॉर्म भरें – बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित Bio Data Form को सही जानकारी के साथ भरकर काउंसलिंग में साथ लेकर जाएं।

    • निर्धारित स्थान पर पहुंचें – अभ्यर्थी अपनी निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से HPBOSE मुख्यालय, धर्मशाला में काउंसलिंग के लिए उपस्थित हों।

    • संस्थान का चयन करें – उपलब्ध सीटों और मेरिट के आधार पर सरकारी DIET या निजी संबद्ध संस्थान में प्रवेश के लिए अपनी पसंद बताएं।

    • सीट आवंटन – वांछित संस्थान में सीट उपलब्ध होने पर मेरिट के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी।

    Management Development Institute, Gurgaon

    Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.

    Woxsen University, Hyderabad

    UG & PG Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA

    एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026: उपलब्ध सीट

    एचपी डी.एल.एड. सीईटी 2026 के तहत अभ्यर्थियों को सरकारी डीआईईटी (DIETs) और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। सीटों का आवंटन संस्थानवार निर्धारित होता है, जिसके आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को उनके मेरिट और विकल्पों के अनुसार सीटें प्रदान की जाती हैं। इनीचे दी गई सारणियों में सीटों का विस्तृत विवरण दिया गया है।

    सरकारी डीआईईटी (DIETs) में सीटों का विवरण

    क्रम संख्या

    संस्थान का नाम

    सीटें

    1

    DIET बिलासपुर (जुखाला)

    75

    2

    DIET चंबा (सरू)

    100

    3

    DIET हमीरपुर (गौनाकरोर)

    75

    4

    DIET कांगड़ा (धर्मशाला)

    100

    5

    DIET किन्नौर (रिकांग पिओ)

    25

    6

    DIET कुल्लू (जराड़)

    100

    7

    DIET लाहौल एवं स्पीति (तांदी)

    25

    8

    DIET मंडी

    100

    9

    DIET शिमला (शामलाघाट)

    100

    10

    DIET सिरमौर (नाहन)

    100

    11

    DIET सोलन

    75

    12

    DIET ऊना (डेल्हान)

    25

    कुल सीटें


    900

    ये भी पढ़़ें : बिहार डीएलएड कटऑफ

    D.El.Ed. 2026-28 के लिए संबद्ध 24 निजी संस्थानों की सूची

    क्र. सं.

    संस्थान का नाम

    जिला

    सीटें

    1

    आर.सी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, धनोट

    कांगड़ा

    50

    2

    शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन, घुरकारी

    कांगड़ा

    100

    3

    ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ बैचलर एजुकेशन, राजोल

    कांगड़ा

    50

    4

    के.एल.बी. डी.ए.वी. कॉलेज फॉर गर्ल्स, पालमपुर

    कांगड़ा

    50

    5

    क्षत्रिय कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चनौर, कठगढ़ रोड, इंदौरा

    कांगड़ा

    50

    6

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टकौला भट्टन, भोरंज

    हमीरपुर

    50

    7

    त्रिशा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, थैन (जोल सप्पड़)

    हमीरपुर

    50

    8

    शांति निकेतन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हीरा नगर

    हमीरपुर

    50

    9

    डी.डी.एम. साईं इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ट्रेनिंग, कल्लर

    हमीरपुर

    50

    10

    हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, राम नगर

    हमीरपुर

    50

    11

    जय भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन, लोहारिन

    हमीरपुर

    50

    12

    राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चोरब, पी.ओ. भोटा

    हमीरपुर

    50

    13

    कृष्णा एजुकेशन सेंटर, डडौर (नेरचौक)

    मंडी

    50

    14

    विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, भंगरोटू, सुंदरनगर

    मंडी

    50

    15

    अभिलाषी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन, नेरचौक

    मंडी

    50

    16

    जागृति टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, देवधर

    मंडी

    50

    17

    कुल्लू कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बोहगना

    कुल्लू

    50

    18

    वैद्य शंकर लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडी

    सोलन

    50

    19

    एच.पी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, काला अंब

    सिरमौर

    50

    20

    बाबा कृपाल दास कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन, पांवटा साहिब

    सिरमौर

    50

    21

    सेंट बीड्स कॉलेज

    शिमला

    50

    22

    शिमला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, शीतल कुंज, कमला नगर, संजौली

    शिमला

    100

    23

    शिक्षा भारती इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ट्रेनिंग एंड रिसर्च, समूर खुर्द

    ऊना

    50

    24

    शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कैलाश नगर, नकरोह

    ऊना

    50

    कुल



    1,300

    एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2026 प्रक्रिया देखें

    एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 काउंसलिंग में सीट आवंटन के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेजों की मूल प्रति और स्वयं सत्यापित छायाप्रति साथ लानी होगी। श्रेणी या उप-श्रेणी के अनुसार अतिरिक्त प्रमाणपत्र और शपथ पत्र भी आवश्यक हो सकते हैं। निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सीट रद्द की जा सकती है। इसलिए काउंसलिंग से पहले सभी प्रमाणपत्रों की वैधता और विवरण अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है।

    जरूरी दस्तावेज

    • 10वीं का प्रमाणपत्र (Matriculation Certificate) – आवेदन में दर्ज सभी विवरण 10वीं के प्रमाणपत्र से मेल खाने चाहिए।

    • 12वीं का प्रमाणपत्र (Senior Secondary Certificate)।

    • हिमाचली बोनाफाइड/मूल निवास प्रमाणपत्र।

    • आरक्षण/श्रेणी प्रमाणपत्र – SC/ST/OBC/EWS आदि के लिए।

    • उप-श्रेणी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो।

    • आधार कार्ड/आधार नंबर।

    • OBC अभ्यर्थी – निर्धारित अवधि में जारी OBC प्रमाणपत्र। पुराना प्रमाणपत्र होने पर निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र आवश्यक होगा।

    • EWS अभ्यर्थी – काउंसलिंग की तिथि पर वैध EWS प्रमाणपत्र।

    • IRDP/BPL अभ्यर्थी – काउंसलिंग की तिथि से निर्धारित अवधि के भीतर जारी प्रमाणपत्र।

    • Ex-serviceman – डिस्चार्ज बुक या संबंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी का प्रमाणपत्र।

    • Ward of Ex-serviceman – सक्षम अधिकारी द्वारा जारी नवीनतम प्रमाणपत्र और निर्धारित शपथ पत्र।

    • PHH/दिव्यांग अभ्यर्थी – न्यूनतम 40% दिव्यांगता का मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाणपत्र, CMO द्वारा प्रति-सत्यापित।

    • स्वतंत्रता सेनानी के बच्चे/पोते-पोती – सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र।

    • OBC, Dependent of Ex-serviceman और Ward of Freedom Fighter के लिए निर्धारित प्रारूप में आवश्यक मूल शपथ पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

    • सभी प्रमाणपत्र निर्धारित सरकारी प्रारूप और सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी होने चाहिए।

    ये भी पढ़ें: बिहार डीएलएड सिलेबस । बिहार डीएलएड 2026

    एचपी डीएलएड सीईटी सीट आवंटन 2026

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 में सीट आवंटन अभ्यर्थी की मेरिट रैंक और संस्थान संबंधी पसंद के आधार पर किया जाएगा। HPBOSE द्वारा आयोजित काउंसलिंग में उपलब्ध सीटों के अनुसार अभ्यर्थियों को संस्थान आवंटित किया जाएगा। सीट चुनते समय अभ्यर्थियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि एक बार सीट आवंटित होने के बाद उसे बाद के चरण में बदलने का अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए विकल्प भरने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी पसंद और उपलब्ध सीटों की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए।

    सीट आवंटन के महत्वपूर्ण नियम

    • सीटों का आवंटन D.El.Ed. CET 2026 की मेरिट और अभ्यर्थी की पसंद के आधार पर होगा।

    • अभ्यर्थी की बारी आने पर उपलब्ध सीटों में से उसकी पसंद के अनुसार एक बार सीट आवंटित की जाएगी।

    • एक बार सीट आवंटित होने के बाद बाद के चरण में सीट बदलने का दावा नहीं किया जा सकेगा।

    • यदि अभ्यर्थी किसी चरण में अपनी पसंद की सीट प्राप्त कर लेता है, तो वह आगे की काउंसलिंग में दूसरी सीट के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा।

    • खाली रह गई या किसी अभ्यर्थी द्वारा छोड़ी गई सीटों को अगले चरण में मेरिट के आधार पर आवंटित किया जाएगा।

    • पिछले चरण में सीट प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी खाली हुई सीटों पर दोबारा दावा नहीं कर सकेंगे।

    • अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन और निर्देश नियमित रूप से देखते रहना चाहिए।

    • किसी जानकारी के लिए बोर्ड के कार्यालय समय में 01892-242192 पर संपर्क किया जा सकता है।

    Symbiosis School for Liberal Arts, Pune

    Admissions open for 4 year full time B.A/B.Sc Liberal Arts & B.A/B.Sc (Liberal Arts) Honours with Research

    Dr Vishwanath Karad MIT World Peace University, Pune

    Highest CTC 30 LPA | #9 in Management Category by Times B-School | Merit-Based Scholarship Upto - 50 Crores

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: काउंसलिंग में कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
    A:

    अभ्यर्थी को 10वीं, 12वीं के प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र, श्रेणी व उप-श्रेणी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और लागू होने पर संबंधित शपथ पत्रों की मूल व स्व-सत्यापित प्रतियां लानी होंगी।

    Q: क्या सीट आवंटित होने के बाद संस्थान बदला जा सकता है?
    A:

    नहीं। अभ्यर्थी को उपलब्ध सीटों में से उसकी पसंद के आधार पर एक बार सीट आवंटित की जाएगी। बाद में सीट बदलने या किसी अन्य सीट पर दावा करने की अनुमति नहीं होगी।

    Q: एचपी डीएलएड सीईटी काउंसलिंग की जानकारी कहां मिलेगी?
    A:

    काउंसलिंग से संबंधित मेरिट सूची, संस्थानों की जानकारी, निर्देश और अन्य अपडेट हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ