Mahindra University | Admissions 2026
4000+ Placements to date | 6000+ Students | Advanced applied research, patents, and partnerships
एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2026 (HP D.El.Ed CET Application Form 2026): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एचपी डीएलएड सीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 30 अप्रैल से 2 मई तक आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकते थे, लेकिन श्रेणी एवं उप-श्रेणी में बदलाव की अनुमति नहीं थी। श्रेणी एवं उप-श्रेणी में संशोधन के लिए उम्मीदवार 5 मई 2026 तक ऑफलाइन आवेदन या hpbosetet@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से अनुरोध भेज सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवार 27 से 29 अप्रैल 2026 तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ डीएलएड आवेदन कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org या इस लेख में उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2026 में संशोधन कर सकते हैं।एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन डायरेक्ट लिंक
अपडेट: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड.) सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (D.El.Ed. CET-2026) का आयोजन 17 जून 2026 को प्रदेशभर में स्थापित 67 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 11,464 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 9,984 आवेदन पत्र वैध पाए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा आयोजित की जाने वाली एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। पहले यह प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा 17 जून 2026 को आयोजित हुई। जिसका शेड्यूल पहले जैसा ही होगा। परीक्षा सुबर 11 बजे दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला (HPBOSE) द्वारा राज्य के सरकारी एवं निजी मान्यता प्राप्त संस्थानों में संचालित डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए डी.एल.एड. सीईटी-2026 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रवेश परीक्षा राज्य में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में दाखिले का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2026, शुल्क, पात्रता, रिक्तियों से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
ये भी पढ़ें: बिहार डीएलएड सिलेबस । बिहार डीएलएड 2026
This Story also Contains
एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2026 के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार संचालित की जा रही है। यह परीक्षा दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं और आवश्यक संशोधन भी कर सकते हैं। नीचे सारणी में परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा का नाम | डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) CET-2026 |
आयोजन संस्था | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला |
शैक्षणिक सत्र | 2026-28 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन शुल्क | सामान्य (UR): 900 SC/ST/OBC/BPL: 600 |
परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित) |
प्रवेश पाठ्यक्रम | डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) |
आधिकारिक वेबसाइट | hpbose.org |
एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा जारी कर दी गई हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया, विलंब शुल्क, सुधार विंडो और परीक्षा तिथि की जानकारी निर्धारित समयसीमा के अनुसार ध्यानपूर्वक देखनी चाहिए। नीचे सारणी में आवेदन और परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।
ये लेख भी पढ़ें:- बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड
कार्यक्रम | तिथि |
अधिसूचना जारी तिथि | 31 मार्च 2026 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 04 अप्रैल 2026 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2026 |
विलंब शुल्क के साथ आवेदन अवधि | 27 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 |
आवेदन पत्र संशोधन अवधि | 30 अप्रैल से 02 मई 2026 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 12 जून 2026 |
परीक्षा तिथि (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) |
|
एचपी डीएलएड सीईटी 2026 में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता की न्यूनतम आवश्यकताएं पूरी करनी होंगी। उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह निर्धारित मानदंडों के अनुरूप पात्र हैं। आवेदन के समय पात्रता का आंशिक रूप से मूल्यांकन किया जाता है, लेकिन अंतिम पात्रता सत्यापन काउंसलिंग/स्क्रीनिंग के दौरान ही किया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता में छूट नियमों के अनुसार उपलब्ध है।
श्रेणी | न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता | छूट / विशेष निर्देश |
सामान्य वर्ग (UR) | 10+2 या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक | लागू नहीं |
SC / ST / OBC / PHH | 10+2 या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% - 5% की छूट | राज्य सरकार के नियमों अनुसार |
10+2 परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार | परीक्षा में आंशिक रूप से प्रवेश, प्रमाणपत्र काउंसलिंग/स्क्रीनिंग के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य | अंतिम पात्रता केवल काउंसलिंग/स्क्रीनिंग में सत्यापित होगी |
ये भी पढ़़ें : बिहार डीएलएड कटऑफ
एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2026 के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करना आवश्यक है। साथ ही, निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करने पर अतिरिक्त विलंब शुल्क भी देना होगा। नीचे सारणी में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का विवरण दिया गया है।
श्रेणी | शुल्क |
सामान्य वर्ग (GENERAL) एवं उप-श्रेणियां (PHH को छोड़कर) | ₹900 |
SC / ST / OBC / PHH / EWS | ₹600 |
विलंब शुल्क (अतिरिक्त) | ₹500 |
सेवा शुल्क एवं कर | लागू होने पर अतिरिक्त |
एचपी डीएलएड सीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निर्धारित आयु मानदंडों को पूरा करते हों। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जा सकती है। नीचे सारणी में आयु सीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।
एचपी डीएलएड सीईटी 2026: आयु सीमा
श्रेणी | आयु सीमा / जन्म तिथि |
सभी अभ्यर्थियों के लिए सामान्य आयु सीमा | 17 से 32 वर्ष (परीक्षा तिथि के अनुसार) |
सामान्य वर्ग (PH को छोड़कर) | 31.05.1994 से 31.05.2009 के बीच जन्म (दोनों तिथियां शामिल) |
SC / ST / OBC / PH / स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित | 31.05.1989 से 31.05.2009 के बीच जन्म (दोनों तिथियां शामिल) |
आरक्षित वर्ग को छूट | अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट |
पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) | अधिकतम आयु सीमा लागू नहीं |
ये भी पढ़ें:- राजस्थान प्रीडीएलएड रिजल्ट 2026
एचपी डीएलएड सीईटी 2026 के आवेदन पत्र में उम्मीदवारों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर सही प्रारूप और मापदंडों के अनुसार अपलोड करना अनिवार्य है। अपलोड की गई छवियों का फॉर्मेट, आकार और आयाम निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए, ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई समस्या न आए। नीचे सारणी में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए आवश्यक विवरण दिए गए हैं।
दस्तावेज़ | फ़ाइल फॉर्मेट | अधिकतम आकार | आयाम (चौड़ाई x ऊँचाई) |
फ़ोटो (Photograph) | JPG | 20 KB | 3.5 सेमी x 4.5 सेमी |
उम्मीदवार का हस्ताक्षर (Signature) | JPG | 15 KB | 3.5 सेमी x 1.5 सेमी |
एचपी डीएलएड सीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित चरणों का पालन करते हुए आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और दस्तावेज स्पष्ट रूप से अपलोड करना आवश्यक है, ताकि आवेदन निरस्त न हो। नीचे आवेदन की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से दी गई है:
आवेदन प्रक्रिया:
सबसे पहले HPBOSE धर्मशाला की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
होमपेज पर “HP JBT D.El.Ed. CET 2026 Notifications” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद “Apply for Admission” विकल्प चुनें।
“HP JBT D.El.Ed. CET-2026” लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें और अपना नाम, ईमेल व मोबाइल नंबर दर्ज करें।
लॉगिन कर आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र व फीस रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
4000+ Placements to date | 6000+ Students | Advanced applied research, patents, and partnerships
Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship
लोगों ने इसे भी पढ़ा: यूपी में डीएलएड प्रवेश परीक्षा के बारे में जानें
एचपी डीएलएड सीईटी 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखना अनिवार्य है। ये दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपलोड करने या काउंसलिंग/स्क्रीनिंग के समय प्रस्तुत करने के लिए जरूरी होंगे। सभी दस्तावेज सही, स्पष्ट और प्रमाणित होने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज सारणी
पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदक के नाम से इमेल नंबर/मोबाइन नंबर
उम्मीदवार का पता
उम्मीदवार का हस्ताक्षर
10वीं प्रमाणपत्र और अंक पत्र – शैक्षणिक योग्यता प्रमाणित करने के लिए
12वीं प्रमाणपत्र और अंक पत्र / समकक्ष
आरक्षित वर्ग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) – SC/ST/OBC/PHH/EWS आदि के लिए
पहचान पत्र – आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस
माता-पिता का स्वतंत्रता सेनानी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) – स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित उम्मीदवारों के लिए
आवेदन शुल्क (पेमेंट गेटवे के माध्यम से नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड) रसीद
उपयोगी लिंक
Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy
Recognised by UGC & AICTE | Top Recruiters: Deloitte, Google, J. P. Morgan, Meta, etc | H-CTC: 13..33 LPA
एचपी डीएलएड सीईटी 2026 के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता या शिकायत के लिए उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला से सीधे संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड के संपर्क विवरण में ईमेल, टेलीफोन नंबर और ऑफिस का पता शामिल हैं, ताकि आवेदन, परीक्षा से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।
संपर्क विवरण सारणी:
विवरण | जानकारी |
संस्था का नाम | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला |
पता | HPBOSE, Dharamshala-176215, Himachal Pradesh, India |
फोन नंबर | +91-1892-230014, 230232 |
ईमेल आईडी | hpbose@hpbose.org और hpbosetet@gmail.com |
आधिकारिक वेबसाइट | hpbose.org |
Frequently Asked Questions (FAQs)
एचपी डीएलएड सीईटी 2026 आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन, आवेदन फॉर्म भरना, दस्तावेज़ अपलोड और शुल्क भुगतान कर सकते हैं।
सामान्य वर्ग के लिए शुल्क 900 रुपये, आरक्षित वर्ग/PHH/EWS के लिए 600 रुपये है। विलंब शुल्क अलग से 500 रुपये है।
हां, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप और मापदंडों के अनुसार अपलोड करना आवश्यक है।
प्रारंभिक पात्रता आवेदन के समय आंशिक रूप से देखी जाती है। अंतिम सत्यापन काउंसलिंग/स्क्रीनिंग में किया जाएगा।
एचपी डीएलएड सीईटी 2026 आवेदन शुल्क भुगतान से पहले जानकारी संपादित की जा सकती है। शुल्क जमा के बाद कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026
NAAC A++ Grade | Recognized as Category-1 Deemed to be University by UGC
6 Lakh+ CUET Registrations | 500+ Companies Visited for Placement Top Recruiters: Apple Inc., Amazon, IBM, CISCO, Meta, Microsoft, Google
Applications fee waiver for all prgrammes | B.Sc (Hons) Admissions 2026 Now Open | Ranked Among the Top 100 Universities in the World by QS World University Rankings 2025
Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience
NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available