Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी (HP D.El.Ed CET Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया देखें
    • लेख
    • एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी (HP D.El.Ed CET Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया देखें

    एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी (HP D.El.Ed CET Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया देखें

    Rajan KumarUpdated on 18 Jun 2026, 11:00 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एचपी डीएलएड सीईटी 2026 एडमिट कार्ड 12 जून को जारी कर दिया गया है। सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से अपना एचपी डीएलएड सीईटी 2026 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की जरूरत होगी। एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा 17 जून 2026 को 67 परीक्षा केंद्रों आयोजित की गई। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक इस लेख में दिया गया है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 11,464 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 9,984 आवेदन पत्र वैध पाए गए हैं।
    एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
    1781591185277

    This Story also Contains

    1. एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2026: अवलोकन
    2. एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026: दिशानिर्देश
    5. एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026: संपर्क विवरण
    एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी (HP D.El.Ed CET Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया देखें
    एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026

    एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बोर्ड, धर्मशाला द्वारा पहले एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा 31 मई को आयोजित होने वाली थी, जिसे प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया था।
    1779077953892

    एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज होता है, जिसमें परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और उम्मीदवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रूप से अपने पास रखें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।
    महत्वपूर्ण लेख:- एचपी डीएलएड सीईटी 2026

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला (HPBOSE) द्वारा डी.एल.एड. सीईटी-2026 के माध्यम से राज्य के सरकारी एवं निजी मान्यता प्राप्त संस्थानों में संचालित डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया, दिशानिर्देश के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    Mahindra University | Admissions 2026

    4000+ Placements to date | 6000+ Students | Advanced applied research, patents, and partnerships

    Sharda University Admissions 2026

    Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship

    एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2026: अवलोकन

    एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2026 के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार संचालित की जा रही है। यह परीक्षा दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते थे। नीचे सारणी में परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026: अवलोकन सारणी

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) CET-2026

    आयोजन संस्था

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

    शैक्षणिक सत्र

    2026-28

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    सामान्य (UR): 900

    SC/ST/OBC/BPL: 600
    विलंब शुल्क: 500

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित)

    प्रवेश पाठ्यक्रम

    डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.)

    आधिकारिक वेबसाइट

    hpbose.org

    अधिसूचना जारी तिथि

    31 मार्च 2026

    ऑनलाइन आवेदन

    04-26 अप्रैल 2026

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    12 जून 2026

    परीक्षा तिथि (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)

    31 मई 2026 (रविवार)
    17 जून 2026

    ये भी पढ़ें: बिहार डीएलएड सिलेबसबिहार डीएलएड 2026

    एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन विवरण की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेज होगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना अनिवार्य है। नीचे इसकी डाउनलोड प्रक्रिया दी गई है।

    डाउनलोड प्रक्रिया:

    • सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

    • होमपेज पर “HP D.El.Ed. CET 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

    • अब अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

    • लॉगिन के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • इसे ध्यानपूर्वक चेक करें और डाउनलोड कर लें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

    एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किया जाने वाला एचपी डीएलएड सीईटी 2026 एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। इसमें उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां दर्ज रहती हैं, जिनके आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाता है। एडमिट कार्ड में दी गई किसी भी जानकारी का सही होना आवश्यक है, इसलिए उम्मीदवारों को इसे ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए।

    एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • जन्म तिथि

    • अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा का नाम (HP D.El.Ed. CET 2026)

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

    • परीक्षा की तिथि और समय

    • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

    • श्रेणी (Category) और अन्य व्यक्तिगत विवरण

    • परीक्षा से जुड़े नियम एवं दिशा-निर्देश

    SRM Medical College Allied Health Sciences 2026

    Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy

    MIT VPU Admissions B. Tech 2026

    Recognised by UGC & AICTE | Top Recruiters: Deloitte, Google, J. P. Morgan, Meta, etc | H-CTC: 13..33 LPA

    ये लेख भी पढ़ें:- बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड

    एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026: दिशानिर्देश

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी एचपी डीएलएड सीईटी 2026 एडमिट कार्ड केवल परीक्षा में प्रवेश के लिए ही नहीं, बल्कि उम्मीदवारों के लिए आवश्यक निर्देशों का भी स्रोत होगा। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। नीचे महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए गए हैं।

    दिशानिर्देश:

    • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट स्पष्ट और अच्छी क्वालिटी में होना चाहिए।

    • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof) साथ ले जाना अनिवार्य है।

    • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना आवश्यक है।

    • मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं होगी।

    • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उनका पालन करें।

    • एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।

    • एडमिट कार्ड पर किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या क्षति नहीं होनी चाहिए।

    • परीक्षा समाप्त होने तक एडमिट कार्ड सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

    एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026: संपर्क विवरण

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एचपी डीएलएड सीईटी 2026 एडमिट कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, तकनीकी त्रुटि या जानकारी में सुधार के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक संपर्क माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई आती है या उसमें कोई गलत जानकारी दर्ज हो, तो उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर बोर्ड से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर सबसे विश्वसनीय माध्यम हैं।

    टेलीफ़ोन नंबर: 01892-242192

    वेबसाइट: www.hpbose.org

    मेल ID: hpbosetet@gmail.com

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?
    A:

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा 17 जून 2026 को आयोजित की गई। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑफलाइन माध्यम से आयोजित हुई। पहले ये परीक्षा 31 मई 2026 को होने वाली थी।

    Q: एचपी डीएलएड सीईटी 2026 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 एडमिट कार्ड 12 जून को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: एचपी डीएलएड सीईटी 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार hpbose.org पर जाकर “HP D.El.Ed. CET 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें, लॉगिन विवरण भरें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

    Q: एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा में एडमिट कार्ड क्यों जरूरी है?
    A:

    एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा तिथि, समय, केंद्र और उम्मीदवार की जानकारी दर्ज होती है, बिना इसके प्रवेश नहीं मिलेगा।

    Upcoming University Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ