Chandigarh University, Chandigarh
Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2027) | Up to 100% scholarships worth 325 Crores
एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट 2026 - हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा 31 जुलाई को एचपी डीएलएड सीईटी परीक्षा रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। रिजल्ट सूचना के अनुसार, 2835 अभ्यर्थी परीक्षा में उतीर्ण हुए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर अथवा आवेदन संख्या जैसे लॉगिन विवरण दर्ज कर एचपी डीएलएड सीईटी 2026 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट 2026 और फाइनल आंसर की का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है।
एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट लिंक । एचपी डीएलएड सीईटी फाइनल आंसर की 2026
This Story also Contains
एचपी D.El.Ed. 2026 के उत्तीर्ण विशिष्ट खिलाड़ी (Distinguished Sports Persons) अभ्यर्थियों के खेल प्रमाणपत्रों का सत्यापन एवं काउंसलिंग 5 व 6 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे बोर्ड मुख्यालय, धर्मशाला में होगी। अभ्यर्थी मूल दस्तावेज साथ लाएं। रोल नंबर सहित अलग अधिसूचना जारी होगी। सीट आवंटन, काउंसलिंग तिथियां तथा अंतिम मेरिट सूची बोर्ड की वेबसाइट www.hphose.org पर प्रकाशित की जाएंगी।
एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की पर मिली आपत्तियों पर सुनवाई के बाद डीएलएड रिजल्ट किया गया है। एचपी बोर्ड द्वारा एचपी डीएलएड सीईटी प्रोविजनल आंसर की 6 जुलाई को जारी कर 11 जुलाई तक आपत्ति मांगी गई थी। 31 जुलाई को एचपी डीएलएड सीईटी फाइनल आंसर की भी जारी की गई है।
HP DElEd CET 2026 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। रिजल्ट घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026
Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2027) | Up to 100% scholarships worth 325 Crores
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
बोर्ड ने एचपी डीएलएड 2026 सीईटी अधिसूचना 31 मार्च 2026 को जारी की थी। यह प्रवेश परीक्षा दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम सत्र 2026–28 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड द्वारा जारी एचपी डीएलएड सीईटी अधिसूचना पीडीएफ को ध्यानपूर्वक पढ़ें। एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट 2026 लिंक, प्रक्रिया, कटऑफ के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए लेख पढ़ें।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा आयोजित एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए रिजल्ट अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। परिणाम के आधार पर ही दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) सत्र 2026-28 में प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है। रिजल्ट में अभ्यर्थियों के प्राप्त अंक, रैंक एवं योग्यता स्थिति का विवरण उपलब्ध होगा। परीक्षा, रिजल्ट और काउंसलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दी गई सारणी में देखी जा सकती है।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा का नाम | डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) CET-2026 |
आयोजन संस्था | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला |
शैक्षणिक सत्र | 2026-28 |
प्रवेश पाठ्यक्रम | डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) |
आधिकारिक वेबसाइट | hpbose.org |
अधिसूचना जारी तिथि | 31 मार्च 2026 |
ऑनलाइन आवेदन | 04-26 अप्रैल 2026 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 12 जून 2026 |
परीक्षा तिथि (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) | 17 जून 2026 |
हिमाचल डीएलएड सीईटी रिजल्ट 2026 | 31 जुलाई 2026 |
ये भी पढ़ें: एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2026 प्रक्रिया देखें
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा एचपी डीएलएड सीईटी 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। HP DElEd CET Result 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध “HP D.El.Ed CET Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
Submit बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
रिजल्ट में दर्ज विवरण और प्राप्त अंकों की जांच करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। रिजल्ट में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी के साथ परीक्षा प्रदर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध होंगे। आमतौर पर रिजल्ट में निम्नलिखित जानकारियां दर्ज होती हैं:
अभ्यर्थी का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या (यदि लागू हो)
जन्म तिथि
श्रेणी (Category)
परीक्षा का नाम
प्राप्त अंक (Marks Obtained)
कुल अंक
योग्यता स्थिति (Qualified/Not Qualified)
मेरिट रैंक (यदि जारी की गई हो)
परीक्षा सत्र/वर्ष
बोर्ड द्वारा जारी अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
एचपी डीएलएड सीईटी 2026 की कटऑफ हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा परीक्षा परिणाम के साथ या उसके बाद जारी की जा सकती है। कटऑफ वह न्यूनतम अंक होता है, जिसे प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र माने जाते हैं। कटऑफ विभिन्न कारकों जैसे परीक्षा के कठिनाई स्तर, कुल अभ्यर्थियों की संख्या, उपलब्ध सीटों और उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित की जाती है।
कटऑफ श्रेणीवार (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस आदि) अलग-अलग हो सकती है। जिन अभ्यर्थियों के अंक निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक होंगे, उन्हें मेरिट सूची में स्थान मिलने और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
ये लेख भी पढ़ें:- बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड । बिहार डीएलएड कटऑफ
एचपी डीएलएड सीईटी 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों में भाग लेना होगा। बोर्ड द्वारा जारी मेरिट सूची और पात्रता के आधार पर उम्मीदवारों को डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग, सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होगा तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र उम्मीदवारों को उनकी रैंक, श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर संस्थान आवंटित किए जाएंगे। सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
महत्वपूर्ण लेख: बीएसटीसी रिजल्ट 2026 । बीएसटीसी रिजल्ट 2026 डेट और टाइम। बीएसटीसी आंसर की 2026 । राजस्थान प्री डीएलएड
एचपी डीएलएड सीईटी 2026 का रिजल्ट घोषित होने के बाद हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट, श्रेणी और सीटों की उपलब्धता के आधार पर डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को पंजीकरण, विकल्प भरने (चॉइस फिलिंग), दस्तावेज सत्यापन और सीट आवंटन जैसे चरणों से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों, दिशा-निर्देशों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के लिए नियमित रूप से HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति, मेरिट रैंक (यदि लागू हो) तथा परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होंगे।
रिजल्ट घोषित होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन और सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। प्रवेश मेरिट और सीट उपलब्धता के आधार पर दिया जाएगा।
रिजल्ट में नाम, अंक या अन्य विवरण से संबंधित किसी भी त्रुटि की स्थिति में अभ्यर्थियों को तुरंत हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संपर्क कर आवश्यक सुधार के लिए अनुरोध करना चाहिए।
Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2027) | Up to 100% scholarships worth 325 Crores
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
NAAC A-Grade | UGC Autonomous
Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available
Highest CTC 20.56 LPA | Average CTC 11.4 LPA | 250+ Recruiters | 2nd Position in Pune.
Grade 'A+' accredited by NAAC