Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की 2026 (HP DElEd CET Answer Key 2026 )- फाइनल आंसर की जारी
    • लेख
    • एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की 2026 (HP DElEd CET Answer Key 2026 )- फाइनल आंसर की जारी

    एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की 2026 (HP DElEd CET Answer Key 2026 )- फाइनल आंसर की जारी

    Rajan KumarUpdated on 03 Aug 2026, 04:35 PM IST
    Trusted Source Image

    एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की 2026 (HP D.El.Ed. CET Answer Key 2026)- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा एचपी डीएलएड फाइनल आंसर की 2026 जारी कर दी गई। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज के माध्यम से भी एचपी डीएलएड फाइनल आंसर की 2026 डाउलनोड कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा एचपी डीएलएड रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है।
    एचपी डीएलएड फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंक
    1785754949734

    This Story also Contains

    1. एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की 2026- अवलोकन व तिथियां
    2. एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की 2026 आपत्ति प्रक्रिया
    4. एचपी डीएलएड सीईटी फाइनल आंसर की 2026
    5. एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट 2026
    एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की 2026 (HP DElEd CET Answer Key 2026 )- फाइनल आंसर की जारी
    एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की 2026

    बता दें कि प्राधिकरण द्वारा आयोजित एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 11 जुलाई बीत चुकी है। एचपी डीएलएड आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 6 जुलाई को जारी की गई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी वेबसाइट hpbose.org पर जाकर एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की डाउनलोड कर सकते ते और अपने प्रश्नपत्र के उत्तरों का मिलान कर सकते थे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की 2026 का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध कराया गया था। उम्मीदवार अपनी आपत्ति प्राधिकरण की मेल hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर प्रमाण सहित भेज सकते ते। वहीं ऑफलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार अपनी आपत्ति डाक द्वारा 11 जुलाई तक भेज सकते थे।
    एचपी डीएलएड आंसर की डाउनलोड लिंक
    1783322771625
    ये भी पढ़ें: एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड 2026

    डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए आंसर की एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है, जिसके माध्यम से वे अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले प्रोविजनल आंसर की प्रकाशित की जाती है। यदि किसी अभ्यर्थी को HP DElEd CET Answer Key 2026 में दर्ज किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो वह निर्धारित तिथि तक प्रमाणिक तथ्यों एवं साक्ष्यों के साथ अपनी आपत्ति प्रश्नपत्र निर्धारण शाखा के अनुभाग अधिकारी को ई-मेल के माध्यम से भेज सकते है। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया जाता है।

    Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2027) | Up to 100% scholarships worth 325 Crores

    Amity University, Noida

    India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 17 जून 2026 को हिमाचल प्रदेश के 67 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। इस प्रवेश परीक्षा में 9,984 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) सत्र 2026-28 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की 2026, आपत्ति प्रक्रिया और संबंधित अपडेट की विस्तृत जानकारी इस लेख में देख सकते हैं।
    ये भी पढ़ें: एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन 2026 प्रक्रिया देखें

    एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की 2026- अवलोकन व तिथियां

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा आयोजित एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए आंसर की एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है, जिसके माध्यम से वे अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) सत्र 2026-28 में प्रवेश से संबंधित आंसर की, परीक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध है।

    एचपी डीएलएड सीईटी 2026: अवलोकन सारणी

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) CET-2026

    आयोजन संस्था

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

    शैक्षणिक सत्र

    2026-28

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    प्रवेश पाठ्यक्रम

    डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.)

    आधिकारिक वेबसाइट

    hpbose.org

    अधिसूचना जारी तिथि

    31 मार्च 2026

    ऑनलाइन आवेदन

    04-26 अप्रैल 2026

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    12 जून 2026

    परीक्षा तिथि (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)

    17 जून 2026

    हिमाचल डीएलएड सीईटी आंसर की तिथि

    6 जुलाई 2026

    एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की आपत्ति तिथि

    11 जुलाई 2026 तक

    डीएलएड सीईटी फाइनल आंसर की

    31 जुलाई 2026

    ये भी पढ़ें: बिहार डीएलएड सिलेबस । बिहार डीएलएड 2026

    एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) एचपी डीएलएड सीईटी 2026 की प्रोविजनल और फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर पीडीएफ प्रारूप में जारी करता है। अभ्यर्थी बिना लॉगिन किए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

    • HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
      1781686743487

    • होमपेज पर उपलब्ध "D.El.Ed. CET 2026 Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
      1781686743529

    • स्क्रीन पर आंसर की का पीडीएफ खुल जाएगा।

    • उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों का मिलान करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    International Institute of Business Studies, Bangalore

    NAAC A-Grade | UGC Autonomous

    Indian Institute of Forest Management, Bhopal

    Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available

    एचपी डीएलएड सीईटी आंसर की 2026 आपत्ति प्रक्रिया

    बोर्ड पहले प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा, ताकि अभ्यर्थी उत्तरों का सत्यापन कर सकें। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समयावधि में ई-मेल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

    • प्रोविजनल आंसर की में संबंधित प्रश्न और उत्तर की पहचान करें।

    • आपत्ति के समर्थन में प्रमाणिक दस्तावेज, संदर्भ पुस्तक या अन्य साक्ष्य तैयार करें।

    • निर्धारित प्रारूप में अपनी आपत्ति का विवरण लिखें।

    • बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर अपनी आपत्ति भेजें।

    • ई-मेल में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, प्रश्न संख्या और प्रमाणिक साक्ष्य अवश्य संलग्न करें।

    • निर्धारित अंतिम तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

    • प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी।

    • समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।

    एचपी डीएलएड सीईटी फाइनल आंसर की 2026

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा एचपी डीएलएड सीईटी 2026 की फाइनल आंसर की आधिकारिक रूप से जारी की जाती है। प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाती है। फाइनल आंसर की में सभी प्रश्नों के अंतिम एवं संशोधित उत्तर शामिल होते हैं, जिनके आधार पर अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया जाता है। दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए यह फाइनल आंसर की अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इसी के आधार पर अंतिम मूल्यांकन किया जाता है।
    ये लेख भी पढ़ें:- बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड । बिहार डीएलएड कटऑफ

    एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट 2026

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा आयोजित एचपी डीएलएड सीईटी 2026 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। यह परिणाम प्रोविजनल एवं फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाता है, जिसमें अभ्यर्थियों के प्राप्त अंकों एवं मेरिट स्थिति की जानकारी शामिल होती है। दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए यह रिजल्ट अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसके आधार पर अभ्यर्थियों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाता है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और लॉगिन विवरण की सहायता से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe