School of Liberal Studies and Humanities, UPES Dehradun
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
यूपी बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2026: बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा बीएड एडमिशन के लिए राउंड 1 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 को समाप्त हो गई। काउसंलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन पत्र 1 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। राउंड 1 में एक से डेढ़ लाख तक की रैंक वाले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते थे। राउंड 1 काउंसलिंग की प्रक्रिया 23 जुलाई को समाप्त होगी। इसके बाद 24 जुलाई से यूपी बीएड मुख्य काउंसलिंग को दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। यूपी बीएड जेईई में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर सक्रिय यूपी बीएड काउंसलिग रजिस्ट्रेशन लिंक 2026 (Up B.Ed Counselling Registration Link 2026) के माध्यम से काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यूपी बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक 2026 इस पेज पर भी प्रदान किया गया है।
यूपी बीएड काउंसलिंग लॉगइन लिंक पर जाएं | यूपी बीएड जेईई सीट आवंटन 2026 यहा देंखें
This Story also Contains
प्राधिकरण द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग चार चरणों में की जा रही है। पहले दो मुख्य फेज और इसके बाद पूल काउंसलिंग और डायरेक्ट एडमिशन की प्रक्रिया होगी। 
सूचना के अनुसार, पहले चरण के लिए यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा में सफल उम्मीदवार 1 से 3 जुलाई 2026 तक यूपी बीएड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यूपी बीएड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक कैसे डाउनलोड करें, काउंसलिंग तिथियां क्या है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से यूपी बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक 2026 (UP B.Ed. Registration link 2026) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें यूपी बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक 2026 से संबंधित तिथियां दी गई है।
इवेंट्स | डेट्स |
यूपी बीएड जेईई आवेदन आरंभ | 10 फरवरी 2026 |
यूपी बीएड जेईई आवेदन अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क | 30 अप्रैल 2026 |
विलंब शुल्क के साथ यूपी बीएड जेईई आवेदन अंतिम तिथि | 1 से 5 मई 2026 |
यूपी बीएड जेईई परीक्षा तिथि 2026 | 31 मई 2026 |
यूपी बीएड जेईई परीक्षा एडमिट कार्ड तिथि | 21 मई 2026 |
यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2026 | 16 जून 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन | 1 से 3 जुलाई 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग | 03- 16 जुलाई |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन | 18 जुलाई 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 आवंटन ऑर्डर, सीट कंफर्मेशन, फीस पेमेंट | 18-22 जुलाई 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 2 रजिस्ट्रेशन | 24 जुलाई से (संभावित) |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 2 चॉइस फिलिंग | सूचित किया जाएगा |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन | सूचित किया जाएगा |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 2 आवंटन ऑर्डर, सीट कंफर्मेशन, फीस पेमेंट | सूचित किया जाएगा |
| यूपी बीएड पूल काउंसलिंग 2026 | 9 अगस्त 2026 से |
| यूपी बीएड एडमिशन प्रक्रिया 2026 | 18 अगस्त से |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 3 के लिए रिक्त सीटों की सूची | सूचित किया जाएगा |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 3 रजिस्ट्रेशन | सूचित किया जाएगा |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 3 चॉइस फिलिंग | सूचित किया जाएगा |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन | सूचित किया जाएगा |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 3 आवंटन ऑर्डर | सूचित किया जाएगा |
सीट मैट्रिक्स अपडेट | सूचित किया जाएगा |
बची सीटों पर संस्थानों द्वारा डायरेक्ट बीएड एडमिशन (काउंसलिंग राउंड 4 और 5) | सूचित किया जाएगा |
बुन्देलखंड विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक 2026 (UP B.Ed JEE Counselling Registration Link 2026) दो चरणों में जारी किया जाएगा। प्रथम चरण की यूपी बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया (up b.ed Counselling Process 2026) के लिए UP B.Ed Admission Counselling 2026 Link 1 जुलाई से सक्रिय किया जाना है। वहीं दूसरे चरण की यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग प्रक्रिया 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक संभवत: 24 जुलाई से जारी किया जाएगा।
यूपी बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं -
सबसे पहले बुंलेदखंड विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं
वेबसाइट के फ्रंट पेज पर UTTAR PRADESH B.ED. JOINT ENTRANCE EXAMINATION 2026 COUNSELLING STARTED CLICK HERE TO PARTICIPATE लिखा हुआ दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

नया टैब खुलेगा जिसमें CLICK HERE TO COUNSELLING LOGIN पर क्लिक करना है।

यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करने के बाद मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
अन्य डिटेल भरें एवं चॉइस फिलिंग करें।
निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
बीते सत्र के अनुसार, काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 750 रुपये होगा। इसके साथ ही अग्रिम कॉलेज शुल्क के रूप में 5000 रुपये भी जमा करना होगा। काउंसलिंग और एडवांस फीस नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से जमा की जा सकती है। अगर उम्मीदवार को सीट आवंटित नहीं हो पाती है तो एडवांस फीस 5000 रुपये वापस कर दिया जाएगा। पहले राउंड में सीट नहीं मिलने पर उम्मीदवार दूसरे राउंड में भाग ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें दोबारा फीस नहीं देनी पड़ेगी।
यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया 2026 में निम्नलिखित मुख्य चरण शामिल हैं:
चरण 1: यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र भरना
यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया में पहला कदम आवेदन पत्र भरना है। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को यूपी बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फॉर्म पूरी तरह और सटीक रूप से भरा जाना चाहिए और अंतिम तिथि पर या उससे पहले जमा किया जाना चाहिए। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,400 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 700 रुपये है।
चरण 2: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करना
एक बार आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद, आवेदकों को परीक्षा के लिए अपना यूपी बीएड जेईई 2026 प्रवेश पत्र प्राप्त होगा। यूपी बीएड जेईई का एडमिट कार्ड की एक प्रति परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी।
चरण 3: यूपी बीएड जेईई परीक्षा के लिए उपस्थित होना
यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा निर्धारित तिथि पर आयोजित की जाएगी। आवेदकों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा। यूपी बीएड जेईई पेपर में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे जिन्हें छात्रों को तीन घंटे की समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।
चरण 4: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट की जांच करना
यूपी बीएड जेईई परीक्षा रिजल्ट निर्धारित तिथि पर घोषित किया जाएगा। आवेदक अपने पंजीकृत अकाउंट में लॉग इन करके अपने यूपी बीएड जेईई रिजल्ट ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं।
चरण 5: यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना
यूपी बीएड जेईई परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले आवेदक काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। यूपी बीएड काउंसलिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सीटें आवंटित करने की प्रक्रिया है और आवेदकों को अपने पसंदीदा कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने के लिए काउंसलिंग सत्र में भाग लेना होगा।
On Question asked by student community
Hello,
As you have not mentioned any particular entrance exam. I'm assuming CUET exam so The National Testing Agency has released the CUET exam dates 2024 for admission to undergraduate programs in different central universities. The exam is scheduled to be conducted from May 15 to May 31, 2024. CUET
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Highest CTC 30 LPA | Merit-Based Scholarship Upto - 50 Crores | 1600+ Recruiters