Manipal Online M.A. Admissions
Apply for Online M.A. from Manipal University
यूपी बीएड जेईई 2026 सीट आवंटन (UP B.Ed JEE 2026 Seat Allotment ): बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा 27 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक बीएड एडमिशन के लिए राउंड 3 के तहत डायरेक्ट बीएड एडमिशन की प्रक्रिया चली। अब बाकी सीटों की सूचना के साथ माइनॉरिटी के एडमिशन का शेड्यूल जारी किया जाएगा। बीयू झांसी द्वारा यूपी बीएड पूल राउंड यानी यूपी बीएड एडमिशन राउंड 2 का आयोजन 26 अगस्त तक चला। यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग शेड्यूल 2026 के अनुसार, यूपी बीएड राउंड 2 सीट आवंटन का प्रकाशन 21 अगस्त 2026 को किया गया। चयनित उम्मीदवार 22 से 24 अगस्त तक बीएड एडमिशन के लिए फीस पेमेंट कर आवंटन लेटर डाउनलोड कर सकते थे। यूपी बीएड राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 16 से 20 अगस्त तक चली। एडमिशन की प्रक्रिया 26 अगस्त तक चलेगी। यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग शेड्यूल 2026 के तहत बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग चार चरणों में की जा रही है। पहले दो मुख्य फेज की प्रक्रिया 24 जुलाई से 14 अगस्त तक चली थी।
This Story also Contains

यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 के तहत फेज 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की तिथि 17 जुलाई को समाप्त हो गई। यूपी बीएड फर्स्ट सीट आवंटन लिस्ट का प्रकाशन 18 जुलाई को होगा। प्रथम चरण के लिए यूपी बीएड जेईई सीट आवंटन 2026 (up bed jee seat allotment 2026) के बाद एडमिशन की प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 तक चलेगी। इसके बाद यूपी बीएड काउंसलिंग फेज 2 रजिस्ट्रेशन 24 जुलाई से शुरू होगा। फेज 2 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 1 अगस्त थी। चॉइस फिलिंग की सुविधा 25 जुलाई से 2 अगस्त तक दी गई। 3 अगस्त को सीट आवंटन सूची जारी हुई और एडमिशन की प्रक्रिया 14 अगस्त तक चली। प्राधिकरण द्वारा 15 और 16 अगस्त को रिक्त सीटों की सूची जारी की गई।

यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग के प्रत्येक चरण में रजिस्ट्रेशन के साथ चॉइस फिलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके बाद सीट आवंटन लिस्ट जारी की जाती है। यूपी बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 (UP B.Ed JEE 2026 Seat Allotment) प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
बुन्देलखंड विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड एडमिशन 2026 (UP B.Ed. Admission 2026) प्रक्रिया काफी समय तक चलती है। इसलिए उम्मीदवारों की सहुलियत के लिए नीचे दी गई तालिका में यूपी बीएड जेईई सीट आवंटन तिथियों 2026 (Up bed jee allotment date) की जानकारी दी गई है। समय समय पर इस तालिका को अपडेट किया जाता रहेगा।
इवेंट्स | डेट्स |
यूपी बीएड जेईई आवेदन आरंभ | 10 फरवरी 2026 |
यूपी बीएड जेईई परीक्षा तिथि 2026 | 31 मई 2026 |
यूपी बीएड जेईई परीक्षा एडमिट कार्ड तिथि | 25 मई 2026 21 मई 2026 |
यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2026 | 16 जून 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन | 1 जून 2026 से |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग | 03- 16 जुलाई |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 फेज 1 सीट आवंटन | 18 जुलाई 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 आवंटन ऑर्डर, सीट कंफर्मेशन, फीस पेमेंट | 18-22 जुलाई 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 फेज 2 रजिस्ट्रेशन | 24 जुलाई से 1 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 फेज 2 चॉइस फिलिंग | 25 जुलाई से 2 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 फेज 2 सीट आवंटन | 3 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 फेज 2 आवंटन ऑर्डर, सीट कंफर्मेशन, फीस पेमेंट | 4-13 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रिक्त सीटों की सूची | 14-15 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 2 रजिस्ट्रेशन / यूपी बीएड पूल काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन | 17-20 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड पूल काउंसलिंग चॉइस फिलिंग | 17-21 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन | 21 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 2 आवंटन ऑर्डर | 22-24 अगस्त 2026 |
सीट मैट्रिक्स अपडेट | 25-26 अगस्त 2026 |
बची सीटों पर संस्थानों द्वारा डायरेक्ट बीएड एडमिशन | 27 अगस्त से 6 सितंबर 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं -
सबसे पहले बुंलेदखंड विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं
वेबसाइट के फ्रंट पेज पर UTTAR PRADESH B.ED. JOINT ENTRANCE EXAMINATION 2026 COUNSELLING STARTED CLICK HERE TO PARTICIPATE लिखा हुआ दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

नया टैब खुलेगा जिसमें CLICK HERE TO COUNSELLING LOGIN पर क्लिक करना है।

यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करने के बाद मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
अन्य डिटेल भरें एवं चॉइस फिलिंग करें।
निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (UP B.Ed JEE) में एडमिशन के लिए निम्नलिखित चरणों से होकर गुरजरना पड़ेगा।
यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया 2026 में निम्नलिखित मुख्य चरण शामिल हैं:
चरण 1: यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र भरना
यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया में पहला कदम आवेदन पत्र भरना है। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को यूपी बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फॉर्म पूरी तरह और सटीक रूप से भरा जाना चाहिए और अंतिम तिथि पर या उससे पहले जमा किया जाना चाहिए। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,400 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 700 रुपये है।
चरण 2: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करना
एक बार आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद, आवेदकों को परीक्षा के लिए अपना यूपी बीएड जेईई 2026 प्रवेश पत्र प्राप्त होगा। यूपी बीएड जेईई का एडमिट कार्ड की एक प्रति परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी।
चरण 3: यूपी बीएड जेईई परीक्षा के लिए उपस्थित होना
यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा निर्धारित तिथि पर आयोजित की जाएगी। आवेदकों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा। यूपी बीएड जेईई पेपर में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे जिन्हें छात्रों को तीन घंटे की समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।
चरण 4: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट की जांच करना
यूपी बीएड जेईई परीक्षा रिजल्ट निर्धारित तिथि पर घोषित किया जाएगा। आवेदक अपने पंजीकृत अकाउंट में लॉग इन करके अपने यूपी बीएड जेईई रिजल्ट ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं।
चरण 5: यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना
यूपी बीएड जेईई परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले आवेदक काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। यूपी बीएड काउंसलिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सीटें आवंटित करने की प्रक्रिया है और आवेदकों को अपने पसंदीदा कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने के लिए काउंसलिंग सत्र में भाग लेना होगा।
विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड जेईई सीट आवंटन 2026 (UP B.Ed. JEE Seat Allotment 2026) के लिए मुख्यत: 2 चरण आयोजित किए जाएंगे। हालांकि इन दोनों के चरणों के बाद भी सीट बच जाती है तो बची हुई सीटों के लिए आवंटन प्रक्रिया और चरणों में विस्तारित की जा सकती है। प्रत्येक चरण के लिए यूपी बीएड सीट आवंटन होने के बाद उम्मीदवारों के पास दो विकल्प रहेंगे। उम्मीदवार यूपी बीएड आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकते हैं नहीं तो वे अगले चरण की प्रक्रिया के लिए भी इंतजार कर सकते हैं।
यूपी बीएड जेईई सीट आवंटन 2026 सूची डाउनलोड लिंक 2026 (UP B.Ed Seat Allotment list download link)
प्राधिकरण द्वारा यूपी बीएड जेईई सीट आवंटन 2026 सूची (UP B.Ed JEE Seat Allotment List 2026) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी बीएड जेईई सीट आवंटन सूची 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यूपी बीएड सीट आवंटन सूची डाउनलोड लिंक 2026 इस पेज पर भी दिया जाएगा।
स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 देख सकते हैं। वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
अब होम पेज पर UP B.Ed JEE 2026 पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद अब इस प्रकार की विंडो प्रदर्शित होगी।

इसमें Application Form Link पर क्लिक करें।
अब स्क्रीन पर यूपी बीएड जेईई 2026 से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट प्रदर्शित होगी।

यूपी बीएड जेईई सीट आवंटन लिंक 2026 जारी होने के बाद यहीं पर प्रदर्शित होगा इस पर क्लिक करें।
अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें और स्क्रीन पर यूपी बीएड सीट आवंटन सूची पीडीएफ प्रारूप में खुलेगी।
यूपी बीएड जेईई सीट आवंटन लेटर 2026 डाउनलोड करने की तिथि 19 से 23 जुलाई तय की गई है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके यूपी बीएड जेईई सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 (up bed jee seat allotment letter 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। लेटर के साथ, उन्हें फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए अलॉट किए गए कॉलेज जाना होगा और अपने डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करवाना होगा।
On Question asked by student community
Hello,
As you have not mentioned any particular entrance exam. I'm assuming CUET exam so The National Testing Agency has released the CUET exam dates 2024 for admission to undergraduate programs in different central universities. The exam is scheduled to be conducted from May 15 to May 31, 2024. CUET
NAAC A++ Accredited | Ranked #11 by NIRF
170+ Recruiters Including Samsung, Zomato, LG, Adobe and many more | Highest CTC 47 LPA
Shortlist best ranked universities & get expert guidance
Universities inviting applications | Get expert guidance
Want to study abroad? Plan your Journey
Want to study in Ireland? Explore Universities & Courses