Manipal Online M.A. Admissions
Apply for Online M.A. from Manipal University
यूपी बीएड काउंसलिंग 2026 (UP B.Ed counselling 2026 in Hindi) : बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा बीएड एडमिशन के लिए जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, बीएड एडमिशन के लिए तीसरे राउंड यानी बीएड में डायरेक्ट एडमिशन (UP B.Ed. direct admission) के लिए प्रक्रिया 6 सितंबर 2026 को समाप्त हो गई। राउंड 3 एडमिशन की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हुई थी। यूपी बीएड डायरेक्ट एडमिशन के बाद, यूपी बीएड एडमिशन राउंड 4 के तहत माइनॉरिटी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राधिकरण द्वारा राउंड 4 बीएड एडमिशन का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। यूपी बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग चार चरणों में की जा रही है। पहले दो मुख्य फेज के तहत राउंड 1 एडमिशन की प्रक्रिया चली। इसके बाद यूपी बीएड राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 16 से 20 अगस्त तक और एडमिशन प्रक्रिया 25 अगस्त तक चली।
This Story also Contains

यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 के तहत फेज 1 के लिए यूपी बीएड फर्स्ट सीट आवंटन लिस्ट का प्रकाशन 18 जुलाई को हुआ। चयनित उम्मीदवारों को 22 जुलाई तक सीट कन्फर्म करना था। यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 के तहत फेज 1 की प्रक्रिया 23 जुलाई को समाप्त हुई। इसके बाद रैंक 150001 से अंतिम रैंक तक के उम्मीदवारों के लिए फेज 2 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हुई। फेज 2 काउंसलिंग प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 तक चली। यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा में सफल उम्मीदवार यूपी बीएड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
यूपी बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर जाएं
फेज 1 यूपी बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की तिथि 1 से 3 जुलाई 2026 थी। पहले चरण में एक से डेढ़ लाख तक की रैंक वाले उम्मीदवार शामिल होंगे। यूपी बीएड जेईई परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को उनके पसंद के संस्थान में एडमिशन देने के लिए यूपी बीएड काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। फेज 1 काउंसलिंग के तहत उम्मीदवार 03- 16 जुलाई तक पंजीकरण के साथ कालेजों का विकल्प भर सकते थे। इसके बाद, 17 जुलाई को केवल कॉलेज चाइस लॉक करने की सुविधा दी गई। सीट आवंटन लिस्ट 18 जुलाई को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को 18 से 22 जुलाई तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
काउंसलिंग का दूसरा चरण 24 जुलाई से शुरू हुआ, जिसमें डेढ़ लाख से अधिक रैंक वाले सभी अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। सीट आवंटन सूची का प्रकाशन 31 जुलाई को किया गया। यूपी बीएड रिजल्ट 16 जून को जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट यूपी बीएड काउंसलिंग 2026 शेड्यूल जारी किया जाएगा।
बुंदेलखंड विवि द्वारा यूपी बीएड जेईई 2026 का आयोजन 31 मई 2026 को किया गया। यूपी बीएड काउंसलिंग की प्रक्रिया संभवत: जुलाई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि पहले जारी अधिसूचना के अनुसार, काउंसलिंग की तिथि 1 से 25 जून 2026 थी, लेकिन बाद में आवेदन कि तिथि विस्तारित करने के बाद अब नई तिथि जारी की जाएगी।
लोगों ने पूछा - यूपी बीएड आवेदन 2026 कैसे भरें?
यूपी बीएड काउंसलिंग कई राउंड में आयोजित किया जाता है। पहला तीन राउंड विश्वविद्यालय द्वारा और अन्य राउंड यूपी बीएड काउंसलिंग बीएड जेईई प्रतिभागी संस्थानों द्वारा डायरेक्ट एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। यूपी बीएड जेईई 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर अधिसूचना जारी कर यूपी बीएड जेईई आवेदन, परीक्षा तिथि की जानकारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश के बीएड संस्थानों में एडमिशन के लिए यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। यूपी बीएड काउंसलिंग 2026 के माध्यम से यूपी बीएड प्रवेश प्रक्रिया, काउंसलिंग और यूपी बीएड जेईई 2026 प्रवेश तिथियों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण प्राप्त करने के लिए लेख पढ़ें।
यूपी बीएड जेईई में सफल उम्मीदवारों के लिए, यूपी बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर यूपी बीएड जेईई रिजल्ट के तुरंत बाद शुरू कर दिया जाएगा। यूपी बीएड जेईई में सफल उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने के लिए काउंसलिंग सत्र में भाग लेना जरूरी होता है। काउंसलिंग की प्रक्रिया 5 राउंड में चलेगी। इसमें राउंड 4 और 5 संस्थानों द्वारा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का पूर्ण नाम | उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा |
परीक्षा का संक्षिप्त नाम | यूपी बीएड जेईई |
संचालन निकाय | बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी |
परीक्षा स्तर | राज्य स्तरीय परीक्षा |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आवेदन शुल्क (सामान्य) | 1400 रुपये [ऑनलाइन] |
अन्य महत्वपूर्ण लिंक:
विभिन्न कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी बीएड जेईई उत्तीर्ण उम्मीदवारों को काउंसलिंग शेड्यूल की जांच करनी चाहिए। यूपी बीएड जेईई आवेदन, परीक्षा और काउंसलिंग सहित अन्य मुख्य तिथियों के लिए उम्मीदवार नीचे दिए टाइम टेबल 2026 की जांच कर सकते हैं और चयन प्रक्रिया की किसी भी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को चुकने से बच सकते हैं।
यूपी बीएड 2026 पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र
इवेंट्स | डेट्स |
यूपी बीएड जेईई आवेदन आरंभ | 10 फरवरी 2026 |
यूपी बीएड जेईई परीक्षा तिथि 2026 | 31 मई 2026 |
यूपी बीएड जेईई परीक्षा एडमिट कार्ड तिथि | 25 मई 2026 21 मई 2026 |
यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2026 | 16 जून 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन | 1 जून 2026 से |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग | 03- 16 जुलाई |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 फेज 1 सीट आवंटन | 18 जुलाई 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 आवंटन ऑर्डर, सीट कंफर्मेशन, फीस पेमेंट | 18-22 जुलाई 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 फेज 2 रजिस्ट्रेशन | 24 जुलाई से 1 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 फेज 2 चॉइस फिलिंग | 25 जुलाई से 2 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 फेज 2 सीट आवंटन | 3 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 1 फेज 2 आवंटन ऑर्डर, सीट कंफर्मेशन, फीस पेमेंट | 4-13 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रिक्त सीटों की सूची | 14-15 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 2 रजिस्ट्रेशन / यूपी बीएड पूल काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन | 17-20 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड पूल काउंसलिंग चॉइस फिलिंग | 17-21 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन | 21 अगस्त 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 2 आवंटन ऑर्डर | 22-24 अगस्त 2026 |
सीट मैट्रिक्स अपडेट | 25-26 अगस्त 2026 |
बची सीटों पर संस्थानों द्वारा डायरेक्ट बीएड एडमिशन | 27 अगस्त से 6 सितंबर 2026 |
यूपी बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं -
सबसे पहले बुंलेदखंड विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं
वेबसाइट के फ्रंट पेज पर UTTAR PRADESH B.ED. JOINT ENTRANCE EXAMINATION 2026 COUNSELLING STARTED CLICK HERE TO PARTICIPATE लिखा हुआ दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

नया टैब खुलेगा जिसमें CLICK HERE TO COUNSELLING LOGIN पर क्लिक करना है।

यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करने के बाद मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
अन्य डिटेल भरें एवं चॉइस फिलिंग करें।
निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
बीते सत्र के अनुसार, काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 750 रुपये होगा। इसके साथ ही अग्रिम कॉलेज शुल्क के रूप में 5000 रुपये भी जमा करना होगा। काउंसलिंग और एडवांस फीस नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से जमा की जा सकती है। अगर उम्मीदवार को सीट आवंटित नहीं हो पाती है तो एडवांस फीस 5000 रुपये वापस कर दिया जाएगा। पहले राउंड में सीट नहीं मिलने पर उम्मीदवार दूसरे राउंड में भाग ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें दोबारा फीस नहीं देनी पड़ेगी।
यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया 2026 में निम्नलिखित मुख्य चरण शामिल हैं:
चरण 1: यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र भरना
यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया में पहला कदम आवेदन पत्र भरना है। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को यूपी बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फॉर्म पूरी तरह और सटीक रूप से भरा जाना चाहिए और अंतिम तिथि पर या उससे पहले जमा किया जाना चाहिए। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,400 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 700 रुपये है।
चरण 2: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करना
एक बार आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद, आवेदकों को परीक्षा के लिए अपना यूपी बीएड जेईई 2026 प्रवेश पत्र प्राप्त होगा। यूपी बीएड जेईई का एडमिट कार्ड की एक प्रति परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी।
चरण 3: यूपी बीएड जेईई परीक्षा के लिए उपस्थित होना
यूपी बीएड जेईई 2026 परीक्षा निर्धारित तिथि पर आयोजित की जाएगी। आवेदकों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा। यूपी बीएड जेईई पेपर में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे जिन्हें छात्रों को तीन घंटे की समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।
चरण 4: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट की जांच करना
यूपी बीएड जेईई परीक्षा रिजल्ट निर्धारित तिथि पर घोषित किया जाएगा। आवेदक अपने पंजीकृत अकाउंट में लॉग इन करके अपने यूपी बीएड जेईई रिजल्ट ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं।
चरण 5: यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना
यूपी बीएड जेईई परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले आवेदक काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। यूपी बीएड काउंसलिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सीटें आवंटित करने की प्रक्रिया है और आवेदकों को अपने पसंदीदा कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने के लिए काउंसलिंग सत्र में भाग लेना होगा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बीएड जेईई 2026 स्कोर कार्ड के रूप में प्रकाशित करता है। रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके यूपी बीएड रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी जेईई बीएड रिजल्ट में उम्मीदवार के नाम, प्राप्त अंक, कुल अंक और विषयों के बारे में जानकारी दी जाती है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपी बीएड के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस लेख में दिए लिंक से यूपी बीएड काउंसलिंग शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd Joint entrance exam in hindi) का आयोजन 31 मई को हो चुका है।
यूपी बीएड जेईई 2026 परिणाम 16 जून 202 को जारी हो चुका है।
On Question asked by student community
Hello,
As you have not mentioned any particular entrance exam. I'm assuming CUET exam so The National Testing Agency has released the CUET exam dates 2024 for admission to undergraduate programs in different central universities. The exam is scheduled to be conducted from May 15 to May 31, 2024. CUET
NAAC A++ Accredited | Ranked #11 by NIRF
170+ Recruiters Including Samsung, Zomato, LG, Adobe and many more | Highest CTC 47 LPA
Shortlist best ranked universities & get expert guidance
Universities inviting applications | Get expert guidance
Want to study abroad? Plan your Journey
Want to study in Ireland? Explore Universities & Courses