Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीएड एडमिशन प्रक्रिया (BEd admission process in Hindi)- चरणवार प्रवेश प्रक्रिया, राज्यवार परीक्षा, सिलेबस
    • लेख
    • बीएड एडमिशन प्रक्रिया (BEd admission process in Hindi)- चरणवार प्रवेश प्रक्रिया, राज्यवार परीक्षा, सिलेबस

    बीएड एडमिशन प्रक्रिया (BEd admission process in Hindi)- चरणवार प्रवेश प्रक्रिया, राज्यवार परीक्षा, सिलेबस

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 14 Oct 2026, 02:17 PM IST

    देश के हर राज्य में बैचलर इन एजुकेशन (बीएड) की पढ़ाई के लिए सरकारी और निजी संस्थाएं हैं। सभी संस्थानों में बीएड एडमिशन के लिए प्रवेश की प्रक्रिया करीब-करीब एक जैसी होती है। हालांकि कुछ संस्थानों में बीएड प्रवेश प्रक्रिया अलग होती है। उम्मीदवार इस लेख में बैचलर इन एजुकेशन में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. बीएड प्रवेश के लिए पात्रता क्या है? (Eligibility criteria for B.Ed. admission)
    2. आगामी बीएड प्रवेश परीक्षा तिथियां 2027 (Upcoming DElEd Entrance exams 2027 Dates)
    3. बीएड प्रवेश 2027 - सिलेबस (BEd entrance 2027 syllabus in Hindi)
    बीएड एडमिशन प्रक्रिया (BEd admission process in Hindi)- चरणवार प्रवेश प्रक्रिया, राज्यवार परीक्षा, सिलेबस
    बीएड एडमिशन प्रक्रिया

    भारत में बीएड एडमिशन पाने के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न चरणों से होकर गुजरना होता है। इन चरणों में आवेदन, प्रवेश परीक्षा, काउंसलिंग और एडमिशन मुख्य होता है।
    झारखंड बीएड काउंसलिंग शेड्यूल देखें

    सबसे पहले उम्मीदवारों को अपने राज्य के बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना होता है। जिसके बाद बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होता है। प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार दस्तावेज सत्यापन के बाद एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होती है। उम्मीदवार बीएड प्रवेश प्रक्रिया में शामिल मुख्य चरणों की विस्तृत जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    बीएड प्रवेश के लिए पात्रता क्या है? (Eligibility criteria for B.Ed. admission)

    बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य तौर पर उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंक स्नातक की डिग्री या विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/वाणिज्य/मानविकी में मास्टर डिग्री में उत्तीर्ण होना चाहिए या 55% अंकों के साथ विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में स्नातक या कोई अन्य समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दिया जाता है। राज्यों के अनुसार पात्रता मानदंड के कुछ बदलाव हो सकते हैं।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    बीएड प्रवेश प्रकिया 2027 - चरण 1

    बीएड आवेदन 2027 (BEd application 2027)

    हर राज्य में बीएड प्रवेश के लिए एक संचालक संस्था होती है जिसके माध्यम से प्रवेश परीक्षा आयोजित कर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को संचालक संस्था द्वारा जारी बीएड आवेदन लिंक (BEd application link) पर जाकर आवेदन पत्र भर कर जमा करना होता है।

    बीएड प्रवेश प्रकिया 2027 - चरण 2

    बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 (BEd entrance exam 2027)

    बीएड प्रवेश के लिए अधिकांश राज्यों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। कुछ राज्य जैसे उत्तर प्रदेश में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर स्टेट रैंक जारी कर काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है।

    बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए राज्यवार आवेदन की तिथियां, पात्रता, परीक्षा तिथि और अन्य अन्य मुख्य बिंदुओं की जानकारी नीचे प्राप्त कर सकते हैं।

    आगामी बीएड प्रवेश परीक्षा तिथियां 2027 (Upcoming DElEd Entrance exams 2027 Dates)

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे दी गई तालिका में आगामी बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां जैसे upcoming BEd exam application dates 2027 in hindi की जानकारी दी गई है। नीचे दी गई तालिका में आगामी राज्यवार बीएड प्रवेश परीक्षा (State wise BEd entrance exam) के लिए आवेदन की तिथियां देख सकते हैं।

    आगामी बीएड प्रवेश परीक्षा (राज्यवार)

    आगामी बीएड परीक्षा आवेदन तिथियां

    आधिकारिक वेबसाइट

    परीक्षा संचालक

    बिहार बीएड 2027 प्रवेश परीक्षा

    मार्च-अप्रैल 2027

    brabu.ac.in

    biharcetbed-brabu.in/

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर(BRABU)

    झारखंड बीएड 2027

    फरवरी 2027

    jceceb.jharkhand.gov.in

    झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB)

    यूपी बीएड 2027

    फरवरी 2027

    bujhansi.ac.in

    बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी

    उत्तराखंड बीएड प्रवेश परीक्षा

    जून-जुलाई 2027

    ukentrance.samarth.edu.in / ssju.ac.in

    श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय

    छत्तीसगढ़ प्री बीएड 2027

    मार्च 2027

    https://vyapamcg.cgstate.gov.in

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल

    एमपी बीएड एडमिशन 2027

    मई 2027

    epravesh.highereducation.mp.gov.in

    मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग (एचईडी)

    राजस्थान बीएड 2027 (राजस्थान पीटेट)

    फरवरी 2027

    /www.vmou.ac.in/

    एजुकेशनल डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन्स,

    इग्नू बीएड 2027

    नवंबर 2026

    ignou.ac.in

    ignou-bed.samarth.edu.in

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)

    सीयूईटी बीएड 2027

    जनवरी 2027

    exams.nta.nic.in/CUET-PG/

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी

    ये भी देखें - छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2027

    बीएड प्रवेश प्रक्रिया - चरण 3

    बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बीएड प्रवेश के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बीएड काउंसलिंग में शामिल होना अनिवार्य होता है। काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होता है और अपने पसंद के संस्थान का विकल्प भरना होता है। संस्थानों द्वारा बीएड कटऑफ लिस्ट जारी कर एडमिशन के लिए बुलाया जाता है।

    बीएड प्रवेश 2027 - सिलेबस (BEd entrance 2027 syllabus in Hindi)

    भारत में बीए़ड प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए राज्य के अनुसार पाठ्यक्रम अलग अलग होता है। बीएड प्रवेश परीक्षा में हिंदी/उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता विषयों से वस्तुनिष्ठ एवं बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 (BEd entrance exam 2027) का स्तर सामान्यत: 12वीं और स्नातक के मिले जुले स्तर का होता है। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार राज्यवार बीएड प्रवेश परीक्षा 2027 सिलेबस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    बीएड परीक्षा का नाम

    सिलेबस लिंक

    सीजी प्री बीएड

    सीजी प्री बीएड सिलेबस देखें

    बिहार बीएड सीईटी

    बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का सिलेबस

    झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा

    झारखंड बीएड सिलेबस

    सीयूईटी बीएड

    सीयूईटी बीएड/पीजी सिलेबस देखें

    इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी बीएड प्रवेश परीक्षा

    इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा सिलेबस

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)