Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी बीएड जेईई 2027 एप्लीकेशन (UP BEd JEE 2027 application) - पात्रता, आवेदन का तरीका जानें
    • लेख
    • यूपी बीएड जेईई 2027 एप्लीकेशन (UP BEd JEE 2027 application) - पात्रता, आवेदन का तरीका जानें

    यूपी बीएड जेईई 2027 एप्लीकेशन (UP BEd JEE 2027 application) - पात्रता, आवेदन का तरीका जानें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 02 Nov 2026, 05:07 PM IST
    Trusted Source Image

    उत्तर प्रदेश के बीएड संस्थानों में एडमिशन के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू झांसी) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर यूपी बीएड जेईई अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना में यूपी बीएड जेईई फॉर्म भरने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाती है।   यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र (UP B.Ed JEE Application Form in Hindi) फरवरी 2027 में जारी होने की उम्मीद है।

    This Story also Contains

    1. यूपी बीएड जेईई आवेदन तिथियां 2027 (UP BEd JEE Application Dates 2027)
    2. यूपी बीएड जेईई 2027 पात्रता मानदंड (UP BEd JEE 2027 Eligibility Criteria)
    3. यूपी बीएड जेईई 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?
    4. यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र 2027 के लिए आवेदन करने के चरण (Steps to Apply For UP BEd JEE Application Form 2027)
    5. यूपी बीएड जेईई पंजीकरण 2027 - आवश्यक दस्तावेज (UP BEd JEE Registration 2027 - Documents Required)
    6. यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र - दस्तावेज विनिर्देश (UP BEd JEE Application Form - Documents Specifications)
    7. यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र 2027 कैसे भरें? (How to fill UP BEd JEE Application Form 2027 in hindi?)
    8. यूपी बीएड जेईई आवेदन शुल्क
    यूपी बीएड जेईई 2027 एप्लीकेशन (UP BEd JEE 2027 application) - पात्रता, आवेदन का तरीका जानें
    यूपी बीएड जेईई 2027 एप्लीकेशन

    यूपी बीएड जेईई प्रवेश प्रक्रिया में पहला कदम आवेदन पत्र भरना है। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को यूपी बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फॉर्म पूरी तरह और सही-सही भरा जाना चाहिए और अंतिम तिथि पर या उससे पहले जमा किया जाना चाहिए। बीते वर्ष के बीएड जेईई के आधार पर, सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,400 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 700 रुपये है। 

    यूपी बीएड जेईई आवेदन तिथियां 2027 (UP BEd JEE Application Dates 2027)

    यूपी बीएड जेईई आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी बीएड जेईई फॉर्म 2027 (UP BEd JEE form 2027 in hindi) की महत्वपूर्ण तिथियों को देख सकते हैं।

    यूपी बीएड जेईई 2027 पंजीकरण तिथियां

    यूपी बीएड जेईई इवेंट्स

    यूपी बीएड जेईई डेट्स

    यूपी बी.एड जेईई आवेदन प्रारंभ तिथि

    फरवरी 2027

    यूपी बी.एड जेईई  आवेदन की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क के)

    सूचित किया जाएगा

    यूपी बी.एड जेईई आवेदन की अंतिम तिथि (विलंब शुल्क के साथ)

    सूचित किया जाएगा

    यूपी बीएड जेईई आवेदन सुधार विंडो शुरू होने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    यूपी बीएड जेईई आवेदन सुधार विंडो समाप्त होने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    यूपी बीएड जेईई 2027 एडमिट कार्ड की तारीख

    सूचित किया जाएगा

    यूपी बीएड जेईई परीक्षा 

    अप्रैल 2027

    यूपी बीएड जेईई परिणाम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    यूपी बीएड जेईई 2027 पात्रता मानदंड (UP BEd JEE 2027 Eligibility Criteria)

    बी.एड प्रवेश परीक्षा 2027 यूपी के लिए अपना आवेदन जमा करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। केवल यूपी बीएड जेईई पात्रता मानदंडों को पूरा करने वालों को ही परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। आमतौर पर यूपी बीएड जेईई पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:

    • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

    • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

    • अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कोई न्यूनतम अंक मानदंड नहीं होगा।

    • गणित और विज्ञान मुख्य विषय के साथ बीई/बीटेक डिग्री वाले अभ्यर्थियों के कुल अंक कम से कम 55 प्रतिशत होने चाहिए।

    School of Liberal Studies and Humanities, UPES Dehradun

    Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    Amity University, Noida

    India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary

    यूपी बीएड जेईई 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?

    यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं -

    • यूपी बीएड जेईई की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं

    • उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र का चयन करना होगा और फिर मौजूदा या नए उपयोगकर्ताओं के विकल्पों का चयन करना होगा।

    • जो आवेदक निर्धारित बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म तिथि के भीतर यूपी जेईई बीएड आवेदन जमा करने में विफल रहते हैं, उन्हें यूपी बीएड जेईई विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।

    • उम्मीदवारों को यूपी बीएड फॉर्म 2027 में सभी आवश्यक विवरण जैसे नाम, आयु, योग्यता, पता और अन्य सभी व्यक्तिगत विवरण भरने होंगे।

    • आवश्यक प्रारूप में सभी दस्तावेज अपलोड करें और फिर यूपी बीएड जेईई फॉर्म 2027 में हस्ताक्षर और फोटो सहित सभी विवरण जांचें।

    • यूपी बीएड फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना होगा।

    उम्मीदवारों को यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया को नीचे विस्तार से समझाया गया है, ताकि आवेदन के दौराम किसी भी तरह की त्रुटि न हो पाए और आवेदन पत्र सफलता पूर्वक जमा कर सकें।

    यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र 2027 के लिए आवेदन करने के चरण (Steps to Apply For UP BEd JEE Application Form 2027)

    यूपी बीएड जेईई 2027 आवेदन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं, जिसमें पंजीकरण, आवेदन पत्र पूरा करना और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना शामिल है। यूपी बीएड जेईई आवेदन 2027 भरने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    नए उम्मीदवार के लिए आवेदन के चरण - 

    • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।

    • निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और "रजिस्टर" बटन पर क्लिक करें।

    • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।

    • सफल पंजीकरण के बाद, एक उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड जनरेट किया जाएगा।

    • लॉगइन करने और आवेदन पत्र भरने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें।

    • आवश्यक दस्तावेज, जैसे फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

    Parul Institute of Liberal Arts, Vadodara

    BA, BA (H), 9 Specializations, B.PES | MA, MA (H), 11 Specializations, M.PES | 12 LPA Highest CTC | 5-6 LPA Average CTC

    WPU School of Photography, Pune

    #51-100 in Innovation Category by NIRF | Highest CTC 30 LPA | 5000+ Research

    यूपी बीएड जेईई पंजीकरण 2027 - आवश्यक दस्तावेज (UP BEd JEE Registration 2027 - Documents Required)

    यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र भरने के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इन दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई तालिका में दी गई है।

    यूपी बीएड जेईई 2027 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

    • वैध मोबाइल नंबर

    • बायीं और दायीं तर्जनी अंगुली (Index Finger) का निशान

    • सक्रिय ईमेल आईडी

    • जन्म तिथि का प्रमाण

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • फोटो आईडी प्रूफ

    • स्कैन किए गए हस्ताक्षर

    • जाति प्रमाण पत्र

    • आय प्रमाण पत्र

    • हाई स्कूल की मार्कशीट

    यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र - दस्तावेज विनिर्देश (UP BEd JEE Application Form - Documents Specifications)

    जो उम्मीदवार यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2027 के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार हों। ऐसा न करने पर उनका यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र अस्वीकृत हो सकता है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने पासपोर्ट आकार के फोटो, हस्ताक्षर, बाएं और दाएं तर्जनी उंगली के लिए सटीक माप निर्दिष्ट किए हैं, जिनका आवेदकों को पालन करना होगा।

    यूपी बीएड जेईई पंजीकरण के लिए दस्तावेज़ विनिर्देश

    दस्तावेज़

    प्रारूप

    आकार

    आयाम

    फोटो

    जेपीजी

    अधिकतम 50 kb

    35x45

    हस्ताक्षर

    जेपीजी

    अधिकतम 50  kb

    35x45

    बायीं और दायीं तर्जनी अंगुली (Index Finger)

    जेपीजी

    अधिकतम 50  kb

    35x45

    यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र 2027 कैसे भरें? (How to fill UP BEd JEE Application Form 2027 in hindi?)

    बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बीएड जेईई 2027 आवेदन पत्र जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी बीएड जेईई 2027 आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    यूपीटीईटी आवेदन - तिथि, प्रक्रिया, पात्रता देखें

    यूपी बीएड जेईई 2027 आवेदन पत्र भरने के चरण

    चरण-1 पंजीकरण

    • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • अभ्यर्थियों को ‘पंजीकरण’ टैब पर क्लिक करना होगा।

    • पंजीकरण के समय आवेदकों को अपना सक्रिय/वैध मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी प्रदान करना होगा।

    • एक बार आवश्यक विवरण भरने के बाद, उन्हें "जनरेट ओटीपी" टैब पर क्लिक करना होगा और कैप्चा विवरण भरना होगा। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।

    • ओटीपी दर्ज करने के बाद, आवेदकों को इसे सत्यापित करना होगा। उन्हें पुनः कैप्चा विवरण दर्ज करना होगा और "रजिस्टर" पर क्लिक करना होगा।

    • सफल पंजीकरण के बाद, आवेदकों को पंजीकरण के समय दिए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर उनकी लॉगिन जानकारी प्राप्त होगी।

    • अब आवेदक ने यूपी बीएड जेईई 2027 आवेदन पत्र के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कर लिया है।

    चरण 2 – आवेदन पत्र भरना

    आवेदक एक ही बार में फॉर्म भर सकते हैं या फिर बाद में पुनः पंजीकरण कराए बिना उसे सहेजकर पुनः भर सकते हैं। वे अपने मोबाइल नंबर और ईमेल पते पर भेजे गए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके ऐसा कर सकते हैं।

    • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद, एक पॉपअप दिखाई देगा जिसका शीर्षक होगा "CLICK HERE TO EDIT APPLICATION"।

    • आगे बढ़ने के लिए उस पर क्लिक करें।

    • संबंधित क्षेत्रों में अपना व्यक्तिगत विवरण, संचार और स्थायी पता दर्ज करें।

    • सभी विवरण सही-सही भरने के बाद फॉर्म जमा कर दें।

    दस्तावेज़ अपलोड करें

    आवेदकों को सभी आवश्यक दस्तावेज, जैसे स्कैन किया हुआ फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बायीं व दायीं तर्जनी अंगुली के निशान, तथा दावा किए गए आरक्षण श्रेणी से संबंधित सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

    चरण 3 – परीक्षा केंद्र का चयन

    अभ्यर्थी को उपलब्ध विकल्पों में से कोई भी पांच परीक्षा केन्द्र चुनने का विकल्प मिलेगा। हालाँकि, परीक्षा केंद्र का अंतिम निर्णय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के विवेक पर होगा।

    चरण 4 – भुगतान

    • आवेदक को इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवश्यक शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

    • यदि आवेदक गलती से अधिक या दोहरा भुगतान कर देता है, तो अतिरिक्त शुल्क उसी भुगतान माध्यम से वापस कर दिया जाएगा।

    यूपी बीएड जेईई आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    यूपी बीएड परीक्षा आवेदन शुल्क

    विलम्ब शुल्क के साथ

    अनारक्षित/ओबीसी

    1650 रुपये

    2000 रुपये

    एससी/एसटी

    850 रुपये

    1000 रुपये

    अन्य राज्य के उम्मीदवार

    1650 रुपये

    2000 रुपये

    1775533799447

    चरण 5 – आवेदन पत्र प्रिंट करें

    आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, आवेदक को पूर्ण रूप से भरे हुए यूपी बीएड फॉर्म 2027 और शुल्क रसीद की एक प्रिंट ले जानी होगी। आवेदक को भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आवेदन पत्र अपने पास रखना चाहिए।

    ये भी देखें - यूपी बीएड जेईई रिजल्ट

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    German I
    Via Indian Institute of Technology Madras
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP B.Ed JEE

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP B.Ed JEE ?

    Hello,

    As you have not mentioned any particular entrance exam. I'm assuming CUET exam so The National Testing Agency  has released the CUET exam dates 2024 for admission to undergraduate programs in different central universities. The exam is scheduled to be conducted from May 15 to May 31, 2024. CUET