Study in UK
Apply for upcoming intake & plan your journey
सीजी प्री बीएड आंसर की 2026 जारी - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा 16 जुलाई को सीजी प्री बीएड फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। मंडल द्वारा फाइनल आंसर की के साथ ही सीजी प्रीबीएड 2026 रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। सीजी प्री बीएड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोफाइल लॉगइन के माध्यम से अपना प्रीबीएड परिणाम देख सकते हैं। इससे पहले, प्राधिकरण द्वारा 25 जून को सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा की प्रारंभिक आंसर की जारी कर 30 जून तक आपत्ति मांगी गई थी। आंसर की पर मिली आपत्तियों के निस्तारण के बाद सीजी प्री बीएड फाइनल आंसर की के साथ सीजी प्री बीएड रिजल्ट और स्कोर कार्ड जारी किया गया। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से सीजी प्री. बी.एड फाइनल आंसर की पीडीएफ 2026 देख सकते हैं।
सीजी प्री. बी.एड फाइनल आंसर की पीडीएफ 2026 डाउनलोड करें | सीजी प्री बीएड रिजल्ट देखें
This Story also Contains
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर मॉडल उत्तर कुंजी (Answer Key) डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 30 जून 2026 तक 50 रूपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी गई थी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सीजी प्री बीएड आंसर की 2026 डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करने का सीधा लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध कराया गया था।
सीजी प्री बीएड आंसर की 2026 डाउनलोड पीडीएफ लिंक । सीजी प्री बीएड आंसर की आपत्ति लिंक
ये भी पढ़ें: सीजी प्री बीएड 2026 परीक्षा । सीजी प्री बीएड एडमिशन प्रक्रिया जानें
मंडल (CG Vyapam) द्वारा सीजी प्री बीएड आंसर की 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले परीक्षा के बाद प्रारंभिक (प्रोविजनल) आंसर की जारी होती है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर अभ्यर्थियों को आपत्ति होती है, तो वे निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक प्रमाणों के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद विशेषज्ञ समिति द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा और इसके पश्चात फाइनल आंसर की जारी की जाती है। इसी फाइनल आंसर के आधार पर सीजी प्री बीएड रिजल्ट तैयार होता है।
Apply for upcoming intake & plan your journey
सीजी प्री बीएड आंसर की 2026 परीक्षा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ में प्री बीए/बीएड एवं प्री बीएससी बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। सीजी प्री बीएड आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से 24 अप्रैल जारी थी। सीजी प्री बीएड 2026 परीक्षा 11 जून को आयोजित की गई। आंसर की जारी कर दी गई है। सीजी प्री बीएड आंसर की 2026 लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
ये भी पढ़ें: सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड डाउनलोड
सीजी प्री बीएड आंसर की 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीचे सारणी में प्रस्तुत किया गया है। इस सारणी में परीक्षा का पूरा नाम, संक्षिप्त नाम, संचालक निकाय, परीक्षा स्तर, भाषा, आवेदन प्रक्रिया एवं आधिकारिक वेबसाइट जैसी प्रमुख जानकारी शामिल की गई है, जिससे उम्मीदवार एक ही स्थान पर सभी आवश्यक विवरण आसानी से देख सकते हैं। साथ ही महत्वपूर्ण तिथियां भी दी गई है।
विवरण | जानकारी |
परीक्षा का पूरा नाम | छत्तीसगढ़ प्री बैचलर इन एजुकेशन प्रवेश परीक्षा |
परीक्षा का संक्षिप्त नाम | सीजी प्री बीएड |
संचालक निकाय | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल |
परीक्षा स्तर | राज्य स्तरीय परीक्षा |
भाषा | अंग्रेज़ी |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
सीजी प्री बीएड परीक्षा तिथि | 11 जून 2026 |
सीजी प्री बीएड परीक्षा आंसर की | 25 जून 2026 |
सीजी प्री बीएड आंसर की आपत्ति | 30 जून 2026 तक |
सीजी प्री बीएड फाइनल आंसर की | 16 जुलाई 2026 |
महत्वपूर्ण लेख: बीएसटीसी रिजल्ट 2026 । बीएसटीसी रिजल्ट 2026 डेट और टाइम
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा सीजी प्री बीएड आंसर की 2026 परीक्षा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। अभ्यर्थी अपने प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से आंसर की प्राप्त कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें।
“CG Pre B.Ed Answer Key 2026” लिंक चुनें।
पीडीएफ प्रारूप में आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
अपने प्रश्न और उत्तर का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगाएं।
आंसर की को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
सीजी प्री बीएड आंसर की 2026 में यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर अभ्यर्थियों को आपत्ति होती है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए CG Vyapam द्वारा पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा, जहां आवश्यक प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज करनी होगी। नीचे प्रक्रिया दी गई है।
आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
“Objection/Challenge Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें।
संबंधित प्रश्न का चयन करें और आपत्ति दर्ज करें।
आवश्यक प्रमाण अपलोड करें और सबमिट करें।
संदर्भ के लिए रसीद को अपने पास सेव या प्रिंट करके सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें:- झारखंड टीईटी आवेदन 2026 । झारखंड टीईटी 2026
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा सीजी प्री बीएड फाइनल आंसर की 2026 परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने और आपत्ति (objection) के निपटारे के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यह अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद विशेषज्ञ समिति द्वारा तय की जाती है। फाइनल आंसर की के आधार पर ही परीक्षा परिणाम तैयार किया जाता है, इसलिए यह अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर अपने उत्तरों का अंतिम मिलान कर सकेंगे।
लोगों ने इसे भी पढ़ा: झारखंड टीईटी सिलेबस 2026
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा सीजी प्री बीएड रिजल्ट 2026 परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ में प्री बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। परीक्षा 11 जून 2026 को आयोजित की गई थी, जिसके बाद उत्तर कुंजी और फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की सहायता से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीजी प्री बीएड 2026 का परिणाम जुलाई 2026 में जारी होने की संभावना है, जिसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
NAAC A++ Accredited | Ranked #11 by NIRF
Shortlist best ranked universities & get expert guidance
Universities inviting applications | Get expert guidance
Want to study abroad? Plan your Journey
Want to study in Ireland? Explore Universities & Courses
Explore Universities, Courses & Subjects | Work while study