Manipal Online M.A. Admissions
Apply for Online M.A. from Manipal University
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Cgvyapam) द्वारा 30 जुलाई 2026 को सीजी पीएटी रिजल्ट 2026 (CG PAT Result 2026 in Hindi) फाइनल आंसर की साथ आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जारी रिजल्ट के अनुसार, लेकेश्वर पटेल ने सीजी पीएटी एग्जाम में टॉप किया है। सीजी पीएटी 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए पीएटी रिजल्ट लिंक के माध्यम से सीजी पीएटी स्कोर कार्ड (CG PAT scorecard) भी देख सकते हैं। सीजी पीएटी 2026 परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की गई थी। व्यापम सीजी द्वारा पीएटी मॉडल आंसर की 14 जुलाई को जारी कर 20 जुलाई तक आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति मांगी गई थी। आंसर की पर मिली आपत्तियों के निपटारे के बाद छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट रिजल्ट जारी किया गया। सीजी पीएटी रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक (CG PAT Result 2026 Direct Link) इस लेख में में भी प्रदान किया जाएगा।
सीजी पीएटी 2026 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें | सीजी पीएटी स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं
This Story also Contains


सीजी पीएटी रिजल्ट 2026 (CG PAT Result 2026 in Hindi) स्कोर कार्ड के तौर पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा। सीजी पीएटी स्कोर कार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
लिखित प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी उम्मीदवार बीएससी एग्रीकल्चर प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पात्र होते हैं। एडमिशन के लिए एग्रीकल्चर कॉलेजों में काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। प्रदेश के जो एग्रीकल्चर संस्थान सीजी पीएटी स्कोर स्वीकार करते हैं, वे सीजी पीएटी काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर बीएससी पाठ्यक्रम में एडमिशन प्रदान करेंगे।
छत्तीसगढ़ में एग्रीकल्चर कार्यक्रमों में एडमिशन पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए, सीजी पीएटी (छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट) में सफल होना आवश्यक है। सीजी पीएटी रिजल्ट 2026 (CG PAT Result 2026 in Hindi) के बारे में किसी भी लेटेस्ट इवेंट के लिए उम्मीदवारों ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा इस पेज पर विडजिट कर सकते हैं। सीजी पीएटी रिजल्ट 2026 (CG PAT Result 2026 in Hindi) घोषित होने के बाद सीजी पीएटी काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बिंदु | तिथियां |
सीजी पीएटी आवेदन 2026 | 2 अप्रैल 2026 |
सीजी पीएटी आवेदन अंतिम तिथि | 27 अप्रैल 2026 |
सीजी पीएटी आवेदन सुधार विंडो | 28-30 अप्रैल 2026 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
सीजी पीएटी एडमिट कार्ड | 22 जून 2026 |
सीजी पीएटी प्रवेश 2026 परीक्षा | 28 जून 2026 |
सीजी पीएटी 2026 रिजल्ट स्कोरकार्ड | 30 जुलाई 2026 |
CG PAT 2025 का रिज़ल्ट, छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट में उम्मीदवार के मार्क्स का आधिकारिक दस्तावेज़ है। इस टेस्ट के ज़रिए एग्रीकल्चर और उससे जुड़े विषयों में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए छात्रों को एडमिशन दिया जाता है। रिज़ल्ट में ऑब्जेक्टिव टेस्ट में उम्मीदवार के मार्क्स, कैटेगरी रैंक और काउंसलिंग के लिए योग्यता की जानकारी होती है। सीजी पीएटी रिजल्ट और स्कोरकार्ड का इस्तेमाल पूरी एडमिशन प्रक्रिया के दौरान किया जाता है – सीट अलॉटमेंट से लेकर कॉलेज में फ़ाइनल रिपोर्टिंग तक। इसलिए, काउंसलिंग और वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपना सीजी पीएटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखना चाहिए।
सीजी पीएटी 2026 परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर मौजूद 'प्री एग्रीकल्चरल टेस्ट (पीएटी) प्रवेश परीक्षा' लिंक पर क्लिक करें।
कैंडिडेट लॉगइन पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
सीजी पीएटी परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, और उम्मीदवार स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट ले सकते हैं।
उम्मीदवारों को प्री एग्रीकल्चर एग्जाम रिजल्ट के बाद सीजी पीएटी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर इसमें दर्ज विवरणों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। सीजी पीएटी 2026 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होते हैं -
उम्मीदवार का रोल नंबर
उम्मीदवार की पंजीकरण आईडी
उम्मीदवार का नाम
उम्मीदवार के पिता/माता/अभिभावक का नाम
उम्मीदवार की श्रेणी
उम्मीदवार का पता
जन्म तिथि और अन्य विवरण
उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंक, विषयवार अंक
प्राप्त कुल रैंक
श्रेणीवार रैंक
NAAC A++ Accredited | Ranked #11 by NIRF
170+ Recruiters Including Samsung, Zomato, LG, Adobe and many more | Highest CTC 47 LPA
Shortlist best ranked universities & get expert guidance
Universities inviting applications | Get expert guidance
Want to study abroad? Plan your Journey
Want to study in Ireland? Explore Universities & Courses