Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बीएड आंसर की 2026 जारी @biharcetbed-brabu.in - सीईटी-बीएड अंतिम उत्तर कुंजी देखें
    • लेख
    • बिहार बीएड आंसर की 2026 जारी @biharcetbed-brabu.in - सीईटी-बीएड अंतिम उत्तर कुंजी देखें

    बिहार बीएड आंसर की 2026 जारी @biharcetbed-brabu.in - सीईटी-बीएड अंतिम उत्तर कुंजी देखें

    Rajan KumarUpdated on 11 Jun 2026, 12:39 PM IST

    बिहार बीएड आंसर की 2026 जारी (Bihar BEd answer key 2026 out) - बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर ने बिहार सीईटी बीएड फाइनल आंसर की 11 जून को जारी कर दी है। बिहार बीएड प्रोविजनल आंसर की पर 10 जून ततक मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल बिहार बीएड आंसर की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in और brabu.ac.in पर जारी कर दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बिहार के बीएड संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.-2026) की प्रोविजनल आंसर की 8 जून को जारी की गई थी। बिहार बीएड रिजल्ट 19 जून को जारी किया जाएगा।
    बिहार बीएड 2026 फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंकबिहार बीएड काउंसलिंक प्रक्रिया देखें
    1781160899753

    परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर आंसर की पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आंसर की में प्रकाशित किसी उत्तर पर आपत्ति के लिए संबंधित प्रमाण एवं साक्ष्य के साथ उम्मीदवार अपनी आपत्ति 9 जून से 10 जून 2026 तक ई-मेल के माध्यम से दर्ज करा सकते थे। अभ्यर्थियों को अपनी आपत्तियां प्रमाण सहित cet.bed2026@gmail.com पर भेजनी थी।
    बिहार बीएड 2026 आंसर की डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
    1780934124233

    बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें (Bihar bed cet answer key challenge process in hindi)

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर द्वारा जारी प्रोविजनल बिहार बीएड आंसर की 2026 (bed answer key 2026) पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर बिहार बीएड आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें (How to raise objections against the Bihar B.Ed. answer key?), Bihar bed answer key challenge process, इसकी जानकारी सर्च कर रहे हैं। इस लेख में बिहार बीएड आंसर की पर चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया बताई गई है। विश्वविद्यालय द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद विश्वविद्यालय अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर उसका ध्यानपूर्वक मिलान करें।

    • जिन प्रश्नों या उत्तरों पर आपत्ति है, उनकी प्रश्न संख्या एवं सही उत्तर का उल्लेख करें।

    • अपने दावे के समर्थन में प्रमाणिक साक्ष्य (पुस्तक, शोधपत्र, आधिकारिक दस्तावेज आदि) तैयार करें।

    • संबंधित प्रमाणों को स्कैन कर पीडीएफ या इमेज फॉर्मेट में सुरक्षित रखें।

    • अपनी आपत्ति का विवरण स्पष्ट रूप से लिखें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।

    • 9 जून से 10 जून 2026 के बीच अपनी आपत्ति ई-मेल के माध्यम से cet.bed2026@gmail.com पर भेजें।

    • ई-मेल में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, प्रश्न संख्या, आपत्ति का कारण तथा प्रमाण का उल्लेख अवश्य करें।

    • निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

    बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का आकलन कर सकते हैं। बिहार बीएड सीईटी प्रोविजनल आंसर की (Bihar B.Ed CET 2026 answer key in hindi) पर प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञ समिति द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही बिहार बीएड रिजल्ट 2026 तैयार किया जाएगा। बिहार बीएड रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा, जिसके माध्यम से उन्हें उनकी रैंक और विकल्पों के अनुसार बीएड कॉलेजों में सीट आवंटित की जाएगी।

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा बिहार सीईटी बीएड और शिक्षा शास्त्री में प्रवेश के लिए brabu.ac.in पर अधिसूचना जारी कर नया पोर्टल biharcetbed-brabu.in लॉन्च करने के साथ बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन (Bihar BEd CET application 2026 in hindi) 27 अप्रैल 2026 से जारी किया गया था। आवेदन अंतिम तिथि 21 मई 2026 थी। एडमिट कार्ड 30 मई को जारी किया गया था। बिहार बीएड सीईटी आंसर की डाउनलोड लिंक (Bihar B.Ed. CET Answer Key Download Link), आपत्ति प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    बिहार बीएड सीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (Bihar B.Ed CET important dates 2026 in hindi)

    बीएड कोर्स में एडमिशन के इच्छुक छात्र-छात्राओं को बिहार बीएड एडमिशन से संभिधत सभी तिथियों की जानकारी से अपडेट रहना चाहिए। बिहार बीएड परीक्षा तिथि 2026 , बिहार बीएड आंसर की डेट (Bihar BEd CET 2026 answer key date) और अन्य तिथियों के लिए उम्मीदवार नीचे दिए टेबल देख सकते हैं।

    बिहार बीएड सीईटी 2026 - मुख्य तिथियां

    इवेंट्स

    तारीख

    बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन जारी

    27 अप्रैल 2026

    बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    18 मई 2026

    विलंब शुल्क के साथ बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    19 से 21 मई 2026

    बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन सुधार

    22 से 23 मई 2026

    बिहार बीएड सीईटी 2026 एडमिट कार्ड

    30 मई

    बिहार बीएड सीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा

    7 जून 2026

    बिहार बीएड सीईटी 2026 आंसर की

    8 जून 2026 (जारी)

    बिहार बीएड आंसर की 2026 आपत्ति

    9 से 10 जून 2026

    बिहार बीएड सीईटी 2026 फाइनल आंसर की

    11 जून 2026

    बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2026

    19 जून 2026

    बिहार बीएड आंसर की 2026 - डाउनलोड प्रक्रिया

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर ने 7 जून 2026 को आयोजित बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed 2026) की प्रोविजनल आंसर की (bihar bed answer key) की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार बीएड आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी निर्धारित अवधि तक उपलब्ध रहेगी। बिहार बीएड सीईटी 2026 आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध “Bihar CET-B.Ed 2026 Answer Key link” पर क्लिक करें।

    • लॉगइन करते ही बिहार बीएड आंसर की 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

    • आंसर की को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    • यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें - सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026

    बिहार बीएड सीईटी फाइनल आंसर की 2026

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर जल्द ही बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed 2026) की फाइनल आंसर की जारी करेगा। प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद विषय विशेषज्ञों की अनुशंसा के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Bihar CET-B.Ed Portal पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही अभ्यर्थियों के अंक निर्धारित किए जाएंगे और इसके बाद बिहार बीएड सीईटी 2026 का परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, रिजल्ट 19 जून 2026 को जारी किए जाने की संभावना है।

    बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2026

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed 2026) का रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, बिहार बीएड सीईटी 2026 का रिजल्ट 19 जून 2026 को घोषित किया जाना प्रस्तावित है। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा, जिसके माध्यम से राज्य के विभिन्न बीएड कॉलेजों में सीट आवंटन किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: बिहार के टॉप बीएड कॉलेज

    बिहार बीएड न्यूनतम योग्यता अंक 2026 (Bihar BEd Minimum Qualifying Marks 2026 in hindi)

    बिहार बीएड प्रवेश (Bihar BEd admission in hindi) के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए योग्यता अंक बीआरएबीयू द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्राधिकरण द्वारा निर्धारित योग्यता अंक या उससे अधिक स्कोर करना चाहिए। बिहार बीएड पेपर (Bihar BEd paper in hindi) 120 अंक का होता है। नीचे दी गई तालिका में बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 (Bihar BEd entrance exam in hindi) के लिए विभिन्न श्रेणियों के योग्यता अंक और प्रतिशत शामिल हैं।

    बिहार बीएड 2026 न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक और प्रतिशत (Bihar BEd 2026 Minimum Qualifying Percentage)

    श्रेणी

    बीएड योग्यता अंक (BEd Qualifying Marks)

    योग्यता प्रतिशत (Qualifying Percentage)

    अनारक्षित

    42

    35%

    एससी/एसटी/बीसी/ईबीसी/डब्ल्यूबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग

    36

    30%

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    AUSAT Application Date

    25 Sep'25 - 15 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 15 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Application Date

    29 Oct'25 - 15 Jun'26 (Online)