Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार बीएड 2026 फाइनल आंसर की जारी (Bihar B.Ed final Answer Key 2026 Out)- डाउनलोड@biharcetbed-brabu.in
    • लेख
    • बिहार बीएड 2026 फाइनल आंसर की जारी (Bihar B.Ed final Answer Key 2026 Out)- डाउनलोड@biharcetbed-brabu.in

    बिहार बीएड 2026 फाइनल आंसर की जारी (Bihar B.Ed final Answer Key 2026 Out)- डाउनलोड@biharcetbed-brabu.in

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 11 Jun 2026, 12:19 PM IST

    बिहार बीएड 2026 आंसर की (Bihar B.Ed Answer Key 2026) : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर ने 11 जून 2026 को बिहार सीईटी बीएड फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से बिहार बीएड फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.-2026) की आधिकारिक प्रोविजनल आंसर की 8 जून को जारी कर 10 जून तक आपत्ति दर्ज करने की तिथि दी गई थी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर की में प्रकाशित किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह संबंधित प्रमाण एवं साक्ष्य के साथ अपनी आपत्ति 9 जून से 10 जून 2026 तक ई-मेल के माध्यम से दर्ज करा सकता थे। अभ्यर्थियों को अपनी आपत्तियां प्रमाण सहित cet.bed2026@gmail.com पर भेजनी थी। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद 11 जून को सेट बी के लिए बिहार बीएड फाइनल आंसर की जारी कर दी गई। इस लेख में बिहार बीएड आंसर की का डायरेक्ट लिंक दिया गया है।
    बिहार बीएड 2026 आंसर की डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
    बिहार बीएड सीईटी 2026 रिजल्ट डेट देखें
    1780933742442

    This Story also Contains

    1. बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें (Bihar bed cet answer key challenge process in hindi)
    2. बिहार बीएड सीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (Bihar B.Ed CET important dates 2026 in hindi)
    3. बिहार बीएड सीईटी आंसर की डेट, बिहार बीएड आंसर की डाउनलोड लिंक
    4. बिहार बीएड प्रोविजनल आंसर की कब जारी होगी (When will the Bihar B.Ed provisional answer key be released?)
    5. बिहार सीईटी बीएड आंसर की फाइनल (Bihar B.Ed answer key Final)
    6. बिहार बीएड रिजल्ट 2026 (Bihar BEd Result 2026)
    7. बिहार बीएड न्यूनतम योग्यता अंक 2026 (Bihar BEd Minimum Qualifying Marks 2026 in hindi)
    बिहार बीएड 2026 फाइनल आंसर की जारी (Bihar B.Ed final Answer Key 2026 Out)- डाउनलोड@biharcetbed-brabu.in
    बिहार सीईटी बीएड 2026 आंसर की

    बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें (Bihar bed cet answer key challenge process in hindi)

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर द्वारा जारी प्रोविजनल बिहार बीएड आंसर की 2026 (bed answer key 2026) पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in से पीडीएफ प्रारूप में आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर बिहार बीएड आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें (How to raise objections against the Bihar B.Ed. answer key?), Bihar bed answer key challenge process, इसकी जानकारी सर्च कर रहे हैं। इस लेख में बिहार बीएड आंसर की पर चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया बताई गई है। विश्वविद्यालय द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद विश्वविद्यालय अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर उसका ध्यानपूर्वक मिलान करें।

    • जिन प्रश्नों या उत्तरों पर आपत्ति है, उनकी प्रश्न संख्या एवं सही उत्तर का उल्लेख करें।

    • अपने दावे के समर्थन में प्रमाणिक साक्ष्य (पुस्तक, शोधपत्र, आधिकारिक दस्तावेज आदि) तैयार करें।

    • संबंधित प्रमाणों को स्कैन कर पीडीएफ या इमेज फॉर्मेट में सुरक्षित रखें।

    • अपनी आपत्ति का विवरण स्पष्ट रूप से लिखें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।

    • 9 जून से 10 जून 2026 के बीच अपनी आपत्ति ई-मेल के माध्यम से cet.bed2026@gmail.com पर भेजें।

    • ई-मेल में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, प्रश्न संख्या, आपत्ति का कारण तथा प्रमाण का उल्लेख अवश्य करें।

    • निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

    Karnavati University | B.A Admissions 2026

    100% Placements Assistance | 1200+ Recruiters

    GLA University Mathura B.A Admissions 2026

    Highest CTC 60 LPA | 46000+ Alumni Network | 500+ Global Recruiters

    बिहार के बीएड संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए CET-B.Ed.-2026 का आयोजन 7 जून 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही आपत्तियां भेजने का आग्रह किया है। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाएगी, जिसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।

    उम्मीदवारों को बिहार बीएड सीईटी 2026 आंसर की (Bihar B.Ed CET 2026 answer key in hindi) डाउनलोड कर जांच करनी चाहिए। बिहार बीएड आंसर की 2026 के द्वारा उम्मीदवार बिहार बी.एड उत्तर पुस्तिका 2026 (Bihar B.Ed answer sheet 2026 in hindi) के आधार पर अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। बिहार बीएड आंसर की जारी होने की तिथि, आंसर की लिंक, डाउनलोड करने की प्रक्रिया, सीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के चरण और अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।
    ये भी पढ़ें - सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा बिहार सीईटी बीएड और शिक्षा शास्त्री में प्रवेश के लिए brabu.ac.in पर अधिसूचना जारी कर नया पोर्टल biharcetbed-brabu.in लॉन्च करने के साथ बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन (Bihar BEd CET application 2026 in hindi) 27 अप्रैल 2026 से जारी किया गया था। आवेदन अंतिम तिथि 21 मई 2026 थी। एडमिट कार्ड 30 मई को जारी किया गया था।

    बिहार बीएड सीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (Bihar B.Ed CET important dates 2026 in hindi)

    बीएड कोर्स में एडमिशन के इच्छुक छात्र-छात्राओं को बिहार बीएड एडमिशन से संभिधत सभी तिथियों की जानकारी से अपडेट रहना चाहिए। बिहार बीएड परीक्षा तिथि 2026 , बिहार बीएड आंसर की डेट (Bihar BEd CET 2026 answer key date) और अन्य तिथियों के लिए उम्मीदवार नीचे दिए टेबल देख सकते हैं।

    बिहार बीएड सीईटी 2026 - मुख्य तिथियां

    इवेंट्स

    तारीख

    बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन जारी

    27 अप्रैल 2026

    बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    18 मई 2026

    विलंब शुल्क के साथ बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    19 से 21 मई 2026

    बिहार बीएड सीईटी 2026 आवेदन सुधार

    22 से 23 मई 2026

    बिहार बीएड सीईटी 2026 एडमिट कार्ड

    30 मई

    बिहार बीएड सीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा

    7 जून 2026

    बिहार बीएड सीईटी 2026 आंसर की

    8 जून 2026 (जारी)

    बिहार बीएड सीईटी 2026 आंसर की आपत्ति

    9 से 10 जून 2026

    बिहार बीएड सीईटी 2026 फाइनल आंसर की

    11 जून 2026

    बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2026

    19 जून 2026

    बिहार बीएड सीईटी आंसर की डेट, बिहार बीएड आंसर की डाउनलोड लिंक

    बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। पहले चरण में, 8 जून को बिहार बीएड सीईटी आंसर की प्रोविजनल तौर पर जारी किया गया है। इस आंसर की पर उम्मीदवारों से 9-10 जून 2026 तक आपत्ति मांगी गई है। बिहार बीएड सीईटी प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों के निवारण के बाद फाइनल बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 जारी की जाएगी।

    बिहार बीएड प्रोविजनल आंसर की कब जारी होगी (When will the Bihar B.Ed provisional answer key be released?)

    बीआरएबीयू द्वारा बिहार बीएड सीईटी 2026 परीक्षा 7 जून को आयोजित हुई। इसके अगले दिन यानी 8 जून को बिहार बीएड प्रोविजनल आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी की गई है। प्रोविजनल बिहार बीएड आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन डिटेल की आवश्यता होगी। प्रोविजनल बिहार बीएड सीईटी आंसर की पर उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज करने की सुविधा एक निर्धारित समय तक दी जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर बिहार डीएलएड आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं -

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।

    • वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे आंसर की 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    • अब बीएड आंसर की टैब खुलेगा, जहां लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद लॉग इन करना होगा।

    • अब बिहार बीएड आंसर की स्क्रीन पर दिखेगी जिसे डाउनलोड कर सकते हैं और इस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

    बिहार सीईटी बीएड आंसर की फाइनल (Bihar B.Ed answer key Final)

    प्रोविजनल बिहार बीएड आंसर की पर मिली आपत्तियों पर सुनवाई के बाद दूसरे चरण में फाइनल बिहार बीएड सीईटी आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल बिहार बीएड 2026 आंसर की (Bihar BEd 2026 answer key in hindi) को बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

    बिहार बीएड रिजल्ट 2026 (Bihar BEd Result 2026)

    बिहार बीएड परीक्षा परिणाम (Bihar BEd result in hindi) ऑनलाइन जारी किया जाता है। बिहार बीएड 2026 रिजल्ट बीआरएबीयू की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in और brabu.ac.in पर 19 जून 2026 को जारी होगा। बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से बिहार बीएड रिजल्ट 2026 (Bihar BEd result 2026) डाउनलोड कर सकते हैं।

    बिहार बीएड न्यूनतम योग्यता अंक 2026 (Bihar BEd Minimum Qualifying Marks 2026 in hindi)

    बिहार बीएड प्रवेश (Bihar BEd admission in hindi) के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए योग्यता अंक बीआरएबीयू द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्राधिकरण द्वारा निर्धारित योग्यता अंक या उससे अधिक स्कोर करना चाहिए। बिहार बीएड पेपर (Bihar BEd paper in hindi) 120 अंक का होता है। नीचे दी गई तालिका में बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 (Bihar BEd entrance exam in hindi) के लिए विभिन्न श्रेणियों के योग्यता अंक और प्रतिशत शामिल हैं।

    बिहार बीएड 2026 न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक और प्रतिशत (Bihar BEd 2026 Minimum Qualifying Percentage)

    श्रेणी

    बीएड योग्यता अंक (BEd Qualifying Marks)

    योग्यता प्रतिशत (Qualifying Percentage)

    अनारक्षित

    42

    35%

    एससी/एसटी/बीसी/ईबीसी/डब्ल्यूबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग

    36

    30%

    Articles
    |
    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    PESSAT Application Date

    5 Sep'25 - 31 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 31 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CFA Exam Others

    11 Feb'26 - 18 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Innovative Strategies of Teaching and Learning
    Via University of Calicut, Malappuram
    Explore Top Universities Across Globe