Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी @predeledraj2026.com , प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें
    • लेख
    • राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी @predeledraj2026.com , प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी @predeledraj2026.com , प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 25 Sep 2026, 12:08 PM IST

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 जारी (Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2026 Out) - राजस्थान प्री डीएलएड 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक ऑनलाइन मोड में 14 मई 2026 को जारी किया गया। बर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा predeledraj2026.com पर राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते थे। एडमिट कार्ड लिंक इस लेख में भी उपलब्ध कराया गया था। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 का आयोजन 20 मई को दो पालियों में हुआ। राजस्थान प्री डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड (Rajasthan Pre DElEd 2026 Admit Card) एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे प्रत्येक उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए ले जाना होता है।
    बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 विस्तार से जानें
    लेटेस्ट अपडेट - राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 10 जून को जारी कर दिया है। बीएसटीसी रिजल्ट लिंक 2026 से उम्मीदवार बीएसटीसी रिजल्ट पीडीएफ के बीएसटीसी कटऑफ 2026 भी देख सकते हैं।
    बीएसटीसी राजस्थान प्रीडीएलएड रिजल्ट लिंक पर जाएं | बीएसटीसी का रिजल्ट कैसे चेक करें

    This Story also Contains

    1. राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 की तिथि (Rajasthan Pre DElEd Admit Card Date 2026)
    2. राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Rajasthan Pre DElEd Admit Card 2026?)
    3. राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा दिवस निर्देश (Rajasthan Pre DElEd Exam Day Instructions in Hindi)
    4. राजस्थान प्री डीएलएड हेल्पलाइन (Rajasthan Pre DElEd Helpline)
    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी @predeledraj2026.com , प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें
    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड

    राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 की तिथि (Rajasthan Pre DElEd Admit Card Date 2026)

    राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को जारी कर दिया गया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण आईडी और जन्मतिथि दर्ज करके राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड (Download Rajasthan Pre DElEd Admit Card in Hindi) करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते थे। उम्मीदवार राजस्थान प्री डीएलएड हॉल टिकट 2026 की रिलीज़ तिथि के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड की तिथि 2026 Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card Dates 2026

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 रिलीज डेट

    14 मई 2026

    राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026

    20 मई 2026

    राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2026

    10 जून 2026

    राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Rajasthan Pre DElEd Admit Card 2026?)

    बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट परीक्षा के लिए वैध राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड हॉल टिकट के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती। राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक ईमेल के माध्यम से नहीं भेजा जाता। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं -

    राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

    छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे राजस्थान प्री डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की बेहतर समझ के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें। ये रहे चरण:

    • राजस्थान प्री डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएँ।

    • "एडमिट कार्ड" विकल्प पर क्लिक करें।

    • लॉगिन विवरण दर्ज करें।

    • राजस्थान प्री डीएलएड हॉल टिकट प्रदर्शित होगा।

    • भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटेड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रख लें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • परीक्षा तिथि और समय

    • रोल नंबर

    • उम्मीदवार की फोटो

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

    • परीक्षा दिवस निर्देश

    राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा दिवस निर्देश (Rajasthan Pre DElEd Exam Day Instructions in Hindi)

    1. परीक्षा केंद्र (मुख्य द्वार) में परीक्षा समय से 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति है|

    2.अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम एक दिन पहले परीक्षा केंद्र और वहां पहुंचने के मार्ग का पता लगा लेवें ताकि वे परीक्षा के लिए निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंच सकें।

    3. अभ्यर्थियों को निम्नलिखित स्थितियों में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी:

    • (i) गेट बंद होने के पश्चात केंद्र पर रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी।
    • (ii) अभ्यर्थी जो प्रवेश पत्र (admit card) साथ नहीं लाए हैं।
    • (iii) अभ्यर्थी जो मूल आईडी (Original ID) साथ नहीं लाए हैं।
    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    4. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के नियत समय से पूर्व आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाए ताकि तलाशी एवं पहचान कार्य समय पर पूर्ण हो सके। समय लगने के कारण तलाशी में देरी होने पर परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते है, इसके लिए परीक्षार्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

    5. परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर निम्न सामग्री लानी है :-

    • (i) प्रवेश पत्र
    • (ii) नीले/काले रंग की स्याही का पारदर्शी बॉलपेन
    • (iii) एक नवीन रंगीन पासपोर्ट फोटो
    • (iv) वैध मूल फोटो पहचान पत्र (मतदाता पहचान कार्ड, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड), छाया प्रति मान्य नहीं है
    • (v) ) पारदर्शी पीने के पानी की बोतल।

    6. परीक्षा केंद्र परिसर में किसी प्रकार का मोबाईल फोन, ब्ल्यूटूथ, किसी भी प्रकार की घड़ी, केलकुलेटर, लॉग टेबल, संचार के कोई भी उपकरण, किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, व्हाईटनर, स्लाईड रूल, ज्योमेट्री बॉक्स, कोई भी पाठ्य सामग्री, नोटस इत्यादि लाने की अनुमति नहीं है। केन्द्र पर इन्हें सुरक्षित रखवाने का दायित्व केन्द्राधीक्षक का नहीं होगा। अतः केन्द्र पर उपर्युक्त सामग्री को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं होने से परीक्षार्थी उपर्युक्त सामग्री को परीक्षा केन्द्र पर नहीं लाए।

    7. फुटवियर में केवल सैंडल, स्लिपर, चप्पल, साधारण फुटवियर, कम एड़ी वाली चप्पल पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति है। जूते पहनने की अनुमति नहीं है।

    8. धातु की वस्तुएं और आभूषण, घड़ियां, ब्रेसलेट, टोपी, हैंडबैग, पर्स/वॉलेट, बेल्ट आदि पहनने की अनुमति नहीं है।

    9. परीक्षा के सम्बन्ध में विभिन्न सोशल मीडिया पर किये जा रहे भ्रामक प्रचार-प्रसार पर विश्वास नहीं करें।

    10. परीक्षार्थी द्वारा किन्ही अनुचित साधनों का उपयोग एवं अनियमित गतिविधियों में संलिप्तता पायी जाती है तो उनके विरुद्ध राज्य सरकार के द्वारा राज. सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती के अनुचित साधनों की रोकथाम के) अधिनियम, 2022 (संख्यांक 6) के नियमों के अनुसार दंडात्मक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

    11. दिव्यांग/ नेत्रहीन परीक्षार्थी को परीक्षा से कम से कम दो दिन पूर्व सम्बंधित केंद्र पर पंहुच कर केन्द्राधीक्षक को लिखित सूचना देना अनिवार्य है।

    12. परीक्षा समाप्ति के उपरान्त ही परीक्षार्थी प्रयुक्त प्रश्न पत्र बुकलेट एवं ओएमआर की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे।

    13. परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक नोट :-

    • I. डी. एल. एड. सामान्य पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी हिंदी भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे।
    • II. डी. एल. एड. संस्कृत पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी संस्कृत भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे।
    • III. डी. एल. एड. दोनों पाठयक्रमों (सामान्य व संस्कृत) के अभ्यर्थी संस्कृत भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे।
    • IV. भाग द में आवेदक द्वारा आवेदन पत्र में चुने गए पाठ्यक्रम अनुसार ही भाषा (हिंदी/संस्कृत) के प्रश्नों का उत्तर दें।

    14. ओएमआर में रोल नंबर, प्रश्न पत्र पुस्तिका क्रमांक, प्रश्न पत्र सीरीज आवश्यक रूप से भरे अन्यथा आपका परीक्षा परिणाम घोषित करना संभव नहीं हो पायेगा।

    15. परीक्षार्थी परीक्षा समाप्ति के उपरांत ही परिसर को छोड़ सकेंगे।

    राजस्थान प्री डीएलएड हेल्पलाइन (Rajasthan Pre DElEd Helpline)

    • आवेदन संबंधी: 7878761702, 7878760165

    • भुगतान/बैंकिंग संबंधी: 7230004969 पर कॉल करें या roopak.gupta@icicibank.com पर लिखें

    कार्यालय: 6375584979 या predeled2026@vmou.ac.in

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं राजस्थान डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 कहाँ से डाउनलोड कर सकता/सकती हूं?
    A:

    आवेदन करने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर राजस्थान डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: क्या मैं राजस्थान डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता/सकती हूं?
    A:

    आप predeledraj2026.com पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके राजस्थान डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते/सकती हैं।

    Q: क्या राजस्थान डीएलएड परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है?
    A:

    राजस्थान डीएलएड 2026 परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।

    Q: क्या मैं राजस्थान डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद अपना आवंटित राजस्थान डीएलएड परीक्षा केंद्र बदल सकता/सकती हूं?
    A:

    नहीं, आप राजस्थान डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद परीक्षा केंद्र नहीं बदल सकते।