Amity University, Noida
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
सीयूईटी आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें (How to Fill CUET Application Form 2026 in hindi): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अधिसूचना जारी कर स्नातक कोर्स में एडमिशन के सीयूईटी यूजी आवेदन की सुविधा 23 फरवरी को फिर से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी तक सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा (CUET UG 2026 Exam) के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, छात्रों के अनुरोध पर एनटीए ने सीयूईटी 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए 4 दिन की सुविधा दी है।
सीयूईटी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित किया जाता है, ताकि छात्र विभिन्न केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में अंडर-ग्रेजुएट (UG) या स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकें। इसे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट भी कहा जाता है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 जनवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी 2026 आवेदन पत्र जारी किया। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 से पहले सीयूईटी 2026 (CUET 2026) आवेदन पत्र भरकर जमा करना था। सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र में सुधार करने की सुविधा 9 से 11 फरवरी तक दी गई। सीयूईटी यूजी 2026 आवेदन करने वाले स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से लॉगइन विवरण दर्ज करके अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया और आवेदन सुधार प्रक्रिया को सीयूईटी अधिसूचना के साथ विस्तार से बताया है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर सीयूईटी यूजी 2026 आवेदन पत्र (CUET UG 2026 in hindi) में अपनी शैक्षणिक, व्यक्तिगत और संपर्क जानकारी प्रदान करनी होती है। फॉर्म जमा करने से पहले, यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि सीयूईटी 2026 आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारी सही और सहायक दस्तावेज़ों के अनुरूप है।
सीयूईटी यूजी 2025 प्रश्न पत्रों के बारे में अधिक जानें
ये भी देखें - ऑनलाइन बी.एस.सी. / ऑनलाइन बी.ए. / ऑनलाइन बीबीए
यदि उम्मीदवार अपना सीयूईटी आवेदन संख्या या पासवर्ड भूल जाते हैं, तो वे उसे पुनः प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास एनटीए से अपना सीयूईटी आवेदन संख्या या पासवर्ड वापस पाने का विकल्प है। सीयूईटी आवेदन पत्र 2026 (CUET Admit Card 2026) कैसे भरें, यह जानने के लिए लेख को पढ़ें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 जनवरी 2026 को अधिसूचना जारी कर सीयूईटी 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की तिथि जारी कर आवेदन तिथि की सूचना दी थी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाकर सीयूईटी आवेदन पत्र 2026 भर सकते हैं। उम्मीदवार इस लेख से सीयूईटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, यह जान सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीयूईटी फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जांच करें।
पंजीकरण- सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं,
लॉग इन विवरणों को दर्ज कर आवेदन पत्र भरें,
फोटो, हस्ताक्षर को निर्धारित साइज के अनुसार अपलोड करें,
पूछे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें,
सभी दर्ज किए गए विवरणों की जांच कर लें,
उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें,
पुष्टि करने के बाद प्रिंट आउट ले लें।
Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2027) | Up to 100% scholarships worth 325 Crores
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
सीयूईटी आवेदन पत्र 2026(cuet application 2026 in hindi) भरने से पहले, उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ उपलब्ध होने चाहिए।
हस्ताक्षर और फ़ोटो की स्कैन की गई प्रतियां।
श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि आरक्षित श्रेणी में हैं)।
डेबिट कार्ड या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से सीयूईटी 2026 पंजीकरण शुल्क के भुगतान की पुष्टि करने वाला दस्तावेज।
फोटो पहचान पत्र का प्रमाण, जैसे राशन कार्ड, बैंक पासबुक या आधार की प्रति।
10वीं कक्षा के रिपोर्ट कार्ड की स्कैन की गई प्रति।
12वीं कक्षा के रिपोर्ट कार्ड की स्कैन की गई प्रति।
वर्तमान ईमेल पता।
मान्य मोबाइल नंबर।
यह भी देखें -
सीयूईटी परीक्षा 2026 कैसे दें, इस बारे में सोच रहे उम्मीदवार सीयूईटी फॉर्म 2026 भरने का तरीका जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जांच कर सकते हैं। सीयूईटी एडमिट कार्ड 2026
चरण 1- पंजीकरण
आवेदकों को सीयूईटी 2026 प्रवेश पोर्टल; cuet.nta.nic.in पर जाने के बाद "पंजीकरण" बटन पर क्लिक करना होगा।
आवेदन पत्र भरने के लिए, अपनी सीयूईटी लॉगिन जानकारी को दर्ज करें।
एनटीए(NTA) की वेबसाइट - cuet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का तरीका जानने के लिए दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
घोषणा को चिह्नित करें और ‘आगे बढ़ने के लिए यहां क्लिक करें’ टैब पर क्लिक करें।
अब स्क्रीन पर सीयूईटी 2026 पंजीकरण फॉर्म प्रदर्शित होगा।
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के पहले भाग में अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।
व्यक्तिगत जानकारी में उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, माता और पिता का नाम, लिंग, देश और पहचान संबंधी दस्तावेज़ शामिल होंगे।
अब, आठ से तेरह अक्षरों का एक पासवर्ड बनाएं जिसमें एक विशेष वर्ण, एक बड़ा अक्षर, एक छोटा अक्षर और एक अंक शामिल हो। उदाहरण के लिए, Test@123 को ही लें।
इसके बाद, पासवर्ड दोबारा डालकर उसकी पुष्टि करें।
उम्मीदवारों को अंतिम भाग में दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए 'सबमिट' बटन दबाएं।
यदि उम्मीदवार पंजीकरण फॉर्म में कोई विवरण बदलना चाहते हैं, तो उन्हें 'पंजीकरण विवरण संपादित करें' पर क्लिक करना होगा।
पंजीकरण फॉर्म जमा करने और आगे बढ़ने के लिए, 'सबमिट करें और मोबाइल पर ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें।
पंजीकरण फॉर्म जमा करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
पंजीकरण फ़ॉर्म जमा करने के बाद, आवेदन संख्या वाला एक नया पेज दिखाई देगा, और जिस ईमेल पते पर उन्होंने पंजीकरण कराया है, उस पर आवेदन संख्या वाला एक ईमेल भेजा जाएगा।
आगे बढ़ने और आवेदन पूरा करने के लिए, "जारी रखें" चुनें।
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के प्रथम भाग में अपनी व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी, जिनमें से कुछ जानकारी पंजीकरण प्रक्रिया की तरह पहले से ही भरी हुई होगी।
आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने के बाद, अभ्यर्थी पंजीकरण फार्म में दिए गए अपने वर्तमान पते की समीक्षा कर सकते हैं तथा आवश्यक परिवर्तन कर सकते हैं।
सभी विवरणों को दर्ज करके SAVE बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद अगले पेज पर उम्मीदवार अपनी शैक्ष्णिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज अपलोड करें।
विवरण दर्ज करने के बाद SAVE बटन पर क्लिक करें उसके बाद स्क्रिन पर दर्ज किया गया पूरा विवरण आ जाएगा।
अगर कोई बदलाव नहीं करना है तो अगले चरण के लिए NEXT STEP पर क्लिक करें।
उसके बाद नए पेज पर अभ्यर्थियों को अपनी सुविधानुसार दो परीक्षा केन्द्र चुनने होंगे।
चुनने के बाद NEXT STEP पर क्लिक करें।
उसके बाद अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी और प्रोग्राम चुनें।
चयन दिशानिर्देश पढ़ने के बाद, तालिका देखें कि अभ्यर्थियों के लिए कितने भाषा या विषय-विशिष्ट विकल्प उपलब्ध हैं।
इसके बाद, अभ्यर्थी सूचना बुलेटिन में दी गई विषय सूची के अनुसार तीनों खंडों में से अधिकतम 5 विषय चुन सकते हैं।
अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय चुनने के बाद कन्फर्मेशन बॉक्स पर टैप करना होगा और फिर सेव पर क्लिक करना होगा।
उसके बाद फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और सेव बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद स्क्रिन पर पूरा फॉर्म दिखाई देगा , सभी विवरण की जांच करें और सबमिट पर क्लिक करें।
वर्ग | आवेदन शुल्क (3 विषय) (रुपये में) | आवेदन शुल्क (प्रत्येक अतिरिक्त विषय) (रुपये में) |
सामान्य | 1000 | 400 |
ओबीसी | 900 | 375 |
एससी, एसटी, दिव्यांग | 800 | 350 |
भारत से बाहर के परीक्षा केंद्र | 4500 | 1800 |
अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान की रसीद पूरी प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने तक सुरक्षित रखनी चाहिए।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीयूईटी 2026 आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा प्रदान करती है। सीयूईटी 2026 आवेदन सुधार सुविधा 9 फरवरी 2026 से दी जा रही है। छात्र सीयूईटी 2026 आवेदन पत्र सुधार विंडो (cuet 2026 application correction window in hindi) बंद होने के अंतिम दिन यानी 11 फरवरी तक संशोधन कर सकते हैं। उम्मीदवार सीयूईटी 2026 संशोधन पत्र में अपने "छात्र विवरण" में बदलाव कर सकते हैं। वे विभिन्न सीयूईटी पाठ्यक्रमों और कई विश्वविद्यालयों में से भी चयन कर सकते हैं। सीयूईटी आवेदन पत्र में कोई भी संशोधन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने प्रमाणपत्रों और अंकतालिका से जानकारी की पुष्टि करनी होगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
CUET 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए, उम्मीदवारों को CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
हां, उम्मीदवारों को अपने आवेदन को संपादित करने का मौका मिलेगा क्योंकि एनटीए नए पंजीकरण के समापन के बाद सीयूईटी आवेदन सुधार विंडो खोलता है।
CUET प्रवेश परीक्षा आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। उम्मीदवारों के पास CUET आवेदन शुल्क का भुगतान करने के कई विकल्प हैं: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग।
एनटीए मार्च 2026 के महीने में सीयूईटी आवेदन पत्र 2026 जारी करेगा।
On Question asked by student community
Hi!
Given below is the link to access the CUET 2027 English Vocabulary:
https://university.careers360.com/articles/cuet-2027-english-vocabulary-words
You may also find these helpful:
https://university.careers360.com/articles/50-most-important-phrasal-verbs-for-cuet-ug-2027
https://university.careers360.com/articles/idioms-and-phrases-for-cuet-2027-english-preparation
Hope that helps!
Hi student!
Given below are the links to access the CUET UG Previous Year Question Papers.
Also check:
https://university.careers360.com/articles/cuet-previous-year-question-papers
https://university.careers360.com/articles/cuet-ug-pyq
https://university.careers360.com/articles/cuet-question-papers
Hope it helps!
Hello Divyam,
Download CUET UG PCM memory-based papers from the link below and apply filters to access Physics, Chemistry, and Math resources.
https://www.careers360.com/download/cuet-ebooks-and-sample-papers
Hi,
You can check the CUET Tamil previous year question paper with answer key by clicking on the link below.
Hi,
The total marks of CUET UG for each subject is 250 marks. You can check the CUET OBC cut off marks of previous year by clicking on the link below.
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
Ranked #45 Among Universities in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Among top 2% Universities Globally (QS World University Rankings 2027) | Up to 100% scholarships worth 325 Crores
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Admissions open for 4 year full time B.A/B.Sc Liberal Arts & B.A/B.Sc (Liberal Arts) Honours with Research
BA, BA (H), 9 Specializations, B.PES | MA, MA (H), 11 Specializations, M.PES | 12 LPA Highest CTC | 5-6 LPA Average CTC