वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) द्वारा राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड 2026 (Rajasthan PTET Admit Card 2026) 8 जून को जारी कर दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा पहले 7 जून को ऑनलाइन मोड में जारी किया जाना था। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in के साथ इस पेज के माध्यम से भी राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड 2026 (rajasthan ptet 2026 admit card) डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक
ये भी पढें- राजस्थान पीटेट आंसर की 2026 । राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड कब आएगा ? जानें
This Story also Contains
जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान पीटेट परीक्षा 14 जून को आयोजित की जाएगी। राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से राजस्थान पीटीईटी 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पीटीईटी 2026 इवेंट्स | पीटेट परीक्षा तिथि 2026 |
राजस्थान पीटेट 2026 आवेदन | 20 फरवरी 2026 |
ऑनलाइन राजस्थान पीटेट 2026 आवेदन अंतिम तिथि |
|
राजस्थान पीटेट आवेदन सुधार 2026 |
|
राजस्थान पीटेट 2026 एडमिट कार्ड |
8 जून 2026 |
राजस्थान पीटेट 2026 परीक्षा | 14 जून 2026 |
पीटीईटी आंसर की 2026 | सूचित किया जाएगा |
राजस्थान पीटेट रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
राजस्थान पीटेट काउंसलिंग | सूचित किया जाएगा |
पीटेट कॉलेज आवंटन लिस्ट | सूचित किया जाएगा |
प्राधिकरण द्वारा राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय (rajasthan ptet admit card download link active) होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके rajasthan ptet admit card download कर सकते हैं।
उम्मीदवार सबसे पहले वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं ।
अब होम पेज पर उपलब्ध PTET 2026 पर पर क्लिक करें।

अब डाउनोड ई एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
अब लॉगइन पेज खुल जाएगा।
उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें।
अब स्क्रीन पर राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड पीडीएफ खुल जाएगी।
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट आवश्य लें।
प्राधिकरण द्वारा राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक (rajasthan ptet 2026 admit card download link) अपनी आधिकारिक वेबासाइट ptetvmoukota2026.in पर जारी किया गया है। राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध कराया गया है। इस पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे राजस्थान पीटेट 2026 के ऑफिशियल पेज पर पहुंच जाएंगे।
राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट विभिन्न कॉलेजों में चलने वाले 2 वर्षीय B.Ed. और 4 वर्षीय B.A.B.Ed./B.Sc.B.Ed. कोर्स में सत्र 2026 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। राजस्थान पीटीईटी प्रवेश परीक्षा (Rajasthan PTET entrance exam in Hindi) में उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा तिथियों की जांच करना आवश्यक है। उम्मीदवार ताजा जानकारी के लिए इस पेज पर निरंतर नजर रख सकते हैं।
प्राधिकरण द्वारा राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड पीडीएफ (rajasthan ptet admit card pdf) प्रारुप में जारी किया जाता है। राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड पीडीएफ 2026 में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होते हैं जिसे उम्मीदवारों को जांचन चाहिए।
उम्मीदवार का नाम
परीक्षा का नाम
परीक्षा तिथि और शिफ्ट
परीक्षा केंद्र की जानकारी
फोटो,हस्ताक्षर
रोल नंबर
राजस्थान पीटेट ए़डमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले इसमें उल्लिखित विवरण की जांच आवश्य करनी चाहिए। पीटेट एडमिट कार्ड के किसी भाग में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उम्मीदवार सबसे पहले प्राधिकरण से संपर्क करें। उम्मीदवार प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराया गया हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्या बता सकते हैं।
उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराया गया फोन नंबर पर संपर्क करना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार अपनी समस्या ईमेल के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं।

उम्मीदवारों को Rajasthan pre Teacher education test Admit card डाउनलोड करते समय कोई समस्या न आए इसलिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सर्वर स्लो हो सकता है इसलिए घबराएं नहीं निरंतर प्रयास करते रहें।
इंटरनेट गति का ध्यान रखें।
अगर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाता है तो इसे तुरंत डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय अपने साथ आवेदन संख्या, जन्मतिथि, वैध ईमेल आईडी रखें