Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 2026 जारी (CG Pre BEd admit card 2026 out) : डाउनलोड लिंक @vyapamcg.cgstate.gov.in
    • लेख
    • सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 2026 जारी (CG Pre BEd admit card 2026 out) : डाउनलोड लिंक @vyapamcg.cgstate.gov.in

    सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 2026 जारी (CG Pre BEd admit card 2026 out) : डाउनलोड लिंक @vyapamcg.cgstate.gov.in

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 12 Jun 2026, 01:05 PM IST

    सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 2026 (CG Pre BEd admit card 2026 in hindi) : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा सीजी प्री बीएड परीक्षा का आयोजन 11 जुलाई को आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए, सीजी व्यापम द्वारा 1 जून 2026 को सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाकर सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी प्री बीएड प्रवेश पत्र (CG Pre DElEd hall pass in hindi) में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा स्थान और रोल नंबर सहित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं। सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 11 जून को आयोजित की जाएगी। व्यापमसीजी वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से उम्मीदवार सीजी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।
    सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं

    This Story also Contains

    1. कहां जारी होगा छत्तीसगढ़ प्री बीएड प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र
    2. सीजी प्री बीएड 2026 एग्जाम डेट (CG Pre B.Ed 2026 Exam Dates)
    3. सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
    4. सीजी प्री बीएड 2026 एडमिट कार्ड में विवरण (Details in CG Pre BEd 2026 Admit Card)
    5. सीजी प्री बीएड 2026 रिजल्ट (CG Pre BEd 2026 Result in hindi)
    सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 2026 जारी (CG Pre BEd admit card 2026 out) : डाउनलोड लिंक @vyapamcg.cgstate.gov.in
    सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 2026

    छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्री बीए बीएड / प्री बीएससी बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा (CG pre B.Ed. entrance exam in hindi) का आयोजन किया जाता है। सीजी व्यापम द्वारा सीजी प्री बीएड आवेदन पत्र 25 मार्च 2026 को जारी किया गया था। सीजी प्री बीएड आवेदन अंतिम तिथि 24 अप्रैल और आवेदन सुधार सुविधा 25 से 27 अप्रैल तक दी गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में सीजी प्री बीएड 2026 परीक्षा तिथि (CG Pre BEd exam date 2026 in hindi) देख सकते हैं।

    सीजी व्यापम द्वारा प्री बीएड परीक्षा तिथि से करीब 8-10 दिन पहले ऑनलाइन मोड में सीजी प्री बीएड 2026 हॉल टिकट (CG Pre DElEd 2026 hall ticket) जारी किया जाता है। सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करने का तरीका और अन्य संबंधित जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।
    सीजी प्री बीएड एडमिशन प्रक्रिया जानें

    सीजी व्यापम द्वारा आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जारी सीजी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 11 जून को आयोजित होगी। सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 1 जून 2026 को जारी हो गया है।

    1765883701375

    1765883675060

    कहां जारी होगा छत्तीसगढ़ प्री बीएड प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र

    सीजी व्यापम द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सीजी प्री बीएड अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़़ में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 4 वर्षीय एकीकृत बीएड कोर्स (4-year integrated B.Ed program in hindi) में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि, आवेदन प्रक्रिया, शेड्यूल, सिलेबस आदि की जानकारी दी जाती है। सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in है। इसी वेबसाइट पर दिए एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। उम्मीदवार व्यापम प्रोफाइल पर जाकर लॉगइन क्रेडेशियल के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    सीजी प्री बीएड 2026 एग्जाम डेट (CG Pre B.Ed 2026 Exam Dates)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीजी प्री बीएड 2026 परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों को देख सकते हैं-

    सीजी प्री बीएड शेड्यूल

    सीजी प्री बीएड तिथि 2026

    सीजी प्री बीएड आवेदन जारी

    25 मार्च 2025

    सीजी प्री बीएड आवेदन अंतिम तिथि

    24 अप्रैल 2026

    सीजी प्री बीएड आवेदन आवेदन सुधार

    25-27 अप्रैल 2026

    सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड

    1 जून 2025

    सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा

    11 जून 2026

    सीजी प्री बीएड मॉडल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

    सीजी प्री बीएड 2026 एडमिट कार्ड कंडक्टिंग बॉडी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र मेल या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त नहीं होगा। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर प्री बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं -

    सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण:

    • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • 'डाउनलोड एडमिट कार्ड' बटन पर क्लिक करें।

    • दिए गए स्थान में सही उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करें, फिर 'लॉगिन' पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा। सॉफ्ट कॉपी सेव करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें।

    • परीक्षा के दिन, आपको अपना प्रवेश पत्र, एक पासपोर्ट आकार का फोटो और एक वैध आईडी लाना होगा

    सीजी प्री बीएड 2026 एडमिट कार्ड में विवरण (Details in CG Pre BEd 2026 Admit Card)

    जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपना आवेदन पत्र जमा किया है, उन्हें उनके सीजी प्री बीएड 2026 प्रवेश पत्र प्राप्त होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई त्रुटि दिखे तो परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर परीक्षा से पहले अवश्य ठीक करवा लेनी चाहिए। निम्नलिखित जानकारी छत्तीसगढ़ प्री बीएड प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र पर शामिल की जाएगी:

    • उम्मीदवार का नाम

    • जन्मतिथि

    • पिता का नाम

    • परीक्षा केंद्र

    • परीक्षा की तारीख और समय

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय।

    • प्रश्न पत्र का समय एवं अवधि

    सीजी प्री बीएड 2026 रिजल्ट (CG Pre BEd 2026 Result in hindi)

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा संभवतः जुलाई 2026 में सीजी प्री बीएड परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी किया जाएगा। सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा। किसी भी उम्मीदवार को अपना परिणाम डाक द्वारा पोस्ट के माध्यम से प्राप्त नहीं होगा। उम्मीदवार को परिणाम जारी होने की सूचना एसएमएस या मेल के माध्यम से दी जाएगी। सीजी प्री बीएड रिजल्ट के बाद उत्तीर्ण उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 30 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CFA Exam Others

    11 Feb'26 - 18 Aug'26 (Online)