Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड डीएलएड रिजल्ट 2025 जारी (UK DElEd Result 2025 in Hindi): डाउनलोड प्रक्रिया, लिंक
    • लेख
    • उत्तराखंड डीएलएड रिजल्ट 2025 जारी (UK DElEd Result 2025 in Hindi): डाउनलोड प्रक्रिया, लिंक

    उत्तराखंड डीएलएड रिजल्ट 2025 जारी (UK DElEd Result 2025 in Hindi): डाउनलोड प्रक्रिया, लिंक

    Kunal solankiUpdated on 31 Dec 2025, 09:32 AM IST

    यूके डीएलएड रिजल्ट 2025 (UK DElEd Result 2025 in Hindi): उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रवेश परीक्षा रिजल्ट (UK DElEd Result 2025 in Hindi) 30 दिसंबर को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके यूके डीईएलएड 2025 के अंक और योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं। परिणामों के साथ-साथ यूके डीईएलएड 2025 की कटऑफ भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इसके साथ ही यूके डीएलए़ड अंतिम आंसर की भी जारी कर दी गई है। यूके डीएलएड रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 2025 - अवलोकन
    2. उत्तराखंड डीएलएड 2025 कैसे देखें?
    3. यूके डीएलएड रिजल्ट 2025 में उल्लिखित विवरण
    4. यूके डीएलएड 2025 कटऑफ
    5. यूके डीएलएड काउंसलिंग 2025
    उत्तराखंड डीएलएड रिजल्ट 2025 जारी (UK DElEd Result 2025 in Hindi): डाउनलोड प्रक्रिया, लिंक
    उत्तराखंड डीएलएड रिजल्ट 2025

    ये भी देखें-

    उत्तराखंड डीएलए़ड 2025 परिणाम (UK DElEd Result 2025) में उम्मीदवार का रोल नंबर, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और श्रेणीवार कटऑफ अंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। उत्तीर्ण होने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे - सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 50% या उससे अधिक, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 45% और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 40% अंक आवश्यक हैं।

    उत्तीर्ण उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न संस्थानों में सीटों के आवंटन के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। छात्र इस लेख में उत्तराखंड में DElEd 2025 के परिणाम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 2025 - अवलोकन

    यूके डीएलएड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका में दी गई है। उम्मीदवार इस तालिका में परीक्षा से जुड़ी सभा तिथियां देख सकते हैं।

    उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 2025 - अवलोकन

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025

    संचालक निकाय

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद

    आधिकारिक वेबसाइट

    ukdeled.com

    यूके डीएलएड परीक्षा 2025 आवेदन

    7 सितंबर - 6 अक्टूबर 2025

    एडमिट कार्ड

    8 नवंबर 2025

    आवेदन सुधार विंडो

    13 अक्टूबर - 16 अक्टूबर 2025

    यूके डीएलएड परीक्षा 2025 तिथि

    22 नवंबर

    यूके डीएलएड परीक्षा 2025 आंसर की

    24 नवंबर 2025

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो

    4 दिसंबर तक

    यूके डीएलएड परीक्षा 2025 रिजल्ट

    30 दिसंबर 2025

    उत्तराखंड डीएलएड 2025 कैसे देखें?

    यूक डीएलएड 2025 परिणाम ( Uk DElEd Exam Result 2025) आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाता है। उम्मीदवार रिजल्ट में परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम , रोल नंबर, प्राप्त अंक, चयन श्रेणी, पंजीकरण संख्या इत्यादि देख पाएंगे।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukdeled पर जाएं।

    • उसके बाद अपने लॉग इन विवरण को दर्ज करें।


    1767091045228




    • अब स्क्रिन पर उम्मीदवर का डेश बॉर्ड दिखाई देगा।

    • उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट स्कोर कार्ड के साथ देख पाएंगे।

    यूके डीएलएड रिजल्ट 2025 में उल्लिखित विवरण

    उम्मीदवारों को उत्तराखंड के DElEd परिणाम 2025 में उल्लिखित निम्नलिखित विवरणों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने की सलाह दी जाती है। नीचे यूके DElEd परिणाम 2025 में उल्लिखित विवरणों की सूची दी गई है।

    • उम्मीदवार का नाम

    • जन्म तिथि

    • पंजीकरण संख्या

    • श्रेणी

    • विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक

    • कुल अंक

    • अंतिम योग्यता स्थिति

    यूके डीएलएड 2025 कटऑफ

    उत्तराखंड डीईएलएड कट-ऑफ (UK DElEd Cut Off 2025) 30 दिसंबर, 2025 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट से श्रेणीवार कट-ऑफ सूची डाउनलोड कर सकते हैं। कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग और अंतिम प्रवेश के लिए योग्य माने जाएंगे। यूके डीईएलएड 2025 कट-ऑफ श्रेणीवार अलग-अलग है, जिसमें योग्यता प्राप्त करने के लिए सामान्य श्रेणी में न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।

    यूके डीएलएड काउंसलिंग 2025

    उम्मीदवार यूके डीईएलएड काउंसलिंग 2025 (UK DElEd Counselling 2025) की सहायता से उत्तराखंड के विभिन्न संस्थानों में डीईएलएड कार्यक्रमों में प्रवेश पा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के परिणामों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए किया जाता है। काउंसलिंग में दस्तावेज़ सत्यापन और संस्थानों में सीटों का आवंटन शामिल है। उत्तराखंड डीईएलएड काउंसलिंग 2025 जल्द ही योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    BITS LAT Application Date

    27 Aug'25 - 28 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)