Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान पीटीईटी सिलेबस 2026 (Rajasthan PTET Syllabus 2026 in hindi)- विषय, सेक्शन-वाइज़ सिलेबस, पैटर्न देखें
    • लेख
    • राजस्थान पीटीईटी सिलेबस 2026 (Rajasthan PTET Syllabus 2026 in hindi)- विषय, सेक्शन-वाइज़ सिलेबस, पैटर्न देखें

    राजस्थान पीटीईटी सिलेबस 2026 (Rajasthan PTET Syllabus 2026 in hindi)- विषय, सेक्शन-वाइज़ सिलेबस, पैटर्न देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 14 May 2026, 10:44 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    राजस्थान पीटीईटी सिलेबस 2026- वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) द्वारा राजस्थान के टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में बीएड एडमिशन के लिए सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया गया है। Rajasthan PTET 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान पीटेट सिलेबस (Rajasthan PTET syllabus in Hindi) और पैटर्न को ध्यानपूर्वक समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार किया जाता है। राजस्थान पीटीईटी सिलेबस पीडीएफ लिंक (Rajasthan PTET syllabus pdf link) इस पेज में उपलब्ध कराया गया है।
    राजस्थान पीटेट सिलेबस लिंक

    This Story also Contains

    1. राजस्थान पीटीईटी 2026: अवलोकन
    2. राजस्थान पीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2026
    3. राजस्थान पीटीईटी सिलेबस 2026: सेक्शन-वाइज़ पाठ्यक्रम
    4. राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026: मॉडल प्रश्नपत्र पीडीएफ
    5. राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026 की तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स
    राजस्थान पीटीईटी सिलेबस 2026 (Rajasthan PTET Syllabus 2026 in hindi)- विषय, सेक्शन-वाइज़ सिलेबस, पैटर्न देखें
    राजस्थान पीटीईटी सिलेबस 2026

    लेटेस्ट अपडेट- राजस्थान के टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में बीएड एडमिशन के लिए राजस्थान पीटेट 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। आवेदन संशोधन की तिथि को भी विस्तारित करते हुए 17 मई 2026 कर दी गई है, जिसके लिए 200 रुपये आवेदन सुधार शुल्क तय किया गया है।

    राजस्थान पीटीईटी परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है, जो बीए बी.एड. या बीएससी बी.एड. एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं। राजस्थान पीटीईटी सिलेबस 2026 (Rajasthan PTET Syllabus 2026 in hindi) चार मुख्य भागों में विभाजित है। जिसमें मानसिक क्षमता, शिक्षण दृष्टिकोण एवं योग्यता परीक्षण, सामान्य ज्ञान और हिंदी या अंग्रेजी भाषा शामिल हैं। इन सभी सेक्शनों में अभ्यर्थियों की तार्किक क्षमता, शिक्षण अभिरुचि, समसामयिक जानकारी और भाषा कौशल का मूल्यांकन किया जाता है।

    राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को पूरे सिलेबस को अच्छे से पढ़ना चाहिए और अपनी रणनीति उसी के अनुसार बनानी चाहिए। बेहतर तैयारी के लिए अध्यायवार अध्ययन करें, महत्वपूर्ण टॉपिक्स के नोट्स बनाएं और नियमित रूप से रिवीजन करें। साथ ही, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने से परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद मिलती है और सफलता की संभावना बढ़ती है। राजस्थान पीटीईटी सिलेबस 2026, पैटर्न, तैयारी टिप्स, मॉडल प्रश्नपत्र पीडीएफ के बारे में जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    बिहार एसटीईटी के बारें में जानें

    राजस्थान पीटीईटी 2026: अवलोकन

    Rajasthan PTET 2026 एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) द्वारा राज्यभर में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए है जो बीए बी.एड. या बीएससी बी.एड. एकीकृत कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का पूरा अवलोकन समझना जरूरी है, जिससे वे तैयारी सही दिशा में कर सकें।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    राजस्थान पीटीईटी 2026

    आयोजन संस्था

    वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU)

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    उद्देश्य

    बीएड प्रवेश (B.A. B.Ed / B.Sc B.Ed)

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन (OMR आधारित)

    प्रश्न पत्र प्रकार

    वस्तुनिष्ठ (MCQ)

    कुल प्रश्न

    200

    कुल अंक

    600

    परीक्षा अवधि

    3 घंटे

    भाषा माध्यम

    हिंदी / अंग्रेजी (एक विकल्प चुनना होता है)

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा एवं काउंसलिंग

    आधिकारिक वेबसाइट

    ptetvmoukota2026.in

    राजस्थान पीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2026

    Rajasthan PTET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवार हिंदी या अंग्रेजी में से किसी एक माध्यम का चयन कर सकते हैं, और प्रश्नपत्र उसी भाषा में उपलब्ध होगा। सही रणनीति के लिए अभ्यर्थियों को अंक वितरण, प्रश्न संख्या और समयावधि की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। नीचे सारणी में विस्तृत परीक्षा पैटर्न दिया गया है:

    घटक

    विवरण

    परीक्षा का माध्यम

    हिंदी या अंग्रेजी

    प्रश्नपत्र की संख्या

    1

    कुल प्रश्न

    200 बहुविकल्पीय प्रश्न

    कुल अंक

    600 अंक

    परीक्षा अवधि

    3 घंटे

    प्रत्येक प्रश्न का अंक

    3 अंक

    नकारात्मक अंकन

    नहीं

    प्रश्नों का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ (MCQ)

    विषयवार विवरण:

    भाग

    विषय

    प्रश्न संख्या

    अंक

    भाग I

    मानसिक क्षमता (Mental Ability)

    50

    150

    भाग II

    शिक्षण दृष्टिकोण एवं योग्यता परीक्षण

    50

    150

    भाग III

    सामान्य जागरूकता

    50

    150

    भाग IV

    भाषा प्रवीणता (हिंदी/अंग्रेजी)

    50

    150

    महत्वपूर्ण बिंदु:

    • सभी प्रश्नों के चार विकल्प (A, B, C, D) होंगे।

    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।

    • टीचिंग एटीट्यूड सेक्शन में उत्तरों का मूल्यांकन 3 से 0 अंक के स्केल पर किया जाएगा।

    • उत्तर OMR शीट पर काले/नीले बॉल पेन से भरना होगा।

    राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के बारे में जानें

    राजस्थान पीटीईटी सिलेबस 2026: सेक्शन-वाइज़ पाठ्यक्रम

    Rajasthan PTET 2026 का सिलेबस वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) द्वारा निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा का उद्देश्य बीएड प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की मानसिक क्षमता, शिक्षण योग्यता, सामान्य ज्ञान और भाषा कौशल का मूल्यांकन करना है। परीक्षा में सफलता पाने के लिए सिलेबस को गहराई से समझकर तैयारी करना आवश्यक है, क्योंकि प्रश्नपत्र पूरी तरह इसी पर आधारित होता है।

    अनुभाग

    विषय का नाम

    टॉपिक्स

    A

    मानसिक क्षमता (Mental Ability)

    समानता एवं असमानता पहचान, वर्तनी व शब्द व्यवस्था, शब्द निर्माण, श्रृंखला (Series), विसंगतियों को पहचानना, सांकेतिक भाषा परीक्षण, रचनात्मक सोच, तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता, निर्णय लेना, समस्या समाधान, चित्रात्मक एवं स्थानिक क्षमता

    B

    शिक्षण योग्यता एवं रुचि (Teaching Aptitude & Attitude)

    सामाजिक परिपक्वता, नेतृत्व क्षमता, पारस्परिक संबंध, संचार कौशल, व्यावसायिक प्रतिबद्धता, जागरूकता, शिक्षण के प्रति दृष्टिकोण, नैतिक मूल्य और व्यवहारिक समझ

    C

    सामान्य ज्ञान (General Awareness)

    राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था, भारतीय इतिहास व संस्कृति, प्रमुख व्यक्तित्व (अतीत व वर्तमान), पर्यावरण जागरूकता, प्राकृतिक संसाधन, समसामयिक घटनाएँ (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय), राजस्थान का सामान्य परिचय

    D

    भाषा प्रवीणता (Language Proficiency – हिंदी/अंग्रेजी)

    शब्दावली (Vocabulary), व्यावहारिक व कार्यात्मक व्याकरण, वाक्य संरचना, समझने की क्षमता (Comprehension), भाषा प्रयोग की शुद्धता, लेखन एवं अभिव्यक्ति कौशल

    उम्मीदवारों को पूरे सिलेबस को ध्यानपूर्वक पढ़कर विषयवार तैयारी करनी चाहिए। नियमित अभ्यास, नोट्स बनाना और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक है।

    राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026: मॉडल प्रश्नपत्र पीडीएफ

    PTET 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मॉडल प्रश्नपत्र पीडीएफ बेहद महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री है। यह प्रश्नपत्र परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई स्तर को समझने में मदद करता है। मॉडल पेपर के माध्यम से उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि परीक्षा में मानसिक क्षमता, शिक्षण योग्यता, सामान्य ज्ञान और भाषा प्रवीणता से किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पीटीईटी 2026 के मॉडल पेपर को हल करके अपनी तैयारी को मजबूत करें और परीक्षा पैटर्न के अनुसार अभ्यास करें, जिससे अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना बढ़ सके।
    राजस्थान पीटीईटी मॉडल प्रश्नपत्र पीडीएफ डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

    1777004115003

    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबसयूपीएसएसएससी आशुलिपिक एडमिट कार्ड

    राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026 की तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स

    Rajasthan PTET 2026 में सफलता पाने के लिए सही रणनीति और निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है। यह परीक्षा चार प्रमुख भागों—मानसिक क्षमता, शिक्षण योग्यता, सामान्य ज्ञान और भाषा प्रवीणता—पर आधारित होती है, इसलिए संतुलित तैयारी करना आवश्यक है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण तैयारी सुझाव दिए गए हैं:

    • सबसे पहले पूरा सिलेबस अच्छे से समझें और सभी टॉपिक्स को नोट करें।

    • एक व्यवस्थित समय सारणी बनाकर रोजाना सभी विषयों को समय दें।

    • मानसिक क्षमता (रीजनिंग) के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें ताकि गति और सटीकता बढ़े।

    • सामान्य ज्ञान के लिए रोज़ अखबार पढ़ें और करंट अफेयर्स अपडेट रखें।

    • शिक्षण योग्यता से जुड़े प्रश्नों को समझकर उत्तर देने की क्षमता विकसित करें।

    • हिंदी या अंग्रेजी भाषा की व्याकरण और शब्दावली पर विशेष ध्यान दें।

    • छोटे-छोटे नोट्स बनाएं ताकि रिवीजन आसान हो सके।

    • नियमित रूप से मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करें ताकि परीक्षा पैटर्न समझ में आए।

    • पढ़ाई के साथ-साथ नियमित रिवीजन करना न भूलें, इससे याददाश्त मजबूत होती है।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    CIPET JEE Application Date

    18 Dec'25 - 28 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    IEMJEE Exam Date

    5 Jan'26 - 30 May'26 (Online)