डीयू आईटीईपी 2026 (Delhi University ITEP 2026) - दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा 10 अगस्त 2026 को आईटीईपी एडमिशन 2026 के लिए फर्स्ट सीट आवंटन लिस्ट को जारी कर दी गई है। लिस्ट के अनुसार चयनित उम्मीदवार 12 अगस्त तक अपनी सीट स्वीकार कर सकते हैं। डीयू ने आवंटित संस्थान में एडमिशन से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 14 अगस्त तक का समय दिया है। एडमिशन के लिए फीस पेमेंट की अंति तिथि 16 अगस्त 2026 है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार डीयू आईटीईपी ऑफिशियल वेबसाइट itep.uod.ac.in पर जाकर सीट आवंटन देख सकते हैं। डीयू ने अपने चार साल के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम (ITEP 2026) में एडमिशन के लिए डीयू ने 27 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट पर आईटीईपी 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम आईटीईपी 2026 में एडमिशन (ITEP 2026 admission) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 2 अगस्त से बढ़ाकर 4 अगस्त कर दी थी।
This Story also Contains
आईटीईपी आवेदन सुधार सुविधा 6 अगस्त 2026 से शुरू की थी। आईटीईपी 2026 एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार itep.uod.ac.in के माध्यम से 8 अगस्त 2026 तक आईटीईपी 2026 आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आईटीईपी एडमिशन के लिए पात्रता मानदंड अवश्य देख लेना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट itep.uod.ac.in के माध्यम से 4 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकते थे। 8 अगस्त को आवेदन सुधार प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, एडमिशन के लिए डीयू द्वारा 10 अगस्त 2026 को डीयू आईटीईपी फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट (DU ITEP 2026 first allotment list) जारी की जाएगी। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी। DU ITEP अलॉटमेंट 2026 में चयनित उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए समय-सीमा से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
यह प्रोग्राम स्टूडेंट-टीचर्स को कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए योग्य बनाता है। इसमें कई बार एंट्री-एग्जिट और री-एंट्री के विकल्प भी मिलेंगे। जो कैंडिडेट्स ITEP कोर्स पूरा करेंगे, उन्हें डुअल-मेजर बैचलर डिग्री (BA B.Ed या BSc B.Ed) दी जाएगी।
इसके अलावा, जो स्टूडेंट-टीचर्स आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, वे कोर्स पूरा करने के बाद एजुकेशन और अपने मुख्य विषयों (मेजर डिसिप्लिन) में मास्टर डिग्री प्रोग्राम के लिए भी योग्य होंगे।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि चार साल के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम आईटीईपी 2026 (ITEP 2026) में एडमिशन, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) में मिले मार्क्स के आधार पर होगा। आईटीईपी एडमिशन के लिए जारी न्यूनतम योग्यता शर्तों के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास करने वाले एनसीईटी पास उम्मीदवार आईटीईपी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईटीईपी चार साल का डुअल-मेजर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है, जिसमें टीचर एजुकेशन के साथ-साथ किसी खास विषय की पढ़ाई भी शामिल है। छात्र भाषा, इतिहास, गणित, कंप्यूटर साइंस, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, संगीत, कला और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों में से चुन सकते हैं।
डीयू आईटीईपी 2026 | मुख्य तिथियां |
डीयू आईटीईपी 2026 आवेदन आरंभ | 27 जुलाई 2026 |
डीयू आईटीईपी 2026 आवेदन अंतिम तिथि |
4 अगस्त 2026 |
| डीयू आईटीईपी 2026 आवेदन सुधार | 5-6 अगस्त 2026 |
डीयू आईटीईपी 2026 सीट मैट्रिक्स | सूचित किया जाएगा |
डीयू आईटीईपी फर्स्ट सीट आवंटन | 10 अगस्त 2026 |
| सीट स्वीकार करने की तिथि | 10-12 अगस्त 2026 |
| डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन | 10-14 अगस्त 2026 |
| डीयू आईटीईपी शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 16 अगस्त 2026 |
डीयू आईटीईपी सेकंड राउंड काउंसलिंग | 18-23 अगस्त 2026 |
डीयू आईटीईपी एडमिशन राउंड 3 | 26-30 अगस्त 2026 |
दिल्ली विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) के लिए 2026-27 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक जारी कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय आईटीईपी 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त है। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर डीयू आईटीईपी 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं-
डीयू आईटीईपी आधिकारिक पोर्टल itep.uod.ac.in पर जाएं
अपने एनसीईटी आवेदन संख्या, रोल नंबर, पूरा नाम और जन्मतिथि का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
पंजीकरण के बाद, जेनरेट हुई आईडी से लॉग इन करें
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, फीस भरें।
डीयू आईटीईपी आवेदन पत्र में भरे विवरणों की जांच करें, संतुष्ट होने के बाद आवेदन सबमिट करें।
अनारक्षित (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC NCL) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को ITEP 2026 के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विशिष्ट विकलांगता वाले व्यक्तियों (PwBD) के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 100 रुपये है।
स्कैन की हुई फ़ोटो
स्कैन हस्ताक्षर
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
ग्रेजुएशन की डिग्री (अगर लागू हो)
काम के अनुभव का सर्टिफ़िकेट (अगर लागू हो)
जाति/कैटेगरी सर्टिफ़िकेट (जहां लागू हो)
आईटीईपी एडमिशन के लिए एनसीईटी ज़रूरी है। एडवाइज़री में यह साफ़ किया गया है कि 2026-27 सेशन के लिए आईटीईपी में एडमिशन सिर्फ़ एनसीईटी 2026 (NCET 2026) के जरिए ही किए जाएंगे, जो इस प्रोग्राम के लिए नेशनल एंट्रेंस एग्ज़ामिनेशन है।
मान्यता प्राप्त ITEP संस्थानों और विश्वविद्यालयों में NCET 2026 रिजल्ट (NCET 2026 results) घोषित होने के बाद संस्थानों में आवेदन और एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होती है। मेरिट लिस्ट NCET स्कोर और संबंधित संस्थानों पर लागू एडमिशन नियमों के आधार पर तैयार होता है।
दिल्ली विश्वविद्यालय सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम अलग-अलग घोषित करेगा। उम्मीदवारों को काउंसलिंग, सीट आवंटन और प्रवेश संबंधी अपडेट के लिए ITEP की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी जाती है।