Careers360 Logo
ask-icon
share
    छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2026 (CG PAT Application Form 2026): एडमिट कार्ड (जारी), परीक्षा तिथि
    • लेख
    • छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2026 (CG PAT Application Form 2026): एडमिट कार्ड (जारी), परीक्षा तिथि

    छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2026 (CG PAT Application Form 2026): एडमिट कार्ड (जारी), परीक्षा तिथि

    Kunal solankiUpdated on 24 Jun 2026, 12:11 PM IST

    छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2026 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा सीजी पीएटी 2026 (CG Pre Agriculture test 2026 in Hindi) के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल को समाप्त हो गई है। वहीं आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि भी बीत चुकी है। बता दें कि सीजी पेट आवेदन 2 अप्रैल से जारी थे। सीजी पैट आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल (cg pat application last date) थी। उम्मीदवार सीजी पीएटी आवेदन पत्र में संशोधन 28 से 30 अप्रैल 2026 कर सकते थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी पीएटी 2026 (cg pat 2026) के लिए पंजीकरण कर सकते थे। सीजी पीएटी 2026 की परीक्षा अब 21 जून 28 जून को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस लेख में भी सीटी पैट आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है। सीजी पीएटी आवेदन सुधार डायरेक्ट लिंक
    एमपी पीएटी 2026 देखेंसीजी प्रयोगशाला भर्ती 2026 देखें

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    2. छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2026: पात्रता मानदंड
    3. छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें?
    4. सीजी पीएटी आवेदन शुल्क भरें-
    छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2026 (CG PAT Application Form 2026): एडमिट कार्ड (जारी), परीक्षा तिथि
    छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2026

    अपडेट : मंडल द्वारा सीजी पीएटी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 जून को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी पीएटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सीजी पीएटी एडमिट कार्ड लिंक इस लेख में दिया गया है।
    सीजी पीएटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक
    1782282835879

    सीजी पीएटी आवेदन पत्र कैसे भरें, क्या प्रक्रिया है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2026: अवलोकन

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल

    परीक्षा का नाम

    सीजी पीएटी

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://vyapamcg.cgstate.gov.in/

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन


    छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    बिंदु

    तिथियां

    सीजी पीएटी आवेदन 2026

    2 अप्रैल 2026

    सीजी पीएटी आवेदन अंतिम तिथि

    27 अप्रैल 2026

    सीजी पीएटी आवेदन सुधार विंडो

    28-30 अप्रैल 2026

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    सीजी पीएटी एडमिट कार्ड

    22 जून 2026

    सीजी पीएटी प्रवेश 2026 परीक्षा

    28 जून 2026

    सीजी पीएटी प्रवेश 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2026: पात्रता मानदंड

    सीजी पीएटी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को अपने इच्छित कार्यक्रमों और विश्वविद्यालयों के लिए सीजी पीएटी 2026 पात्रता मानदंडों (cg pat eligibility 2026) जांच कर लेनी चाहिए। सीजी पीएटी 2026 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास विज्ञान स्ट्रीम या जीव विज्ञान/कृषि विज्ञान, और कृषि गणित/फसल उत्पादन और बागवानी में कम से कम 35% अंकों के साथ उच्च माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    छत्तीसगढ़ पीएटी आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें?

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड मार्च से सीजी पीएटी आवेदन प्रक्रिया जारी है। कृषि, बागवानी या पशु चिकित्सा में अध्ययन करने के इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। सीजी पीएटी 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना और अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को सीजी पीएटी आवेदन शुल्क (cg pat application fee) का भुगतान करना होगा। इस पृष्ठ पर सीजी पीएटी 2026 पंजीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

    सीजी पीएटी पंजीकरण-

    • सीजी पीएटी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • "ऑनलाइन आवेदन करें" टैब वाले लिंक पर क्लिक करें।

    • "नया ऑनलाइन पंजीकरण" टैब पर क्लिक करने के बाद, उम्मीदवार का नाम और एक वैध ईमेल पता प्रदान करके सीजी पीएटी वेबसाइट पर पंजीकरण करें।

    • सफल पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को पासवर्ड ईमेल द्वारा भेजा जाएगा।

    फार्म भरें-

    • उम्मीदवारों को सीजी पीएटी लॉगिन पेज पर वापस जाना होगा।

    • अपने पंजीकृत ईमेल पते पर भेजे गए ईमेल पते और पासवर्ड का उपयोग करके "मौजूदा उपयोगकर्ता लॉगिन" अनुभाग पर क्लिक करके लॉगिन करें।

    • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें, जिसमें व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी शामिल है।

    • अपने पासपोर्ट आकार के फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

    • भरा हुआ सीजी पीएटी ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें।

    सीजी पीएटी आवेदन शुल्क भरें-

    • उम्मीदवारों को नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके प्रत्येक श्रेणी के लिए सीजी पीएटी 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

    • सफल भुगतान के बाद प्राप्त रसीद को उम्मीदवारों को संभाल कर रखना चाहिए।

    • काउंसलिंग और प्रवेश के दौरान प्राधिकरण शुल्क रसीद मांग सकता है।

    • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस भेजा जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सीजी पैट परीक्षा कब आयोजिक की जाएगी ?
    A:

    सीजी पैट परीक्षा 2026, 28 जून को आयोजित की जाएगी।

    Q: सीजी पैट 2026 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    सीजी पैट 2026 एडमिट कार्ड 22 जून को जारी कर दिया गया है।

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    PESSAT Application Date

    5 Sep'25 - 31 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 15 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CFA Exam Others

    11 Feb'26 - 18 Aug'26 (Online)