Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार डीएलएड आवेदन 2026 (Bihar DELED Application 2026): सेकेंड डमी एडमिट कार्ड (जारी), सुधार (5-10 फरवरी तक)
    • लेख
    • बिहार डीएलएड आवेदन 2026 (Bihar DELED Application 2026): सेकेंड डमी एडमिट कार्ड (जारी), सुधार (5-10 फरवरी तक)

    बिहार डीएलएड आवेदन 2026 (Bihar DELED Application 2026): सेकेंड डमी एडमिट कार्ड (जारी), सुधार (5-10 फरवरी तक)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 05 Feb 2026, 05:34 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार डीएलएड आवेदन 2026 (Bihar DELED Application 2026 in Hindi)- बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा 5 फरवरी को डीएलएड आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार डीएलएड सेकेंड डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके बिहार डीएलएड द्वितीय डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार बिहार डीएलएड सेकेंड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर डीएलएड आवेदन पत्र भरने के समय दर्ज किए अपने विवरण देख सकते हैं और अगर कोई त्रुटि रह गई हो तो 200 रुपये भुगतान कर उसमें 10 फरवरी तक सुधार कर सकते हैं। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैंं।
    बिहार डीएलएड सेकेंड डमी एडमिट कार्ड- सूचना देखें:-
    1770189724206

    This Story also Contains

    1. बिहार डीएलएड तिथियां 2026 (Bihar DElEd Dates 2026 in hindi)
    2. बिहार डीईएलईडी 2026 आवेदन पत्र भरने के चरण (Steps to fill Bihar DElED 2026 Application Form)
    3. बिहार डीएलएड आवेदन सुधार
    4. बिहार डीएलएड पंजीकरण 2026 - आवश्यक दस्तावेज़
    5. बिहार डीएलएड 2026 पात्रता मानदंड
    6. बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026
    बिहार डीएलएड आवेदन 2026 (Bihar DELED Application 2026): सेकेंड डमी एडमिट कार्ड (जारी), सुधार (5-10 फरवरी तक)
    बिहार डीएलएड आवेदन 2026

    इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 28 जनवरी 2026 को बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड bsebdeled.com पर जारी कर डीएलएड आवेदन में सुधार की सुविधा 2 फरवरी तक दी गई थी। समिति द्वारा 11 दिसंबर 2025 को जारी बिहार डीएलएड 2026 आवेदन की तिथि 24 जनवरी को समाप्त हुई थी।
    बिहार डीएलएड 2026 लिंक पर जाएं

    बिहार डीएलएड आवेदन अंतिम तिथि विस्तारित (Bihar DElEd application form last date extended) कर 24 जनवरी 2026 कर दी गई थी। समिति द्वारा 11 दिसंबर 2025 को डीएलएड आवेदन पत्र (DELED application form in Hindi) जारी कर अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी जिसे विस्तारित कर 9 जनवरी और इसके बाद 24 जनवरी 2026 किया गया था। बिहार डीएलएड 2026 अधिसूचना के अनुसार, बिहार डीएलएड 2026 का एडमिट कार्ड 10 जनवरी को जारी किया जाना था और परीक्षा 19 जनवरी से 18 फरवरी तक होनी थी, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से अब नई तिथि जारी होगी।

    बिहार डीएलएड आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर ऑनलाइन डीएलएड आवेदन पत्र (Online DELED application form in Hindi) भरने के साथ ही ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना था। डीएलएड कोर्स में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार 24 जनवरी तक बिहार डीएलएड एंट्रेंस एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

    बिहार डीएलएड आवेदन की अंतिम तिथि में संशोधन की सूचना देखें-

    1768030460910

    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार डीएलएड ऑनलाइन आवेदन पत्र को अंतिम तिथि से पहले भरकर जमा कर दें। बिहार डीएलएड 2026 आवेदन पत्र भरने के तरीके के बारे में अधिक जानने के लिए, नीचे दिए गए लेख को विस्तार से पढ़ें।
    बिहार डीएलएड परीक्षा के बारे में जानें

    1764416542603

    1764416542696


    जो उम्मीदवार बिहार के स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक के रूप में काम करना चाहते हैं, वे डीएलएड प्रोफेशनल डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए 9 जनवरी 2026 तक बिहार डीएलएड आवेदन पत्र भर सकते हैं। बिहार डीएलएड प्रवेश 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड अवश्य देख लेना चाहिए। बिहार डीएलएड एडमिशन 2026 के लिए बिहार डीएलएड की तैयारी बिहार डीएलएड सिलेबस को ध्यान में रखते हुए करनी चाहिए।

    बिहार डीएलएड तिथियां 2026 (Bihar DElEd Dates 2026 in hindi)

    बीएसईबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड 2026 आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, वे समय-सीमा के भीतर अपना बिहार डीएलएड आवेदन पत्र 2026 जमा कर सकते हैं। बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा के संबंध में नीचे दी गई जानकारी के बारे में अधिक जानें।

    बिहार डीएलएड 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    बिहार डीएलएड इवेंट्स

    बिहार डीएलएड डेट्स

    बिहार डीएलएड 2026 आवेदन शुरू होने की तिथि

    11 दिसंबर 2025

    बिहार डीएलएड 2026 के लिए आवेदन समाप्त होने की तिथि

    24 दिसंबर 2025
    9 जनवरी 2026
    24 जनवरी 2026

    बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2026

    28 जनवरी 2026

    बिहार डीएलएड 2026 आवेदन सुधार की तिथि

    2 फरवरी 2026

    बिहार डीएलएड सेकेंड डमी एडमिट कार्ड 2026

    5 फरवरी 2026

    बिहार डीएलएड 2026 सेकेंड डमी एडमिट कार्ड में सुधार

    10 फरवरी 2026 तक

    फाइनल बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 रिलीज की तिथि

    फरवरी 2026

    बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा तिथि

    19 जनवरी से 18 फरवरी 2026
    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड आंसर की

    26 फरवरी 2026
    सूचित किया जाएगा

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि

    26 फरवरी से 1 मार्च 2026
    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीएलएड 2026 रिजल्ट

    मार्च 2026

    बिहार डीएलएड 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन

    सूचित किया जाएगा

    बिहार डीईएलईडी 2026 आवेदन पत्र भरने के चरण (Steps to fill Bihar DElED 2026 Application Form)

    चरण 1: बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com/login पर जाएं।

    चरण 2: होमपेज से बिहार डीएलएड 2026 आवेदन पत्र का चयन करें।

    चरण 3: अपना नाम, ईमेल आईडी, जन्मतिथि और वैध मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।

    चरण 4: अपनी परीक्षा लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं और उनका उपयोग लॉग इन करने और बिहार डीएलएड आवेदन पत्र 2026 को पूरा करने के लिए करें।

    चरण 5: अभ्यर्थी की शैक्षिक पृष्ठभूमि, केंद्र का नाम, पेपर संख्या आदि सहित अपनी जानकारी प्रदान करके बिहार डीएलएड आवेदन को पूरा करें।

    1764416542791

    डीएलएड आवेदन शुल्क

    1764416542825

    ये भी पढ़ें

    University of Southampton Delhi | BSc (Hons) Admissions 2026

    Applications fee waiver for all prgrammes | B.Sc (Hons) Admissions 2026 Now Open | Ranked Among the Top 100 Universities in the World by QS World University Rankings 2025

    Sricity International University B.Tech 2026

    Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience

    बिहार डीएलएड आवेदन सुधार

    बिहार डीएलएड 2026 आवेदन सुधार सुविधा आवेदन तिथि के समाप्त होने के बाद दो चरणों csx डमी एडमिट कार्ड जारी कर आवेदन सुधार सुविधा दी जाएगी में दी जाएगी। पहले चरण के बाद, बिहार डीएलएड आवेदन में फाइनल सुधार के लिए द्वितीय डीएलएड डमी एडमिट कार्ड जारी करते हुए डीएलएड आवेदन पत्र में सुधार का समय दिया जाएगा।

    बिहार डीएलएड पंजीकरण 2026 - आवश्यक दस्तावेज़

    बिहार डीएलएड आवेदन पत्र भरने के लिए कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है। इन दस्तावेज़ों की सूची नीचे दी गई तालिका में दी गई है।

    बिहार डीएलएड 2026 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज़

    • सक्रिय ईमेल आईडी

    • आय प्रमाण पत्र

    • पासपोर्ट आकार का फोटो

    • स्कैन किए गए हस्ताक्षर

    • वैध मोबाइल नंबर

    • जन्म तिथि का प्रमाण

    • हाई स्कूल की अंकतालिका

    • फोटो पहचान पत्र

    • श्रेणी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    बिहार डीएलएड 2026 पात्रता मानदंड

    प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड 2026 पात्रता मानदंड के बारे में स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। बिहार डीएलएड पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष पूरी होनी चाहिए। यदि इच्छुक उम्मीदवार डीएलएड कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं तो वे आवेदन पत्र भरने से पहले बिहार डीएलएड 2026 के लिए पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं।

    बिहार डीईएलईडी पात्रता मानदंड 2026

    • अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा अन्य समान आरक्षित श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट है।

    • 50% या उससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी योग्य माने जाएंगे, यदि उन्होंने उर्दू की शिक्षा देने वाले संस्थान में अध्ययन किया हो। विकलांग अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक न्यूनतम कुल अंक में 5% की छूट दी गई है।

    • एनसीटीई द्वारा अनुमोदित 10 प्रतिशत सीटें उर्दू शिक्षकों के लिए होंगी, जबकि पांच प्रतिशत सीटें विकलांग व्यक्तियों के लिए होंगी।

    • कला, विज्ञान या वाणिज्य स्ट्रीम के छात्रों को एनसीटीई द्वारा अधिकृत कुल सीटों का 50% आवंटित किया जाएगा।

    GITAM University Admissions 2026

    Application Closing Soon! | AICTE Approved | NAAC A++ | Category 1 University by MHRD | Highest CTC 1.4 Cr LPA from Amazon

    Integral University Admissions 2026

    NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available

    बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड (Bihar DElEd Admit Card 2026 in hindi) जारी करेगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना बिहार डीएलएड हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। परीक्षा के दिन बिहार डीएलएड परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होता है।

    बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026

    बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (बिहार डीएलएड जेईटी) एक राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा है जो बिहार डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया के आधार के रूप में कार्य करती है। बिहार में राज्य स्तरीय डीएलएड संस्थानों में प्रवेश के लिए बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 19 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।

    1764416542849

    बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026

    परीक्षा बोर्ड बिहार डीएलएड 2026 परिणाम (Bihar D.El.Ed Result 2026 in hindi) ऑनलाइन घोषित करेगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बिहार डीएलएड स्कोर कार्ड परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों के भीतर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम प्रवेश प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में आमंत्रित किया जाएगा।

    अन्य सरकारी परीक्षाओं की सूची यहां देखें

    Upcoming University Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 10 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SUNAT Application Date

    29 Dec'25 - 8 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CFA Exam Others

    11 Feb'26 - 18 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Innovative Strategies of Teaching and Learning
    Via University of Calicut, Malappuram
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    Indiana University, Bloomington
    107 S. Indiana Avenue, Bloomington, Indiana, 47405-7000
    Lancaster University, Lancaster
    Bailrigg, Lancaster LA1 4YW
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ