SIGMA University BA Admissions 2026
5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 लिंक (BIhar DElEd admit card 2026 link) - बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड लिंक 28 मई 2026 को जारी कर दिया गया है। बिहार डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड 2026 को बीएसईबी डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com/login पर जारी किया गया है। विद्यार्थी इस पेज पर दिए लिंक के माध्यम से भी ऑनलाइन बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 (online Bihar DElEd 2026 admit card) डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की जरूरत होगी। बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 से जारी है, जो 22 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक पर जाएं
This Story also Contains
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा फाइनल डीएलएड एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि (Bihar DElEd admit card release date) की घोषणा सूचना जारी कर दी गई थी।
बिहार डीएलएड परीक्षा की नवीनतम जानकारी देखें
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए जारी होने वाले फाइनल एडमिट कार्ड की तिथि संबंधी सूचना देखें -

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड (Bihar DElEd 2026 Admit Card in hindi) तीन चरणों में जारी किया जाता है। पहले दो चरण में बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड जारी कर त्रुटि सुधार सुविधा दी जाती है। इसके बाद तीसरे चरण में डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड जारी होता है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना बिहार डीएलएड हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। परीक्षा के दिन बिहार डीएलएड परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होता है।
ये भी पढ़ें :बिहार डीएलएड कटऑफ। बिहार डीएलएड सिलेबस पीडीएफ
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार डीएलएड से संबंधित मुख्य तिथियों को देख सकते हैं-
बिहार डीएलएड इवेंट्स | बिहार डीएलएड डेट्स |
बिहार डीएलएड 2026 आवेदन शुरू होने की तिथि | 11 दिसंबर 2025 |
बिहार डीएलएड 2026 के लिए आवेदन समाप्त होने की तिथि |
|
बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2026 | 28 जनवरी 2026 |
बिहार डीएलएड 2026 आवेदन सुधार की तिथि | 28 जनवरी से 2 फरवरी 2026 |
बिहार डीएलएड द्वितीय डमी एडमिट कार्ड 2026 | 5 फरवरी 2026 |
बिहार डीएलएड 2026 द्वितीय डमी एडमिट कार्ड सुधार की तिथि | 5-10 फरवरी 2026 |
फाइनल बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 रिलीज की तिथि |
|
बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा तिथि |
|
बिहार डीएलएड आंसर की |
|
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि |
|
बिहार डीएलएड फाइनल आंसर की | सूचित किया जाएगा |
बिहार डीएलएड 2026 रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
बिहार बोर्ड द्वारा 28 जनवरी 2026 को पहला बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया था। उम्मीदवार 28 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com से बिहार डीएलएड फर्स्ट डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। डमी एडमिट कार्ड में 200 रुपये भुगतान कर 2 फरवरी तक सुधार कर सकते थे।
बोर्ड द्वारा 5 फरवरी 2026 को जारी बिहार डीएलएड सेकेंड डमी एडमिट कार्ड में सुधार की सुविधा 10 फरवरी तक दी गई थी। बिहार डीएलएड प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com से सेकेंड बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 5 से 10 फरवरी 2025 तक डाउनलोड कर सकते थे और इसमें दिख रही त्रुटि को 10 फरवरी तक निर्धारित शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन सुधार कर आवेदन जमा कर सकते थे।
बिहार डीएलएड फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले जारी किया जाता है। बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा के लिए फाइनल डीएलएड एडमिट कार्ड 28 मई को जारी कर दिया गया है। डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 8 जून से 22 जून तक होगा।
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा कोर्स के लिए आयोजित होने वाली डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बिहार डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
बिहार डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
"Bihar DElEd admit card 2026" पर क्लिक करें।
डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
अब दिए गए कैप्चा को भरें।
विवरण सबमिट करने के लिए 'सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
बिहार डीएलएड कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसकी एक-दो प्रति प्रिंटआउट कर लें।
बिहार डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को नीचे दिए गए विवरणों की जांच करनी चाहिए:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
पिता का नाम
मां का नाम
जन्म तिथि
परीक्षा केंद्र कोड
परीक्षा केंद्र का पता
परीक्षा की तिथि और समय
फोटो
हस्ताक्षर
आवश्यक निर्देश
परीक्षा बोर्ड बिहार डीएलएड 2026 परिणाम (Bihar D.El.Ed Result 2026 in hindi) ऑनलाइन घोषित करेगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बिहार डीएलएड स्कोर कार्ड परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों के भीतर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम प्रवेश प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में आमंत्रित किया जाएगा।
NAAC A++ Grade | Recognized as Category-1 Deemed to be University by UGC
Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience
NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available
Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship
Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy
Recognised by UGC & AICTE | Top Recruiters: Deloitte, Google, J. P. Morgan, Meta, etc | H-CTC: 13..33 LPA