बिहार बीएड कटऑफ 2026 (Bihar B.Ed Cut off 2026): बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय द्वारा बिहार बीए़ड राउंड 10 कटऑफ सूची 12 सितंबर को जारी की जानी थी परंतु अभी तक लिंक सक्रिय नहीं हुआ है। वहीं बिहार बीएड राउंड 9 कटऑफ लिंक 9 सितंबर को जारी किया गया। हालांकि प्राधिकरण द्वारा बिहार बीएड राउंड 9 कटऑफ का प्रकाशन 7 सितंबर को किया जाना था। बता दें कि बिहार बीएड एडमिशन के लिए राउंड 9 और 10 का शेड्यूल 1 सितंबर 2026 को ही जारी कर दिया गया था। एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में जाकर दस्तावेज सत्यापन के लिए 7 से 10 सितंबर तक समय दिया गया था। राउंड 9 के अंतर्गत बिहार बीएड सीईटी में सफल उम्मीदवारों को बिहार बीएड कॉलेज प्रीफरेंस आवेदन के लिए 2 से 4 सितंबर तक सुविधा दी गई थी।
बिहार बीएड राउंड 9 कटऑफ डाउनलोड लिंक
This Story also Contains
बिहार बीएड कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर राउंड वाइज जारी की जा रही है। इससे पहले, विश्वविद्यालय ने 27 अगस्त को बिहार बीएड काउंसलिंग के तहत राउंड 8 के लिए कॉलेज आवंटन लिस्ट सह कटऑफ जारी किया था। कटऑफ लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी 30 अगस्त तक सीट कन्फर्मेशन के लिए फीस का भुगतार कर सकते थे। वहीं 27 से 31 अगस्त तक संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते थे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग शेड्यूल व बिहार बीएड कटऑफ 2026 देख सकते हैं।
बिहार बीएड कटऑफ राउंड 8 पीडीएफ लिंक
इससे पहले राउंड 7 के लिए कॉलेज आवंटन सह कटऑफ लिस्ट 22 अगस्त को जारी किया गया। कटऑफ के अनुसार अभ्यर्थी संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश 23 से 25 अगस्त तक ले सकते थे। नीचे राउंड 7 और राउंड 8 की तिथियां देखें।

इससे पहले बिहार बीएड काउंसलिंग के तहत 7वें, 8वें और 9वें राउंड के लिए कॉलेज आवंटन, कटऑफ, सीट कन्फर्मेशन, फीस भुगतान और दस्तावेज सत्यापन की तिथियां जारी की थी। इससे पहले बीएड राउंड 6 कॉलेज अलॉटमेंट-सह-कटऑफ लिस्ट (Bihar BEd round 6 cutoff-cum-allotment list) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। राउंड 6 की प्रक्रिया 14 से 18 अगस्त तक चली।
बीएड सीईटी में सफल उम्मीदवार बिहार बीएड राउंड 6 कटऑफ लिस्ट लिंक 2026 के माध्यम से सीट एलोकेशन और मेरिट देख सकते हैं। इससे पहले बीएड राउंड 5 कॉलेज अलॉटमेंट-सह-कटऑफ लिस्ट (Bihar BEd round 5 cutoff-cum-allotment list) आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जारी किया गया था।
बिहार बीएड राउंड 6 कटऑफ डाउनलोड लिंक
प्राधिकरण द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बिहार बीएड एडमिशन राउंड 5 की प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त चली। बिहार बीएड काउंसलिंग राउंड 4 के लिए रिक्त सीटों की सूची 28 जुलाई 2026 को जारी कर 30 जुलाई तक बिहार बीएड रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 2026 की सुविधा दी गई थी।
बिहार बीएड राउंड 5 सीट अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड करें | बिहार बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल देखें
बता दें कि 3 अगस्त 2026 को बिहार बीएड राउंड 4 कॉलेज अलॉटमेंट-सह-कटऑफ लिस्ट (Bihar BEd round 4 cutoff-cum-allotment list) जारी की गई थी। बीए़ड कटऑफ के अनुसार चयनित उम्मीदवार आवंटन लेटर डाउनलोड कर 5 अगस्त तक सीट कंफर्मेशन के लिए बीएड फीस जमा कर दस्तावेज सत्यापन के बाद 6 अगस्त तक बीएड एडमिशन ले सकते थे।
बिहार बीएड एडमिशन राउंड 4 आवंटन सूची देखें |
बिहार बीएड 2026 अलॉटमेंट-सह-कटऑफ में शामिल उम्मीदवारों को सीट एलॉलमेंट लेटर डाउनलोड कर प्रिंट लेना होगा। बिहार बीएड सीट आवंटन लेटर 2026 प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को अपने इच्छानुसार कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए निर्धारित बिहार बीएड कटऑफ अंक 2026 (Bihar B.Ed Cut Off marks 2026) के बराबर या इससे अधिक मार्क्स प्राप्त करने होते हैं।
बिहार बीएड राउंड 3 के लिए कटऑफ अंक 24 जुलाई को जारी किए गए थे। राउंड 3 एडमिशन के लिए चयनित उम्मीदवारों को 26 जुलाई तक सीट कंफर्मेशन के लिए बिहार बीएड शुल्क भुगतान करना था। एडमिशन के लिए आवंटित संस्थान में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 24 से 27 जुलाई तक समय दिया गया था।
बिहार बीएड राउंड 3 सीट आवंटन कटऑफ डाउनलोड लिंक
बीएड एडमिशन काउंसलिंग राउंड 2 के लिए बिहार बीएड राउंड 2 सीट आवंटन सूची 15 जुलाई 2026 को जारी की गई थी। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 के लिए Bihar BEd second allotment list 2026 में दिए कटऑफ रैंक में चयनित उम्मीदवार 15 से 17 जुलाई तक सीट कंफर्मेशन के लिए शुल्क भुगतान कर 15 से 18 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन के साथ एडमिशन ले सकते थे।
बिहार बीएड राउंड 2 सीट आवंटन-सह-कटऑफ देखें
इससे पहले, बिहार बीएड फर्स्ट सीट आवंटन लिस्ट 4 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जारी की गई थी। आवंटन लिस्ट बिहार सीईटी बीएड 2026 कॉलेज वाइज फर्स्ट राउंड एलोकेशन कटऑफ सीएमएल रैंक के अनुसार जारी किया गया। बिहार बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 4 जुलाई से शुरू हुई। बिहार बीएड प्रवेश के लिए बिहार बीएड कटऑफ 2026 के अनुसार राउंड 1 में चयनित उम्मीदवारों को 4 से 9 जुलाई के बीच 3,000 रुपये की एडमिशन फीस जमा कर 10 जुलाई तक अलॉट किए गए कॉलेज में डॉक्यूमेंट्स जमा करने थे।
बिहार बीएड कटऑफ डाउनलोड लिंक

बिहार बीएड 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की तिथि 22 से 28 जून 2026 थी। बता दें कि बिहार बीएड रिजल्ट 2026 (Bihar B.Ed Result 2026) जारी होने के बाद ही बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा (Bihar B.Ed Entrance Exam 2026) के लिए बीएड कटऑफ अंक जारी किए जाते हैं। बिहार बीएड कटऑफ 2026 के बारे में अधिक जानने के लिए उम्मीदवार इस लेख को पूरा पढ़ें।
ये भी पढ़ें- बिहार बीएड रिजल्ट लिंक देखें । बिहार सीईटी बीएड 2026 शेड्यूल
बीआरएबीयू ने 19 जून को बिहार सीईटी बीएड रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। सूचना के अनुसार, प्राधिकरण द्वारा 3 जुलाई 2026 को कॉलेज सीट आवंटन लिस्ट जारी की जाएगी। इसी के साथ कॉलेजों में एडमिशन के लिए बिहार बीएड कटऑफ अंक भी जारी होगा।
नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा से संबंधित तिथियां एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नजर डाल सकते हैं।
बिहार बीएड इवेंट्स | विवरण |
आधिकारिक वेबसाइट | brabu.ac.in biharcetbed-brabu.in |
संचालक | बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय |
परीक्षा का नाम | बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा |
बिहार बीएड 2026 परीक्षा तिथि | 7 जून 2026 |
बिहार बीएड आंसर की | 8 जून 2026 |
बिहार बीएड आंसर की पर आपत्ति की अंतिम तिथि | 9-10 जून 2026 |
Bihar B.Ed Result 2026 | 19 जून 2026 |
बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन | 22-28 जून 2026 |
बिहार बीएड फर्स्ट कटऑफ | 4 जुलाई 2026 |
बिहार बीएड सेकेंड कटऑफ | 15 जुलाई 2026 |
बिहार बीएड थर्ड कटऑफ सीट अलॉटमेंट | 24 जुलाई 2026 |
बिहार बीएड 3 कटऑफ | 24 जुलाई 2026 |
बिहार बीएड राउंड 4 कटऑफ 2026 | 3 अगस्त 2026 |
बिहार बीएड राउंड 5 कटऑफ 2026 | 10 अगस्त 2026 |
बिहार बीएड राउंड 6 कटऑफ 2026 | 14 अगस्त 2026 |
बिहार बीएड राउंड 7 कटऑफ 2026 | 22 अगस्त 2026 |
बिहार बीएड राउंड 8 कटऑफ 2026 | 27 अगस्त 2026 |
बिहार बीएड राउंड 9 कटऑफ 2026 | 9 सितंबर 2026 |
बिहार बीएड राउंड 10 कटऑफ 2026 | 12 सितंबर 2026 |
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार बीएड कटऑफ डाउनलोड कर सकते हैं।
बीआरएबीयू की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।

बिहार बीएड सीईटी कटऑफ अंक 2026 (Bihar B.ed CET Cut off 2026 marks) को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं।
परीक्षा का स्तर
परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या
पिछले वर्ष की कटऑफ
सीटों की संख्या
नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार बिहार बीएड आपेक्षित कटऑफ 2026 की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये कटऑफ संभावित है और वास्तविक कटऑफ से अलग हो सकती है। बिहार बीएड कटऑफ की सटीक जानकारी जारी होने के बाद ही पता चलेगी।
श्रेणी | कटऑफ प्रतिशत |
जनरल | 80+ |
ओबीसी | 75+ |
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/ईबीसी | 60+ |
एक्स-सर्विस मैन | 40+ |
बीआरएबीयू द्वारा बिहार बीएड कटऑफ श्रेणीवार जारी की जाती है। हर श्रेणी की बीएड कटऑफ अलग होती है। उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार बिहार बीएड कटऑफ (Bihar B.ed cut off) की जांच कर सकते हैं।
बिहार बीएड जेईई रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद कटऑफ अंक जारी किया जाता है। इसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन अगले चरण के लिए निर्धारित किया जाता है। रिजल्ट के जारी होने के बाद उम्मीदवारों को बिहार बीएड काउंसलिग प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए अलग से तिथियां जारी की जाएंगी।
प्राधिकरण द्वारा बिहार बीएड कटऑफ 2026 कॉलेज वार तरीके से जारी की जाती है। बिहार बीएड कटऑफ पीडीएफ 2026 में कॉलेज का नाम , यूनिवर्सिटी का नाम, रैंक,कॉलेज कोड, श्रेणी इत्यादि विवरण उल्लिखित होता है।