बीएचयू पीजी एडमिशन 2027 - बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को बीएचयू पीजी एडमिशन 2027 (BHU PG Admission 2027 in hindi) एप्लिकेशन फॉर्म भरना होता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bhucuetpg.samarth.edu.in या इस लेख के माध्यम से बीएचयू पीजी एडमिशन 2027 के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को बीएचयू पीजी एडमिशन 2027 से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तारीखों की जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। बीएचयू के विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया CUET PG के स्कोर के आधार पर आयोजित की जाती है।
This Story also Contains
उम्मीदवारों को बीएचयू पीजी एडमिशन 2027 से संबंधित पाठ्यक्रम की शैक्षणिक योग्यता और विषयवार पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक होगा। 2027 सत्र के लिए आवेदन की तारीख, आवेदन शुल्क, काउंसलिंग और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचना के अनुसार जारी की जाएगी। BHU PG Application Form 2027 ऑनलाइन माध्यम से भरा जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरने के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
बीएचयू पीजी के लिए आवेदन करें
बीएचयू पीजी एडमिशन 2027 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लेनी चाहिए। सीयूईटी पीजी (CUET PG) में प्राप्त अंकों के आधार पर आगे की प्रवेश प्रक्रिया और विश्वविद्यालय स्तर की काउंसलिंग में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया, एप्लिकेशन फॉर्म, प्रक्रिया, विषयवार पात्रता और काउंसलिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को CUET PG के माध्यम से निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होना होता है। पिछले सत्र में प्रवेश के लिए CUET PG स्कोर के साथ BHU के CAP (PG) पोर्टल पर अलग से आवेदन करना आवश्यक था। नीचे सारणी में बीएचयू पीजी एडमिशन 2027 (BHU PG Admission 2027) से जुड़े अवलोकन देखें।
विवरण | बीएचयू पीजी एडमिशन 2027 (BHU PG Admission 2027) |
विश्वविद्यालय | बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) |
प्रवेश स्तर | पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) |
प्रवेश परीक्षा | CUET PG |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन पोर्टल | BHU Admission Portal / Samarth PG Portal |
पात्रता | संबंधित पीजी पाठ्यक्रम के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता |
चयन का आधार | CUET PG स्कोर |
काउंसलिंग/सीट आवंटन | BHU CAP (PG) के माध्यम से |
आधिकारिक वेबसाइट | bhucuetpg.samarth.edu.in या bhu.ac.in |
बीएचयू स्नातकोत्तर प्रवेश प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले बीएचयू एप्लीकेशन डेट 2027 (BHU PET Application Date 2027 in hindi) की सभी महत्वपूर्ण तारीखों से अच्छी तरह परिचित हो जाना चाहिए। उम्मीदवारों को नीचे दी गई तालिका की मदद से अहम तारीखों को याद रखने में मदद मिलेगी।
BHU PG Admission 2027 इवेंट | तिथि |
बीएचयू सीयूईटी पीजी 2027 आवेदन पत्र तिथि | सूचित किया जाएगा |
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख | सूचित किया जाएगा |
फीस जमा करने की अंतिम तारीख | सूचित किया जाएगा |
एप्लीकेशन करेक्शन | सूचित किया जाएगा |
बीएचयू पीजी एडमिशन काउंसलिंग | सूचित किया जाएगा |
बीएचयू पीजी स्पॉट राउंड एडमिशन आवेदन | सूचित किया जाएगा |
बीएचयू पीजी एडमिशन 2027 (BHU PG Admission 2027) के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे BHU PG 2027 पात्रता मानदंड को पूरा कर रहें या नहीं। यदि कोई उम्मीदवार पात्रता शर्तों पर खरा नहीं उतरता, तो उसका आवेदन स्वतः ही अमान्य माना जाएगा। नीचे विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए बीएचयू पीजी प्रवेश 2027 की पात्रता शर्तें दी गई हैं। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपनी पसंद के कार्यक्रम के अनुसार इन मानदंडों को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि वे संबंधित कोर्स में प्रवेश के लिए योग्य हैं।
विवरण (Particulars) | पात्रता मानदंड |
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता | बी.कॉम/बी.कॉम (ऑनर्स) इन फाइनेंशियल मार्केट्स एंड मैनेजमेंट (10+2+3 पैटर्न) में कम से कम 50% कुल अंक |
विषय संबंधित शर्त | अभ्यर्थी केवल उन्हीं विषयों में पीजी के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो उन्होंने स्नातक स्तर पर पढ़े हों |
4 वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर/बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर डिग्री क्रेडिट-आधारित कोर्स वाले उम्मीदवार।
4 वर्षीय बीएससी एनिमल हस्बेंडरी ऐंड डेयरिंग क्रेडिट-आधारित डिग्री कोर्स वाले उम्मीदवार एमएससी हस्बेंडरी ऐंड डेयरिंग में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
क्रेडिट-आधारित 4 साल के बीएससी ऑनर्स हार्टीकल्चर वाले आवेदक एमएससी हार्टीकल्टर में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
बीएचयू पीजी पात्रता मानदंड 2027 - कला संकाय
उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10+2+3 पैटर्न में कम से कम 50% अंको से बीए/बीए (ऑनर्स) किया हो (उन विषयों के अंक को छोड़कर जिनके अंक फाइनल मार्कशीट में नहीं जोड़े जाते हैं)।
उम्मीदवारों ने उस विषय का अध्ययन किया हो जिसके पीजी प्रोग्राम में प्रवेश चाहते हैं।
एमए अरबी, चीनी, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, मराठी, फारसी, नेपाली और तेलुगु में प्रवेश के लिए, बी.ए की डिग्री के साथ पीजी डिप्लोमा/एडवांस डिप्लोमा होना आवश्यक है। उम्मीदवारों ने डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा प्रोग्राम में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों।
एमए पाली में प्रवेश के लिए एक विषय के रूप में पाली/बौद्ध अध्ययन की पढ़ाई एक ऑनर्स विषय या स्नातक स्तर पर सभी तीनों वर्षों में एक विषय के रूप में की होनी जरूरी है।
बीएचयू पीजी पात्रता मानदंड 2027 - सामाजिक विज्ञान संकाय
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.A/B.Sc./B.A(hons.)/B.Sc.(hons.) डिग्री हो। उन्हें अंतिम मार्कशीट में जिन विषयों के अंक जोड़े जाते हैं उन विषयों में कम से कम कुल 50% अंक होना चाहिए।
जिस विषय के लिए आवेदन कर रहे हैं उनका उन्हें स्नातक स्तर अध्ययन किया होना चाहिए।
बीएचयू पीजी पात्रता मानदंड 2027 - वाणिज्य संकाय
कम से कम 50% कुल अंको के साथ आवेदक के बीकॉम (ऑ.)/बीकॉम(ऑनर्स) फाइनैंशियल मार्केट्स ऐंड मैनेजमेंट (10 + 2 + 3 पैटर्न) हो। केवल उन्हीं विषयों को शामिल किया जाए जिनके अंक मार्कशीट के अंतिम स्कोर में जुड़ते हैं।
स्नातक स्तर पर उम्मीदवार द्वारा आवेदन किए गए विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।
बीएचयू पीजी पात्रता मानदंड 2027 – विज्ञान संस्थान
उम्मीदवारों ने 10+2+3 पैटर्न में B.Sc./B.Sc (hons.) किया होगा और 50% न्यूनतम एग्रीगेट हासिल किया हो। कुल अंकों में केवल उन्हीं विषयों के अंक शामिल होने चाहिए, जो अंतिम मार्कशीट में जोड़े जाते हैं।
स्नातक स्तर पर उम्मीदवार द्वारा आवेदित विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।
स्नातक स्तर पर मनोविज्ञान के बिना विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले उम्मीदवार एमएससी मनोविज्ञान में प्रवेश के लिए योग्य हैं।
जूलॉजी और बॉटनी के लिए उम्मीदवारों को स्नातक स्तर पर रसायन विज्ञान का भी अध्ययन किया होना चाहिए।
एमएससी भूविज्ञान में प्रवेश के लिए उम्मीदवार ने भूविज्ञान का अध्ययन ऑनर्स विषय के रूप में किया हो या स्नातक के तीनों वर्षों में एक विषय के रूप में इसकी पढ़ाई की हो।
बीएचयू पीजी एडमिशन 2027 (BHU PG Admission 2027) एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए निर्देशों का पालन अवश्य करना चाहिए। आवेदन प्रक्रिया के दौरान जल्दबाजी से बचें और प्रत्येक विवरण को ध्यानपूर्वक भरें, क्योंकि किसी भी त्रुटि या गलत जानकारी के कारण आपकी उम्मीदवारी अस्वीकार की जा सकती है। जिन फील्ड पर तारांकन (*) लगा है, उनमें जानकारी भरना अनिवार्य होता है। बीएचयू पीजी 2027 आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का ध्यानपूर्वक पालन करें।
अपना बीएचयू आवेदन फॉर्म 2027 (BHU Application Form 2027 in hindi) भरते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए ताकि कोई अनावश्यक व्यवधान न आए:
सक्रिय ईमेल पता
मोबाइल फोन नंबर
जन्म तिथि प्रमाण
10वीं कक्षा की मार्कशीट
12वीं कक्षा की मार्कशीट
स्नातक की मार्कशीट/योग्यता प्रमाण पत्र
पासपोर्ट पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
नेट बैंकिंग जानकारी या क्रेडिट/डेबिट कार्ड
आधिकारिक bhucuetpg.samarth.edu.in वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद "New Registration" टैब पर क्लिक करें और फिर निर्देश पढ़ने के बाद आगे बढ़ें और "Proceed" पर क्लिक करें।
वांछित विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल पता, मोबाइल फोन नंबर आदि की जानकारी भरें। आवश्यक विवरण टाइप करने के बाद अपना पासवर्ड चुने और साथ ही सिक्युरिटी प्रश्न और उत्तर भी चुनें।
BHU PG Application Form 2027 के लिए अपने खाते की पुष्टि करें और उसको सक्रिय करें:
एक ईमेल आपके पंजीकृत ईमेल पते पर और आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक सत्यापन कोड भेजा जाएगा।
ईमेल में लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने की पुष्टि करें।
यदि आपको यह नहीं मिल रहा है, तो अपने जंक या स्पैम फ़ोल्डर में देखें।
ड्रॉप-डाउन मेनू से कोर्स का टाइप प्रकार और नाम चुनें।
आगे बढ़ने से पहले चेकबॉक्स पर टिक करके पाठ्यक्रम के लिए अपनी पात्रता की पुष्टि करने के लिए कुछ समय ले लें।
अगला "Add Course" बटन पर क्लिक करें।
कोर्स जोड़ लेने के बाद पैनल के बाईं ओर एप्लिकेशन विवरण भरने के लिए आगे बढ़ें।
पैनल के दाहिने भाग में दिखाया जाएगा कि आवेदन के कौन से सेक्शन पूरे हैं और कौन से अधूरे।
अनिवार्य फ़ील्ड भरने के लिए बाईं ओर प्रत्येक टैब पर क्लिक करें।
उनमें से कुछ स्वतः भरे हो सकते हैं।
आपको जिन विवरणों को भरना होगा, वे निम्नलिखित हैं:
अभिभावक का नाम
पिता/माता का मोबाइल नंबर
श्रेणी
क्या आप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षण का दावा करते हैं? (Y/N)
क्या आप शारीरिक रूप से अक्षम हैं? विकल्प में से चुनें
धर्म
ब्लड ग्रुप
कर्मचारी की संतान
खेल कोटे के लिए दावा करना है (Y/N)
स्थायी पता और पत्राचार का पता
पता
जिला
राज्य
पिन
एसटीडी कोड वाला फोन नंबर
मोबाइल नंबर
फैक्स
यदि आपका पत्राचार पता स्थायी पते के समान है, तो बॉक्स पर टिक करें।
ड्रॉप-डाउन मेनू से बीएचयू से अपने निवास की दूरी का चयन करें
परिवार की वार्षिक आय
विवरण भरने के बाद Save and Continue बटन पर क्लिक करें
अपनी हालिया तस्वीर के स्कैन किए गए चित्र के साथ-साथ अपने हस्ताक्षर भी अपलोड करें। इसके लिए नीचे दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखें।
बीएचयू पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2027 - दस्तावेज अपलोड से जुड़े निर्देश
पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ |
| आकार - 10 Kb से 200 Kb फॉर्मेट - JPG |
सिग्नेचर का फोटोग्राफ |
| 4 kb से 30 kb फॉर्मेट - JPG |
बीएचयू पीजी आवेदन पत्र 2027 अंतिम बार पूर्वावलोकन करें:
आवेदन फॉर्म के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अंत में एक बार देखें और हो गई किसी भी गलती को ठीक करें।
अब “Confirm and Submit” बटन क्लिक करें।
बीएचयू पीजी आवेदन शुल्क भुगतान 2027
My Applications डैशबोर्ड पर Make Payments आइकन पर क्लिक करें।
अब उस एप्लिकेशन का चयन करें जिनके लिए आप प्रवेश परीक्षा शुल्क का भुगतान करना चाहते हैं और सही कॉलम में चेकबॉक्स पर टिक करें।
Select to Pay टैब पर जाएं
उम्मीदवारों के पास विभिन्न तरीकों से भुगतान करने का विकल्प होता है:
क्रेडिट कार्ड
डेबिट कार्ड
प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे
श्रेणी | शुल्क | अतिरिक्त विषय शुल्क |
सामान्य | 300 रुपये | 200 रुपये |
एससी और एसटी | 150 रुपये | 100 रुपये |
सुनिश्चित करें कि आपका बीएचयू पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2027 सफलतापूर्वक सबमिट किया गया है:
पुष्टि के लिए डैशबोर्ड के My Applications अनुभाग पर जाएं।
यदि एप्लीकेशन स्थिति पेड दिखाए तो इसका मतलब है कि आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो गया है।
ऐसे में आपको उसकी पुष्टि के लिए एक ईमेल भी मिल गया होना चाहिए।
भविष्य के संदर्भ के लिए पावती रसीद का एक प्रिंटआउट लें।
संबंधित लिंक-
Banaras Hindu University में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बीएचयू काउंसलिंग 2027 की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विश्वविद्यालय ने CUET PG 2027 के स्कोर के आधार पर विभिन्न एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलएम, एमसीए और अन्य पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया लागू की है। इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया CAP PG (Combined Allotment Programme) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जा सकती है, जिसमें उम्मीदवारों को पंजीकरण, विकल्प भरने (Choice Filling), सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने जैसी प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा।
काउंसलिंग में भाग लेने के लिए केवल CUET PG परीक्षा में शामिल होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर बीएचयू के प्रवेश पोर्टल पर अलग से पंजीकरण करना आवश्यक है। सीट आवंटन उम्मीदवार के CUET PG स्कोर, श्रेणी, उपलब्ध सीटों और भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय कई चरणों में मेरिट सूची जारी करेगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
बीएचयू के पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश CUET PG स्कोर के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता पूरी करने के साथ विश्वविद्यालय की काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण करना होगा।
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर पंजीकरण करके व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे। इसके बाद दस्तावेज अपलोड कर निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा।
काउंसलिंग प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण, पाठ्यक्रम एवं संस्थान की पसंद भरना, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा करना शामिल होगा। सीट आवंटन CUET PG स्कोर और उपलब्ध सीटों पर निर्भर करेगा।
नहीं, अलग-अलग पीजी पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं। उम्मीदवारों को संबंधित विषय में स्नातक योग्यता, न्यूनतम अंक और विषयवार आवश्यकताओं की जांच करनी चाहिए।